Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस सरकार के अनुपूरक बजट में नियमितिकरण वादे पूरे होने की आस संविदाकर्मियों की थी, किंतु यह कामना पूरी नहीं हुई. पौने पांच साल में वादे पूरे नहीं होने और 22 दिनों के निरंतर हड़ताल के बावजूद मांग पूरी नहीं किए जाने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने आज हनुमान चालीसा का पाठ कर नियमितिकरण के संकट को हरने हनुमान जी से प्रार्थना की. धरना स्थल तूता का माहौल मंगलवार को उस समय भक्तिमय हो गया, जब हजारों की संख्या में राज्यभर से आए संविदा कर्मचारी हनुमान चालीसा गाकर हनुमानजी से अर्चना करने लगे. इन संविदा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार का अनुपूरक बजट भी निराशा के साथ बीत गया. सरकार की मंशा नियमितिकरण को लेकर साफ नहीं हो पा रही है, न ही सरकार संवाद कायम कर रही है, इसलिए नियमितिकरण पर छाए इस संकट के बादल को हटाने हम संकटमोचन हनुमानजी से अर्चना किए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मणिपुर में पिछले 83 दिनों से हिंसा जारी है. मणिपुर जल रहा है. मणिपुर में रेप हो रहा है. वहां मकान जल रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी इस पर जवाब दें. उन्होंने कहा कि पीएम ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं, हम मणिपुर की बात कर रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे के सवाल के जवाब में पीयूष गोयल ने जवाब दिया कि किसी भी बहन, किसी भी बेटी या किसी भी महिला से दुर्व्यवहार होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि हमारी बहनों और महिलाओं के साथ जिस तरह की प्रताड़ना और दुर्व्यवहार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हो रहा है. तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में हो रहा है, वह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन के जन्मदिन पर कटे फ़टे होंठ व तालु के जन्मजात विकृति के बच्चों का परीक्षण ऑपरेशन शिविर का आयोजन कालड़ा बर्न व कास्मेटिक सेंटर में किया गया । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कटे फ़टे होंठ के बच्चों का परीक्षण डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया जावेगा और बच्चों के होंठ तथा तालू में छिद्र का निःशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा।
कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने कहा कि गिरीश देवांगन हँसमुख , मृदुभाषी , कुशल नेतृत्व व संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रहते हुए तत्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संधर्ष किया था । कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन , राष्ट्रीय सचिव पारस चोपड़ा , महामंत्री रवि घोष , कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , के मार्गदर्शन में अभी तक पच्चीस हजार से ज्यादा विकलांगों को कृत्रिम पैर हाथ , ट्राइसिकल , कैलिपर्स , श्रवण यंत्र वैसाखी इत्यादि से लाभान्वित किया है। शिविर में महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा , महावीर मालू , विजय भट्टाचार्य , मुकेश शाह , प्रकाश पुजारा , भावेश सोनी , की सक्रिय भूमिका है । आज गिरीश देवांगन जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर केक काटकर खुशी मनाई गई। महेन्द्र कोचर , डॉ सुनील कालड़ा , विजय चोपड़ा ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष देवांगन को जन्मदिन की बधाई दी । शिविर में 23 बच्चों का परीक्षण व लक्ष्मी प्रिया 2 वर्ष , याचना ध्रुव 5 माह , अनमोल 5 वर्ष , मयूरी श्रीहरि 4 वर्ष का सफल ऑपरेशन डॉ सुनील कालड़ा द्वारा किया गया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली है। बीते दिनों विधानसभा मानसून सत्र में भाजपा विधायकों ने गौठान के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में घोटाला होने की बात कहते हुए चारा घोटाले से भी बड़ा गोबर घोटाला का मुद्दा उठाया था। बता दें कि इन दिनों बीजेपी, सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साध रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार के 246 करोड़ रुपए गोबर का भुगतान दर्शाया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि 229 करोड़ रुपए का गोबर घोटाला हुआ है। 17 करोड़ों का वैल्यू एडिशन करने के बाद 229 करोड़ का बैलेंस किसके पास है?वहीं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने ट्वीट कर पूछा कि 229 करोड़ गोबर का पैसा किसके जेब में है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद सोमवार देर शाम शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर को जेल से रिहा कर दिया गया। अनवर ढेबर को ले जाने सेंट्रल जेल में डेढ़ सौ से अधिक समर्थक घुस आए। जेल कैंपस के बाहर खूब नारेबाजी हुई, देखो देखो कौन आया शेर आया…जैसे नारे लगाए गए पटाखे फोड़े गए। अनवर ढेबर को मालाएं पहनाई गई । स्वागत वैसा ही हुआ जैसे किसी विजेता का होता है। समर्थक कई कारों और बाइक में किसी रैली की शक्ल में जेल पहुंचे थे और इसी अंदाज में अनवर ढेबर को लेकर उनके घर पहुंचे । रिश्तेदारों मोहल्ले के लोगों ने ढेर सारी बधाइयां दी। रिहाई की खबर सुनते ही शाम के वक्त एक-एक कर लोग सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचने लगे ।काफी देर तक इंतजार के बाद जब अनवर ढेबर जेल से बाहर आए तो लोगों ने उन्हें गले लगा लिया। समर्थकों ने ये भी कहा, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 6 मई को गिरफ्तार किया था तभी से वह ED की कस्टडी और उसके बाद जेल में थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के फेमस पर्यटन स्थलों में से एक बूढ़ातालाब में बना फुटपाथ बारिश की वजह से धंसककर तालाब में गिर गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि यहां अधिक संख्या में लोग सुबह-शाम के वक्त घूमने आते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। फुटपाथ धसने की सूचना पर महापौर एजाज ढेबर मौके पर पहुंचे। ढेबर ने फुटपाथ धसने की वजह से नाराजगी जताई है। फिलहाल धसे हुए हिस्से को नगर निगम ने बैरिकेडिंग की है। यह भी देखा जा रहा है कि धसे हुए हिस्सा खोखली होती जा रही है। महापौर ने धसे हुए हिस्से को जल्द ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर बूढ़ातालाब में बने फुटपाथ का दूसरा हिस्से के भी तालाब में गिरने की संभावना बनी हुई है। मामले में महापौर बेहद नाराज दिखे। उन्होंने इस संबंध में इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार को भी ब्लैकलिस्टेड करने को कहा है।
स्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षद दल का हंगामा, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप बूढ़ा तालाब में सडक़ और फुटपाथ ढहने के मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड में जमकर हंगामा किया. इस दौरान सीओओ उज्ज्वल पोरवाल से भाजपा पार्षदों ने जमकर विवाद भी हुआ. भाजपाइयों ने ठेकेदार और अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की. भाजपा पार्षद दल ने बूढ़ा तालाब में सडक़ और फुटपाथ निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. भाजपाइयों ने कहा, निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण नवनिर्मित फुटपाथ सडक़ समेत तालाब में समा गया था.
महापौर की टीम 30 जुलाई से करेगी पैदल यात्रा शुरू: सरकारी योजनाओं को घरों तक पहुंचाने 30 से मेयर की पद यात्रा आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़ी छत्तीसगढ़ शासन की शहरी विकास योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए महापौर की टीम 30 जुलाई से पैदल यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस पार्षद और संगठन का यह अभियान शहर के सभी 70 वार्डों में चलेगा। इसकी शुरुआत रायपुर दक्षिण विधानसभा के वार्डों से होगी। सोमवार को निगम मुख्यालय में महापौर एजाज ढेबर ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ इस अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। महापौर ने कहा कि अभियान से राज्य शासन की उन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे, जिसका प्रत्यक्ष लाभ आम लोगों को हो रहा है। गरीबी उमशमन, राजस्व, जल, नगर निवेश, स्वास्थ्य सहित अलग-अलग विभागों से जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि किस तरह इन योजनाओं का फायदा लिया जा सकता है। कांग्रेस के पिछले साढ़े चार साल में शहर में हुए विकास कामों की भी जानकारी दी जाएगी।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। दुर्ग से माना एयरपोर्ट तक जाने वाली सिटी बस का आज दोबारा शुभारंभ किया गया है। यह बस रायपुर एयरपोर्ट से रायपुर सिटी होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी, जो कि शहर के विभिन्न स्थानों से निकलकर भिलाई, पावरहाउस, चरोदा, कुम्हारी, रायपुर होते हुए माना एयरपोर्ट जाएगी। बस के चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगीं।
आपको बता दें कि पिछले 3 सालों से एयरपोर्ट सिटी बस सेवा बंद था। जिसके बाद आज से फिर इसकी शुभारंभ किया गया है। एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए होगा। वहीं एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रुपए होगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विगत 04 वर्षों के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया गया है। नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत विगत 04 वर्षों के दौरान शामिल नदियों में शिवनाथ, इन्द्रावती, फुलकदेई, केंदई, लीलागर नदी, महानदी, हसदेव, आगर, रेड नदी, मेघानाला, झींका नदी, केलो नदी, मोरन, सोंढूर, ईब नदी, पैरी नदी, तान्दुला, नारंगी, बांकी नदी, गलफुला, हसदो नदी, नेउर नदी, केवई, खटम्बर, भैसुन, चूंदी, भवई नदी, बनास नदी, रांपा नदी तथा भुलू नदी, महान नदी आदि शामिल हैं।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि इनमें वर्ष 2019 के दौरान नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 831 हेक्टेयर रकबा में 9 लाख 14 हजार पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह वर्ष 2020 के दौरान 845 हेक्टेयर रकबा में 8 लाख 77 हजार पौधों, वर्ष 2021 के दौरान 01 हजार 647 हेक्टेयर रकबा में 17 लाख 87 हजार पौधों और वर्ष 2022 के दौरान 999 हेक्टेयर रकबा में 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है।
प्रदेश में नदी तट वृक्षारोपण कार्य से 9 लाख 63 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। साथ ही नदी तट कार्यक्रम अंतर्गत कृषि कार्य तथा सब्जी उत्पादन जैसे कार्यों से निकटवर्ती 372 ग्रामों के लोग सीधे-सीधे लाभान्वित हुए हैं। नदी तट वृक्षारोपण के फलस्वरूप एक ओर जहां स्थानीय ग्रामीणों को वृक्षारोपण कार्यों से रोजगार की प्राप्ति हुई है, वहीं दूसरी ओर नदी तट के समीपस्थ किसानों को भूमि कटाव की कमी से कृषि कार्य में सुविधा तथा उत्पादन में वृद्धि का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके तहत फलदार पौधों के वृक्षारोपण से ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों अंतर्वतीय फसल तथा नदी किनारे सब्जी उत्पादन का कार्य भी कुशलतापूर्वक कर रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले केस में गिरफ्तार अनवर ढेबर को बड़ी राहत मिली है. अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. अब उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है. अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है. बिलासपुर HC में जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने राहत दी है. बता दें कि मेडिकल ग्राउंड पर तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट प्रदेश में ईडी की ओर से उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में थे. 13 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में लाई गई थी. एक बड़े से संदूक में दस्तावेज कोर्ट पहुंचे थे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ के तहत् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा एवं होटल की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश देने के साथ ही रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब, ढ़ाबा एवं होटल को निर्धारित समयावधि में बंद कराने निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में दिनांक 23.07.23 की रात्रि मंयक गुर्जर (भा.पु.से) नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक, दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक, मनोज कुमार धु्रव नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, अविनाश मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक उरला, जितेन्द्र चन्द्राकर नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर, सुरेश ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, ललिता मेहर उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. तथा कल्पना वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक माना के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक गिरीश तिवारी एवं निरीक्षक गौरव तिवारी सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अन्य अधि./कर्म. की अलग – अलग कुल 08 टीमें गठित कर रायपुर स्थित टीटोस क्लब रायपुरा डी डी नगर, फ्लोरेंस क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, जूक क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, ई डी एल होटल एण्ड रेस्टोरेंट पण्डरी, एफ टी बी होटल एण्ड रेस्टोरेंट व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, स्काई लाउंज क्लब व्ही आई पी रोड तेलीबांधा, सीमर्स होटल पण्डरी तथा बीडी क्लब पीटीएस चौक माना में दबिश देकर आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के अधिकारियों द्वारा रेस्टोरेंट, कैफे एवं क्लब संचालकों को चोरी छिपे हुक्का नहीं पिलाने, अवैध रूप से शराब बिक्री नहीं करने सहित लोगों को बैठाकर शराब न पिलाने तथा निर्धारित समयावधि में रेस्टोरेंट, कैफे एवं क्लब को बंद करने समझाईश दिया गया। इस दौरान 2 लोगो से इलेक्ट्रिक सिगरेट जप्त होने से उनके खिलाफ कोटपा act के तहत कार्यवाही की गई साथ ही Tittos बार में लाइसेंस नियमों का उल्लघंन करते पाए जाने से उनके खिलाफ आबकारी विभाग को कार्यवाही करने के लिए पत्राचार किया गया है।