Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि युवा शक्ति से ही देश की उन्नति होती है। युवा दिवस मनाने का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनौतिक मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है और देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम ‘‘युवाओं के लिए हरित कौशलरू एक सत्त विश्व की ओर‘‘ घोषित की गयी है। युवाओं को हरित कौशल से जोड़कर पर्यावरण और वन क्षेत्र में कौशल विकास की एक अच्छी पहल केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भी की जा रही है। जिससे आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे।
 

 

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का संकल्प शिविर अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत संकल्प शिविर अभियान के जरिए शुरु की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस कार्यक्रम भूपेश बघेल ने कहा कि- एक राजनीतिक दल ताकत उसकी विचारधारा होती है और कांग्रेस देश की विचारधारा है। उनहोंने अपने भाषण में कहा कि कांग्रस पार्टी लोगों से प्रेम और भाईचारे की बात करती है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी देश में हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। उसे देश में क्या चल रहा इसकी कोई फीक्र ही नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर भी बीजेपी पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश में माहौल खराब कर रही है। आज देश के कई राज्यों में हिंसा हो रही है। मणिपुर जल रहा है और बीजेपी के चेहरे पर सिकन तक नजर नहीं आ रही है। इसके साथ ही हरियाणा जैसे राज्य में भी हिंसा की घटना हो रही है, जो चिंता जनक है।मुख्यमंत्री यहीं नहीं रूके जाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सबकी खोपड़ी को गर्म करने का काम करती है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि जब खोपड़ी गरम होती है तो झोपड़ी जलती है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए भाषण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सवा 2 घंटा क्या बोले, किसी को समझ नहीं आया. पीएम मोदी के भाषण से देश को निराशा हुई. राहुल गांधी को रोकने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी रुकने वाले कहां हैं. जहां अन्याय होता है, वहां राहुल गांधी पहुंचते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में संकल्प शिविर को लेकर कहा कि पश्चिम विधानसभा से संकल्प शिविर की शुरुआत हुई है, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में शिविर का आयोजन होगा. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शिविरों में जीत का संकल्प लेकर जाएंगे. कार्यकर्ताओं में उत्साह, सभी बूथों में कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में लगभग 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर रिकॉर्ड दर्ज किया. जिसमें जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और तमाम समाज सेवा संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए. वहीं पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास महंत भी मौजूद रहे. यह कार्यक्रम ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया है।
 रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया. रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े. जिन्हें मिलकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े थे. इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिसमें स्कूली बच्चे, समाज से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल कर किया गया और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी. इसके बाद सभी ने एक सूर में हम आवाज होकर राज्य गीत अरपा पैरी के धार गया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और इसके जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ सिटिंग विधायकों के टिकट कट सकते हैं. डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ के सभी 71 विधायकों को टिकट देना मुश्किल है। मेरे हिसाब से टिकट में कुछ चेंज होंगे। जिसका परफॉर्मेंस अच्छा उसका टिकट नहीं बदलना जाएगा। कहा कि-‘हमने सर्वे करवाया उसमें हम विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं’। सर्वे में सामने आया कि कौन मजबूत और कौन कमजोर है। पिछली बार उम्मीद से ज्यादा सीटें मिली थी। बोले कि- इस बार ‘जय वीरू’ नहीं, ‘काका बाबा’ की जोड़ी मैदान में रहेगी। वहीं एक खास अंगूठी पहनने पर टीएस सिंहदेव बोले कि अंगूठी पहनने के बाद छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बना हूं। बता दें कि टीएस सिंहदेव अपने नपे तुले राजनीतिक बयान के लिए जाने जाते हैं। उनके बयान से टिकट चाहने वाले सहित छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में सियासी चर्चा गर्म हो सकती है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2023 को रायपुर ग्रामीण विस क्षेत्र विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास का घेराव कर ‘आप’ अपना विरोध दर्ज कराएगी। साथ ही विधायक द्वारा मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने के लिए ‘आप’ सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन करेगी। रायपुर “आप” जिलाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं पर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में समय-समय पर ज्ञापन देकर स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराती रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।
नंदन सिंह ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। सत्यनारायण शर्मा द्वारा विस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक जी के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में भारी आक्रोश की भावना है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। गुरुवार रात रायपुर शहर में चाकूबाजी की एक घटना हुई। जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बिरयानी दुकानों के सामने बेखौफ बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। काफी देर तक युवक सड़क पर तड़पता रहा । बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात में संतोषी नगर इलाके का रहने वाला प्रशांत महानंद नाम का युवक घायल हुआ। वो यहां अपने कुछ साथियों के साथ था, तभी आसपास के ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों से उसकी बहस हो गई। इतने में एक आरोपी ने अपनी कमर में फंसाकर रखा चाकू निकाला और तेजी से प्रशांत की पीठ पर चाकू घोंप दिया।
उसने लगातार 4 से 5 बार प्रशांत की पीठ पर चाकू से वार किया। गर्दन पर वार का प्रयास किया। आस-पास मौजूद दुकानदारों की भीड़ ये सब कुछ देखती रही। सभी के मन में यह डर था कि अगर वह रोकने गए तो उन्हें भी बदमाश चाकू मार देंगे या बाद में दुश्मनी निकालेंगे। चाकू के वार सहने के बाद घायल युवक प्रशांत चींखने लगा- सामान मार दिया रे… मेरा खून निकल रहा है । यह कहते हुए वह सड़क पर गिर पड़ा। चाकू मारने वाला बदमाश भी फौरन वहां से भाग गया कुछ सेकंड बाद भीड़ हिम्मत जुटाकर प्रशांत के पास पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली थाने पुलिस की टीम सक्रिय हुई। प्रशांत को पुलिस टीम ही अंबेडकर अस्पताल लेकर गई। उसका इलाज जारी है। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक इसी इलाके के पुराने बदमाश ने चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम दिया है। हमलावर की तलाश पुलिस कर रही है और इसे जल्द ही पकड़ने का दावा किया गया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में चुनावी तैयारियों और बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के बड़े नेता लगातार कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर जमीन मजबूत करने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने दुर्ग और बेमेतरा जिले के नेताओं से मौजूदा विधायक से लेकर संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया।
इसके साथ ही चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल किए। इस दौरान टिकट के दावेदार बेहद एक्टिव दिखाई दिए। दिनभर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में टिकट दावेदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं की भीड़ लगी रही। आलम ये था कि
बंद कमरे के भीतर नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया: चर्चा तो ये भी रही की मंत्री गुरू रुद्र कुमार भी अपनी सीट बदलकर पामगढ़ से ही चुनाव लडऩा चाह रहे हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा से मुलाकात के लिए बायोडाटा लेकर दावेदार सुबह से डटे रहे। साथ ही कुछ लोग अपने क्षेत्र के विधायक की शिकायत लेकर भी यहां पहुंचे थे।
बायोडाटा में कई टिकट के दावेदारों ने अपने राजनीतिक सफर के साथ ही विधानसभा क्षेत्र का पूरा सामाजिक और राजनीतिक खाका पेश कर दिया। कुल मतदाताओं की संख्या में कितने प्रतिशत उनके समाज विशेष से आते हैं, ये भी उनके बायोडाटा में लिखा हुआ था।
बीजेपी के 9 सांसदों को नहीं मिलेगा दोबारा मौका: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ के सांसदों और नेताओं से हुई बैठक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 11 सीटों में बीजेपी के 9 सांसद हैं और अब अपनी लोकसभा में उनको दोबारा मौका नहीं मिलेगा इसलिए बुलाकर बिठाकर चाय पिला दिए हैं।
नेताम के इस्तीफे को लेकर कहा बहुत देर कर दी: पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम के इस्तीफे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस्तीफा देने में उन्होंने बहुत देर कर दी। पार्टी के खिलाफ काम करते हुए उन्होंने भानुप्रतापुर उपचुनाव में कैंडिडेट खड़ा कर चुके हैं, जिसके बाद वे अपने आप निष्कासित हो जाते हैं। इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। वे भाजपा की तरफ से खेल रहे हैं, ये उनको भी मालूम है,उनकी बैठक भी लगातार हो रही है। उनकी गतिविधि उसी तरह से रही है लेकिन वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उनका निष्कासन नहीं किया लेकिन कितनी बार वे दल बदल चुके हैं। अगर पहले निकाल दिए होते तो हो सकता था अब तक एक और दल बदलने की स्थिति आ जाती।
चुनाव के समय साम्प्रदायिक दंगों से अलर्ट: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये अनुभव नहीं था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार जिस तरह से हरियाणा में और मणिपुर में जो नफरत की राजनीति कर रही हैं। लोगों के दिमाग में लगातार आक्रोश भर रहे हैं। जवान ने जिस तरह से अपने अधिकारियों और उसके बाद 3 और लोगों को मार दिया ये एक या दो दिन की प्रक्रिया नहीं है। लगातार नफरत का जहर आप लोगों के दिलों दिमाग में डालने का काम कर रहे हैं तो 1 दिन ऐसी स्थिति आती है कि हालात आपके संभालने से नहीं संभलता। इसलिए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में केरोसिन छिड़का जा चुका है सिर्फ एक माचिस लगाने की जरूरत है और जो बात उन्होंने कही थी आज वह सच साबित होते हुए दिख रही है। हरियाणा में जहां कभी दंगे नहीं हुए वहां दंगे हुए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि 11 में से 9 सांसद जीते हैं. अगले लोकसभा में उनको मौका नहीं मिलने वाला है. इसलिए उनको बुलाकर बैठा कर चाय पिला दिए हैं. संकल्प शिविर पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कल से संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर पश्चिम से इसकी शुरुआत होगी. 90 विधानसभा में संकल्प शिविर करने का हमारा कार्यक्रम है. सभी हमारे सीनियर लीडर भी जाएंगे. पिछले समय 85 विधानसभा में हम लोग कर पाए थे. 86 क्विंटल चावल खरीदी करने के केंद्र सरकार के आदेश पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब हम लोग झोली फैला कर गए थे तो हमारा चावल नहीं खरीदे थे. पूरी दुनिया में चावल और गेहूं की कमी हो रही है. देश में कई जगह जो अतिवृष्टि हुई है, दबाव है, इस कारण 86 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की बात कही है. अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण ये फैसला लिया गया है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश के खिलाफ फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम समीर साहू है और रायपुर का ही रहने वाला है। दरअसल, समीर साहू ने अपने फेसबुक पर सीएम भूपेश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज की थी। इसकी शिकायत कांग्रेस नेताओं ने 9 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस में की थी। पुलिस ने 294,504 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश करते हुए आरोपी समीर साहू को गिरफ्तार किया गया।