Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है. कोरबा के साथ धमतरी और अंबिकापुर में व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की छह सदस्यीय टीम कोरबा में सीतामढ़ी निवासी पान गुटखा के थोक व्यवसाई शिव अग्रवाल के साथ सीतामणी मार्ग स्थित एक और व्यापारी रूढ़मल अग्रवाल के घर सुबह 4 बजे पहुंची. टीम की दबिश के दौरान सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी कर रहे हैं।
वहीं धमतरी में भी ईडी के दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर है. इनमें से एक राइस मिलर बताया जा रहा है, तो दूसरा ठेकेदार. इसके साथ-साथ ईडी के अंबिकापुर में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारने की खबर सामने आ रही है. कोरबा, अंबिकापुर और धमतरी में छापामारी की कार्रवाई के बीच ईडी की बीजापुर में भी नजर पड़ी है. ईडी ने बीजापुर जिला प्रशासन को पत्र लिखकर डीएफएफ फंड का ब्यौरा मांगा है. जिला प्रशासन को 2016 से अब तक खर्च किए गए DMF फंड का हिसाब देना होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। गुढ़ियारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जनता कालोनी गुढ़ियारी स्थित मकान नंबर जे 709 में एक महिला की मृत्यु हो गई है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिस पर थाना गुढियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान के कमरे में देखने पर पाया गया कि मृतिका देवशाह पति लक्ष्मी सागर शाह उम्र 29 वर्ष का शव पलंग पर चीत अवस्था में पडा था, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु दम घुटने से होना लेख किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 488/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हत्या की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना प्रभारी गुढ़ियारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में मृतिका के पति लक्ष्मी सागर शाह से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही मृतिका के परिजन एवं मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के पति लक्ष्मी सागर से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करता था, जो बहुत ही शातिर किस्म का है। लक्ष्मी सागर के गले के दोनों ओर खरोंच व चोट के भी निशान थे। चूंकि टीम के सदस्यों का शक मृतिका के पति लक्ष्मी सागर पर पुख्ता था, किंतु साक्ष्य के अभाव में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रहीं थी। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर द्वारा मृतिका के हाथ के नाख़ून से प्राप्त संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिशू को डी.एन.ए. टेस्ट हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डी.एन.ए. से मिलान होना लेख करने पर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मृतिका के पति आरोपी लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – लक्ष्मी सागर शाह पिता स्व. राजेन्द्र शाह उम्र 44 साल निवासी ग्राम अमोरी थाना सरिया जिला रायगढ़। हाल पता – जे-709 जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर।
panchayattantra24.-रायपुर। सरकार ने पीएम फसल बीमा योजना (PMFBY) के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. यह तारीख पहले 31 जुलाई थी.अब किसान 16 अगस्त तक बीमा हेतु अपना आवेदन कर सकते है। खेती के दौरान किसानों को हर साल मुश्किलों से दो-चार होना होता है। प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसलें कई बार पूरी तरह बर्बाद हो जाती है. ऐसी स्थिति में किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई थी।
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पुलिस ने मौदहापारा के रजबंधा इलाके में बलवा करने वाले सात आरोपियों का जुलूस निकाला। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है । प्रार्थिया सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा तालाब पार अपने परिवार के साथ रहती है। दिनांक 01.08.2023 के रात्रि करीबन 10.15 बजे प्रार्थीया के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का लड़का अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे उसी दौरान मौहल्ले का एक लड़का वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा, लड़ाई होता देख प्रार्थीया के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुये उक्त लड़के व जुनैद दोनों को डांटा जिससे वह लड़का वहां से गाली गलौच करते हुये कुछ देर बाद वहां से चला गया। कुछ देर पश्चात् वह लड़का अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से प्रार्थिया के पुत्र आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाये, इसी दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थिया के पति पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया गया। जिसस आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 165/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त 05 आरोपी मोह. वाहिद, देवनारायण साहू, हीरा छूरा, मोह. आमिर उर्फ बद्री, साहिल अली एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मंे प्रयुक्त चाकू, तलवार एवं अन्य आलाजरब जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार 01. मोह. वाहिद पिता मोह. हबीब उम्र 22 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी ब्लॉक नं. 9 म.नं. 18 पुरानी बस्ती रायपुर। 02. देवनारायण छुरा उर्फ गोलू पिता स्व. जगमोहन साहू उम्र 21 साल निवासी चूना भठ्ठी काली मंदिर के पास थाना गंज रायपुर। 03. हीरा छुरा पिता भीखू छुरा उम्र 22 साल निवासी लाल गंगा शॉपिंग मॉल के पीछे राजीव आवास कॉलोनी बांसटाल रायपुर ।
04. मोह. आमिर उर्फ बद्री पिता मोह. अशरफ उम्र 22 साल निवासी दुर्गा नगर बीरगांव हिमानी किराना स्टोर्स के पास उरला। 05. साहील अली पिता अकरम अली उम्र 20 साल निवासी संताषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 06. विधि के साथ संघर्षरत् 02 बालक।
panchayattantra24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, देर रात्रि अनावश्यक रूप से घुमने वालों, शराब पीकर दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाने वालों, देर रात्रि दोपहिया वाहन में 03 सवारी घुमने/हुल्लड़ मचाने वालों सहित संदिग्धों/अपराधिक तत्वों की चेकिंग के मद्देनजर 2 अगस्त की दरम्यानी रात एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, अविनाश मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक उरला, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सुरेश ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, प्रभारी ए.सी.सी.यू., थाना प्रभारी टिकरापारा, उरला, सिविल लाईन, न्यू राजेन्द्र नगर, खरोरा, तेलीबांधा, गोलबाजार, पुरानी बस्ती सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधि./कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित अलग-अलग टीमों द्वारा देर रात्रि01ः00 बजे से प्रातः 04ः00 बजे तक शहर के भीतर एवं बाहर के विभिन्न स्थानों में नाकेबंदी/चेकिंग पाईंट लगाकर ऐसे लोगों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान देर रात्रि संदिग्ध रूप से घुमते 07 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका एवं कबीर नगर में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत्, शराब पीकर वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में 03 सवारी सहित देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घुमने वाले कुल 20 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर, सिविल लाईन एवं गंज में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् तथा सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करते 02 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। चिटफंड कंपनियों में लोग अपनी जमा पूंजी निवेश करके धोखे के शिकार हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ ने ऐसी धोखाधड़ी के खिलाफ न सिर्फ एक्शन लिया है बल्कि निवेशकों को पैसा वापस करने का भी जिम्मा उठाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वायदे के अनुसार चिटफंड के पीडि़त निवेशकों को उनकी राशि लौटा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से राज्य के 7 जिलों के 35 हजार 378 पीडि़त निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रुपए की राशि लौटाई। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर अब तक राज्य के 81 हजार 204 पीडि़त निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रुपये की राशि लौटाई जा चुकी है। 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और इनसे संबंधित 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेंद्रगढ़ , कोरिया और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 35,378 निवेशकों को चिटफंड कम्पनियों द्वारा हड़पी गई राशि लौटाई। इसमें रायपुर जिले के 13 हजार 676 निवेशकों को एक करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपए, बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 निवेशकों को आज 84 द्मलाख 55 हजार रुपए की राशि वापस की गई है। इसी तरह से राजनांदगांव जिले के 4835 निवेशकों को आज एक करोड़ 10 लाख रुपए और धमतरी जिले के 43 निवेशकों को 12 लाख 55 हजार की राशि वापस दी गई। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के 110 निवेशकों को 44 लाख 41 हजार 895 रुपए, कोरिया जिले के 94 निवेशकों को 17 लाख 18 हजार 960 रूपए और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के 5 निवेशकों को 54 हजार 100 रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की टीम राज्यपाल रमेश बैस को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मोर सियान मोर अभिमान कार्यक्रम में भाग लिया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया पूरी टीम की और से एक प्रतीक चिन्ह राज्यपाल जी को दिया गया राज्यपाल जी ने पूरी टीम को आशीर्वाद दिया और लगातार जनहित के कार्य करते रहे और सेवा में तत्पर रहे आज कार्यक्रम में ललित जैसिंघ,उदय शदाणी,राजेश थोरानी,प्रणीत सुंदरानी,बंटी गावड़ा,सचिन मेघानी,सुनील कुकरेजा,जीतू लोहाना,जितेंद्र मलघानी,महेश खिलनानी,संजीव जसवानी,हेमंत मेघानी एवम अन्य उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की ग्राम भोड़िया पोस्ट सिंद्योला निवासी लाड़ली बेटी वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक। प्रशासन ने नियुक्ति आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
panchayattantra24.-रायपुर। सरकारी स्कूलों में दिव्यांग बच्चे भी बड़ी संख्या में एडमिशन ले रहे हैं। इनकी जरूरतें भी विशेष होती हैं और इसके लिए इन्हें स्पेशल एजुकेटर से पढ़ाया जाए तो बच्चों के लिए काफी उपयोगी होगा ही, दिव्यांग युवाओं के लिए भी नौकरी के लिए नये अवसर पैदा होंगे। यह बात एक युवा सुष्मिता दिवाकर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बिलासपुर में आयोजित संभागस्तरीय भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कही। सुष्मिता की बात की मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए बहुत सी पहल शासन ने की है। शासकीय स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने का यह सुझाव अच्छा है।
इस पर विचार करेंगे। सुष्मिता ने बताया कि जब हमें पता चला कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवाओं से बात करने बहतराई स्टेडियम पहुँचेंगे तो हमने निश्चय किया कि हम सब मुख्यमंत्री से मिलेंगे। हम लोगों को आशंका थी कि इतने लोगों के बीच में हमारी बात हो पाएगी की नहीं। फिर भी सौभाग्य से हमें अवसर मिल गया और हमने इसका जिक्र किया। सुष्मिता ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की संख्या 77 हजार 249 है। यहां प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों की संख्या 1200 है। दिव्यांग बच्चों की आवश्यकता स्पेशल एजुकेटर ज्यादा बेहतर समझते हैं। उनके द्वारा दिये गये सुझावों से बच्चों की पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए 21 प्रकार की दिव्यांगता चिन्हांकित की गई है और इसके अनुरूप दिव्यांग छात्र-छात्राओं का सर्वे किया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री जी आपकी वजह से आज मुझे दूसरा जन्म मिल रहा है। मैं तो बेटी की पढ़ाई के लिए कर्ज में डूबी हुयी थी। चिटफंड कंपनी के झांसे में आकर मैने 15 लाख रूपए गंवा दिए थे। आज आपकी वजह से मुझे 8 लाख 55 हजार रूपए वापस मिल गए हैं। मैं इन पैसों से अपना कर्ज उतार दूंगी और अब अपनी बेटी को निश्चिंत होकर पढ़ा सकूंगी। ये बातें आज धमतरी की रहने वाली शशि सोनी ने वर्चुअल मोड मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कही।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड निवेशकों की राशि लौटाने के न्याय योजना के अंतर्गत आज अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल मोड में हितग्राहियों से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री से बात करते हुए मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के रामचंद्र निषाद ने बताया कि उनके पिता ने अपने जीवन की पूरी कमाई 14 लाख रूपए चिटफंड कंपनी में निवेश कर दी थी। उनके परिवार के पास कुछ नहीं बचा था, आज उनके खाते में 4 लाख 18 हजार रूपए वापस आए हैं। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के रहन वाले रामनरेश पटेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज जो पैसे उनके खाते में आए हैं उन्हें देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू हैं और मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा।