Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम कल यानी 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।

panchayattantra24.-रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के अधिकारी /कर्म एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा आज तड़के प्रातः 05ः00 बजे अलग – अलग स्थानों में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी/चेकिंग कार्यवाही किया गया।
जिसके तहत् थाना तेलीबांधा, पंडरी, खम्हारडीह, विधानसभा, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, गंज, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, कबीर नगर, सरस्वती नगर, आमानाका क्षेत्र स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनियों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में छापेमार/चेकिंग कार्यवाही की गई। छापेमार/चेकिंग के दौरान में कुल 13 आरोपियों से चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, टिकरापारा, आजाद चौक, सरस्वती नगर में आर्म्स एक्ट, कुल 07 आरोपियों से अवैध रूप से रखे शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा, टिकरापारा, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, आमानाका, विधानसभा में आबकारी एक्ट की कार्यवाही, कुल 04 आरोपियों से गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा, कोतवाली एवं पण्डरी तथा 02 आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में इस प्रकार कुल 06 आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 92 अपराधियों के विरूद्ध थाना गंज, मौदहापारा, पुरानीबस्ती, टिकरापारा, कोतवाली, खम्हारडीह, तेलीबांधा, न्यू राजेन्द्र नगर, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका एवं पण्डरी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही 05 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट तामिल करते हुए धारा 420 भादवि. के फरार 01 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर की महत्वपूर्ण और उपयोगी दो योजनाओं का फायदा यहां रहने वाले हजारों लोगों को मिलेगा। रायपुर से कुम्हारी तक खारुन नदी के तट पर खारुन रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इससे रायपुर से कुम्हारी तक पहुंचने पर लगने वाला करीब पौन घंटे का समय समय घटकर महज 10 से पंद्रह मिनट का रह जाएगा। नदी के तट पर करीब 18 किमी की पैरलल सडक़ बनाई जाएगी। सडक़ के किनारे ग्रीनरी भी होगी। इससे रायपुर और कुम्हारी तक आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। दूसरी बड़ी योजना शारदा चौक से तात्यापारा तक सडक़ चौड़ीकरण है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने से जीई रोड पर रोज चलने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा और यहां पर ट्रैफिक जाम के हालात नहीं बनेंगे। दोनों योजनाएं पिछले कई वर्षों से लंबित है।
गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर रायपुर की लाइफलाइन मानी जाने वाली खारुन नदी पर भी खारुन रिवर फ्रंट विकसित करने पर विचार चल रहा है। पूर्व में इसे लेकर रायपुर विकास प्राधिकरण ने प्लान तैयार किया था और सर्वे इत्यादि भी की गई थी। कंपनी ने सर्वे करने के बाद रिपोर्ट भी तैयार की थी, लेकिन कुछ जमीन विवाद उपजने के बाद सरकार ने प्रस्ताव ही निरस्त कर दिया। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने आते ही इस योजना को नए सिरे से तैयार करने पर जोर दिया। इसे जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग मिलकर पूरा करेंगे। हालांकि विभागों की कभी संयुक्त बैठक नहीं हुई और ना ही योजना को लेकर धरातल पर तैयारियां ही शुरू हो पाई। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना को लेकर अफसरों को अब स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि हर हाल में इसपर काम शुरू किया जाए। इससे राजधानी के हजारों-लाखों लोगों को फायदा होगा। अभी खारुन के दोनों ओर हरियाली की योजना पर काम चल रहा है। रायपुर के हिस्से में आने वाले करीब 4 किमी के हिस्से को नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी डेवलप करने वाले हैं। रायपुर मेयर एजाज ढेबर के मुताबिक रायपुर के हिस्से में रिवर फ्रंट में छोटे गार्डन, बैठने की जगह, झूले और तीज त्योहार पर लगने वाले मेलों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने के काम होंगे। शारदा चौक से तात्यापारा तक करीब 700 मीटर का हिस्सा चौड़ीकरण के लिए बचा है। पिछले करीब पंद्रह साल से इसपर प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौड़ीकरण के लिए 10 करोड़ बजट मंजूर किए हैं। नगर निगम को इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजना है।
panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर पुलिस का एक संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिंदगी न मिलेगी दुबारा प्रमुख ग्यारह स्कूल में अभियान चलाया जाएगा जिसमे नशा मुक्ति, ट्रैफिक के नियम साथ में हेल्थ एंड हाइजीन पर एक्सपर्ट की टीम बच्चो को जागरूक करेगी जिन्दगी न मिलेगी दुबारा कार्यक्रम की शुरुआत सात अगस्त से होली हार्ट्स स्कूल से आरंभ होगा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया लगातार सात अगस्त से बीस अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा।
जिसमे होली हार्ट्स,कांगेर वैलीस्कूल,जे आर दानी,लक्ष्मीनारायण गर्ल्स स्कूल,द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल,रयान इंटरनेशनल स्कूल, सैन जीवियस स्कूल, केपीएस डूंडा स्कूल साथ में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से भेट कर अभियान की सारी जानकारी दी सिंधी काउंसिल की एक टीम इस अभियान के लिए बनाया गया है. जिसमे मोहन वल्यानी, दीपक रामनानी,जितेंद्र मलघानी,जीतू लोहाना,संजीव जसवानी कार्यक्रम अनिल ज्योत्सिंघानी द्वारा संचालित किया जा रहा है सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया बच्चो को बहुत बारीकी से नशा मुक्ति और खान पान पर जानकारी दी जाएगी। साथ में स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी हर स्कूल में मोटिवेशनल स्पीकर अलक्षेंद्र मोगरे विश्व प्रसिद्ध स्पीकर दूरदर्शन एवम आकाशवाणी में इनके आयोजन रहते है साथ ने राहुल पारीक रहेंगे साथ में बच्चो को मास्टर जीनियस एवम मिस जीनियस का खिताब दिया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मौसम ख़राब होने के कारण सीएम भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर बिलासपुर के लिए नहीं उड़ सका. जिसकी जानकारी सीएम ने ट्वीट कर दी और लिखा, मौसम ख़राब हो गया है, बिलासपुर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता. मुझे तस्वीरें मिली, आप सब पहुँच चुके हैं. यहाँ भी स्टेडियम हाउसफुल है, बाहर भी बड़ी संख्या में युवा साथी हैं. कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुँच रहा हूँ।
आप सबकी यह ऊर्जा देखकर अच्छा लगा. इसी ऊर्जा, सामर्थ्य और शक्ति से छत्तीसगढ़ बदल रहा है. जय हो!
panchayattantra24.-रायपुर। हैलो जिंदगी के तहत छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब द्वारा रायपुर पुलिस के साथ मिलकर बाइक रैली निकली गयी. जो रैली रायपुर से निकलकर झोझा वाटरफॉल पेंड्रा, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही तक जाएगी। साथ ही रास्ते मे पड़ने वाले सभी गाँवों एवं शहरों में हैलो जिंदगी अभियान के तहत आम जनता के बीच मे नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश में दौरा शुरू हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. बुधवार को बीएल संतोष भाजपा के हर एक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. बीएल संतोष बुधवार को बीजेपी के चुनाव समिति, संभाग प्रभारी और मोर्चा की संयुक्त बैठक लेंगे. इस बैठक में हर मोर्चा को अलग-अलग टास्क दिया जाएगा. हर विधानसभा के लिए बीजेपी एक्शन प्लान बना रही है. इस बैठक में राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, प्रदेश प्रभारी प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन भी मौजूद होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में फंुडहर स्थित योग भवन रायपुर में सात दिवसीय संभागीय निःशुल्क योग शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर एवं राजेश नारा उपस्थित थे। भेंड़िया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में दुर्ग जिले के 240 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ में 700 मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जा चुके हैं।
भेंड़िया ने कहा कि योग जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है। योग करने से हम शारीरिक, मानसिक सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा लगातार योग के प्रचार-प्रसार और योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में स्वस्थ जीवन-शैली और दिनचर्या को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ योग आयोग ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। योग आयोग द्वारा आमजनता के स्वास्थ्य सुधार के लिए किए जा रहे इस कार्य में समाज कल्याण विभाग हमेशा सहयोग करेगा।
ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग आयोग द्वारा रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा के बाद दुर्ग संभाग के लिए पांचवा योग शिविर आयोजित किया गया है। आवासीय शिविरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में योग के लगभग 700 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। ये ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों के बीच योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के साथ-साथ योग शिविरों में छत्तीसगढ़ के कुशल योग विशेषज्ञों के द्वारा योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी गई। योग आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि योग आयोग द्वारा आगामी 8 सितंबर 2023 को योग के प्रचार-प्रसार हेतु रायपुर में हजारों लोगों द्वारा ’सेतुबंधासन’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ योग आयोग गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास करेगी।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों घोषणा पत्र पर पक्ष-विपक्ष के बीच बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने चुनौती दी है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। संचार प्रमुख ने धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि हम पूरी BJP को घोषणापत्र क्रियान्वयन का डिटेल भेजेंगे। BJP नेताओं में दम है तो किसी भी मंच पर बहस कर ले। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आकर भी बहस करने को तैयार हैं। धरमलाल कौशिक के विधायको को टिकट देने वाले बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों से पहले धरमलाल कौशिक अपनी चिंता करें। जब उन्होंने काम किया है तो बिल्हा से टिकट खतरे में क्यों है? BJP के सभी 13 विधायकों की टिकट खतरे में है। BJP में दम है तो सभी 13 विधायकों को टिकट दें।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त के रूप में 1 लाख 22 हज़ार 625 हितग्राहियों के खाते में 31.71 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। बता दें कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की गई। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 4228 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1791 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।