Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को सुसाइड से पहले वीडियो भी भेजा है. यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतिका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी. युवती अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर मांगी माफी और आत्महत्या कर ली. मामले में पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. महिला नीना बेंदीनिस्को टैटू बनाने का काम करती थी. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। अनियमित और संविदा कर्मियों के आंदोलन के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा मचा. भाजपा ने स्थगन की सूचना दी, जिसे आसंदी ने अग्राह्य किया. इस पर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, वहीं सत्ता पक्ष के विधायक भूपेश है तो भरोसा है के नारे लगाने लगे. सदन में मचे हंगामे के बीच कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शून्यकाल में संविदा और अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन के मुद्दे पर स्थगन की सूचना देते हुए चर्चा की मांग की. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आंदोलन की वजह से कामकाज बुरी तरह प्रभावित है. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के सारे आंदोलनरत संगठनों ने मुख्यमंत्री की घोषणा को नकार दिया है. 4 लाख कर्मचारी आंदोलन में हैं. सभी वर्गों के भीतर असंतोष है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र को आत्मसात करने की बात कही. लेकिन अंतिम सत्र तक जानकारी यही आई कि सरकार अभी अनियमित और संविदाकर्मियों की जानकारी ही इकट्ठा कर रही है. सरकार के कथनी और करनी में अंतर है. भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के 36 में से एक भी बिंदु को पूरा नहीं किया. सारे ऑफिस में कामकाज बंद पड़ा है. स्थगन के जरिए इस पर चर्चा कराई जाए।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सभी वर्ग आंदोलनरत हैं. राजधानी में ही 8-10 हजार लोग धरने पर हैं. सरकार को उनके बीच जाकर उनकी समस्या सुननी चाहिए. विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्थगन अग्राह्य किया. इस पर सदन में भाजपा विधायकों को नारेबाजी करते देख सत्तापक्ष के विधायक भी नारेबाजी करने लगे. सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत कर्मचारी संगठन के लोग मिलने आए हैं, इसलिए जो करना है भाजपा के लोग जल्दी कर लें. सत्ता पक्ष के विधायकों ने नारे लगाए भूपेश है तो भरोसा है।

panchayattantra24.-रायपुर। मणिपुर वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है. ani से बातचीत में कहा कि मैंने वीडियो तो नहीं देखा लेकिन तस्वीरें मानवता को शर्मसार करनी वाली हैं। इस पर जो कड़ी से कड़ी कार्रवाई का निर्देश आया है वो स्वागतेय है। वहां पर गृह मंत्री और पीएम मोदी नहीं गए लेकिन मुझे लगता है वहां जाकर स्थिति शांत करने की आवश्कता है। हर परिस्थिति का समाधान निकालना चाहिए। जिन लोगों ने ये किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से 2500 किलोमीटर दूर हमारे ही एक राज्य मणिपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पूरा देश शर्मसार है. ये वीडियो है 79 दिन से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर का. ये हिंसा और उपद्रव का ऐसा वीडियो है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर ले जाती हुई भीड़ दिख रही है. इन महिलाओं पर जुल्म का ये दृश्य मणिपुर से लेकर दिल्ली तक समूचे भारत को शर्मसार कर रहा है।
ये घटना 4 मई की है, लेकिन इसका वीडियो कल यानी 19 जुलाई को सामने आया है. इस जुल्म का मुख्य आरोपी अब जाकर गिरफ्तार हुआ है. ये वीडियो महिलाओं की स्थिति, समाज की सुरक्षा और हिंसा पर कंट्रोल को लेकर कई सवाल खड़े करता है. महिलाओं के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत को लेकर विपक्ष ने राज्य और केंद्र सरकार को घेर लिया है. कांग्रेस ने पीएम की चुप्पी और सीएम एन बीरेन सिंह पर भी सवाल खड़े किए हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने बलौदाबाजार से नांदघाट सड़क निर्माण में अनियमितता का मुद्दा उठाया. जबाव में पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि केंद्रीय सड़क अनुसंधान की रिपोर्ट में किसी पर कार्रवाई का निर्देश नहीं है. भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि सड़क के जर्जर होने से हादसे बढ़े. सड़क की अनियमितता का यह मामला चौथी बार विधानसभा में उठा है. केंद्रीय सड़क अनुसंधान की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण मापदंडों के अनुरूप नहीं हुआ है. पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रधावज साहू ने जवाब में बताया कि केंद्रीय सड़क अनुसंधान की रिपोर्ट में सड़कों का सुधार करने का निर्देश है. रिपोर्ट में किसी पर कार्यवाही का निर्देश नहीं है. इस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि क्या अफ़सरों की मौजूदगी में सड़क की वीडियोग्राफ़ी कराई जाएगी? वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सड़क निर्माण का स्पेसिफ़िकेशन बताना चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर। मानसून के पहले ही दिन रायपुर में एससी-एसटी युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया था। जिसके बाद से राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। नग्न प्रदर्शन के दूसरे दिन सदन में इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ। मामले में अब तक की गई कार्रवाई की आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन समीक्षा करेंगे। शासन ने मामले को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई है। CS अमिताभ जैन की बैठक में फर्जी जाति प्रमाण पत्रों पर कार्रवाई की समीक्षा होगी। अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट सचिव देंगे। एससी और एसटी विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने 16 विभागों को पत्र जारी किया है। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में हुए निर्वस्त्र प्रदर्शन के बाद सरकार ने इस मामले में यह कदम उठाया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही रायपुर में विधानसभा रोड पर एससी-एसटी युवाओं ने निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने विधानसभा को घेरने की भी कोशिश की थी। आमासिवनी के पास फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों का आरोप लगाते हुए करीब 12 युवाओं ने पूरी तरह नग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
हर विवाद की कीमत महिला को क्यों चुकानी पड़ती है

panchayattantra24.-रायपुर। मणिपुर पिछले कई दिनों से चल रहे हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मणिपुर से हिंसा की खबर सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर मणिपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है।
अब यहां दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पूरे देश में हंगामा हो गया। अब इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि ऐसे निकृष्ट हरकत के लिए घृणा शब्द भी कम पड़ता है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट स्वत संज्ञान ले। फास्ट ट्रेक कोर्ट को सौंपा जाए। जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीएम और गृह मंत्री को तत्काल मणिपुर जाना चाहिए। पूरा देश, पूरा विश्व इस घटना से शर्मसार है। हर विवाद की कीमत महिला को क्यों चुकानी पड़ती है।
मानवता शर्मसार है, लेकिन भाजपा नहीं

panchayattantra24.-रायपुर। मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाने पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में अराजकता बढ़ गई हैं. प्रधानमंत्री ने इस मामले में अब तक एक शब्द भी नहीं बोला है. डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मणिपुर से आ रहे दृश्य चौंकाने वाले और बेहद दर्दनाक हैं. मणिपुर में अराजकता व्याप्त है, प्रधानमंत्री ने अभी तक एक शब्द भी नहीं बोला है. यह आश्चर्यजनक है कि भाजपा सरकार ने मूकदर्शक बने रहना क्यों चुना और हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं किया. मानवता शर्मसार है, लेकिन भाजपा नहीं!. आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए इस कृत्य पर पीएम मोदी से इस्तीफा की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कृपया आप इस्तीफा दे दें।

panchayattantra24.-रायपुर। नग्न प्रदर्शन मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है, कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसका स्वरूप सामाजिक परिवेश में स्वीकार्य होनी चाहिए. मैं इसे उचित नहीं मानता. सिंहदेव ने कहा, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से भर्ती हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए. मुझे पूरा विश्वास है शासन की संज्ञान में बात है. कार्रवाई चल रही है और कार्रवाई होगी।
बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में हंगामे पर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा, कार्यालय में बेरोजगार कौन है, इसका पंजीयन नहीं होता. सरकारी नौकरी किसे चाहिए उसका पंजीयन होता है. इसे घुमा फिरा के प्रस्तुत किए जा रहे. सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. आरक्षण का मामला अटका नहीं होता तो और भी लोगों को सरकारी रोजगार मिल रही होती।

panchayattantra24.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अराजपत्रित कर्मचारियो व् उनके परिवारजनों के शिक्षा, उत्थान व् कल्याण हेतु समय समय पर कर्मचारी कल्याण निधि से विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर उनके उत्थान व् विकास की योजनाये संचालित की जाती है l इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी कल्याण निधि के तहत ब्युटिशियन कोर्स के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है l प्रशिक्षण के लिये कपेलो सलून एवं अकादमी का चयन किया गया है l इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे अराजपत्रित कर्मचारियों पर आश्रित उनके परिवार की महिला सदस्यों जेसे पत्नी, बहन व् बेटी आदि से आवेदन मंगाए गए तथा अब चयनित उम्मीदवारों को ब्युटिशियन का प्रशिक्षण दिया जावेगा l
रायपुर मंडल में प्रशिक्षण केंद्र कैपेलो सैलून एंड एकेडमी, सिविल लाइन में दिनांक 19-07-2023 को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ South East Central Railway Women’s Welfare Organization (SECRWWO) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) की उपाध्यक्षा सुनीता मिश्रा ने फीता काटकर किया, तत्पश्चात उपाध्यक्षा सेक्रो श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती पूजा देवांगन सचिव, श्रीमती शिवानी गुप्ता सह सचिव सेक्रो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया l मुख्यालय बिलासपुर तथा नागपुर मंडल में यह प्रशिक्ष्ण कार्यक्रम पहले ही आरम्भ किया जा चुका है l ब्युटिशियन कोर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्रो सदस्यों सहित रेलवे बिलासपुर मंडल से कार्यक्रम संयोजक डी के स्वाई, कार्यक्रम संयोजक रायपुर मंडल प्रीति राजवैद्य नरेश कुमार पटेल सहित कैपेलो सैलून एंड एकेडमी से विशाल केथवास, दिव्या व् शोभा पाठक उपस्थित थे l

panchayattantra24.-रायपुर। देश में शायद ऐसा पहला मामला सामने आया है की सरकार के समक्ष अपना विरोध जताने के लिए पूरी तरह नंगे हो कर प्रदर्शन किया, संभवत: छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में ऐसा प्रदर्शन पहली बार किया गया है. आइये जानें क्या है पूरा मामला, बता दें की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को ST-SC युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है. उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग को लेकर नग्न प्रदर्शन किया. सभी प्रदर्शनकारी पूरी तरह नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे मंत्री रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला गुजर रहा था उसी समय युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया है. इस विरोध-प्रदर्शन को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार की नाकामी करार दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला गरमाया हुआ है. राज्य निर्माण के बाद कई सरकारी विभागों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनके यहां कई गैर आरक्षित वर्ग के लोगों ने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनाकर सरकारी नौकरी हासिल की है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया और विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश की। मंगलवार को ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ था, मानसून सत्र के पहले ही दिन ST-SC युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त ये युवा नग्न होकर प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान मंत्री और विधायक का काफिला सामने से गुजर रहा था। इस प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम हो गयी है। सरकार ने कहा है कि प्रदर्शन के नाम पर फूहड़ता की इजाजत नहीं दी जा सकती है। वहीं भाजपा ने इस मामले में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
युवाओं की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, देर शाम 29 प्रदर्शनकारियों को जेल भेज दिया गया। विधानसभा सत्र में शामिल होने जा रहे मंत्री रुद्रगुरु अनिला भेड़िया का काफिला गुजर रहा था उसी समय युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया है। इस विरोध-प्रदर्शन को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार की नाकामी करार दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने का मामला गरमाया हुआ है। राज्य निर्माण के बाद कई सरकारी विभागों को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि उनके यहां कई गैर आरक्षित वर्ग के लोगों ने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनाकर सरकारी नौकरी हासिल की है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट के आधार पर करीब 267 लोग सरकारी पदों पर बने हुए हैं। 3 साल पहले ही इन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ, लेकिन वे अब भी नौकरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई ही नहीं। युवाओं ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कई बार विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं, आमरण अनशन तक कर चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार कोई कार्रवाई फर्जी कर्मचारियों पर नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने मंगलवार को राजभवन मार्च किया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुए नग्न प्रदर्शन की घटना पर संज्ञान लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपकर भाजपा विधायकों ने ये भी मांग रखी कि वैधानिक पहल करने और प्रदेश की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। भाजपा विधायक दल ने कहा है कि विधानसभा मार्ग पर पूर्णतः नग्न प्रदर्शन की मंगलवार को हुई घटी इस घटना ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है। राज्यपाल से कहा गया, कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता के कारण युवाओं में उपजा आक्रोश नग्न प्रदर्शन की हद तक पहुंच गया। प्रदेश के युवाओं ने पूर्णत: नग्न होकर विधानसभा के रास्ते पर प्रदर्शन किया। यह दुर्भाग्यजनक घटना न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि भारत के इतिहास में ही अपनी तरह की अकेली घटना है। भाजपा की ओर से कहा गया समाचारों के अनुसार इन युवाओं ने अपने इस प्रदर्शन की सूचना पहले ही शासन-प्रशासन को दे दी थी, बावजूद इसके शासन ने जरा-सी संवेदना दिखाने की जरूरत नहीं समझी।
ये युवा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे उनका अधिकार छीने जाने का विरोध कर रहे थे। लेकिन इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल हरिचंदन से निवेदन किया है कि इस संवेदनहीन सरकार को तत्काल बर्खास्त कर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय। युवाओं की मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए उसका शीघ्र निराकरण किया जाए व फर्जी प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाए। नग्न प्रदर्शन करने वाले युवकों को अरेस्ट कर लिया गया है। भाजपा ने प्रदर्शनकारी युवाओं को तत्काल नि:शर्त रिहाई करने की मांग भी की है। भाजपा विधायक दल ने इस बात पर भी बल दिया है कि पूर्व सूचना होने के बावजूद इस दु:खद मामले की उपेक्षा करने वाले शासन-प्रशासन के लोगों की जिम्मेदारी तय हो और उन्हें भी दंडित किया जाए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को ST-SC युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया है।
प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट के आधार पर करीब 267 लोग सरकारी पदों पर बने हुए हैं। 3 साल पहले ही इन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ, लेकिन वे अब भी नौकरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई ही नहीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज राजधानी में कुछ युवाओं के नग्न प्रदर्शन को भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम बताते हुए कहा है कि भाजपा राज में ही फर्जी प्रमाण पत्र बना कर लोगों ने आरक्षित वर्ग के अधिकारों पर डाका डाला है। रमन सरकार उनका संरक्षण करती थी और कोई कार्रवाई नहीं की थी। कांग्रेस सरकार आने के बाद इस तरह के प्रकरणों कि जांच किया गया और कार्रवाई भी की गई। कुल 269 प्रकरणों पर कार्रवाई कि गयी। 40 लोगों को बर्खास्त किया गया। 16 लोग मृत और रिटायर हो चुके थे। 90 लोगों ने कोर्ट से स्टे ले लिया। 17 लोग के पक्ष में अदालत का फैसला आया। 4 लोगों कि छानबीन पुनः कि जा रही है। 102 लोगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रकियाधीन है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह आरक्षित वर्ग के हितों के साथ ख़ड़ी है।