Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के लॉन्चिंग होने पर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसमें इस बात की आशंका है कि जिस प्रकार से एयरपोर्ट को पहले चमकाया जाता था। 2 हजार करोड़ या 4 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करते थे। उसके बाद उसे नीलाम कर दिया जाता था। यह भी उसी प्रकार से हो रहा है। जो देश भर के बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन हैं, उन्हें मोडिफाई कर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। विपक्ष के पुराने ढर्रे पर चलने के पीएम मोदी के बयान पर कहा कि यदि देश की संपत्ति को बेचोगे तो नया पुराना क्या है। सभी स्तरों पर विरोध होगा।
सारी संपत्ति को बेच रहे हैं, अभी बस्तर का नगरनार स्टील प्लांट शुरू भी नहीं हुआ है और बेचने की तैयारी है। ऐसे में विरोध होना चाहिए। यह गलत कहां है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के लेट से चलने और कैंसिल होने पर पीएम नरेंद्र मोदी को पहले भी खत लिख चुके हैं। लगातार ट्रेनें लेट से चल रही हैं। बहुत सारी ट्रेनें निरस्त हो जा रही हैं। यह बहुत ही दुखद है क्योंकि छत्तीसगढ़ में विरल बसाहट है। आवागमन का सबसे सुलभ और सस्ता साधन रेल है। ऐसे में विलंब से पहुंचना या कैंसिल हो जाना यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। पीएम मोदी के 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ आने के सवाल पर कहा कि वह पहले भी झूठ परोस कर गए कि भारत सरकार धान खरीदती है। पता नहीं फिर क्या बोलेंगे। चाहे लोकसभा हो या राज्यसभा। केंद्र सरकार से निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं, लेकिन हम इस सरकार से उम्मीद नहीं करते हैं। जिस तत्परता के साथ राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की गई। उनके बंगले को खाली कराया गया। अब सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आ गया है, तो उसके बाद भी उसमें कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रहा है। इसका मतलब यह है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है।

panchayattantra24.-रायपुर। एल्यूमीनियम बंडल लोड कर सिलिगुड़ी के लिए निकला ट्रक पखवाड़े भर बाद भी नहीं पहुंचा । कंपनी की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अल्ट्रा एल्यूमीनियम प्रायवेट लिमिटेड उरला से 19 जुलाई को ट्रक क्रमांक सीजी 07-एएक्स-3849 का ड्राइवर रणविजय 144 बंडल एल्यूमीनियम चादर लेकर निकला। इसकी कीमत 22.19 लाख रूपए है। इसे ट्रक को सुप्रीम ट्रेडिंग सिलिगुड़ी लेकर जाना था। सप्ताह भर बाद भी ट्रक के न पहुंचने पर सुप्रीम ट्रेडिंग के संचालकों ने उरला संपर्क किया । तो रवाना होने की जानकारी दी गई। एक सप्ताह और बीतने के बाद भी जब ट्रक नहीं पहुंचने पर अल्ट्रा लिमिटेड सी ओर से पंकज तिवारी(59) की ओर से कल शनिवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस धारा 407 के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव होने को अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। सभी पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला लगभग जारी है। ऐसे में खबर आई है कि जिले के सैकड़ों युवकों ने भाजपा में प्रवेश लेने का फैसला किया है। सूचना के अनुसार जितने भी युवकों ने भाजपा में प्रवेश किया है वे ज्यादातर सभी शिव सेना के कार्यकर्ता है। जो लंबे समय से शिव सेना समिति से जुडें हुए हैं। इन युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। भाजपा में शामिल होने से पहले सभी युवाओं ने अपने कर्त्तवों के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का शपथ लेते हुए पार्टी में प्रवेश किया। सभी युवाओं ये विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के प्रति हमेशा ईमानदार रहेंगे और पार्टी की गरिमा बनाए रखेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने रविवार 6 अगस्त को चुनावी घोषणा पत्र तैयार वाली समिति का ऐलान कर दिया है।आनंद प्रकाश मिरी की अध्यक्षता में 21 लोगों की समिति बनाई गयी है, जो पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को तैयार करेंगे। साथ ही चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी ने 13 प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी की है, जो पार्टी की विचारधारा को राजनितिक रूप से लोगों के बीच रखेंगे। आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
जिसमे बीजेपी, कांग्रेस और जोगी जनता कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती रही है। इस वर्ष चुनावी रण में राज्य में एक और पार्टी की एंट्री हुई है, जिसका नाम है आम आदमी पार्टी। जहां एक तरफ बीजेपी ने मत पेटी बनाकर जनता के बीच उनके सुझाव जानने के लिए लेकर जा रही है। जनता से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखकर बीजेपी अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार सके और अपनी सरकार बना सके। तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ जोड़ो अभियान के तहत उनकी बैठक ले कर चुनावी रणनीति तैयार कर चुकी है। इसी क्रम में अब दिल्ली और पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ का चुनावी रण जितने की उम्मीद में आम आदमी पार्टी की एंट्री छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। आम आदमी पार्टी यहां भी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाना चाहेगी।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुए शामिल। ‘कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान’ थीम पर आयोजित है सम्मेलन। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में “भुइंया के मितान” स्मारिका का किया विमोचन।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध कोल परिहवन और आबकारी विभाग में गड़बड़ी के बाद जिला खनिज निधि में गड़बड़ी को लेकर ED, IAS रानू साहू से पूछताछ करेगी। डीएमएफ केस में रानू साहू से पहली बार पूछताछ होगी। दरअसल रानू साहू कोरबा कलेक्टर थीं। और वहां सबसे ज्यादा डीएमएफ हैं। जिसमें गड़बड़ी की काफी शिकायतें हुई थीं। आयकर विभाग के छापे में भी इसके सबूत मिले हैं। कहा जा रहा है कि, 10 से अधिक अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है। कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा जैसे जिलों के वर्तमान और पूर्व कलेक्टर से पूछताछ की तैयारी है। इधर रानू साहू की जमानत खारिज हो गई है। ED ने जेल में रानू साहू से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। इस पर बचाव पक्ष ने आपत्ति की है। इस पर 11 अगस्त को बहस होगी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी जेल जाकर रानू साहू से पूछताछ करेगी। ईडी ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है। कोल परिवहन में प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है।
इसमें IAS समीर विश्नोई, रानू साहू, खनिज अधिकारी शिव शंकर नाग, संदीप नायक, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, निखिल चंद्राकार,दीपेश टांक और राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सभी जेल में है। मार्च में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का केस दर्ज किया गया है। इसमें आबकारी सचिव अरुण पति त्रिपाठी, बीएसपी कर्मचारी अरविंद सिंह, कारोबारी अनवर ढेबर, नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में आगे की जांच और कार्रवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके अलावा ईडी ने नोएडा में नकली होलोग्राम सप्लाई में 1200 करोड़ की गड़बड़ी का केस दर्ज कराया है। इसमें रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजन दास, अनवर ढेबर और होलोग्राम का निर्माण करने वाली फैक्ट्री के मालिक विधु गुप्ता को आरोपी बनाया है। इसमें अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईडी ने सरकार को पत्र लिखकर 33 जिलों की डीएमएफ की जानकारी मांगी है कि, किस मद में कितना खर्च किया गया है। किस जिले में कितना डीएमएफ है। कोरबा जिले की अलग से जानकारी मांगी गई है। डीएमएफ में हुई गड़बड़ी में जिला प्रशासन के अलावा खनिज विभाग, आदिम जाति विभाग समेत अन्य विभाग भी जांच के दायरे में हैं। जहां डीएमएफ मद से काम किया गया है। काम करने वाले ठेकेदार और सप्लायर की जानकारी निकली जा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महामाया मंदिर वार्ड अंतर्गत महामाई पारा में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया व इस अवसर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में कांग्रेस ने रायपुर शहर को कबाड़ बना दिया है। चारों तरफ सड़के खुदी हुई है, लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर शहर में किए गए सौंदर्यीकरण के सारे सामान या तो कबाड़ी चोरी करके ले जा रहे है या काटकर उसे फेंक रहे हैं। शहर के इस दुर्गति के लिए यह सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। अग्रवाल ने कहा कि अभी साल भर पहले ही महामाई मंदिर वार्ड में ब्रह्मपुरी, कैलाशपुरी, महामाया मंदिर, ढिमरा पारा, पटेल पारा, प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, मठपारा, बजरंग चौक में ढाई करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि से सड़कों का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। नगर निगम ने इन सड़कों की भी बेदर्दी से खुदाई कर दी आज पूरा वार्ड गड्ढों में तब्दील है, और ये सरकार सोई हुई है।
अग्रवाल ने कहा कि पिछले साढे 4 सालों में शहर का विकास अवरूद्ध हो गया है। इस सरकार ने ना तो सड़क बिजली पानी पर ध्यान दिया और न हीं शहर के विकास पर। इन्होंने गरीबों के सर से छत तक छीन लिया है। महामाया पारा वार्ड के हजारों गरीब लोगों को पक्के आवास से वंचित कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का जो आवास आपको मिलना था उसको भी ये भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया। कार्यक्रम को रामकृष्ण धीवर, मनोज वर्मा पार्षद सरिता वर्मा, ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में पार्षद शालिक ठाकुर, मोहन एंटी, डाक्टर बिहारी लाल साहू, बृजेश पांडेय, नरेंद्र यादव, चूड़ामणि निर्मलकर, आशीष धनगर, राकेश सिंह, गौरी यदु, गीता ठाकुर, अंबर अग्रवाल, रति राम साहू, अभिषेक तिवारी, संजय सिंह, किशोरी विश्वकर्मा, अविनाश देवांगन, लव यदु, मोहन वंशी, कुंज लाल यदु, गजानंद धीवर, अजय वंशी, संदीप धीवर, सुधीर सपहा, अगनू धीवर, सुधीर यादव, ममता शर्मा, राज गायकवाड, लव, मुकेश यादव, राकेश सिंह, ममता यादव, गौरी यादव, विक्रम ठाकुर, अग्नू, बबलू धीवर सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी महिलाएं एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल और महिला जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल का ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा नहीं पहुंचे। वही, इस निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया। बताते चले कि इसके पहले उन्होंने बिलासपुर जेल का निरीक्षण किया भी किया था। चीफ जस्टिस ने जेलर और कर्मचारियों से बातचीत की और जेल के वातावरण और किन्ही परेशानी के बारें में भी सवाल किया। इसके साथ ही साफ सफाई को लेकर भी व्यवस्था ठीक रखने कहा गया हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में आई फ्लू तेजी से फैला हुआ हैं।
सभी कर्मचारी अधिकारी को इन बातों का ध्यान रखने का निर्देश दिया। आपको बता दे कि रायपुर और बिलासपुर के जेल में कई बड़े अधिकारी उद्योगपति जेल में बंद है। ऐसे समय में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा जेल निरीक्षण में पहुंचे, जिसकी हर तरफ चर्चा हैं। कैदियों के साथ समान व्यवहार रखने का चीफ जस्टिस ने निर्देश दिया। पूर्व में छत्तीसगढ़ के जेलों में महिला कैदियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार होने की शिकायत मिली थी। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने महिला जेल में कैदियों की समस्याओं को जानने की कोशिश की। वही सेंट्रल जेल में कैदियों से बात किया।
panchayattantra24.-रायपुर। निलंबित आइएएस रानू साहु की जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें शुक्रवार 4 अगस्त को हुई सुनवाई में कोयला घोटाले की आरोपित निलंबित आइएएस रानू साहू की 18 अगस्त तक न्यायिक रिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा आज शनिवार को कोल घोटाले मामले के अन्य आरोपितों की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेशी हुई। इसमें सूर्यकांत तिवारी, समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल सहित अन्य को कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी की 23 अगस्त तक न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोल कंपनियों को नोटिस जारी करने के लिए ईडी को कोर्ट ने पेश करने के निर्देश दिए हैं।
सुनील अग्रवाल की दो और सूर्यकांत तिवारी की एक कंपनी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। बता दें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से जमानत याचिका लगाई गई थी, जिस पर आज शनिवार को सुनवाई हुई। इससे पहले शुक्रवार को निलंबित आइएएस रानू साहू की 10 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद फिर से न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को कोर्ट का समय खत्म होने के कारण ईडी के वकील ने अपना पक्ष नहीं रख पाए थे। जिसके बाद पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोयला घोटाले में समीर बिश्नोई के बाद रानू साहू दूसरी आइएएस हैं, जिन्हें निलंबित किया गया है। रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारी रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ कर चुके है। कोल के अवैध परिवहन मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 73वीं किश्त के रूप में 15 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 14-31 जुलाई तक गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में गोधन न्याय योजना ने अद्व्तिीय सफलताएं हासिल की है। इस योजना को न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश भर में सराहा गया है। देश के अनेक राज्यों ने हमारा अनुशरण करके इस तरह की योजना लागू की हैं। इस योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनी है। गोबर विक्रेताओं और गौठान समितियों ने अच्छी आय अर्जित की है। किसान भाईयों में पशुपालन को लेकर रूचि बढ़ी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बीते कई महीनों से देखा जा रहा है कि गोबर खरीदी में भुगतान की जाने वाली राशि में से 60 से 70 प्रतिशत राशि गौठान समितियों द्वारा स्वयं की जमा पूंजी से की जा रही है। यह गौठान समितियों की सक्रियता और उनकी मेहनत का फल है। गौठानों में अभी भी 4.83 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध है। मैं सभी किसान भाईयों से अपील करता हूं कि वे खेतों में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का इस्तेमाल करें। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि करीब 38 लाख हेक्टेयर में बोनी का कार्य हो गया है। खेतों में बियासी और रोपाई का कार्य चल रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी किसान अच्छा उत्पादन करेंगे। छत्तीसगढ़ में किसान शासकीय योजनाओं का भरपूर लाभ ले रहे है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुुदृढ़ हो रही है। उल्लेखनीय है कि गौठानों में गोबर खरीदी में स्वावलंबी गोठानों की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। गोबर विक्रेताओं को होने वाले 5.60 करोड़ रूपए के भुगतान में से मात्र 2.29 करोड़ रूपए का भुगतान शासन की ओर से किया गया। जबकि 3.31 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से किया। राज्य में 10,278 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं, जिसमें से 5985 गौठान पूरी तरह से स्वावलंबी हो चुके हैं। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक 70.27 करोड़ रूपए का गोबर पशुपालक किसानों से स्वयं की राशि से किया है।