Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सुदूर अंचल के किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसान दो फसली लेकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सौर सुजला योजना बेहतर साबित हो रही हैं। सोलर पम्प प्रदाय कर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जा रही है, तथा यह लाभ उन किसानों को दिया जाता है जिनके पास जल स्त्रोत जैसे नदी, तालाब, कुआं एवं बोरवेल पहले से ही उपलब्ध हैं। राज्य में इसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में क्रेड़ा विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के 9143 किसानों को सौर सुजला योजना का लाभ दिया गया है। जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी किसानों के खेतों में फसल लहलहा रही है। अब किसानों को बरसात के पानी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता। किसान अब योजना से लाभ लेकर दो से अधिक फसलों तथा साग-सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों की अच्छी फसल होने से उनके आय में वृद्धि हो रही है। 
बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम चंदनपुर के किसान बनारसी मेहता बताते हैं कि उनके पास 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जिस पर उन्होंने नलकूप खनन के उपरांत क्रेडा विभाग के सहयोग से सिंचाई के लिए सोलर पम्प की स्थापना कराया है। वर्तमान में श्री मेहता द्वारा धान एवं साग-सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प की स्थापना के बाद दोहरी फसल का लाभ ले रहे हैं। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
 विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कृष्णानगर के किसान सुकुमार द्वारा वर्ष 2023-24 में 03 एचपी क्षमता के सोलर पम्प की स्थापना कराया गया। उनके पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। वे बताते हैं कि इस साल वर्षा में विलम्ब होने के कारण धान की रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा था। लेकिन सोलर पम्प लगने से सही समय में धान की रोपाई का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि अब वे धान के अलावा साग-सब्जी का भी उत्पादन कर रहे हैं। 
 सौर सुजला योजना से आज जिले के किसान रबी एवं खरीफ फसलों के साथ-साथ साग-सब्जियों का उत्पादन बिना परेशानी के कर रहे हैं। सौर सुजला योजना से पानी की समस्या खत्म होने से सभी प्रकार के कृषि, सब्जी उत्पादन के साथ अन्य कार्य सुचारू तरीके से किया जा रहा है। किसान धान के साथ सब्जी की फसल भी ले रहे है, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोटरकी के किसान आशामुनी ने बताया कि पहले खरीफ की फसल आसानी से हो जाती थी, लेकिन पानी की समस्या के कारण रबी की फसल लेने में दिक्कत होती थी। ऐन वक्त में बिजली की समस्या भी आ जाती थी, लेकिन अब सौलर पम्प लगने से बिजली-बिल की समस्या खत्म हो गई। अब वे खरीफ और रबी दोनों फसल बड़ी आसानी से ले पा रहे है और इससे उनकी आमदनी बढ़ी है। क्रेडा विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सौर सुजला योजनान्तर्गत जिले को 1500 पम्प लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिस हेतु इच्छुक कृषक अपना आधार कार्ड, भूमि का खसरा, रकबा एवं कार्य स्थल का सत्यापित नक्शा, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट (पम्प अनुसार) 03 एचपी के लिए 03 हजार एवं 05 एचपी के लिए 4800 रुपये एवं स्थापना स्थल के फोटोग्राफ्स, पासबुक की छायाप्रति के साथ अपने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्रेडा या उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। कई राज्यो में इस ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाया जाता है। इसी बीच राजधानी रायपुर पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजधानी रायपुर से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मिलकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किया है। इस दौरान पुलिस को बैंक खाते में करोड़ों रुपए मिले हैं। इस मामले की कार्रवाई सायबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने की है। आज शाम तक पुलिस ने इस मामले की खुलासा करेंगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली दौरे से वापस लौट आएं हैं. एयरपोर्ट में साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत से लगे हुए हैं. आज कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. आने वाले नवंबर में कमल खिलेगा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. साव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया है. उनके सपनों को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना है. हम पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में लगे हैं. हर काम करेंगे जिससे छत्तीसगढ़ को राज्य के मौजूदा सरकार से मुक्ति मिले. कांग्रेस नेताओं की टिकट कटने की बात पर साव ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, घबराई हुई है. कांग्रेस के नेता जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए निश्चित रूप से कांग्रेस के नेता डरे हुए हैं। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब लगभग दो महीने से भी कम समय रह गया है। अपनी जीत तय करने के लिए एक जहां सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में कूद चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच मंत्री मोहन मरकाम के एक बयान ने ऐसा बयान ला दिया है जो कई कांग्रेस नेताओं के दिल की धड़कनें बढ़ा सकती है। मंत्री मोहन मरकाम ने कहा है कि मैं भी विधायक हू, लेकिन मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। दरअसल मोहन मरकाम कल बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि टिकट काटना या देना हाईकमान का काम है, जो सभी के लिए मान्य होता है। मैं भी विधायक हूं मेरी भी टिकट अभी कन्फर्म नहीं है। वहीं उन्होंने सत्ता और संघठन के बीच तालमेल से 75 प्लस के साथ सरकार बनाए जाने की बात भी कही।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर रेल मंडल में दो फर्जी टीटीई (TTE) पकड़ाए हैं. पहला टीटीई बालोद में तो दूसरा टीटीई दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ाया है. बताया जा रहा है कि दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई के सूचना की जानकारी आरपीएफ को मिली थी. जिसके बाद असली टीटीई से बुलाकर इसकी पुष्टी की गई और उसे पकड़ लिया गया है. हालांकि दुर्ग आरपीएफ अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी सामने आएगी. आरोपी का नाम अवधेश साहू निवासी सूरजपुर है. उक्त आरोपी दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में यात्रियों की टिकट चेक अपने आप को टीटीई बताकर कर रहा था. हालांकि आरोपी ने किसी यात्री से पैसे लिए हैं या नहीं इसकी पुष्टी आरपीएफ के खुलासे के बाद होगी. आरोपी के खिलाफ दुर्ग जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कर, कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी जेल में बेहोश होकर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था। जानकारी के अनुसार, घटना गंज थाना का है। जहां एनडीपीएस मामले में कैदी जेल में बंद था। जेल प्रशासन की सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस से 2 दिन पूर्व इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतज़ार है, अरविंद नेताम ने पार्टी का नाम हमर राज पार्टी बताया है। अरविंद नेताम की पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी अरविंद नेताम ने दी है।
 कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांकेर पहुंचे अरविंद नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी मे पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। साथ ही करीब 20 सीट ऐसे है जहां आदिवासी वोटर 20 से 80 हजार तक है, ऐसे में यदि कोई दूसरा समाज आदिवासी समाज के साथ आकर चुनाव लड़ता है तो तो उनका साथ आदिवासी समाज देगा और पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा। अरविंद नेताम ने बताया कि बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत जारी है, और लगभग तय है कि बसपा और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अरविंद नेताम ने यह भी खुलासा किया कि वो स्वंय चुनाव मैदान में नही उतरेंगे।
 

 
                                                                 
 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के संकल्प शिविर की शुरुआत रायपुर पश्चिम और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। संकल्प शिविर में टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिविर में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा चल रही है। कांग्रेस की विचारधारा लोगों को जोडऩे, भाईचारे को बढ़ाने की है, जबकि दूसरी तरफ नफरत फैलाने वाले लोग हैं। प्रदेश में हमें सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार बनी। अबकी बार 75 पार का लक्ष्य है। 
 कांग्रेस ने संकल्प शिविर की शुरुआत कांग्रेस विधायकों वाली सीट से किया। दोनों सीट पर एक दर्जन से ज्यादा दावेदारों ने दमदारी के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर पश्चिम में शंख बजाकर शिविर की शुरूआत की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बूथ कार्यकर्ताओं को सीएम बघेल ने बताया कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसके लिए सरकार ने योजनाएं नहीं बनाई। एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि हर वर्ग के साथ हर घर के लिए सरकार की योजनाएं हैं और उसका लाभ भी लोग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में शंकराचार्य से लेकर बाबा गुरु घासीदास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है। 
कुमारी सैलजा ने कहा चुनावी बिगुल बज चुका है कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनावी शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और यह मान लीजिए के चुनावी बिगुल बज चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मान-सम्मान मांगता है और हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया है, इसी मान-सम्मान की वजह से आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लाख कोशिश करें लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ इस देश और समाज से कभी कमजोर नहीं हो सकती। 
 सैलजा ने बताया कांग्रेस के पास पास 3 चीजें है। – नेतृत्व- राहुल गांधी, सोनिया गांधी ,अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रियंका गांधी हमारा नेतृत्व है। – नीति – हमारे पास विचारधारा है कांग्रेस, कांग्रेस की विचारधारा का कोई तोड़ नहीं। – तीसरी ताकत कार्यकर्ता-कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि तीसरी ताकत आप हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े की सेना है, सबको लेकर साथ चलते हैं और काम करते हैं। फिर से सरकार बनाने का संकल्प
रायपुर उत्तर विधानसभा में कांग्रेस ने संकल्प शिविर का आयोजन किया। जहां सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने संभोधित किया। कृषि उपज मंडी में हुए शिविर में हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां विधायक कुलदीप जुनेजा के समर्थन में नारे भी लगे। कार्यकर्ताओं और विधायक कुलदीप जुनेजा ने फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस का हितग्राही कार्ड अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दूधाधारी सत्संग भवन में हितग्राही कार्ड अभियान की जानकारी देने प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। आयोजन में सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि हितग्राही कार्ड अभियान के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा के 19 वार्डों के कांग्रेस के पार्षद और संगठन के पदाधिकारी संकल्प लेंगे। लोगों को बताएंगे कि सरकार ने उनके लिए क्या किया है। डोर टू डोर प्रोगाम में सभी को शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस दौरान गिरीश दुबे, देवेन्द्र यादव, सतनाम पनाग, उत्तम साहू, श्रीमती नीलम जगत, नवीन चन्द्राकर, प्रशांत ठेंगड़ी मौजूद रहे। स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन रायपुर में यूथ कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष नवाज ख़ान ने ईरानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने संसद में झूठ बोला और राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाए। स्मृति ईरानी ने मणिपुर की महिलाओं पर हो रहे अपराध पर एक शब्द नहीं कहा, इसलिए हम स्मृति ईरानी से इस्तीफ़े की मांग करते हैं।इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, प्रदेश सचिव अभिषेक कसार, रायपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष भक्कु कश्यप, उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष हैदर अली, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक ख़ान, जावेद ख़ान, लोकेश जंघेल, शोएब, इनायत अली आदि उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना का लाभ अब भिलाई टाउनशिप के हजारों उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया। पहले भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के टाउनशिप में निवासरत उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता था, क्योंकि उन्हें बीएसपी प्रबंधन विद्युत आपूर्ति करता है। लंबे समय से वहां के उपभोक्ता हाफ बिजली बिल योजना के तहत छूट देने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बीएसपी कर्मियों को इसकी सौगात दी है। 
 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सभी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा प्रति माह खपत की गई 400 यूनिट तक की बिजली पर प्रभावशाली विद्युत की दरों के आधार पर आंकलित बिल की राशि की आधी राशि देनी होती है। फरवरी 2019 से लागू इस योजना का लाभ 42.82 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहा है जिसमें अब तक 3900 करोड़ रूपए से अधिक राशि की छूट प्रदान की जा चुकी है। अब इसका लाभ बीएसपी क्षेत्र के 27 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। 
जारी आदेश में कहा गया है कि बी.एस.पी. के डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रथम 400 यूनिट तक की प्रति माह विद्युत खपत पर देय फिक्स्ड चार्ज, एनर्जी चार्ज एवं वेरियेबल कॉस्ट एडजस्टमेंट के मद में कुल देय राशि के 50 प्रतिशत की रियायत दी जाती है। यह योजना 01 सितम्बर 2023 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। उपभोक्ताओं को रियायत के समतुल्य राशि का अग्रिम भुगतान प्रतिपूर्ति के रूप में राज्य शासन द्वारा बी. एस.पी. को बजट के माध्यम से किया जाएगा। रियायत की राशि का प्रावधान बजट में किए जाने हेतु बी.एस.पी. के द्वारा समुचित प्रस्ताव समय-समय पर ऊर्जा विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर राज्य शासन द्वारा बजट प्रावधान किया जायेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। 
इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री विन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे। 
 इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।