Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जिस जोर-शोर के साथ गौठान योजना का प्रचार-प्रसार कर गौठान के छत्तीसगढ़ मॉडल को पेश किया था । वह भ्रष्टाचार और नाकामी का कहानी कह रहा है । ये आरोप नहीं सच्चाई है ,जो हाल ही में सरकार ने मानसून सत्र में एक सवाल के लिखित जवाब में स्वीकारी है। पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री द्वारा दिये गए जवाब के हवाले से यह जानकारी दी। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार कैसे गौठान योजना को सफल मॉडल के रुप में पेश कर रही है ,जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। सड़कों पर मवेशी बदस्तूर बैठे हुए हैं जिसके कारण शहर के अंदर और हाईवे पर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार खुद स्वीकार कर चुकी है कि प्रदेश में गौठान योजना पर कुल 1334.65 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं ,जबकि लावारिस गायों की संख्या मात्र 3380 है,जिसका सीधा मतलब यह है कि प्रति गाय 39.80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
लावारिस गायों की संख्या मात्र 6 जिलों की है जहां गौठानों का निर्माण किया गया है। सबसे दिलचस्प पहलू है कि प्रदेश में 9,303 चरवाहे हैं .यानि हर गाय पर 3 चरवाहे। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से पूछा कि कहां है आपका रोका-छेका अभियान ,जिसके प्रचार पर ही लाखों का विज्ञापन दिया जा रहा है। रोका-छेका अभियान मवेशियों के लिए है या वाहन चालकों के लिए ,जो हर दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी राजमार्ग के द्रुतगति और समय की बचत के उद्देश्य को धूमिल कर रही है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि 10,240 गौठान समितियों का गठन गायों के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रतिस्थापन के लिए बनायी गयी है। उन्होने सवाल किया कि आखिर कब सड़कों से मवेशी हटेंगें और गौठानों के नाम पर हो रहा भारी -भरकम भ्रष्टाचार सब थमेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 वर्षाऋतु में वन विभाग अंतर्गत हरियाली प्रसार एवं वन संवर्धन के लिए वृक्षारोपण का कार्य जोरों पर है। इसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वृहद पैमाने पर 02 करोड़ 91 लाख 20 हजार पौधों के रोपण एवं वितरण का लक्ष्य है। जिसके विरूद्व 31 जुलाई 2023 की स्थिति में राज्य में 76 लाख 22 हजार पौधों का रोपण एवं 65 लाख 23 हजार पौधों का वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि विभागीय योजनांतर्गत 6 हजार 520 हेक्टेयर तथा 28 कि.मी. में 58 लाख 40 हजार पौधे, मनरेगा अंतर्गत 70 हेक्टेयर एवं 64 कि.मी. में 56 हजार 850 पौधे, कैम्पा मद अंतर्गत 2 हजार 250 हेक्टेयर में 12 लाख 87 हजार पौधे एवं अन्य योजनांतर्गत 478 हेक्टेयर 3 कि.मी. में 4 लाख 39 हजार पौधों के रोपण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इसके अंतर्गत 5 लाख 10 हजार फलदार पौधे जिसमें आम, जामुन, बेल, कटहल, मुनगा, सीताफल, पपीता, अनार, नींबू, शहतूत, बादाम, बेर, तेंदू, गंगा ईमली, लीची, आदि, प्रजाति के पौधों का रोपण एवं 11 लाख 51 हजार लघु वनोपज एवं वनौषधि पौधे जैसे, पुत्राजीवा, काला सिरस, सिंदूरी, गरूड़, रीठा, चित्राक, एलोविरा, गिलोय, अडूसा, अश्वगंधा, सर्पगंधा, तुलसी, छोटा करोंदा आदि प्रजाति तथा 15 लाख 32 हजार बांस के पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप वन एवं जलवायु परितर्वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्य तेजी से जारी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने सभी वन मंडलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वृक्षारोपण का कार्य समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक नदी तट रोपण के तहत विगत वर्षों की भांति वर्षाऋतु में भी प्रदेश की हसदेव, गागर, बांकी, बुधरा, बनास, जमाड़, महानदी, शिवनाथ तथा खारून नदियों के तटों पर 120 हेक्टेयर लगभग 3 लाख 55 हजार पौधों का रोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह रोपण न सिर्फ मृदा कटाव को रोकेगा, साथ ही छायादार, फलदार एवं अन्य बहुउद्देश्यों की पूर्ति भी भविष्य में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकता के अनुरूप करेगा।
वहीं प्रदेश के मार्गों के किनारे हरियाली को बढ़ाने की दृष्टि से सड़क किनारे वृक्षारोपण अंतर्गत 146 कि.मी. 26 हजार पौधों का रोपण कार्य कर लिया गया है। यह वृहद वृक्षारोपण न सिर्फ वनक्षेत्र के अंदर होंगे अपितु वनक्षेत्र के बाहर, निजी एवं शासकीय भूमियों जैसे आंगनबाड़ी, पुलिस चौंकी, उद्यान, अस्पताल, गौठान, शमशान, शासकीय परिसर, आदि स्थानों में भी किया जाएगा। इस प्रकार वन विभाग विभिन्न संस्थानों एवं आमजन के सामूहिक प्रयास से वर्षाऋतु में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृहद वृक्षारोपण तो प्रदेशभर में किया जा रहा है, जिससे भविष्य में वन आधारित निजी जरूरतों की पूर्ति और वनोपज की बिक्री से अतिरिक्त आय का साधन भी प्रदेशभर के निवासियों को प्राप्त होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के ग्राम आड़पथरा स्थित डैम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। लगातार हो रही बारिश की वजह से मांड नदी पर स्थित आड़पथरा डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंत्री उमेश पटेल ने प्रभावित ग्रामवासियों से मुलाकात कर उन्हें हो रही समस्याओं की जानकारी ली। श्री पटेल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें भारी बारिश से प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव सहायता करने को कहा।
रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। मांड नदी भी उफान पर है। मांड नदी खरसिया के कुछ गांवों से होकर गुजरती है जो खरसिया के दर्जनों गांव के लिए जीवनदायिनी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आड़पथरा डैम उफान पर है। डैम के गेट का वायर टूट जाने से कई गांव प्रभावित हैं। डेम के नीचे व ऊपरी तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है। आज सुबह से हो रही बारिश के कारण मांड नदी आड़पथरा डैम के ऊपरी तट में स्थित ग्राम नवरंगपुर, देहजरी, गुरदा, भालुनारा, रसियामुड़ा, नवागांव तथा नीचे तट में स्थित ग्राम जबलपुर, कुम्हारडीपा, भगोराडीह, दर्रामुड़ा, जामपाली और कुर्रूभांठा तक मांड नदी का पानी पहुंचने लगा है। गांवों के खेत-खलिहानों में लबालब पानी भरा हुआ है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् औचक निरीक्षण हेतु बेमेतरा पहुंचे। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। न्यायालय परिसर में वाहनों की पार्किंग, स्वच्छता, वाशरूम, अधिवक्ताओं व पक्षकारों की बैठक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान न्यायालय का भवन पुराना होने के कारण लायब्रेरी, रिकार्ड रूम अन्य कुछ स्थानों पर सीलन पायी गयी। अधिवक्ता कक्ष में भी पानी का रिसाव होना पाया गया जिस पर उनके द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी। निरीक्षण के समय बेमेतरा जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता एस.डी.एम. कु. सुरूचि सिंह व लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे जिन्हें आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वहां लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा 05 से 10 वर्ष के पुराने प्रकरण 156 (3) सी.आर.पी.सी के प्रकरण, धारा 138 परकाम्य लिखित अधिनियम के प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से भी चर्चा की व उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देश दिये। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थेे। ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुये मात्र 03 माह ही व्यतीत हुये हैं, उक्त तीन माह के कार्यकाल में ही उन्होंने अनेक जिला न्यायालयों व केन्द्रीय जेल, बिलासपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं, जिससे आधारभूत संरचना तथा कार्यदशा में आमूल-चूल परिवर्तन दिखाई देना शुरू हो गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। टिकरापारा पुलिस ने धनेंद्र साहू समेत पांच अन्य पर भूखंड बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोलर अभनपुर के अन्नू तारक ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक आशा प्रापर्टी कृष्णा नगर के संचालक अन्नू (44) ने नवंबर -22 को आशुतोष पुरी गोस्वामी, ईश्वरी, श्याम बाई और धनेंद्र साहू से ग्राम सिलतरा, सेमरा में भूखंड खरीदी का सौदा किया। आशुतोष व अन्य ने अन्नू को जमीन दिखाकर 40 लाख रूपए बयाना भी ले लिया। इसके बाद सभी में और अधिक कीमत पर बेचने का लालच आया। उन लोगों ने किया भी ऐसा है। चारों ने अन्नू से रजिस्ट्री टालते हुए जमीन दूसरे को बेच दिया। इस पर अन्नू ने नौ माह बाद. धारा 420,34 के तहत चारों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोगों ने दावा किया था कि वे 65+ सीटें जीत रहे हैं, लेकिन उनका दवा फेल हो गया और हम 68 सीटें जीते। इस बार के चुनाव में भाजपा अगर दहाई का आंकड़ा भी छू ले तो उनके लिए ये बड़ी जीत होगी। मंत्री चौबे ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, चाणक्य अमित शाह का गणित फेल हो गया है।
मतदाताओं से मांगे सुझाव मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा पहले 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सुझाव पेटी के जरिए सुझाव लेगी, इसके बाद घोषणा पत्र तैयार करेगी। गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा ने घोषणा पत्र सुझाव अभियान: छत्तीसगढ़िया मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्षों को सुझाव पेटिका वितरित की गई। इन्हीं पेटियों में मतदाताओं के सुझाव बंद होंगे। सुझाव पेटी के अलावा भाजपा ने वाट्सएप नंबर 9548656500 और मेल आइडी cgbjpmankibaat2023@gmail.com जारी किया। वाट्सएप नंबर पर पहले ही दिन करीब दो हजार सुझाव प्राप्त हुए।

panchayattantra24.-रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने नारायणपुर कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में विभागीय कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं सहित अन्य जनहित के निर्माण गतिविधियों को जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं, ताकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ एवं उपयोगी बनाने के लिए हमने रीपा प्रारंभ किया। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से युवा एवं महिलाओं को स्वरोजगार से बड़ी संख्या में जोड़ा जा सकेगा।
मंत्री श्री लखमा ने स्कूल, आश्रम और आंगनबाड़ी भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्याेको शीघ्र पूर्ण कराएं, जिससे आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों का सौंदर्यीकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा मनरेगा योजना, गोबर क्रय निर्मित खाद की विक्रय, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रगति, सामुदायिक वन अधिकार पत्र और सड़क मार्ग निर्माण की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ देवेश कुमार ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। नाबार्ड छत्तीसगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सहकारी बैंकों में व्यापार विविधीकरण पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कोआपरेटिव्ह सेक्टर में हार्टिकल्चर, मत्स्य पालन, डेयरी, क्लस्टर बेसिस बिजनेश, आदि क्षेत्र में फाइनेंस तथा लाभार्जन की अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषिगत ऋण सुविधा देने के साथ तकनीकी जानकारी देना आवश्यक है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर द्वारा बर्ड (बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान) कोलकाता के सहयोग से 31 जुलाई से 02 अगस्त तक किया गया। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहकारिता पर बड़ा भरोसा है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार द्वारा धान के अलावा अन्य खरीफ व रबी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आदान सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 725 नवीन समितियों का गठन किया गया और इन समितियों को भूपेश बघेल की सरकार द्वारा गोदाम सह कार्यालय बनाने के लिए 185 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। इस अवसर पर बर्ड कोलकाता के प्रोग्राम डायरेक्टर हेमंत कुंभारे, अपेक्स बैंक के डीजीएम व छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक भूपेश चंद्रवंशी, उप निदेशक ए के लहरे, अपेक्स बैंक मुख्यालय व शाखा प्रबंधकों, प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में 28 प्रतिभागी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एहतियात के तौर पर एम्स में भर्ती हुए हैं. उन्होंने आज ट्वीट कर अपने एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी. डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूं, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ, जहां डॉक्टरों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं. फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है. मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं. इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग और गली-मोहल्लों में भी पानी भर गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में रूक-रूककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. रायपुर समेत 19 जिलों में अगले 3 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर संभावना जताई है कि अगले 3 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में कुछ स्थानों पर मध्यम तीव्रता की भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगस्त माह में भरपूर वर्षा होने के आसार है।