Browsing: रायपुर

  panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजधानी रायपुर पहुँच गए है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मीडया ने ओम माथुर से कांग्रेस के संगठन और सरकार में हुए फेरबदल पर प्रतिक्रिया चाही। इस पर उन्होंने कहा कि जब भय पैदा होता है फेरबदल स्वाभाविक रूप से होता है। उन्होंने संभावना जताई कि अभी और भी बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी ताकत से मैदान में है। आज शुक्रवार को वे घोषणा पत्र समिति के प्रमुख लोगों से चर्चा करेंगे। वही वे कल घोषणा पत्र समिति की बैठक भी लेंगे। अमित शाह के प्रदेश प्रभास कि संभावनाओं पर कहा कि वे जल्द ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने मरकाम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नवनियुक्त मंत्री मरकाम की धर्मपत्नी और बच्चे भी उपस्थित थे । गौरतलब है कि आज ही राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचन्द ने मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कैबिनेट से हटाए गए डॉ. प्रेमसाय सिंह को सरकार ने राज्य योजना आयोग का चेयरमैन बनाया है। आयोग के चेयरमैन अब तक सीएम होते रहे हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहेगा। बता दें कि राजभवन में मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन हुआ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी सियासी उठा पटक देखने को मिल रही है। मोहन मरकाम को अध्यक्ष पद से हटाकर बस्तर सांसद दीपक बैज को संगठन की कमान दी गई है, और अब प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे के बाद मोहन मरकाम को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को कुर्सी थमा दी है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज कल दिल्ली से दोपहर दो बजे रायपुर आएंगे। यहां एयरपोर्ट पर उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। जिसके बाद वे राजीव भवन जाएंगे। वहां कल प्रदेश अध्यक्ष के पद का पदभार ग्रहण करेंगे। कल उनके कार्यक्रमों को लेकर PCC ने जिलाध्यक्षों, विधायकों को सर्कुलर जारी किया। बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुलाकात की।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि मुझे उम्मीद है हमारा यह मिशन पूरी तरह से सफल होगा और हम चांद को और बेहतर ढंग से जान पायेंगे. आगे सीएम ने कहा कि तीन वर्ष के बाद हम चन्द्रयान को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी है. 2 घंटे बाद चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग होगी. लॉन्चिंग को देखने के लिए इसरो की साइट पर 237 स्कूली बच्चे पहुंचे हैं. मीडिया कवरेज के लिए 200 जर्नलिस्ट्स भी पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा. चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर था. जबकि चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल है. जरुरत पड़ने पर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद ली जाएगी. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर छोड़कर, चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाता रहेगा. यह कम्यूनिकेशन के लिए है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। भूपेश कैबिनेट में बदलाव की खबर है. मंत्रियों के विभागों में बदलाव होने के आसार हैं. सीएम भूपेश बघेल इसे लेकर बहुत पहले ही संकेत दे चुके हैं. अब इसे लेकर CM हाउस में मंत्रियों का जमावड़ा लगने लगा है. कई मंत्री मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मौजूद हैं. मंत्रियों के विभागों में फेरबदल में चर्चा होने की ख़बर है। 
सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों को नए विभागों का दायित्व सौंपा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक इसमें उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा का जिम्मा दिया जा सकता है. ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग मिल सकता है. वहीं मोहन मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग मिलने की संभावना है. रविंद्र चौबे से कृषि विभाग लेकर शिक्षा विभाग की जवाबदारी दी जा सकती है. शाम तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। 
 

 
 panchayattantra24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। पीसीसी चीफ के पद से हटाए जानें के बाद कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में मंत्री बनाया गया है। बुधवार की शाम कैबिनेट की बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पद से हटाते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज को पसीसी का नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई, जिसके बाद आज विधायक मोहन मरकाम को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
मोहन मरकाम का सियासी सफर काफी लंबा रहा है, उन्होंने शिक्षक की नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखा था। मोहन मरकाम का जन्म कोंडागांव जिले के टेंडमुण्डा गांव में 15 सितंबर 1967 को एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता स्व भीखराय मरकाम एक किसान थे। वें अपने माता-पिता के पांचवीं संतान थे। मोहन के कुल 7 भाई व 2 बहनें हैं। मोहन मरकाम ने शासकीय सेवा के रूप में शिक्षाकर्मी वर्ग 1 व शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के रूप में भी कार्य किया। मोहन मरकाम छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने छात्र संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियों का निवर्हन किया। छात्र जीवन में मोहन मरकाम एनसीसी के सीनियर अंडर अफसर रहे। मोहन का चयन गणतंत्र दिवस के परेड के लिए नई दिल्ली में भी हुआ था। मोहन मरकाम ने 1990 में महेंद्र कर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्ता ली थी। उन्होंने 1993, 1998, 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी भी की, लेकिन टिकट नहीं मिला। 
 2008 में मोहन मरकाम को पहली बार कांग्रेस ने कोंडागांव सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हे 2771 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। 2008 में मोहन मरकाम को पहली बार कांग्रेस ने कोंडागांव सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हे 2771 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। 2013 में कांग्रेस पार्टी ने फिर से मोहन को टिकट दिया और इस बार उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन मंत्री लता उसेंडी को मात दे दी। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जी तोड़ मेहनत की और प्रचंड मोदी लहर के बाद भी कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को 12890 वोटों को बढ़त दिलाई।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से छग कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने सौजन्य मुलाकात की। आपको बता दें, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करने गए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कल यानी 15 जुलाई को वापस छत्तीसगढ़ लौट जाएंगे। नए PCC चीफ दीपक बैज दोपहर 1.55 पर रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बैज का रायपुर एयरपोर्ट से राजीव भवन तक कार्यकर्ताओं की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। साथ ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलने वाले हैं। इसके बाद दोपहर तीन बजे मंत्री मोहन मरकाम से चार्ज लेंगे और राजीव भवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिष्टाचार मुलाकात के वक्त राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधायक मोहन मरकाम के मंत्री बनने और सांसद दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि, 4 साल तक बेहतर काम हुआ है और अब आगे भी सरकार और जनहित के लिए कार्य किया जाएगा।
 

 
 
  panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन सामुदायिक भवन बनाने, बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हसदेव नदी पर बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।
बघेल ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसके लिए हमने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, भूमिहीन मजदूरों सहित तमाम वर्गों के लिए जनहित में अनेक योजनाएं बनाई है। राज्य के 26 लाख किसान राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। हमने धान की बम्पर पैदावार को देखते हुए इस वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल को बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया है। हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूल जतन योजना के माध्यम से स्कूलों का रंग रोगन किया जा रहा है। इसके लिए 1000 करोड़ रूपए खर्च किया जा रहा है। आज कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के लिए किफायती दर में जमीन उपलब्ध करायी गई है। इसके साथ ही साथ विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए सहायता भी दी जा रही है। जिसका यह सुखद परिणाम है कि आज राज्य के अनेक समाजों के पास जमीन एवं भवन उपलब्ध है। इस भवन का उपयोग सभी नागरिक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में कर रहे हैं। 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मंहत ने सामाजिक प्रेम, एकता, सौहार्द्र-पूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समय एवं अवसर का उपयोग हमेशा करना चाहिए। आज पदाधिकारियों को समाज की सेवा करने का अवसर मिला है। इसका उपयोग सामाजिक संगठन को मजबूत करने में करें। उन्होंने समाज में फैली बुराईयों, रूढ़िवादी परंपराओं, कुरीतियों को समाप्त करने और सामाजिक समरसता स्थापित करते हुए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल राम साहू ने की।
 

   

panchayattantra24.- रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भी कंफर्म कर दिया है कि कल कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर वीडियो जारी कर बीजेपी पर हमला करते लिखा, भाजपा वाले अपने आप को गीला होने से बचाएँ, दूसरों के घर पर छाता तानने की कोशिश न करें।
वहीं, कुछ मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागों में फेरबदल की सूची कल जारी होगी। वही टेकाम ने कहा कि किसे मंत्रीमंडल में रखना है किसे नहीं ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है. मुझे बताया गया कि पार्टी हाई कमान का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है, जिसके बाद वह इस्तीफा सौंप दिए हैं. साथ ही उन्होंने निराश होते हुए कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है।