Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज छत्तीसगढ़ बौद्ध प्रचारिणी सभा प्राचीन कबीर मठ पाहंदा भुरका, आरंग के संत श्री भुनेश्वर साहेब एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिरपुर में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापना के संबंध में राज्यपाल से चर्चा की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजस्थान के पूर्व लोक सभा सदस्य रामस्वरूप कोली ने राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से सौजन्य भेंट की। उनके साथ राजेश कुमार,  जितेंद्र कुमार, सरोज कुमार, मोहन लाल जोशी उपस्थित थे।  
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए चर्चा के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया है. बता दें कि सबसे पहले दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री मोहन मरकाम का सदन से परिचय करवाया। इसके बाद उन्होंने मंत्री के विभाग परिवर्तन की भी जानकारी दी। इसी बीच सदन का कार्यवाही में विधायक धर्मजीत सिंह ने SC, ST युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला उठाया। भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार है। ये स्थिति निर्मित क्यों हुई, ये बड़ा सवाल है।
इसी बीच कल ST-SC युवाओं द्वारा नग्न प्रदर्शन करने के मामले में प्रदर्शन करने वाले युवाओं को तुरंत रिहा किए जाने की बात कही है। विधायक धर्मजीत ने कहा कि हाई पावर कमिटी से इस मामले की जांच होनी चाहिए। उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति और जनजाति की फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी कर रहे अधिकारी और कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग पर कल रायपुर में इसी वर्ग के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य विधानसभा में छह हजार इकतीस करोड़ पचहत्तर लाख दो हजार नौ सौ सतहत्तर रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया है। राज्य विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आज ही अनुपूरक बजट पर चर्चा की अनुमति दी। हालांकि विपक्ष ने आज ही बजट पेश होने के बाद तत्काल चर्चा कराई जाने पर आपत्ति की। बीजेपी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सदस्यों को बजट की कॉपी भी नही मिली है तो आखिर चर्चा कैसे होगी। विपक्ष ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी ताकि सदस्य अनुपूरक बजट की कॉपी प्राप्त कर ले और उसके बाद चर्चा में भाग ले सके।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के स्टील, और पॉवर कारोबारियों के यहां जांच चल रही है। इसी बीच आयकर की टीम ने मंगलवार की शाम नागरिक आपूर्ति निगम, और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के अलावा आधा दर्जन से अधिक राइस मिलरों के यहां छापेमारी की। राइस मिलर्स के यहां छापे की कार्रवाई चल रही है। इनमें बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह सलूजा के यहां भी आयकर टीम ने दबिश दी है। सलूजा के दो राइस मिल हैं।
बताया गया कि आयकर की टीम धमतरी के अजय बरडिय़ा, आशीष लुकंड़, दुर्ग में कैलाश रूगंटा के यहां दबिश दी है। इसके अलावा महासमुंद के राइस मिलर पारस चोपड़ा, और रायपुर के खरोरा में स्थित बालाजी राइस मिल में भी जांच-पड़ताल चल रही है। करीब एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच-पड़ताल जारी है। आयकर टीम ने मार्कफेड, और नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के अमलीडीह स्थित खुशी वाटिका में भी दबिश दी। कोयला शराब के बाद आयकर विभाग ने तीसरे कारोबारी सेक्टर में कार्रवाई शुरू की है। और राज्य प्रशासन में भारतीय टेलीफोन सेवा के दूसरे अफसर को घेरा है। इनसे पहले एपी त्रिपाठी,दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में पिछले तीन महीने से जेल में हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डॉ खूबचंद बघेल की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के फूल चौक स्थित डॉ खूबचंद बघेल व्यवसायिक परिसर नवीन मार्केट में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने परिसर में स्थापित डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ के पहले स्वप्नदृष्टा थे। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ खूबचंद का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे एक कुशल संगठक, चिकित्सक, किसानों के हितैषी, सहकारिता आंदोलन के अग्रणी, लेखक व अच्छे कलाकार भी थे। डॉ. खूबचंद बघेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया। उनकी मां और पत्नी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहीं। 
देश की आजादी का समय हमारे राष्ट्र के नवनिर्माण का काल था। उस समय यह प्रश्न था कि एक नए भारत में छत्तीसगढ़ को भारत के नक्शे पर कैसे उभारा जाए । छत्तीसगढ़ के लोगों के जो सवाल हैं उनका समाधान कैसे ढूंढा जाए। डॉ खूबचंद बघेल ने कहा कि इन सभी सवालों का एक ही समाधान है और वह यह कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बने। छत्तीसगढ़ बनने में कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया और हमें आज यह नया राज्य मिला है। राज्य बनने के बाद हमारे पुरखों की जो उम्मीदें थी हम उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला हमने किसानों की ऋण माफी का लिया। उसके बाद ढाई हजार रुपये क्विंटल धान खरीदने का निर्णय लेकर किसानों की उपज को मान दिया। छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत जंगल है। इसलिए हमने 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी की व्यवस्था बनाई। हमारे राज्य की दो विभीषिकाएं बहुत बड़ी थी। एक पलायन और दूसरा नक्सलवाद। इन दोनों समस्याओं में बहुत कमी आई है। सांस्कृतिक रूप से छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने के लिए भी हमने कई कदम उठाये हैं। छत्तीसगढ़ राज्य को अपना राजगीत मिला है। डॉ खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां की परंपराओं के पोषक थे। हमने 1 मई को श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रुप में मनाया। डॉ खूबचंद बघेल का गीत है – गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा । हमने बोरे बासी दिवस मनाकर उनके उस गीत और छत्तीसगढ़ के आहार को सम्मान दिया। आज देश में छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की संस्कृति से है, लघु वनोपज की खरीदी से है, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से है। देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ को लेकर सोच में परिवर्तन आया है। पहली बार हमने आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया, जिसमें देश और विदेश के कई नृत्य समूहों ने हिस्सा लिया। हमारा प्रयास छत्तीसगढ़ की प्राचीन, ऐतिहासिक, पौराणिक धरोहर को सामने लाने और सहेजने की है। यह वही परिवर्तन है जिसका सपना हमारे पुरखों ने देखा था कि हर छत्तीसगढ़िया में छत्तीसगढ़िया होने का स्वाभिमान जागे। सभी जिलों में हम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति को महत्व देने का काम कर रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात प्रदर्शनकारी विधवाओं ने डिप्टी सीएम सिंहदेव के काफिले को रोका दिया. इस दौरान विधवाओं ने सड़क पर ही झोली फैलाकर बाबा से अनुकंपा नियुक्ति की भीख मांगने लगे और अपनी बात कही. इस दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आंदोलनकारियों की मांगों को सुना और निराकरण करने का भरोसा दिया. अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा कर्मी कल्याण संघ के परिजन विधवाओं ने सिंहदेव के काफिले को रोका. प्रदर्शनकारी विधवाओं को देखकर बाबा ने गाड़ी रोकी और विधवाओं की बात सुनी. इस दौरान विधवाओं ने झोली फैलाकर कहा, “बाबा विधानसभा सत्र में हमारी मांग पूर्ण करवा दीजिए”. जिस पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, “आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार चर्चा कर रही है. मामले का जल्द निराकरण कर दिया जाएगा.” दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ के बैनर तले दिवंगत की विधवाएं और उनके परिजन पिछले 8 माह से अनुकंपा नियुक्ति की मांग भूपेश सरकार से कर रहे हैं. लेकिन अब तक इनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है. अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर संघ का रायपुर में प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी विधवाओं ने सरकार द्वारा जल्द मांग पूरी नहीं किये जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड ) में आज 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि अपेक्स बैंक के अध्यक्षबैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि कोआपरेटिव्ह बैंकों तथा सहकारी सोसाइटी के लिए नाबार्ड की भूमिका संरक्षक की तरह होती है। उन्होंने अवगत कराया गया कि नवा रायपुर में अपेक्स बैंक द्वारा अत्याधुनिक नवीन ट्रेनिंग सेंटर खोली जाएगी। चन्द्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप सहकारी बैंकों की अधिक से अधिक शाखाएं खोलने हेतु नाबार्ड तथा आरबीआई स्तर पर समुचित पहल किये जाने पर जोर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की पहल पर सहकारी क्षेत्र में अमूल परिवर्तन हुआ है। 725 नवीन सोसाइटीज़ का गठन करते हुए कुल राशि 185 करोड़ गोदाम सह-कार्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 2058 सोसाइटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, कृषि आदान सामग्री का वितरण आदि कार्य किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ में सोसाइटीज़ आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुई है।
 नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सहकारी बैंकों की सतत मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सहकारिता की मजबूती के लिए हमें और अधिक कार्य करना है। कृषि में ’स्केल आफ फाइनेंसिंग’ बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। सोसाइटियों में बिजनेश पोटेंशियल बहुत है। पैक्स के कार्य व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कृषि तथा गैर कृषि क्षेत्र में बड़ी सम्भावनाएं है। गुजरात तथा सूरत में कई पैक्स द्वारा मल्टी एक्टिविटी बिजनेस किया जा रहा, जिसे अपनाया जा सकता है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार और संगठन में बदलाव का दौर जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा को भेज दिया है। फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्यसभा सांसद भी हैं। नए महिला अध्यक्ष के लिए दो नाम आगे आए है। महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल और राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इन्हीं में से किसी एक महिला को महिला कांग्रेस की कमान मिलने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस के अंदर खाने से यह भी जानकारी आ रही है कि भूपेश बघेल खुज्जी विधायक छन्नी साहू का नाम अध्यक्ष के लिए आगे बढ़ा सकते है। सूत्रों को कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव छन्नी साहू को नहीं लड़ाकर वहां से राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान को टिकट दी जा सकती है। इसलिए छन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा अचानक कोई चौथा नाम भी आ जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।
महिला कांग्रेस में भी बदलाव: माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन में भी बदलाव होगा। इससे पहले चुनावी वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा सदस्य दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी है। अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौंप दी है। बता दें कि दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सदस्य हैं। इधर, मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ से हटाकर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। जबकि प्रेमसाय सिंह टेकाम को शिक्षा मंत्री के पद हटाकर उन्हें राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया था।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बस चालक रॉंग साइड बस चला रहा था। इस दौरान स्कूटी में सवार मां-बेटे को चपेट में ले लिया।
जानकरी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाने का है। बताया जा रहा है कि तात्या पारा से आजाद चौक तक बस चालक ने स्कूटी सवार मां बेटे को घसीटते ले गया। घटना में दोनों मां-बेटे को काफी चोट आई है। वहीं बस चालक और परिचालक को थाने में ले जाया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।