Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज जी का आज हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दिल्ली से रायपुर लौट गये है। रिर्पोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और विश्वाश जताया की शीर्ष नेताओ के उम्मीदों पर वह खरा उतरेंगे। जहां तक बार चुनाव की है तो इस बार छत्तीसगढ़ में पिछले बार से ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। बता दें कि गुरूवार देर शाम एआईसीसी की तरफ से मोहन मरकाम को हटाते हुए बस्तर के संसद दीपक बैज को सीजी पीसीसी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था। इस ऐलान के घंटे भर बाद ही दीपक बैज देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के महासचिव किसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से भेंट-मुलाकात की थी। बता दें कि, राजीव भवन में दीपक बैज पदभार ग्रहण करेंगे। पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दीपक बैज को पद सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को वैश्विक स्तर पर ईएसजी यानी पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सरकारी श्रेणी अंतर्गत पृथ्वी अवॉर्ड्स 2023 से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान प्रदेश में ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ-स्वयंसेवक श्रेणी में राज्य के दो स्व-सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। कवर्धा जिले से जुनवानी गांव के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह और बस्तर जिले के आसना गाँव के वर्षा स्व-सहायता समूह को सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में 14 और 15 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में पृथ्वी अवॉर्ड्स ईएसजी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है, जो भारत में ईएसजी अनुपालन के लिए एक सराहनीय पहल है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ लगातार आदिवासी ग्रामीण अंचलों में वनोपज के माध्यम से रोजगार मूलक गतिविधियां कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। करीब 100 से अधिक वन उत्पादों को छत्तीसगढ़ हर्बल्स का ब्रांड नाम दिया गया। वन-धन केंद्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वनांचलों से निकले जैविक शुद्धता वाले तमाम प्रोडक्ट्स के रूप में घरों तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं वनोपज आधारित आर्थिक विकास का मॉडल बनाने में लगातार शासन-प्रशासन के साथ आगे आ रही हैं।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनी बस्तर की इमली बस्तर के एक छोटे से गांव आसना के वर्षा स्व-सहायता समूह ने अथक प्रयासों से अपने क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित किया और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर रहीं कुल 10 महिला स्व-सहायता समूहों के साथ 104 सदस्यों की एक इकाई वन धन योजना अंतर्गत कार्यरत है। इमली की प्राथमिक प्रसंस्करण गतिविधि से स्थानीय आबादी को 23 लाख रुपये से अधिक आय प्राप्त हुई है। वर्षा एसएचजी की गतिविधि से 3000 से अधिक स्थानीय वनवासी लाभान्वित हुए हैं। स्थानीय लोगों से 4,500 क्विंटल इमली की खरीद से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में 1.54 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों की वित्तीय और सामाजिक स्थिति में वृद्धि हुई।
कवर्धा के जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह ने मोटे अनाज को दी नई पहचान जयबुढ़ा देव स्व-सहायता समूह 10 समूहों के अंतर्गत 244 सदस्यों की इकाई है, जो मोटे अनाज यानि श्री अन्न के उत्पादन और प्राथमिक प्रसंस्करण के लिए कार्यरत है। बीते साल जय बुढ़ा स्व-सहायता समूह ने 30 से 33 रूपए प्रति किलो की दर से करीब 8187 क्विंटल मोटे अनाज की खरीदी की और प्रसंस्कृत किया। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय किसानों को 2.45 करोड़ रुपये का वित्तीय पारिश्रमिक प्राप्त हुआ।
वनांचलों में ग्रामीण आजीविका का तेजी से विस्तार कर रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स प्रदेश के वनांचलों में ग्रामीण विकास और उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अंतर्गत छत्तीसगढ़ हर्बल्स के प्रोडक्ट्स स्थानीय संजीवनी स्टोर, सी-मार्ट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी उपलब्ध हैं। यहां न केवल सर्वश्रेष्ठ हर्बल, आयुर्वेदिक और पर्सनल केयर के प्रोड्क्ट्स बनाए जा रहे हैं, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और आदिवासी परिवारों को सशक्त बनाना है। इससे न सिर्फ वनोपजों को नई पहचान मिली है, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ आदिवासी महिलाओं और उनके परिवारों के स्वाभिमान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है। पर्यावरण सहेजने अनेक योजनाएं संचालित नरवा कार्यक्रम अंतर्गत अब तक वनांचलों के 6395 नालों को पुनर्जीवित कर 22 लाख 92 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को उपचारित किया जा चुका है। इससे नालों के आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है। निस्तार और सिंचाई के लिए जल की उपलब्धि बढ़ी है। जमीन में नमी भी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में वनोपज आधारित आर्थिक विकास का गति देने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में 65 प्रकार के वनोत्पादों की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर उनका वैल्यूएडिशन एवं प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे वनांचल में रहने वाले लोगों को रोजगार मिल रहा है और उनकी आमदनी भी सुनिश्चित हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत फलदार वृक्षों को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा वनावरण में भी वृद्धि हो रही है। इस योजना में लगभग 36 हजार एकड़ में प्लांटेशन करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में किसानों द्वारा विशेष रूचि दिखाई जा रही है। राज्य में योजनांतर्गत अब तक 20 हजार से अधिक कृषकों का पंजीयन हो चुका है, परन्तु 23 हजार से अधिक हितग्राहियों द्वारा लगभग 36 हजार एकड़ निजी भूमि में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए सहमति दी गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। इस वक्त बड़ी खबर रायपुर से आ रही है. प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष दीपक बैज माना एयरपोर्ट पहुंच चुके है. दीपक बैज के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल, बघेल कैबिनेट के कई मंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेंगे. दीपक बैज के परिवार के सदस्य भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रह सकते हैं. दीपक बैज के शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दें कि बस्तर सांसद और छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे।

panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के शहीद मनमोहन सिह बक्शी वार्ड कोटा मे निवासरत् दिव्यांग व्यक्ति महेश कुमार साहू, उम्र- 55 वर्ष, को व्हील चेयर भेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज दिव्यांग व्यक्ति महेश कुमार साहू को विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से एवं वार्ड पार्षद प्रकाश जगत जी द्वारा व्हील चेयर भेंट किया गया। इस दौरान दिव्यांग व्यक्ति के परिवार से डोमन साहू भी उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। रोजगार के नए और स्थानीय आयामों पर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब स्थानीय रोजगार के नए आयाम खुले हैं। पुरानी परम्पराएं अब रोजगार से जुड़कर आय का जरिया बन रही है। रोजगार का अनूठा मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय है, यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है।
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आज गांवों में स्थानीय रोजगार और उद्यमिता विकास का एक महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। इनसे जुड़कर महिलाएं, युवा, किसान और मजदूरों समेत हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करते हुए उन्हें नवाचार, स्व-रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित कर रही है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने न केवल राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया बल्कि युवाओं को एकजुट कर ऐसे संसाधन उपलब्ध कराए। क्लब से जुड़कर युवा स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, पेयजल संरक्षण एवं अन्य जनजागरूकता की सामूहिक गतिविधियां कर सके। युवाओं के रोजगार की जरूरतों को समझकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां भी निकाली हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्रों में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों के नियमित आयोजनों से प्राइवेट क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियों में भी रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं।उद्यम के क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को अनेक अवसर मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को उद्यम प्रोत्साहन देने के लिए कई नवाचारी योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर किया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं अपितु गांव में ही जमीन, बिजली, पानी, सड़क एवं बैंकिंग लिंकेज की सुविधा से स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस तरह सरकार स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रोजगार उपलब्ध करा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब युवाओं को व्यवसाय के अलावा स्व-रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषकर आदिवासी बाहुल्य और पिछड़े क्षेत्रों में सरकार ने परम्परागत कार्यों से लोगों को जोड़ा है और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान कर रही है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों को न केवल संग्रहित किया जा रहा है बल्कि स्थानीय स्तर पर उनके प्रसंस्करण यूनिट्स की स्थापना और मार्केटिंग से भी जोड़ा गया है। इसी कड़ी में शहरों में सी-मार्ट की स्थापना की गई है ताकि गांवों में उत्पादित होने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स का विक्रय किया जा सके।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मिशन से भी युवाओं को बहुत लाभ हो रहा है। इस माध्यम से सरकार ने उद्योगपतियों, प्रशिक्षकों और रोजगार ढ़ूढ़ रहे युवाओं को एक चैनल के जरिए जोड़ने का सफल प्रयास किया है। युवाओं को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच आर्थिक दिक्कतों को खत्म करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की। इसके साथ ही युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनमें कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सरकार चला रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं के लगातार विस्तार पर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य भी किया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे वृहद आयोजन भी किए जा रहे हैं, जहां युवा सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजयुमो नेता ने देर रात थाने में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी की कोशिश की. वह यह कदम अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को थाने से छोड़े जाने के विरोध में उठाया था. हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझाते हुए खुदकुशी करने से रोक लिया।
मामला राजधानी के टिकरापारा थाने का है. दो दिन पहले भाजयुमो नेता मनीष साहू ने अपने अपहरण के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने नॉन वेलेबल धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी हर्षवर्धन को गिरफ्तार किया था. मामले में आरोपी को थाने से छोड़े जाने के विरोध में देर रात भाजयुमो नेता ने थाने में खुद पर पेट्रोल छिड़क की खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से भाजयुमो नेता को मनाने में कामयाबी पाई।
panchayattantra24.-रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मण्डल के अंतर्गत दुर्ग -भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर लौंचिंग का कार्य दिनांक 17 एवं 19 जुलाई, 2023 (लेवल क्रॉसिंग नंबर 442, किलोमीटर 859/17-19 पर स्थित) को किया जाएगा। दिनांक 17 जुलाई, 2023 को रात्री 01.00 बजे से 06.400 बजे तक एवं दिनांक 19 जुलाई, 2023 को रात 11.00 बजे से दिनांक 20 जुलाई, 2023 को प्रात: 03.40 बजे तक किया जा रहा है। दुर्ग –भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य ब्लॉक लेकर किया जायेगा।
रद्द होने वाली गाडियां 1.दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्दरहेगी। 2.दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3.दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4.दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को डोंगरगढ़से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5.दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6.दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को टाटा नगर से चलने वाली 18109 टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7.दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 8.दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 9.दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को रायपुरसे चलने वाली 08729 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। पुलिसकर्मियों को चकमा दे चोरी, मारपीट का आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। वह हथकड़ी समेत फरार हुआ। आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग से लेकर पेशी के लिए रायपुर आए थे। कोर्ट के आसपास तलाशी के बाद भी कैदी नहीं मिला तब रिपोर्ट कराई गई। दुर्ग पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक कुलेश्वर वर्मा आरक्षक तरुण कुमार दुर्ग से आरोपी को लेकर आए थे। आरोपी कोमल साहू के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया। कोमल के खिलाफ राजधानी के अलग अलग थानों में चोरी,नारकोटिक्स,मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं।

panchayattantra24.- रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोयला घोटाले के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। कोयले की कालिख में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पुती हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीबीआई विशेष अदालत ने छत्तीसगढ़ के एक पुराने कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद, उनके पुत्र सहित अन्य को दोषी ठहराया है। यह छत्तीसगढ़ के फतेहपुर ईस्ट कोल ब्लॉक से संबंधित है। इस मामले में आपराधिक धोखाधड़ी कर कोल ब्लॉक हासिल किया गया था। उन्होंने कहा कोयले की कालिख में कांग्रेस का चेहरा हमेशा काला हुआ है। एक लाख 76 हजार करोड़ के कोयला घोटाले को भारतीय जनता पार्टी ने सामने लाया। इसके बाद पीएम मोदी ने सारे कोल ब्लॉक कैंसिल करके नीलामी के आधार पर कोल ब्लॉक आवंटन की व्यवस्था की। छत्तीसगढ़ में कोयले की कालिख में पूरी सरकार का चेहरा रंगा हुआ है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं।
छत्तीसगढ़ के कॉल ब्लॉक के मामले में सीबीआई अदालत ने धोखाधड़ी के माध्यम से कोल ब्लॉक प्राप्त करने का मामला प्रमाणित पाया है। कांग्रेस की सरकार ने तो इस मामले को समाप्त कर दिया था परंतु अदालत ने कहा कि हम इस मामले को समाप्त करने की अनुमति नहीं देते हैं और जांच के आधार पर यह साबित हुआ है कि कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं से लेकर, कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं से लेकर राज्यों के नेता भी कोल घोटाले में बड़े माध्यम रहे हैं। कोल घोटाले में जिनको प्रमुख रूप से दोषी पाया गया है वह कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं, उनके बेटे हैं, उद्योगपति हैं, उस समय के सचिव हैं। इस बारे में सोनिया जी को, राहुल जी को स्पष्ट करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के घोटालेबाज लोगों के खिलाफ क्या कांग्रेस कार्रवाई करेगी? छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। हम कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कोयले की कालिख से पुती हुई है और कोयले की कालिख से ही अपनी पार्टी को चलाती है और ऐसी पार्टी को आने वाले समय में 2023 में और 2024 में जनता खारिज करेगी।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैसे बरसात के समय लोग अपने घरों की मरम्मत करते हैं, वैसे ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में मरम्मत का काम किया है और कहीं ऐसा न हो पूरी कांग्रेस पार्टी बारिश में बह जाएं। क्योंकि दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। डीएमएफ घोटाले के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया और उन को मंत्री बनाया गया। इसके पहले कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले वरिष्ठ मंत्री जिन्होंने कहा कि 7 लाख गरीबों को मैं घर नहीं दे पा रहा हूं, उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। ऐसे आरोप लगाने वाले को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री टेकाम जी से मंत्री पद छीन कर उनको अपमानित किया गया है। सभी जानते हैं कि प्रेमसाय सिंह टेकाम किस से जुड़े हुए हैं। किस गुट को बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन लगता है राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए।
यह चारों घटनाक्रम इस बात को प्रमाणित करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार पर जो लगातार आरोप लगाती रही है, उन आरोपों को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मान लिया है और इसीलिए उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होगा और 3 महीने के लिए, 100 दिनों के लिए प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया है।
उन्होंने पूछा इस समय सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया तो ताम्रध्वज साहू जी को क्यों नहीं बनाया गया , पहले मोहन मरकाम को मंत्री क्यों नहीं बनाया। पिछड़ा वर्ग आदिवासी वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग इनका क्या हुआ? कांग्रेस में इनकी कोई कीमत नहीं रही। पहले 78 परसेंट आरक्षण के नाम पर सबको भुलावे में रखा गया और अब कांग्रेस अध्यक्ष पद और मंत्री के नाम पर उनका अपमान किया जा रहा है। इसे किसी भी स्तर पर छत्तीसगढ़ में कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। सबको ठगने का काम किया है। यह भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी ने किया है और यह जो कुछ हो रहा है, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हो रहा है।
भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच आपस में जो कुछ है उसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ को पीड़ा झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि यह भूपेश की सरकार नहीं है यह ठगेश की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने ढेर सारे घोटाले किए हैं। छत्तीसगढ़ के धन को खाने का काम कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल व शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल मौजूद रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक रिजवान अहमद ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बैरन बाजार फौव्वारा चौक पास स्वयं के मकान में रहता है। प्रार्थी दिनांक 12.07.2023 के शाम करीबन 05.00 बजे अपनी दोपहिया ड्रीम विजन स्कूटी ई-वाहन को घर के सामने खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। कुछ देर पश्चात् बाहर आकर देखा तो उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 303/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी पुरानी बस्ती निवासी गोपाल शर्मा एवं धर्मेन्द्र सिंह कंवर उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।