Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा आयोजित ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ और पंचम विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्कृष्ट विधायकों एवं उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारों को सम्मानित करने की यह परंपरा अत्यंत सराहनीय है। इससे विधायकों एवं मीडियाकर्मियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। 
इस कार्यक्रम में सत्तापक्ष की विधायक संगीता सिन्हा और प्रतिपक्ष की विधायक रंजना दिपेन्द्र साहू को वर्ष 2022 का उत्कृष्ठ विधायक सम्मान और विधायक धर्मजीत सिंह को पंचम विधानसभा के जागरूक विधायक सम्मान से नवाजा गया। प्रिंट मिडिया के राहुल जैन और इलेक्ट्रानिक मिडिया के देवव्रत भगत और कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक मजबूत विधायिका जनहित, विकास और सुशासन का आधार स्तंभ है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जनता की सेवा करने का सर्वोत्तम अवसर मिलता है, उन पर राज्य और नागरिकों के हित में काम करने की भी जिम्मेदारी है। इसी प्रकार मीडिया विधायिका, कार्यपालिका और नागरिकों के बीच सेतु का काम करता है। छत्तीसगढ़ में मीडिया ने अपने विभिन्न रूपों के माध्यम से न केवल आम जनता को जागरूक, शिक्षित किया है, बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 इस अवसर पर पंचम विधानसभा के सदस्यों को बिदाई भी दी गई। राज्यपाल हरिचंदन ने सभी से आग्रह किया कि अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर सदैव जनहित एवं जनकल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छत्तीसगढ़ विधानसभा की गिनती देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभाओं में होती है। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जो सामंजस्य और सम्मान का भाव है, वो निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से कामकाज संचालन को अभिनव पहल बताया और कहा कि पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन ,ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर मुद्दो पर और ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सभी से यह अपील कि जनभागीदारी से वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ़ से टीबी को खत्म करने के लक्ष्य पर काम करें। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के विगत पांच साल का कार्यकाल बहुत चुनौती पूर्ण रहा। लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष ने मिलकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया। इस विधानसभा ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। कोविड महामारी के दौरान भी विधानसभा की कार्यवाही कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए जारी रही। विगत 23 वर्ष के कार्यकाल मे छत्त्सीगढ़ विधानसभा में अनेक स्वस्थ परंपराओं व नियमों को स्थापित किया है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में ‘उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह’ चल रही है. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री गण, विधायक गण समारोह में उपस्थित हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस रानू साहू के घर बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ में संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद अब रिमांड पर भी लिया जा सकता है। बता दें कि कोरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने तीसरी बार छापा मारा है। इससे पहले कोल परिवहन केस में भी उनके सरकारी बंगले और मायके में छापा पड़ चुका है। ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। छापेमारी के बाद IAS रानू साहूको ईडी की टीम दफ़्तर लेकर पहुंची है. फ़िलहाल गिरफ़्तारी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. बता दें कि कोरबा की पूर्व कलेक्टर आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने तीसरी बार छापा मारा है। इससे पहले कोल परिवहन केस में भी उनके सरकारी बंगले और मायके में छापा पड़ चुका है। ईडी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। कल यहां पड़ी थी रेड इसके अलावा ईडी की टीमें कोरबा निगम के ऑडिटर सीए अनूप गुप्ता बालाजी स्टील और टीआर सिंह कमल विहार और ऋषभ सोनी देवपुरी के घर ईडी पहुंची थी। राज्य के बड़े ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्थित मकान व दफ्तर में छापा मारा गया है। अंबिकापुर में अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीमचंद अग्रवाल और बिलासपुर के संजय शिंदे तथा राजनांदगांव में ट्राइबल अफसर श्रीकांत के घर जांच चल रही है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनियमित कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। संविदाकर्मियों के आंदोलन की अब तस्वीर बदलते हुए नजर आ रही है और स्थिति ऐसी बन रही है कि भले जान जाए तो जाए लेकिन नियमितीकरण लेकर ही रहेंगे। जी हां अब संविदा कर्मचारी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। संविदा कर्मचारियों के आमरण अनशन का आज चौथा दिन है। बता दें कि आमरण अनशन पर बैठे तीन कर्मचारी कल बेहोश हो गए थे, जिनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर संविदा कर्मचारी पिछले करीब 20 दिन से अधिक समय से नियमितिकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर संविदा कर्मचारी पिछले 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे कर्मचारियों में से तीन कर्मचारी कल बेहोश हो गए थे, जिन्हें राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, दूसरी ओर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अनियमित और संविदा कर्मियों के आंदोलन के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा मचा। भाजपा के स्थगन सूचना को अस्वीकार करने के बाद नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा ने जहां कर्मचारियों के साथ धोखा का आरोप लगाया, तो कांग्रेस विधायकों ने भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाया।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के ऊपर टिप्पणी करने के विरोध में आज बिरगांव में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया साथी बीच सड़क पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर टायर भी जलाया दरअसल कल नरेंद्र मोदी मणिपुर पर बयान देते हुए छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी महिलाओं की हालत मणिपुर जैसी है ऐसा कहकर नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया इससे आक्रोशित होकर कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन ने आज राजधानी रायपुर के बिरगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला एवं टायर जलाया और सड़क पर जमकर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी मांगे ऐसे नारे एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगाया नरेंद्र मोदी के पुतले में मगरमच्छ की फोटो रखकर जमकर नारेबाजी की गई और अंतिम में पुतला जलाया गया।। 
 एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा ने कहा कि जिस प्रकार मणिपुर पिछले 6 महीने से चल रहा है उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साध कर बैठे थे और जब 6 महीने बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया तो अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हुए छत्तीसगढ़ और राजस्थान की महिलाओं का नाम भी मणिपुर में हो रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार से जोड़ दिया यह एक पूरी तरीके से राजनीतिक भाषण के रूप में नजर आ रही है क्योंकि विधानसभा के चुनाव छत्तीसगढ़ राजस्थान में होने वाले हैं इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार का भाषण दिया और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बताना चाहता हूं कि हमारे छत्तीसगढ़ में महिलाओं को माताओं के रूप में पूजा जाता है हम अपने प्रदेश को ही छत्तीसगढ़ महतारी कहते हैं और उसमें रहने वाले हर महिलाओं माताओं जैसा सम्मान करते हैं माता कौशल्या की इस भूमि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्रुमिल किया है इससे आक्रोशित होकर आज हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला मगरमच्छ के फोटो के साथ बिरगांव में जलाया साथी हमने सड़क पर टायर जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया यदि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी नहीं मांगते एनएसयूआई के कार्यकर्ता लगातार पूरे प्रदेश में इस तरीके का प्रदर्शन करते रहेंगे।। इस आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विकास राजपूत ग्रामीण अध्यक्ष अजय बाजरे ज़िला महासचिव मनीष पटेल सरताज अंसारी जोंटी गिल रजत ठाकुर ज्वाला गोस्वामी ज़िला सचिव मनीष नारंग सुजल शर्मा मुंशाद अली बीरगाँव अंकित बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष रितिक देवांगन राजा देवांगन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में शासकीय भूमि के आबंटन प्रस्तावों पर विचार हेतु अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी 10 प्रस्तावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि आबंटन को स्वीकृति दी। इस अवसर पर सचिव राजस्व नीलम नामदेव एक्का, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के उपसचिव सी. तिर्की उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब पंखुड़ियों से निर्मित माला पहना कर डीए एचआरए वृद्धि पर समस्त शालेय शिक्षकों व प्रधान पाठकों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी बहुत खुश हैं। अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के समान डीए और 9 प्रतिशत व 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष मनोज साहू, सुरेश वर्मा, दिनेश वर्मा, वर्मा, शिव वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले के विकासखण्ड बालोद की गोंदली जलाशय परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए दो करोड़ 92 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जलाशय परियोजना के कार्यों को पूर्ण  कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर।छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के वी.आई.पी. रोड फुण्डहर स्थित योग भवन में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों के संबंधों में बताया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. दिनेश नाग ने योग के साथ आयुर्वेद के संबंध व प्रभाव के बारे में बताया और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन ने प्रसव के दौरान योग की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही श्री लच्छू राम निषाद ने यम, प्रत्याहार, धारणा पर प्रकाश डाला, श्री सी. एल. सोनवानी ने षटकर्म के बारे में बताया। इस अवसर पर योग आयोग के सचिव श्री एम. एल. पाण्डेय सहित योग प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग के सफल आयोजन के बाद सरगुजा संभाग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 130 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 15 जुलाई को शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला के मुख्य पुजारी श्री इंदुभवानंद जी महाराज के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए नियमित योग करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है।