Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। हरेली तिहार के दिन शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण जोन स्तर की शुरूआत आज 26 जुलाई से हो रही है। इसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर 01 जोन बनाया गया है। जोन स्तर की इस प्रतियोगिता का समापन 31 जुलाई को होगा। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 17 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों ने इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस वर्ष चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
दूसरे चरण में जोन स्तर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता में 08 राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों का एक जोन बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जोन बनाने का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा नामांकित अधिकारी को दिया गया है। मुकाबला नॉक आऊट पद्धति से राजीव युवा मितान क्लब के विजेता प्रतिभागी एवं दलों के मध्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी एवं दल आयुवार एवं वर्गवार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एवं शहरी क्षेत्रों में विजेता प्रतिभागी दल आयुवार एवं वर्गवार नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। संविदा कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर 3 जुलाई से अनिश्चितक़ालीन हड़ताल पर हैं। सरकार ने मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को सौगात देते हुए उनके वेतन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन मान में 27% की वृद्धि की थी। इसके बाद भी संविदा कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए है और लगातार 24वे दिन भी हड़ताल पर है। इसी बीच संविदा कर्मचारी आज संवाद रैली निकालेंगे। इस दौरान सभी संविदा कर्मचारी घुटनों के बल चलकर दंडवत प्रणाम कर सरकार से संवाद करने की अपील करेंगे।
बता दें कि, नियमितिकरण नहीं किए जाने से नाराज संविदा कर्मचारी बुधवार को संवाद रैली के माध्यम से सरकार को संवाद करने की अपील करेंगे। संवाद रैली में कर्मचारी घुटनों के बल और दंडवत प्रणाम करके मुख्यमंत्री से जन घोषणा पत्र के वादे संविदा नियमितिकरण को पूरा करने की अपील करेंगे। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल अपने संगठन की एकजुटता, अनुशासन, अनोखे प्रदर्शन और कड़े संघर्ष के लिए पहले ही प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में है। इन्होंने इन बीस दिनों में एस्मा कानून के विरोध में सामूहिक त्यागपत्र, हजारों की संख्या में जेल भरो आंदोलन और आमरण अनशन कर आमजन की सहानुभूति अर्जित किए हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एर्राबोर सुकमा में अबोध छात्रा के साथ आवासीय छात्रावास में हुए अनाचार की घटना को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर पर हल्ला मचाने वाले मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेताओं की एर्राबोर सुकमा के घटना मे चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन मिलकर इस घटना को दबाने में लगी हुई थी। नाबालिक अनाचार पीड़ित आदिवासी छात्रा के परिवार से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कब छत्तीसगढ़ आएंगे।
अग्रवाल ने कहा कि सुकमा जिला के एर्राबोर पोटाकेबिन बालिका आश्रम में पढ़ने वाली नाबालिक आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। घटना 22 जुलाई 2023 शनिवार की है । शासन और प्रशासन पूरी तरह इस घटना को दबाने में लगी हुई थी। पर जब घटना का पता लोगो को चला तब यह मामला जनता के सामने आया है। शासन एवं प्रशासन के संरक्षण में आश्रम अधीक्षिका का लापरवाही एवं दुष्कर्म कराने में उनका हाथ है। और कांग्रेस सरकार का साथ है। मामला को दबाने का पूरा-पूरा प्रयास किया गया ।
अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता, आदिवासी मंत्री, और आदिवासी विधायक आदिवासियों की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं पर सुकमा की घटना पर, एक आदिवासी बालिका के साथ हुए इस अनाचार के मामले में, सब के मुंह में टेप लगाए बैठे हैं क्यों ? अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा अपराधियों के साथ रहा है। सुकमा की घटना और कांग्रेस की चुप्पी से एक बात स्पष्ट हो गई है कि यह सरकार आदिवासियों के शोषक सरकार है। अग्रवाल ने कहा कि छोटे-छोटे प्रकरणों पर देश भर में हाय तौबा मचाने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस गरीब आदिवासी परिवार से मिलने सुकमा कब आएंगे ? क्या इनका ढोंग कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के लिए नहीं है ?
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम बघेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है। यह दिन हमें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैठियों से कारगिल को मुक्त कराकर ’ऑपरेशन विजय’ में सफलता प्राप्त की। इस गौरवशाली दिन की याद में हम हर साल कारगिल विजय दिवस मनाते है। यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल और कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन आज राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य एवं अन्य कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ परदेसी ,राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित हैं। बैठक प्रातः 11 बजे से राजभवन में शुरू हुई। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) द्वारा विश्वविद्यालयों एवं संबंद्ध महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों द्वारा नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एम.ओ.यू., अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं एवं परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में एवं विश्वविद्यालयों द्वारा कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी ली जा रही है।
निगम-मंडलों के अध्यक्षों के नाम लगभग फाइनल

panchayattantra24.-रायपुर। 2023 के विधानसभा चुनाव में निगम-मंडलों में नए चेहरों की नियुक्ति को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। गहन विचार-विमर्श के बाद पार्टी के हित में साढ़े चार साल तक नि:स्वार्थ सेवा करने वाले ऐसे वरिष्ठ नेताओं को निगम-मंडलों में जगह दी जा रही है जो मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लेकर आएंगे और चुनाव में भारी समर्थन जुटाने में सफल होंगे। निगम-मंडलों में नए चेहरों की नियुक्ति होने की थी, जिसकी पुष्टि सीएमहाऊस में हुई हाईप्रोफाइल बैठक में हो गई है। मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ हुई बैठक में सभी निगम-मंडलों के अध्यक्षों के नाम लगभाग फाइनल कर दिया गया है। एक-दो दिन में या इस सप्ताह के अंत में सभी निगम मंडलों की नियुक्ति की घोषणा संभावित है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा के नेतृत्व आयोजित बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में सभी के राय-मशविरा से नामों का चयन किया गया, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।
मजबूत किलेबंदी की तैयारी प्रदेश में पल-पल बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच कांग्रेस ने भी अपनी मजबूत किलेबंदी की तैयारी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही वरिष्ठ और पुराने कांग्रेसियों के निगम मंडलों में नियुक्ति की कवायद के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को प्रदेश की राजनीति में सभी गुटों को साथ लेकर चलने और सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने में कामयाबी मिलती दिख रही है। बहुत जल्द निगम-मंडलों में नए चेहरे देखने को मिलेंगे जो कांग्रेस के लिए मास्टर कार्ड साबित होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के और मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद निगम-मंडलों के पूर्ण हो चुके कार्यकाल के बाद अब नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति जुलाई माह में कभी भी हो सकती है । प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श शुरू कर दिया है और प्रदेश प्रभारी का साफ निर्देश है कि किसी भी निगम-मंडल को रिन्यूअल नहीं किया जाए । नए सदस्यों को नामित करने हेतु बड़े नेताओं ने अपने सभी समर्थकों का नाम देना शुरू कर दिया । अब देखना है कि नियुक्ति इस माह होती है कि अगस्त के पहले सप्ताह में होती है ? अधिकांश अध्यक्ष और सदस्यों को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि सभी नेताओं को सत्ता और संगठन में मौका दिया जाएगा। कुछेक जिला अध्यक्षों को भी बता दिया गया है और जिन्होंने चुनाव लडऩे की मन बनाया है उनसे भी कहा गया कि वह इस्तीफा दे । कुल मिलाकर नई नियुक्तियों का मामला जुलाई अंत तक या अगस्त के प्रथम सप्ताह तक तय मानी जा रही है ऐसा कांग्रेस सूत्रों का कहना है । गौरतलब है कि सभी निगम मंडल के कार्यकाल लगभग पूर्ण हो चुके हैं और सभी पर नए अध्यक्ष और बोर्ड के गठन की कार्ययोजना पार्टी की ओर से चालू है । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के अनुसार अगर फिर से निगम मंडलों का गठन होगा तो यह मानकर चला जा रहा है कि सभी नेताओं के द्वारा दिए गए नाम पर ही मुहर लगने की संभावना है और वरिष्ठ पुराने कांग्रेसीजनों को ही से पद से नवाजा जाएगा । फि़लहाल प्रदेश प्रभारी प्रदेश कार्यालय में बैठकर लगातार सभी कांग्रेसजनों से एक-एक करके भेंट मुलाकात कर रही है और संपूर्ण राजनीतिक जानकारी ले रही है। साथ ही ब्लॉक की बूथ कमेटियां और प्रदेश में आने वाले चुनाव के लिए रणनीति बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । पहली बार प्रदेश प्रभारी ने किसी भी गुट को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और अपने किसी भी व्यक्तिगत आदमी को प्रदेश कार्यालय में कार्य हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देते हुए सभी नेताओं में कार्य विभाजन कर उन्हें संतोषप्रद बनाने की कोशिश की है।
दूसरों को मिलेगा मौका:सैलजा ऐसे तकरीबन 35 लोग हैं, जिनका कार्यकाल खत्म होने वाला है या हो गया है। इन लोगों की जगह अब चार-पांच महीने दूसरे कांग्रेसियों को मौका मिलेगा। इससे कई असंतुष्ट नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास होगा। नवंबर में चुनाव होने हैं, दिसंबर में रिजल्ट आएगा। इस तरह पांच महीने तक तो नए लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार रिपीट हुई, तो कार्यकाल आगे चलता रहेगा। टिकट दावेदारों की भीड़
छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए कुछ ही महीने ही बचे हुए हैं। ऐसे में टिकट के दावेदार बेहद एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में टिकट दावेदार कांग्रेस नेताओं की भीड़ लग रही है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात के लिए बायोडाटा लेकर दावेदार सुबह से डटे रहे और जब प्रदेश प्रभारी से मुलाकात हुई तब नेताओं ने कहा कि मौका मिलने पर वे जीतकर दिखाएंगे। बायोडाटा में कई टिकट के दावेदारों ने अपने राजनीतिक सफर के साथ ही विधानसभा क्षेत्र का पूरा सामाजिक और राजनीतिक खाका पेश कर दिया। कुल मतदाताओं की संख्या में कितने प्रतिशत उनके समाज विशेष से आते हैं ये भी उनके बायोडाटा में लिखा हुआ था। डिनर डिप्लोमेसी का सिलसिला जारी रहेगा शेष बचे दो महीने तक लगातार रणनीति के तहत मंत्रियों के बंगले में वरिष्ठ नेताओं की डिनर डिप्लोमेसी का सिलसिला जारी रहेगा। जिसमें हर विधानसभा की ताजा स्थिति चर्चा करने के साथ डेमेज कंट्रोल करने के उपायों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव अब चंद महीने ही बचे हैं। चुनाव को देखते हुए सियासी बिसात बिछना शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस चुनावी मोड ऑन करते हुए मंथन में जुट गई है. ऐसे में 2023 का चुनावी रण फतेह करने सीएम बघेल समेत कांग्रेस के आला नेता मंत्री ताम्रध्वज साहू के यहां रात्रि भोज में शामिल हुए. चुनाव कऱीब है और चुनाव में डिनर डिप्लोमेसी के अपने मायने हैं। बता दें कि, 2023 की चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी तैयारी को पुख्ता करने मंत्री ताम्रध्वज साहू के यहां डिनर टेबल में कांग्रेस के तमाम नेताओं के बीच सत्ता वापसी के लिए चर्चा की। साथ चुनावी रणनीति भी बनाए जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री रविंद्र चौबे, मो. अकबर, जय सिंह अग्रवाल, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अनिला भेडिया, विधायक धनेंद्र साहू, गुरु रुद्र कुमार, विधायक धनेंद्र साहू, विकास उपाध्याय, प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, चंदन यादव मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत DSP पितांबर सिंह पटेल से भिड़ गए। मूणत ने कह दिया-घूरकर मत देखना पटेल साहब, जनता के लिए मर भी जाऊंगा। इसके बाद वहां पर जमकर बवाल हुआ है। मंगलवार को भाजपा नेता एकात्म परिसर से रैली की शक्ल में सड़क पर उतरे। ये प्रदर्शन शहर में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ समेत कई मांगों को लेकर था। पैदल मार्च करते हुए नेता कार्यकर्ता कलेक्टाेरेट पहुंचे। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोका तो भाजपा के नेता पुलिस से भी भिड़ गए। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काफी देर तक पुलिस और भाजपाइयों के बीच झूमाझटकी होती रही। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट में घुसने का प्रयास करते रहे। मगर उन्हें घुसने नहीं दिया गया। यहां हंगामा और नारेबाजी होती रही। उधर, समर्थकों के साथ जब पूर्व मंत्री राजेश मूणत कलेक्टर परिसर पहुंचे। पुलिस ने भीतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। मूणत ने कहा कि कलेक्टर को बाहर बुला लीजिए, हम यही ज्ञापन देंगे, लेकिन अफसर राजी नहीं हुए।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 26 जुलाई को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य एवं अन्य कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहेंगे। बैठक प्रातः 11 बजे से राजभवन में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) द्वारा विश्वविद्यालयों एवं संबंद्ध महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों द्वारा नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति आदि की समीक्षा भी की जायेगी। बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एम.ओ.यू., अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं एवं परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में एवं विश्वविद्यालयों द्वारा कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी भी ली जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा और कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव बेमेतरा और कवर्धा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोनों जिलों में संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की भी समीक्षा करेंगे। सिंहदेव 26 जुलाई को बेमेतरा में और 27 जुलाई को कवर्धा में बैठक लेंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव 26 जुलाई को रायपुर से सवेरे दस बजे सड़क मार्ग से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे बेमेतरा पहुंचकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। सिंहदेव दोपहर तीन बजे बेमेतरा से कबीरधाम जिले के रणबीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे रणबीरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे वहां से कवर्धा के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव शाम छह बजे कवर्धा पहुंचेंगे। वे कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे। सिंहदेव अगले दिन 27 जुलाई को सवेरे 11 बजे कवर्धा में लोगों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर एक बजे अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री सिंहदेव शाम साढ़े चार बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे रायपुर पहुंचेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। कोयला घोटला में गिरफ्तार IAS रानू साहू को ईडी ने विशेष कोर्ट में पेश कर दिया है। शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। ईडी ने उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया है। ईडी रानू साहू का फिर से रिमांड मांग सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी।
ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्यादा प्रश्न किए है। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।