Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। कल दिवंगतो को श्रद्धांजली देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वहीं आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में मंत्री मोहन मरकाम का परिचय करवाया। साथ ही मंत्री के विभाग परिवर्तन की जानकारी भी सदन को दी।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा उठा। बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने सरकार द्वारा दिए जा रहे बेरोजगारी भत्ते की जानकारी मांगी। बता दें छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से हर महीने बेरोजगारों को 2500 रुपए भत्ते के रुप में दिया जाता है। जिसे लेकर चंद्राकर ने बेरोजगारी भत्ता देने के लिए नियम शर्तों की जानकारी मांगी है।
विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर द्वारा मांगी गई बेरोजगारी भत्ते की जानकारी का उच्च शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया। लेकिन विपक्ष उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के जवाब से असन्तुष्ट हुआ और अजय चंद्राकर की टिप्पणी से सत्ता पक्ष के लोग बिफरे गए। इस दौरान विधायक चंद्रकर ने कहा कि बेरोजगारी पंजीयन के लिए उम्र की बाध्यता नहीं ये हास्यास्पद है।
panchayattantra24.-रायपुर। फर्जी जाति प्रमाणपत्र के मुद्द्दे पर सरकार के खिलाफ नग्न होकर प्रदर्शन करने वाले करीब एसटीए-एससी के 25 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन सभी को विधानसभा थाना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशा किया हैं। वही इस पूरे मसले पर कुछ ही देर में भाजपा के विधायक राज्यपाल से भेट करेंगे। भाजपा के विधायक अम्बेडकर चौक पर एकजुट हो रहे रहे हैं। वे यहाँ ऐसे सीधे पैदल मार्च करते हुए राजभवन के लिए रवाना होंगे। विधायकों का नेतृत्व प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों फर्जी जाति का मामला गर्माया हुआ है। जिसे लेकर SC-ST युवाओं का नग्न प्रदर्शन हो रहा है। फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में प्रदर्शन किया जा रहा है। नग्न होकर विधानसभा मार्च किया था। विधानसभा के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही थी। प्रदर्शन की चेतावनी के बाद रात भर पुलिस ने उनकी धरपकड़ कि थी।
फिर भी प्रदर्शन करने में युवा सफल रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से राज्य के विभिन्न विभागों को शिकायतें मिली थी कि गैर आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षित वर्ग के कोटे का शासकिय नौकरियों एवं राजनैतिक क्षेत्रों में लाभ उठा रहे है।इस मामले की गम्भीरता देखते हुए राज्य सरकार नें उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति गठित की थी जिसके रिर्पोट के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पदों से तत्काल हटा उन्हें बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन अभी तक यह आदेश खानापूर्ति ही साबित हुई। सरकारी आदेश कों पालन में नहीं लाया गया और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले कुछ सेवानिवृत हो गए तो कुछ ने जांच समिति के रिर्पोट को न्यायलय में चुनौती दी, लेकिन सामान्य प्रशासन की ओर से जारी फर्जी प्रमाण पत्र धारकों की लिस्ट में ऐसे अधिकांश लोग है जो सरकारी फरमान के पालन नहीं होने का मौज काट रहे और प्रमोशन लेकर मलाईदार पदों में सेवाएं दे रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। कलेक्टोरेट परिसर में अुनविभागीय अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (स्टोर) में ईवीएम प्रदर्शनी केन्द्र का आयोजन किया गया। इसमें ईवीएम मशीन प्रदर्शित कर मतदाताओं को इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में आए नागरिकों को ईवीएम वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया और मशीन के संबंध में जानकारी दी गई।
लोगों ने ईवीएम मतदान करने की प्रक्रिया में जानी और अपनी समस्या का समाधान भी किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर जिले के लिए नियुक्त 07 रिटर्निंग ऑफिसरों को विधानसभावार कुल 43 नग ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन मतदाता जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु प्रदाय की गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। बरसात के मौसम में कई बीमारियों की आशंका रहती है। डायरिया भी इनमें से एक है। डायरिया दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारी है जो जरा सी लापरवाही के चलते गंभीर रूप धारण कर सकती है तथा इससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। छोटे बच्चों में डायरिया की बीमारी बहुत खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यह बच्चे को एक दिन में ही बहुत ज्यादा कमजोर कर देता है। भारत में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण डायरिया है।
डायरिया के प्रमुख लक्षणों में बार-बार मल त्याग करना, मल बहुत पतला होना, तीव्र दशाओं में रोगी के पेट के पूरे निचले भाग में दर्द और बेचैनी महसूस होना प्रमुख है। बीमारी बढ़ने पर आंतों में मरोड़ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द भी होने लगता है। डायरिया जल्दी काबू में न आए तो निर्जलीकरण (Dehydration) की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे मरीज कमजोरी महसूस करता है। ऐसी स्थिति में बुखार आना सामान्य बात है। शरीर में पानी के साथ खनिज तत्वों की ज्यादा कमी होने लगे तो मरीज बेहोशी की हालत में जा सकता है और स्थिति जानलेवा हो सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अगर दिन में तीन से ज्यादा बार पानी के साथ अधिक मात्रा में मलत्याग हो रहा हो तो यह डायरिया का लक्षण है। डायरिया में रोगी के शरीर में पानी की अत्यधिक कमी हो जाती है जिससे उसका शरीर कमजोर हो जाता है। इसके बाद शरीर में संक्रमण फैलने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। उचित समय पर सही इलाज नहीं होने पर रोगी की जान भी जा सकती है। सामान्य रूप से डायरिया तीन से सात दिनों में ही ठीक हो पाता है। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार तीन तरह के वायरस खासतौर से डायरिया का संक्रमण फैलाते हैं। ‘नोरो-वायरस’ और ‘रोटा-वायरस’ पांच साल से कम उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा संक्रमित करते हैं। वयस्कों को भी ये अपना शिकार बना सकते हैं। ‘एडेनो-वायरस’ किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए डायरिया का कारण बन सकता है।
संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि डायरिया से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवन-शैली जरूरी है। शरीर में पानी और नमक की कमी को दूर करना डायरिया का सबसे सही घरेलू उपचार है। इसके लिए ओआरएस व जिंक के सेवन की सलाह दी जाती है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि तेल-मसालों वाले खाने से परहेज करना चाहिए। डायरिया होने पर पहले दो दिन तक बच्चे को फल, कैफिनयुक्त पेय पदार्थ, दूध और वसायुक्त भोजन न दें। केला, चावल, सेब का मुरब्बा और टोस्ट का मिश्रण जिसे ब्राट कहते हैं, के सेवन से डायरिया में आराम मिलता है। रोगी की देखभाल के बाद अपने हाथ व उपयोग में लाई गई चीजों को अच्छी तरह से साफ कर या विसंक्रमित (Disinfect) कर रखें।
सामान्य घरेलू उपायों से डायरिया काबू में न आए तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए। बहुत छोटे बच्चों को डायरिया होने पर घरेलू उपचार का खतरा नहीं उठाना चाहिए। बच्चों को ज्यादा समय तक डायरिया रह जाए तो यह शरीर और मस्तिष्क के विकास पर बुरा असर डाल सकता है। डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क कर चिकित्सक की सलाह लें।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के विशेष निर्देश पर राजभवन परिसर क्षेत्र को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस संबंध में राजभवन सचिवालय द्वारा 14 जुलाई 2023 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं राज्य सरकार द्वारा क्रमशः 1 जुलाई 2022 और 9 दिसंबर 2022 द्वारा पृथक-पृथक जारी अधिसूचना के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के आइटम के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, ब्रिक्री और उपयोग प्रतिबंधित है।
उपर्युक्त अधिसूचनाओं के परिपालन में राजभवन परिसर में प्रतिबंधित सिंगल यूज पलास्टिक उत्पादों का उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसी अनुक्रम मंे राजभवन परिसर क्षेत्र को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उनके योगदान को याद किया

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. बघेल का छत्तीसगढ़ के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि खूबचंद जी किसान-मजदूर हितैषी और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ के हितचिंतन में लगा दिया। खूबचंद जी ने अपने विचार मूल्यों से छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी। समाज सुधारक, संवेदनशील साहित्यकार और कुशल चिकित्सक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। साहित्य सृजन, लोकमंचीय प्रस्तुति तथा बोल-चाल में वे छत्तीसगढ़ी के पक्षधर थे। वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा के रूप में भी जाने जाते हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अध्ययन के दौरान ही डॉ. साहब राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने लगे। महात्मा गांधी से प्रभावित होकर उन्होंने गांव-गांव घूमकर सैकड़ों युवाओं को स्वदेशी आंदोलन से प्रेरित किया और स्वाधीनता संग्राम से उन्हें जोड़ा। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके द्वारा लिखे नाटकों ने भी जनमानस पर गहरा प्रभाव डाला।
डॉ. बघेल की स्मृति और सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाता है। राज्य के सभी नागरिकों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एक जनवरी 2020 से डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारम्भ की गई है। प्रदेश के 69 लाख परिवार इस योजना के दायरे में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें हमेंशा प्रेरित करता रहेगा।
धान खरीदी व्यवस्था के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक संपन्न

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा की अनुरूप छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जाएगी। खाद्य मंत्री अमरजीत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।
मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन, कृषक पंजीयन, बारदाना एवं वित्तीय व्यवस्था संबंधी नीति के निर्धारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सदस्यों में कृषि उत्पादन मंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद अकबर बैठक में शामिल हुए। बैठक में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहकारिता मंत्री रवीन्द्र चौबे भी जुड़े।
मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में मंत्रियों ने कहा कि राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी का संचालन किया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष व्यापक मात्रा में राज्य के किसानों से धान की खरीदी किया जाना है। इसलिए सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं फैसलों के कारण विगत चार सालों में किसानों की संख्या और रकबा में लगातार वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है। धान खरीदी के साथ-साथ धान के उठाव के कारण धान का निष्पादन आसानी से संपन्न हुआ है। इस वर्ष भी किसानों को सहुलियत प्रदान करने और धान विक्रय के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
बैठक में अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि राज्य में इस खरीफ सीजन में धान का क्षेत्राच्छादन 33.61 लाख हेक्टेयर अनुमानित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विपणन वर्ष 2023-24 में घोषणा के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। अनुमानित धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों में धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसमें किसानों के पंजीयन से लेकर बारदाने की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, भुगतान की व्यवस्था आदि का संधारण कार्य किया जा रहा है।
मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अय्याज भाई तंबोली, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल, खाद्य विभाग के विशेष सचिव एम. सोनी, फुड एवं सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के संचालक जितेन्द्र शुक्ला, कृषि विभाग के संचालक रानू साहू, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के. एन. कान्डे सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आज पहले दिन सदन में 11 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। इसी बीच विधानसभा सत्र को लेकर मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। मंत्री लखमा ने कहा कि BJP अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। सरकार जवाब देने के लिए तैयार है। BJP ईमानदारी से चर्चा करें। प्रस्ताव लाकर सिर्फ हल्ला न करें। मंत्री कवासी लखमा ने विधानसभा सत्र को लेकर आगे कहा कि आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा है। मौजूदा विधानसभा का अंतिम सत्र है। पक्ष विपक्ष को जनता के मुद्दे पर चर्चा करके देश में एक संदेश देना चाहिए। बता दें कि पांचवी विधानसभा का आखिरी सत्र आज से शुरू हो रहा है जो 21 जुलाई तक चलेगा। वहीं दैनिक कार्यसूची में सदन के दिनभर चलने का उल्लेख हैं। मार्च में हुए बजट सत्र के शेष कार्यों को पटल पर रखा जाएगा। मानसून स्तर में विधायक चंदन कश्यप और पुन्नूलाल मोहले ध्यानाकर्षण लाएंगे। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा। इस पूरे सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के ग्राम पंचायत नवागांव में हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने गेड़ी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का भी वितरण किया. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का ये दूसरा वर्ष है और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए पहली बार रस्सी कूद और कुश्ती जैसे खेल भी शामिल किए गए हैं. इस बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 16 पारंपरिक मुकाबलों के साथ 6 चरणों में संपन्न होगी. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीन अलग-अलग आयु वर्ग में 30 लाख से ज्यादा महिला एवं पुरूष प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
panchayattantra24.-रायपुर। हरेली के लोकपर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगो को बड़ी सौगात दी हैं। राज्य में अंग्रेजी माध्यम की प्राथमिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 10 नए आत्मानन्द कॉलेज खोलने का एलान किया हैं। यह सभी कॉलेज अंग्रेजी माध्यम के होंगे। नए कॉलेज की स्थापना से जहां अंग्रेजी मीडियम में अध्यययन को बढ़ावा मिलेगा तो दूसरी तरफ उच्च शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी सरकारी नौकरी के अवसर पैदा होंगे।
सीएम ने इसके अलावा प्रदेश के सतनामी समाज को के लिए भी बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने एलान किया हैं की प्रदेश के सभी विकासखंडो में मॉडल जैतखाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त नवागांव में तालाब सौंदर्यीकरण की भी घोषण मुख्यमंत्री की ओर से की गई। सीएम ने कुल 45 लाख रुपए के विकास कार्य की घोषण की है। आज समूचे छत्तीसगढ़ में पारंपरिक त्योहार हरेली की धूम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास भी हरेली तिहार के पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया। (10 new Atmanand English medium colleges will open in CG) मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा की।