Browsing: रायपुर

  panchayattantra24.-रायपुर। जन-जन के प्रिय, छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में ‘मॉडल’ के रूप में स्थापित करने वाले, देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार। नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा में अब नई भूमिका में जनसेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा के उपरांत आज यशस्वी मुख्यमंत्री जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है। 36 घंटे में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। खबरों के अनुसार स्‍कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश बघेल मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है मोहन मरकाम को प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। 
इससे पहले छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए मोहन मरकाम की जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पिछले तीन महीने से बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बैज अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने पहले टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देकर उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिश की है। इधर, कांग्रेस के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों की मानें तो अगले एक सप्‍ताह में पार्टी में बड़े पैमाने पर नियुक्ति होगी। दीपक बैज को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश महामंत्री, उपाध्‍यक्ष के साथ कुछ पदों पर बदलाव किया जा सकता है। इसमें टिकट के दावेदार नेताओं को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 250 पदों पर प्रदेश सचिव और संयुक्‍त महासचिव के पद पर नियुक्ति होगी।
 

   

panchayattantra24.-रायपुर। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बघेल मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रेम साय टेकाम का इस्तीफा मिला है, राज्यपाल को भेजा गया है. बता दें कि प्रेम साय सिंह स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण मंत्री थे. इस्तीफे के बाद प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. जहां टेकाम ने कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है।
 टेकाम ने कहा कि किसे मंत्रीमंडल में रखना है किसे नहीं ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है. मुझे बताया गया कि पार्टी हाई कमान का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है, जिसके बाद वह इस्तीफा सौंप दिए हैं. साथ ही उन्होंने निराश होते हुए कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है. बता दें कि पीसीसी चीफ बदले जाने के बाद मोहन मरकाम को कल राजभवन में सुबह 11.30 बजे मंत्री पद की शपक्ष दिलाई जाएगी, जिसको लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिर्रा में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में अनेक घोषणाएं की. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड संदीप साहू, गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष टहल साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज बालेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी विजय अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके पहले जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम बिर्रा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।
ग्राम पंचायत बिर्रा में स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा।
इसके साथ ही ग्राम बिर्रा में नवीन सामुदायिक भवन बनाने, जूनियर कनिष्ठ इंजीनियर कार्यालय खोलने को स्वीकृति।
हसदेव नदी पर बम्हनीडीह से दहिदा सड़क पर पुल निर्माण की स्वीकृति।
 

 
  panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहा है। पार्टी ने पहले टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया। तो वहीं अब बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वो कल 11.30 बजे पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि देखते रहिए इंतजार करिए समय के साथ सब पता चल जाएगा। वहीं, सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है और अब मोहन मरकाम को शिक्षा मंत्रालय एवं आदिम जाति कल्याण विभाग दिया जा सकता है। वहीं, दीपक बैज की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को लेकर मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में अलग अलग जिम्मेदारी मिल रही है। मोहन मरकाम के 2 कार्यकाल पूरे होने वाले थे, 50% युवाओं को मौका देने निर्णय हुआ था। दीपक बैज को अध्यक्ष बनाकर इसकी शुरुआत की गई।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित कोरर एक दूरस्थ क्षेत्र है। यहां के बच्चों ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन अपना असंभव सा लगने वाला लक्ष्य पूरा करेंगे। कोरर की रहने वाली शालिनी कहती हैं यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमर लक्ष्य योजना की शुरूआत नहीं की होती तो आज एनआईटी में पढ़ने का उनका सपना कभी पूरा नहीं हो सकता था।
कहते हैं न प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती और न ही वह स्थान देखती है। वर्तमान परिवेश में प्रतिभायें पिछड़े एवं ग्रामीण ईलाकों से भी निकल रही है और अपना परिचय दे रही है। ऐसी ही कहानी है कांकेर जिले के कोरर की जहां की कुमारी शालिनी औरेया का एनआईटी मैकेनिकल में चयन हुआ है। शालिनी से बात करने पर उसने बताया कि उसके पिता कोरर में एक सामान्य चाय का ठेला चलाते है। उनकी इच्छा थी कि उनकी बेटी अच्छी शिक्षा प्राप्त करे लेकिन आर्थिक स्थिति इस काम में बाधा डाल रही थी। शालिनी ने बताया कि उसने 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरर में ही पूरी की और उसे 88 प्रतिशत प्राप्त हुए। इसके बाद उसने जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित “हमर लक्ष्य” कोचिंग सेंटर में अपनी कोचिंग प्रारंभ की। शालिनी की इस सफलता को प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रशासन ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। इस सहयोग के मिल जाने से शालिनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस योजना ने मेरे उड़ान के हौसले में पंख लगा दिया है जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री का सदैव आभारी रहूंगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कांकेर जिले में आयोजित स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय कांकेर का लोकार्पण, “हमर लक्ष्य” कार्यक्रम अंतर्गत एनआईटी रायपुर में चयनित छात्रों को कॉलेज फीस हेतु सहायता राशि का वितरण एवं बेरोजगारी भत्ता योजनान्तर्गत हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र वितरण, हितग्राहियों एवं विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कांकेर जिले के कोरर की निवासी कुमारी शालिनी औरेया ने मुख्यमंत्री से बातचीत की। कुमारी शालिनी का चयन एनआईटी रायपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हेतु चयन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यालय खोले जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मदद दी जा रही है। कांकेर जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जेईई, एनडीए एवं नीट की परीक्षा के लिए भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिसे अच्छे परिणाम आ रहें हैं। जेईई की परीक्षा में कांकेर जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हांसिल की हैं। कक्षा 12वीं मे अध्ययनरत गणित विषय के विद्यार्थियों को जेईई एडवांश की परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले में पहली बार कोचिंग दी गई और पहले ही प्रयास में 71 बच्चे क्वालीफाईड हुए, जिसमें 64 बच्चे आदिवासी हैं। क्वालीफाईड बच्चों में से 39 बालक एवं 32 बालिकाएं शामिल थी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की गैरमौजूदगी में ज्ञानेश्वरी यादव ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप की महिला 49 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। छत्तीसगढ़ की 20 साल की ज्ञानेश्वरी ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क दोनों वर्ग में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पिछले साल अक्टूबर में एशियाई चैंपियनशिप में ज्ञानेश्वरी को पछाड़ने वाली हमवतन झिली डालबेहड़ा ने इस बार भी उन्हें कड़ी चुनौती दी। झिली ने 169 किग्रा (75 किग्रा और 94 किग्रा) वजन उठाकर पिछली बार की तरह रजत पदक जीता। प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी। ट्वीट में लिखा कि राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनको इस उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ, मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं. इसके साथ ही सरकार में भी बड़े बदलाव होने की चर्चा तेज है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने बदलाव के संकेत देते हुए कहा कि देखते रहिए, इंतजार करिए।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि युवा दीपक बैज को अध्यक्ष बनाया गया है. यह राष्ट्रीय अधिवेशन में तय हुआ था, युवाओं को नेतृत्व का मौका देना है. इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है. छत्तीसगढ़ में अच्छे नतीजे देखने को मिलेगा. संगठन में बदलाव के बाद सरकार में भी हो सकता है. इसको लेकर सीएम बघेल ने संकेत देते हुए कहा कि देखते रहिए, इंतजार करिए।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय कांकेर का लोकार्पण किया।
 

 panchayattantra24.-रायपुर । दर्जन भर से अधिक फर्जी कर्जदार बनाकर निजी बैंक को 4 करोड़ से अधिक का चूना लगाया। यह ठगी और कोई नहीं बैंक के डायरेक्टर मार्केटिंग एजेंट रहे व्यक्ति ने चार माह के दरम्यान की । जो अब तक किसी एक व्यक्ति के द्वारा बैंक को लगाई गई सबसे बड़ी चपत है।
सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक जीई रोड स्थित सिटी प्लाजा बिल्डिंग में कोटक महेंद्रा बैंक संचालित हैं। जहां अगस्त-22 से नवंबर-22 के दौरान अनिल सिंह भदौरिया डायरेक्टर मार्केटिंग के पद पर कार्यरत था। उसके अधीनस्थ दिलीप सिंह और एक अन्य मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव (एजेंट) भी रहे। पिछले वर्ष अगस्त से नवंबर तक इन तीनों ने आपस में मिलकर 15 अन्य लोगों को अधिक लाभ कमाने का लालच दिया । और उनके नाम से फर्जी लोन पेपर तैयार किया । इनके जरिए लोन मंजूर कराया। जो करीब 4,16,79514 करोड़ रूपए का था। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष खत्म होने पर जब बैंक ने हिसाब किताब का मिलान किया तब जाकर इसका खुलासा हुआ । बैंक मैनेजर राजेश राठौर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने धारा 420, 409,34 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में प्रदेश के प्रथम स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब से गरीब परिवार के विद्यार्थी को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की. यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई। भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्री में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की मांग की जाती थी. प्रदेश में आज स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिंदी माध्यम के 350 स्कूल संचालित हो रहे हैं. स्कूलों के साथ- साथ हमने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की भी शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस साल 10 कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है, इन्हीं मैं से एक कॉलेज का लोकार्पण आज कांकेर में किया जा रहा है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से जो बच्चे हायर सेकंडरी स्कूलों से पढ़कर निकलेंगे, उन्हें स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालयों में आगे भी इसी माध्यम से शिक्षा मिलती रहेगी। पिछले साढ़े चार सालों में 26 हजार 989 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई हैं। पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई थी, इनमें से 10 हजार 834 शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्तियां दी जा चुकी है. हाल ही में 12 हजार 489 शिक्षकों की और भर्तियां निकाली है, जोकि प्रक्रिया में है. बस्तर संभाग के सभी जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया गया है. बस्तर संभाग के 314 बंद स्कूलों को पुनः खोल गया।