Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर अत्याधुनिक तकनीक से मुख्यमंत्री निवास में जन्मी बछिया और साहीवाल प्रजाति की. उसकी माँ की पूजा=अर्चना की और उन्हें घास खिलाया। बछिया का जन्म विगत 7 जून को लिंग वर्गीकृत वीर्य विधि के माध्यम से हुआ है। सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गेड़ी पर चढ़कर सरपट चले। अपने हाथों में रखकर मुख्यमंत्री ने चलाया भौंरा। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रचे बसे उनके बचपन की झलक आज इस कुशलता में दिख रही है। हरेली तिहार के मौके पर परंपरागत खेलों का भी सुंदर आयोजन होता आया है।
panchayattantra24.-रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपी नरेश चौहान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी थाना तेलीबांधा की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांगतर्गत सुभाष नगर देवारपारा में एक व्यक्ति अपने पास बिक्री करने हेतु अवैध रूप से शराब रखा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक फैजूल शाह को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना .नाम नरेश चौहान निवासी देवारपारा तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैलों की तलाशी लेने पर थैलों में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में नरेश चौहान से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा आरोपी नरेश चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 90 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 438/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – नरेश चौहान पिता स्व. भूखन चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी सुभाष नगर देवारपारा थाना तेलीबांधा रायपुर।
panchayattantra24.-रायपुर। हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस पहुंचे लोगों को संबोधित किया। सबसे पहले सीएम ने हरेली तिहार की गाड़ा गाड़ा बधाई। बहुत सुंदर आप सभी ने यहां मंच सजाया है। हरेली त्योहार हम सब उल्लास से मनाते हैं। हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह उत्साह का त्योहार है और इसके लिए वातावरण बनाना होता है और यह तब होता है , जब खुशहाली हो। किसान खुशहाल हो। हम यह सब कर रहे हैं। किसानों के दुख दर्द को हमने समझा। किसानों का रकबा बढ़ गया।
अब 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। यह उल्लास का वातावरण सभी जगह है। आदिवासी क्षेत्रों में भी उल्लास का माहौल है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से अर्थव्यवस्था सुधर रही है। दूध उत्पादन बढ़ गया है। हरेली में जो नीम की डाली का उपयोग होता है। वह कीटनाशक है। यह वर्षाजनित बीमारियों से बचाता है। किसान अपने उपकरणों की पूजा करते हैं। आज जिनके घर भी गाय है उनकी पूजा हो रही है। यही समृद्धि का रास्ता है।
panchayattantra24.-रायपुर। छग विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवर (18 जुलाई) से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान सदन की चार बैठके प्रस्तावित है। इसमें सरकार अनुपूरक बजट सहित कुछ संशोधन विधेयक पेश करेगी। वहीं, विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। यह मौजूद विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। ऐसे में इसके बेहद हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है। मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस बार दिवंगतों की सूची में पहला नाम विद्यारतन भसीन का है। दुर्ग जिला की वैशालीनगर सीट से विधायक रहे भसीन का 23 जून को निधन हो गया था। विधानसभा सूत्र के अनुसार भसीन मौजूदा विधानसभा के सदस्य थे इस वजह से परंपरानुसार सदन में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजधानी रायपुर स्थित निवास में हर बार की तरह इस बार भी हरेली का पर्व पारंपरिक रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
सीएम बघेल हरेली तिहार पर तुलसी पूजा कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ पूजन कर हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएंगे। इस मौके पर पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। हरेली के रंग में मुख्यमंत्री निवास सराबोर हो गया है. छत्तीसगढ़िया संस्कृति की अनूठी झलक दिख रही है. लोग पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ गेड़ी चढ़ रहे है. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री बघेल हरेली तिहार पर तुलसी पूजा कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ पूजन कर हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएंगे। इस मौके पर पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई जा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने तेरह छोटे बच्चो का छात्र वृति के तहत पूज्य महावीर नगर पंचायत की समिति द्वारा चयन किया गया जिसको आज सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ द्वारा तेरह छोटे बच्चो को चेक वितरित किया गया और कहा आज सिंधी काउंसिल की पूरी टीम अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रही है की हमको बच्चो की सेवा का मौका मिला हम आभारी है पूज्य महावीर नगर पंचायत के किशोर पंजवानी ने एक टीम बनाकर होनहार जरूरतमंद बच्चों का चयन किया गया और उसी कड़ी में आज चेक वितरित किया गया।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणीत सुंदरानी एवम वरिष्ठ सदस्य गोल्डी सिदारा का सहयोग छात्र वृति में रहा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने अपने उद्बोधन में कहा हम स्वास्थ और शिक्षा का मिशन लेकर कार्य कर रहे है हम अभी तीन स्वास्थ शिविर लगा चुके है और शिक्षा के लिए भी हमारा प्रयास रहेगा हम कुछ अलग करे उसके लिए हमने एक एक्सपर्ट की टीम बनाई है कार्यक्रम का संचालन बंटी जुमनानी द्वारा किया गया एवम आभार अजय जयसिंघानी द्वारा किया गया छात्र वृति आयोजन में सिंधी कॉन्सिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ पूज्य महावीर नगर पंचायत के सदस्य किशोर पंजवानी,अमर लखवानी,निहालचंद जयसिंघानी,राजकुमार गुनवानी,संतोष माधवानी,पंकज चिजवानी,अजय जैसिंघानी,सतीश पमनानी,किशोर बत्रा,राहुल खूबचंदानी,गौरव नागदेव,तरुण लखवानी,राहुल तलरेजा, बंटी जमनानी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दरअसल मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम है. हरेली तिहार पर पारंपरिक रंग में मुख्यमंत्री निवास रंगा है. खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्रों पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों,आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई। छत्तीसगढ़ के दुग्ध पदार्थों औऱ पशु चारे की विशाल रेंज दिखाई दी.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव हो सकता है। इस बात के संकेत नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिए हैं। बैज ने कहा है कि मेरी व्यक्तिगत कोई टीम नहीं। कांग्रेस की टीम है, मोहन मरकाम ने अच्छी टीम बनाई है। थोड़े बहुत आंशिक संशोधन(सुधार) करने की बात रहेगी तो उसे करेंगे। आलाकमान को विश्वास में लेकर, सीएम साहब को विश्वास में लेते हुए और तमाम हमारे वरिष्ठ नेताओं को भरोसे में लेकर काम करेंगे।
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रविवार की छुट्टी के दिन ही प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बैज ने कहा कि आज कार्यालय में कर्मचारी रेस्ट के मूड में रहते हैं, लेकिन मैंने निवेदन किया कि हम कुछ बैठक लेंगे। मीडिया विभाग के अलावा आज हम महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और प्रदेश के अलग-अलग पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। उनके दल किस तरह से चल रहे हैं, उसे कैसे गति देनी है, इस पर बातचीत की जाएगी। उधर, जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आपके पास समय कम है, इस पर बैज ने कहा- जितना समय है, काम करने वाले के लिए, इतना भी काफी है। मेरे पास 60 दिन है और हमें 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना है। संगठन को हम लोगों को रिचार्ज करना है, कार्यकर्ताओं को बूस्ट करना है। हमारा संगठन जैसे ही सरकार बनी, पिछले 5 सालों में अपना काम करता रहा है। बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक हमारा कांग्रेस संगठन मुस्तैद है। कार्यकर्ता तैयार हैं, सिर्फ उनको इशारा करने की आवश्यकता है। हम मैदान-ए-जंग के लिए तैयार हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। महादेव ऑनलाईन एप में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत लाभाण्डी स्थित सुनीता पार्क पास खण्डहर में कुछ व्यक्ति ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान खण्डहर में 07 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम चौहान, गुड्डू सिंह, गुरपाल सिंह, विकास कुमार साहू, राकेश कुमार मेडेकर, विकास अडानी एवं कृष्णा विश्वकर्मा निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों इनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा महादेव ऑनलाईन एप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाये जाने सहित कई बैंक खातों में सट्टा के पैसो का लेन-देन करना भी पाया गया। जिस पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त कुल 07 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 432/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपियों के द्वारा सट्टे के रकम लेन-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है।