Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर के काकतीय कालेज ग्राउंड पहुंचे है. बता दें कि सीएम बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. बस्तर के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद हैं. परंपरागत गौर नृत्य और गेड़ी नृत्य से स्थानीय आदिवासी समुदाय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले को 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी.150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, 487 करोड़ के निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन कर रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के कयास के बीच आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा कि कांग्रेस में हूं या नहीं, यह मेरे लिए दुविधा है. आज पार्टी में प्रदेश के नेता की इच्छा हुई तो रहेगा, नहीं तो नहीं रहेगा. अरविंद नेताम में मीडिया से चर्चा में कहा कि राजनीति का नियम हैं कि दो पार्टी में रहकर चुनाव प्रचार नहीं कर सकते. मैं प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है. चुनाव लड़ना है तो कांग्रेस पार्टी छोड़ना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी ने नोटिस दिया था, मैंने जवाब दे दिया. फैसला पार्टी को करना चाहिए. कांग्रेस से निकाल दें या फिर रख लें. इसके साथ ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से गुजारिश कर डाली कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूछ के बता दे कि मैं पार्टी में हूं या नहीं. आदिवासी दिवस पर अरविंद नेताम ने कहा कि हम इस दिवस में समीक्षा करेंगे. समाज के तरफ से समीक्षा होगी. अधिकांश देशों में आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है. हम मजबूर होकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग के शुभारंभ के बाद वहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपरेशन के बाद मरीजों के आई-साइट (नेत्र दृष्टि) में सुधार की परीक्षा ली। उन्होंने मरीजों के सामने अपनी हाथ की उंगलियां दिखाकर उन्हें गिनने को कहा। श्री बघेल ने अलग-अलग मरीजों के सामने अलग-अलग संख्या में अपनी उंगलियां दिखाई। इस पर सभी मरीजों ने आपरेशन के बाद अपनी दृष्टि में सुधार की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री की उंगलियों को गिनकर एकदम सही-सही जवाब दिए।

panchayattantra24.-रायपुर। सहायक सुरक्षा आयुक्त रायपुर एवं निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा रायपुर क्षेत्र के किन्नरों का बैठक लेकर उन्हें ट्रेन में यात्रियों को नहीं परेशान करने, यात्रियों से जबरन वसूली नहीं करने, ट्रेनों से दूर रहने बाबत नसीहत दी गई उन्हें यह बताया गया कि रायपुर दुर्ग के मध्य गाड़ियों में यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने की लगातार शिकायतें मिल रही है भविष्य में शिकायत मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई हेतु तैयार रहें।

panchayattantra24.-रायपुर। शिवसेना छत्तीसगढ़ (शिंदे गुंट) के द्वारा छत्तीसगढ़ के 45 विधानसभा क्षेत्र में तोड़ों यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य भ्रष्ट्राचार नक्षाखोरी कमीशन खोरी दलाली सरकार की वादाखिलाफी के वे चैनलों को तोड़ता और आम आदमी को उत्तका हक अधिकार दिलाना तथा छत्तीसगढ़ी के ऊपर हो रही अत्याचार शोषण के विरुद्ध आवाज उठाता हैं। इस तोड़ो मोर्चा के कड़ी में शिवसेनां रायपुर जिला के अंतर्गत धरसीवां विधानसभा के गुमा गांव में तोड़ो मोर्चा यात्रा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली गई।
जिसमें रायपुर धरसींवा विधानसभा के अंतर्गत हुए भ्रष्टाचार वादाखिलाफी के विरोध में विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा कर हजारों की संख्या में पंपलेंट बांटकर को जागरूक किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी एवं किशन साहखुमेश साहू, सुजल शर्मा, मनोज यदु, टामन साहू, लक्की साहू, मादेश साहू, रामलाल निषाद, राकेश यदु, मनेद्रा साहु, चंदन साहू सागर साहू, पीयूष पटले, शूभम साहू एवं सैंकड़ों की संख्या में शिवसैनिक उपस्थित हुए है।

panchayattantra24.-रायपुर। सरकार ने किलोल बाल पत्रिका की खरीदी मामले की सारी जानकारी विधानसभा को भेज दी है. बताया गया है कि पत्रिका खरीदी के लिए आजीवन सदस्य बनाए जाने के आदेश को नियम विरुद्ध माना गया है. चर्चा है कि स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर आलोक शुक्ला भी घेरे में आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रकरण को आगे की जांच के लिए विधानसभा की कमेटी को भेज सकते हैं. विधानसभा के आखिरी सत्र में किलोल बाल पत्रिका खरीदी पर काफी बवाल मचा था. स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों में से एक किलोल और बाल पत्रिका की खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर में आरोप लगाया था कि निजी लोगों पर भी दबाव डालकर किलोल पत्रिका खरीदने के लिए मजबूर किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विभाग से पत्रिका ख़रीदी की पूरी जानकारी हफ़्ते भर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे. सूत्रों के मुताबिक इसकी शिक्षा विभाग ने पूछताछ की और खरीदी की पूरी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भेज दी है. यहां बताया गया है कि पुस्तकों की खरीदी के लिए समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक ने आदेश जारी किए थे. बताया गया है कि न सिर्फ किलोल बल्कि अन्य पुस्तकों की खरीदी की गई है. पुस्तकों की खरीदी के लिए शिक्षकों की कमेटी बनायी गई थी. कमेटी की अनुशंसा पर पुस्तकों की खरीदी की गई है चर्चा है. जारी आदेश में सदस्यता के लिए 10, हजार रुपये खर्च करने के निर्देश दिए गए थे. इस पूरे मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने माना है कि अकेले किलोल पत्रिका की खरीदी के लिए आजीवन सदस्यता लेने का DPI का आदेश त्रुटिपूर्ण था. कहा जा रहा है कि किलोल के प्रकाशन से लेकर खरीदी प्रक्रिया में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की सीधी भूमिका रही है. चर्चा है कि इस अनियमितता पर वो ही घेरे में आ सकते हैं. डॉ. शुक्ला को मई में ही एक साल की संविदा नियुक्ति दी गई थी।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज एवं नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि आज का दिन अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, भाषा, मान्यताओं और विचारों पर गौरवान्वित होेने का दिन है। राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समाज के लोग सरल, सहज और निश्छल होते है। प्रकृति से इनका सहज नाता होता है। जिसके सानिध्य में रहते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। वीरता और स्वाभिमान उनके प्राकृतिक गुण होते हैं। इतिहास गवाह है कि समय आने पर वे देश की रक्षा के लिए डटे रहे और अपना सर्वाेच्च बलिदान भी दिया। आदिवासी समाज के शहीद बिरसा मुण्डा, वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधूर, रानी दुर्गावती, जैसे असंख्य क्रांतिवीरों को मैं इस अवसर पर नमन करता हूं। देश के विकास मे आदिवासी समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केन्द्र शासन और राज्य शासन आदिवासियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे, प्रवक्ता प्रमोद चौबे, सचिव गीता साहू एवँ अन्य सदस्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज राहुल गांधी के चीन अतिक्रमण मुद्दे को लेकर चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चीन के अतिक्रमण पर नहीं बोल रहे हैं जबकि राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। चीन वर्षों से हमारी भूमि का अतिक्रमण कर रहा है, वे इमारतें और पुल बना रहे हैं, लेकिन भारत सरकार ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला है…, “कहते हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित “दास्तान-ए-आजादी” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।