Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि प्रधानमंत्री देश भर में घूम सकते हैं तो फिर देश की संसद में चर्चा में भाग लेने क्यों नहीं आ सकते। संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। विपक्ष प्रधानमंत्री के वक्तव्य पर अड़ा हुआ है। इसी मसले पर भूपेश बघेल ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री आखिर कब बोलेंगे, प्रधानमंत्री बयान दें, चर्चा के लिए वह क्यों नही आ रहे हैं। इतनी सी तो बात है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं यह प्रचार करने जा सकते हैं, दुनिया भर का दौरा कर सकते हैं तो सदन में क्यों बात नहीं करते। यही बात तो खड़गे भी कह रहे हैं।”
बघेल ने एक सवाल के जवाब में किसानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की मानसिकता है कि वे किसानों के दर्द को नहीं समझ सकते, किन परिस्थितियों में वह फसल उगाते हैं, उन्हें कीमत नहीं मिलती और घाटा हो जाता है। कर्ज से लदे रहते हैं और छत्तीसगढ़ सरकार ने साढे नौ हजार करोड रुपए माफ कर किसानों को उ़ऋण किया और आज छत्तीसगढ़ किसान कितना खुशहाल है। उन्हें समर्थन मूल्य मिल रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। धान की फसल में 2640 रुपये मिले, जो सर्वाधिक है। किसानों को जो सुविधा दी जाती है उसे भाजपा के लोग रेवड़ी कहते हैं। आने वाले वर्ष 2023 और 2024 के चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है। बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई। डॉ. कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है, जब मंगलवार को राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी। इसके पहले पिछले साल दिसम्बर में लोकसभा ने इस विधेयक को पारित किया था। लंबे समय से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर प्रयास कर रहे सौंरा, गोंड़, बिझिया, उरांव, भुजिया आदि समाज के प्रतिनिधियों ने कल देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर इस विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से मिली इस सफलता पर प्रतिनिधिमंडल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति समुदाय को उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर मात्रात्मक त्रुटि के कारण आदिवासी समुदाय को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया गया और उन्हें अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग को विभिन्न समाजों के माध्यम से जो ज्ञापन मिले, आयोग द्वारा उनकी सुनवाई कर ट्राईबल रिसर्च इंस्टिट्यूट के माध्यम से अध्ययन के बाद प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा गया। राज्य सरकार की इस पहल पर जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने संबंधी विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिली है।

panchayattantra24.- रायपुर। पूर्व CM रमन सिंह ने बैक टू बैक 3 पत्र CM भूपेश बघेल और मंत्री रविंद्र चौबे को लिखा है। उन्होंने अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है और दिवंगत शिक्षकों के अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। पूर्व विद्यामितान शिक्षकों को किए वादे की याद दिलाई है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया है। वहीं पूर्व CM रमन सिंह ने PC में नियमितीकरण को लेकर CM को लिखे गए पत्र पर कहा- कि 36 में से 19 मुद्दों पर क्रियान्वयन की कार्रवाई ही नहीं हुई। आखिरी 3 महीने का वक्त है, सरकार नियमितीकरण करें। नहीं होने पर BJP की सरकार आएगी तो नियमित करेंगे। रमन सिंह ने इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले मामले पर कहा-कि कार्रवाई शुरू करने में सरकार के 4 साल 9 महीने निकल गए। चुनाव के 3 महीने बचा है तो कार्रवाई करने चले हैं। वहीं CM भूपेश के युवा वोटर से संवाद और कैंपेन कार्यक्रम पर कहा कि PSC का एक्जाम देने में युवा डर रहे हैं, सबसे ज्यादा युवाओं के साथ ही अन्याय हुआ है, चुनाव आने पर सरकार को युवा याद आ रहे हैं।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है। बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई। डॉ. कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल बुधवार को एनएसयूआई के “बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अगले साल से छात्रसंघ चुनाव कराने का ऐलान किया. बता दें कि साल 2017 के बाद से छात्रसंघ के चुनाव नहीं हुए हैं. अब सीएम की घोषणा के साथ अगले साल से चुनाव कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद युवाओं और छात्रों में खुशी की लहर है. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया. एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग हम लंबे समय कर रहे थे, मुख्यमंत्री आज ये मांग पूरी कर दी है. छात्रों को, युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा. नए नेता तैयार होंगे. छात्रों में उत्साह का माहौल है।
एनएसयूआई सोशल मीडिया संयोजक संकल्प मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इस ऐलान के बाद छात्र और सक्रियता के साथ बेहतर राजनीति के लिए काम करेंगे. छात्रों को राजनीति में आगे आने का बड़ा असवर मुख्यमंत्री ने दिया है. सीएम ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के तहत NSUI प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पहली बार के मतदाताओं तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए. युवाओं को शिक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए. महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए. युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए, चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को सिर्फ नारे तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर। छोटे से लेकर बड़े कार्यक्रम में दोना-पत्तल की बहुत मांग रहती है। इसे देखते हुए नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत छोटेडोंगर की 10 महिलाओं ने स्व सहायता समूह बनाकर दोना-पत्तल बनाने का कार्य करना प्रारंभ किया। नारायणपुर जिला वनों से आच्छादित होने के कारण पत्तों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर आसानी से हो जाती है। समूह की महिलाओं के द्वारा इसे जंगलों से इकट्ठा किया जाता है। समूह के द्वारा एक माह में एक से डेढ़ हजार बंडल दोना-पत्तल तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 6 हजार रुपए तक की आमदनी हो रही है।
समूह की अध्यक्ष असून बाई ने बताती हैं कि दोना-पत्तल की बिक्री उचित कीमत में नहीं होने के कारण पहले बहुत कम लाभ मिलता था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाने से अब उचित दर पर दोना-पत्तल की बिक्री हो रही है। रीपा में निर्मित दोना-पत्तल को अब स्थानीय बाजार एवं अन्य जिलों में भी बिक्री किया जा रहा है। समूह की महिलाओं कहना है कि उनके द्वारा अपने-अपने घरों में कृषि कार्य के साथ-साथ दोना-पत्तल निर्माण कार्य कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रीपा प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें रीपा पार्क मिल जाने से अब दोना -पत्तल निर्माण कार्य और उसकी बिक्री में अबहुत असानी हो रही है। इससे सभी सदस्य बेहद खुश हैं और उन्हें अतिरिक्त आय का जरिया मिल गया है।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। उनके बेटे देवेंदर दर्डा, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को भी छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से संबंधित मामले में 4 साल कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने इसी मामले में पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता, 2 वरिष्ठ लोक सेवकों के.एस. क्रोफा और के.सी. सामरिया को भी 3 साल की सजा सुनाई है।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन हैदराबाद में किया गया। अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के पुलिस महानिदेशकगणों के उपस्थिति में यह समन्वय बैठक आयोजित की गई। आगामी अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अपेक्षित पुलिस बंदोबस्त, कानून व्यवस्था एवं नक्सल गतिविधियों से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनाव को संपादित करने हेतु पुलिस थाना स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर सिल-सिलेवार लगातार बैठक आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। सुरक्षा विहिन क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। बैठक में सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। नशे के खिलाफ राजधानी पुलिस ने बड़ी मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित हुक्का और उसके फ्लेवर बेचने वाले 3 पान दुकान संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हुक्का,हुक्का के फ्लेवर समेत ई सिगरेट जब्त की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने इन दिनों नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरण अभियान हेलो जिंदगी के नाम से चलाया हुआ है को पूरे एक महीना करीब 15 अगस्त तक चलेगा के दौरान ये बड़ी कार्रवाई की है।
रायपुर सायबर सेल के नारकोटिक्स विंग को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि शहर में कई पान दुकान संचालक चोरी छिपे अवैध रूप से हुक्का, हुक्का का फ्लेवर समेत ई सिगरेट बेच रहे है। जिसके बाद विंग की करीब 10 टीमें तैयार कर प्वाइंटर के जरिए टेस्ट पर्चेस करवाकर ये रेड की गई। रायपुर पुलिस ने शहर के थाना सिविल लाईन इलाके में भगत सिंह चौक एवं एस.आर.पी.चौक स्थित रॉयल पान पैलेस, कान्हा पान पैलेस एवं जयदेव पान पैलेस तथा न्यू राजेन्द्र नगर थाना इलाके में अमलीडीह स्थित पान पंचायत नाम की दुकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। यहां दुकान संचालको संचालकों द्वारा चोरी छिपे भारी मात्रा में हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री एवं भंडारण मिला जिसके बाद पुलिस की नारकोटिक्स विंग ने सभी पान दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित हुक्का,हुक्का के फ्लेवर समेत ई सिगरेट जब्त की है। सभी दुकान मालिको अमन लुधानी,कान्हा स्वाई और नीरज प्रधान समेत मुकेश गागवानी को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।