Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज प्रदेश के सभी नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गयी। राज्य शासन द्वारा आम जनता की सुविधा तथा बेहतर पुलिसिंग के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनर्गठन किया गया है। रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है। रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा। रायपुर ग्रामीण रेंज में जिला-धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदाबाजार-भाटापारा रहेंगे। दुर्ग रेंज में जिला-दुर्ग, बेमेतरा तथा बालोद रहेंगे। राजनांदगांव रेंज में जिला-राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी रहेंगे। बिलासपुर रेंज में जिला-बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही तथा जशपुर रहेंगे। बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक के अधीन डीआईजी रायगढ़ रहेंगे। डीआईजी रायगढ़ के अंतर्गत जिला-रायगढ़, सक्ती तथा जशपुर रहेंगे। सरगुजा रेंज में जिला-सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानगुजगंज तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रहेंगे। बस्तर रेंज में जिला-बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर तथा सुकमा रहेंगे। आई.जी. बस्तर के अधीन दो डीआईजी दंतेवाड़ा एवं कांकेर रहेंगे। 
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की सुरक्षा व्यवस्था, नशीले पदार्थों, अवैध शराब, जुआं-सट्टा, ऑनलाईन गेम्बलिंग एवं गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की रेंजवार समीक्षा की गयी एवं इसके विरूद्ध सख्त व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये । पुलिस महानिदेशक द्वारा अभ्यस्त अपराधियों को सूचीबद्ध करने, उनके विरूद्ध रासुका तथा जिला बदर के तहत कार्यवाही करने, वारंटियों के विरूद्ध अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
 बैठक के बाद डीजीपी ने आईजी-एसपी को दिए निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी रेंज के आईडी और डीआईजी की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुराने गुंडे बदमाशों, चाकूबाजों के साथ ही जुआ, सट्टा और आनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से रोक लगाएं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश का कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद देर शाम डीजीपी अशोक जुनेजा ने भी सभी रेंज के आईजी की बैठक लेकर सीएम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर नए रेंज का गठन किया गया है जुनेजा ने विधानसभा चुनाव-2023 की सुरक्षा व्यवस्था, नशीले पदार्थों, अवैध शराब, जुआं-सट्टा, ऑनलाइन गेंबलिंग एवं गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की रेंजवार समीक्षा की। जुनेजा ने अपराधियों की सूची तैयार करन और उनके विरूद्ध रासुका तथा जिला बदर के तहत कार्रवाई करने, वारंटियों के विरूद्ध अभियान चला कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व संचार व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। चिटफंड कंपनियों की भी समीक्षा जुनेजा ने चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की तथा अफसरों से कहा कि अभियोजन शाखाओं एवं जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर निवेशकों का पैसा वापस करने के निर्देश दिए। वहीं चुनाव को देखते हुए मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व संचार व्यवस्था की समीक्षा भी की।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टरेट कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए जा रहे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 10 फीट ऊंची है, जिसकी कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के एसईसीएल ग्राउंड मुड़ापार पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद दीपक बैज साथ आए । मुड़ापार हेलीपैड पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,सांसद ज्योत्सना महंत, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल कंवर, विधायक पाली तानाखार मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी,अंकित आनंद सचिव ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ शासन, पी दयानंद सचिव चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन, संभागायुक्त भीम सिंह, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, एसपी उदय किरण, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद दीपक बैज साथ आए । मुड़ापार हेलीपैड पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,सांसद ज्योत्सना महंत, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल कंवर, विधायक पाली तानाखार मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी,अंकित आनंद सचिव ऊर्जा विभाग छत्तीसगढ़ शासन, पी दयानंद सचिव चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन, संभागायुक्त भीम सिंह, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, एसपी उदय किरण, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम भूपेश बघेल आज कोरबा के कलेक्ट्रेट कार्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण एवं डिंगापुर में निर्मित अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त ई- लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे साथ ही घण्टाघर मैदान में आयोजित आम सभा में जिलेवासियों को सम्बोधित कर अनेक विकास कार्यो का सौगात देंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान डिंगापुर में नवनिर्मित प्यारेलाल कवर स्मृति पुस्तकालय का डिजिटल माध्यम से एक क्लिक कर लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने रीडिंग जोन में अध्ययनरत युवाओं को सब्सक्रिप्शन कार्ड दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रीडिंग जोन में कोरबा निवासी अध्ययनरत छात्रा के स्नेहा राव से लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि लाइब्रेरी में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक युवा और बेरोजगारी भत्ता योजना की हितग्राही हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें तीन किस्त मिल चुके हैं और प्राप्त पैसों से उनके द्वारा किताबें, लाइब्रेरी का सब्सक्रिप्शन, आवागमन आदि अन्य खर्च के लिए उपयोग कर रही है। जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री से सारिका सिन्हा, अविनाश, लक्ष्मी नारायण तथा अन्य युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से चर्चा की और उन्हें सब्सक्रिप्शन कार्ड दिया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ अंचल के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक के अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। एक साल में 1700 से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से जिला अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 
 बस्तर का महारानी जिला अस्पताल अब दूर दराज के वनांचल में निवासरत नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त युक्त आपरेशन की सुविधा दे रही है। डायलिसिस करने की सुविधा से मरीजों को जहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जटिल ऑपरेशन तथा अन्य उपचार को संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। महारानी जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस सेंटर में मरीजों की अत्याधुनिक उपकरणों से इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस सेंटर में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1722 मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया है। महारानी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने के चलते अब बस्तर अंचल के जरूरतमंद मरीजों को राज्य के दूसरे अस्पतालों में जाकर महंगी उपचार से निजात मिली है और उनके समय एवं धनराशि दोनों की बचत हो रही है। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक महारानी अस्पताल डॉ. संजय प्रसाद बताते हैं कि महारानी जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को सबसे ज्यादा सहूलियत हो रही है। यहां पर बस्तर अंचल के साथ ही अन्य जिलों से जरूरतमंद मरीज आकर स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. राधामोहन अग्रवाल और संजय बांदी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. जबकि सीटी रवि और डी पुरुंदेश्वरी को हटाया गया है. उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव के पदों पर भी फेरबदल किए गए हैं. नड्डा की नई टीम में सरोज पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
छवि
 

panchayattantra24.-रायपुर। माना धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है. कार में एक जली हुई लाश भी मिली है. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शदाणी दरबार के रूप में पहचान हुई है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई कार में आग लग गई और भीतर बैठे शख्स को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कबीरधाम के पाण्डातराई पुलिस पर रेप पीड़िता युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म, मारपीट और पुलिस द्वारा शिकायत नहीं सुने जाने को लेकर आज राजधानी में प्रेसवार्ता ली। पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि कबीरधाम निवासी अबरार खान नाम के युवके के साथ उसका प्रेम संबंध था। प्रेम संबंध का फायदा उठाकर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और रायपुर के एक लाॅज में उसकी मर्जी के बिना ही उसके साथ संबंध बनाया। मना करने पर शादी नहीं करने की धमकी दी। दोनों के लाॅज में रूके होने की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो सभी रायपुर के लाॅज पहुंचे और युवती के साथ गाली-गलौज मारपीट की। साथ ही रायपुर में अकेले छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए। पीड़िता जब इस बात की शिकायत करने के लिए कबीरधाम जिले के थाना पाण्डातराई पहुंची तो थाना प्रभारी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़िता ने थानेदार पर आरोप लगाया कि उसने उसे अकेले में मिलने को कहा। पीड़िता ने ये भी कहा कि थाना प्रभारी से बातचीत ऑडियो भी उसके पास है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, ग्राम मंझोली तहसील पण्डरिया जिला कबीरधाम निवासी अबरार खान पिता शहीद खान से उसका प्रेम संबंध था। 1 जून को अबरार ने फोन किया और 2 जून को सुबह 8.30 बजे ग्राम मंझोली से अपनी स्वीफ्ट डिजायर में बैठकर बिना बताए पचपेड़ी नाका रायपुर स्थित एक लॉज में ले आया। यहां पर दो दिनों तक उसे रखा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करते रहा। विरोध करने पर शादी नहीं करने की धमकी देने लगा। इस दौरान अबरार खान के परिजनों को जब पता चला कि वो दोनों लॉज में है, तो रिश्तेदार लॉज पहुंचे और पीड़िता से मारपीट करते हुए उसे स्कार्पियो में भरकर रायपुर में छोड़ गए। इस घटना के बाद सुबह लगभग 6 बजे प्रार्थीया बस से अपनी बहन के यहां मुंगेली पहुंची। बहन व परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता और परिजनों ने 5 जून को उसे मंझोली लेकर आये और थाना पाण्डातराई रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने शिकायत सुनी और रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। साथ ही एक कोरे कागज पर पीड़िता के हस्ताक्षर लेकर उसे थाने से भगा दिया। 6 जून को उक्त घटना की शिकायत एसपी कबीरधाम से लिखित में की। SP के कहने पर 6 जून को थाना प्रभारी पाण्डातराई द्वारा शून्य में अपराध दर्ज कर रायपुर ट्रांसफर किया गया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकलव थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य में अपनी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर हो सकेगा। कोरबा घंटाघर मैदान में कल 29 जुलाई को सुबह 10.30 बजे शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 2978.7 मेगावाट है। राज्य स्थापना के समय उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट स्टेट बना हुआ है। प्रदेश में तेज गति से हो रहे आर्थिक विकास से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए कोरबा में 660 मेगावाट के दो नए संयंत्र की स्थापना की जाएगी। यह 1320 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक संयंत्र होगा। इससे एक ओर हम बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होंगे दूसरी ओर रोजगार के नए सृजित होंगे। हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में इसके लिए पर्याप्त भूमि है। यहां कन्वेयर बेल्ट से कोयले की सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध है। 
माननीय मुख्यमंत्री ने 25 अगस्त 2022 को इस संयंत्र की स्थापना का निर्णय लिया था। जिस पर तेज गति से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी आवश्यक अनुमति एवं स्वीकृतियां प्राप्त की। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय से टर्म ऑफ रिफसेन्स और कोयला मंत्रालय से कोल आबंटन प्रदान कर दिया गया है, जिसके बाद इसके लिये भूमिपूजन का कार्यक्रम तय किया गया है। इन दोनों संयंत्रों से 2029 और 2030 तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री के निवास का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया और सुकमा जिले के पोटा केबिन बालिका छात्रावास में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बेरीकेट्स लगा रखे थे, लेकिन महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन अवरोधों को पार करके मंत्री के निवास का घेराव किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराध का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस है। आज प्रदेश में छोटी छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। लगातार प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएँ घटित हो रही हैं जिस पर न तो प्रदेश सरकार और न ही उसके मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री की नज़र हैं। महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया ने कहा कि सुकमा जिले के एर्राबोर स्थित बालिका छात्रावास में 5 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार की घटना बताती है कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। श्रीमती राजपूत ने बताया कि जब भाजपा का जांच दल सुकमा के एर्राबोर स्थित बालिका छात्रावास पहुंचा तो पुलिस प्रशासन द्वारा जांच दल को बालिका छात्रावास में अंदर जाने से रोक दिया गया। बाद में जब ग्रामीण आक्रोशित हुए तो कुछ लोगों को ही अंदर जाने के लिए कहा गया। भाजपा जांच दल जब अंदर पहुंचा तो देखा कि बालिका छात्रावास में ना तो सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं। 
 ना ही वहां पर बालिकाओं के रहने के लिए उचित व्यवस्था है। 450 की क्षमता वाले उस बालिका छात्रावास में एक कमरे में 40 से 50 बच्चियां रह रही हैं। घटना के बाद बच्चियां इतनी डरी हुई थीं कि वह किसी को कुछ कह नहीं पा रही थीं। भाजपा जांच दल जब पीड़ित बच्ची के परिवार वालों से मिला तब पता चला कि यह बात मीडिया में ना फैले, इसी वजह से बच्ची को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया था। श्रीमती राजपूत ने कहा कि जब एक कक्ष में 40 से 50 बच्चियां रह रही थीं तो वहां पर एक महिला शिक्षक की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? बालिका छात्रावास में जितने भी कर्मचारी कार्यरत हैं, सभी अंशकालीन कर्मचारी हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस के राज में हर तरफ दुराचार छेड़छाड़ एवं अपहरण की घटना बढ़ी है। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद महिला अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू ने कहा आज बस्तर से लेकर सरगुजा तक महिला अपराध की घटना ने प्रदेश को शर्मसार करके रख दिया है। कहीं किसी महिला के साथ दुराचार करके उसे जलाकर मार दिया जाता है, तो कहीं बच्चियों को अपराधी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि दुराचार करने के बाद पीड़ित पक्ष को जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। लेकिन प्रदेश की पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय रिपोर्ट दर्ज करने गए पीड़ित परिवार के ऊपर ही कार्रवाई करने लगता है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित घेराव आंदोलन में श्रीमती चन्नी वर्मा, माया बेलचंदन, मिनी पांडे, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन, शैलेंद्री परगनिया. प्रीति धनिया, हरशीला आशा दुबे, सीमा साहू, सरोज चंद्रवंशी, सुधा साहू, दिव्या कलहारी, स्वीटी कौशिक, सरिता जैन, विजयलक्ष्मी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहीं।