Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। संविदा कर्मियों ने नवा रायपुर के ग्राम टूटा में नियमितीकरण और आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) को वापस लेने की मांग को लेकर ‘जल सत्याग्रह’ का मंचन किया।
उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं बाहर था, इसकी जानकारी नहीं है. एस्मा लगा हुआ है उसके अंतर्गत कार्रवाई करनी पड़ेगी. जनहित में ऐसे फैसले लेने पड़ते है. वही GST विभाग की बैठक पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कल 8 घंटे तक बैठक चली है. बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग का मुद्दा था. इससे 28 परसेंट से फेस वैल्यू पर टैक्स लिया जाएगा. इस फैसले से राजस्व बढ़ेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में विगत माह में जिलों के द्वारा उपरोक्त अपराधों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई एवं पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाईन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी वैधानिक तथा प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये।
बैठक में चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में माननीय विशेष न्यायालय द्वारा कुर्की, नीलामी का आदेश किया जा चुका है, उन प्रकरणों की सम्पत्तियों की शीघ्र नीलामी की जाकर प्राप्त राशि निवेशकों को वापस की जावे। इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करें। आगामी प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सक्रिय अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध कर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ एन.एस.ए एवं जिला बदर के तहत् प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने एवं फरार अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि आगामी दिनों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में की जा रही कार्यवाही की साप्ताहिक समीक्षा की जावेगी। अतः पुलिस अधीक्षकगण विशेष रूचि लेकर इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
panchayattantra24.-रायपुर। देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया, ताकि युवा क्लब से जुड़कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। राजीव युवा मितान क्लब के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा 12 जनवरी 2020 को राज्य युवा महोत्सव के अवसर पर की गई थी। इस योजना का विधिवत शुभारंभ 18 सितंबर 2021 को किया गया।
प्रदेश में 13 हजार 261 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाने का लक्ष्य है। आज तक 13 हजार 242 से अधिक राजीव युवा मितान क्लब का गठन हो चुका है। योजनानुसार प्रत्येक क्लब में 20 से 40 युवा हैं। जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हैं। प्रत्येक क्लब को प्रति तीन माह में 25 हजार रूपए का अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इस तरह हर वर्ष क्लब को एक लाख रूपए मिलेंगे। राजीव युवा मितान क्लबों को अब तक 63 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की राशि आबंटित की जा चुकी है।
राजीव युवा मितान क्लब का गठन का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के अलावा युवाओं के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। क्लब से जुड़कर युवा खेलों को आगे बढ़ाने के साथ ही छतीसगढ़ की संस्कृति और पर्यावरण के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए भी कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने योजना शुरू करते हुए कहा था कि युवाओं को संगठित करके उनकी ऊर्जा का उपयोग नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में करेंगे। युवा प्रतिभा को तराशना और उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा शक्ति को एक दिशा मिलेगी। जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य राज्य में संचालित शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। राज्य में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही इसमें बढ-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के युवा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान व पेयजल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्कूलों मे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित हेतु कार्य करना, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को विद्यालय प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करना, कुपोषण अभियान, मलेरिया उन्मूलन, सेव गर्ल्स चाईल्ड, स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही क्लब के युवा नशा मुक्ति अभियान पर जागरूकता फैला रहे हैं। क्लब के युवा हितग्राही मूलक योजनाओं हेतु पात्र हितग्राहियों की पहचान करना एवं योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
इसके साथ ही जिन विभागों में कौशल क्षमता, विकास कार्यक्रम एवं क्लब के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजन होते हैं उनसे समन्वय का कार्य युवा कर रहे हैं। नेतृत्व निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभावी प्रबध्ंान एवं प्रशासन, लोक तांंित्रक नेतृत्व कार्यशाला, राजीव युवा मितान क्लबों के विकास के संबंध में प्रशिक्षण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार कौशल पर कार्यशाला, वैश्विक राष्ट्रीय व स्थानीय महत्व के वर्तमान मुद्दों पर कार्यक्रम कर रहे हैं। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कौशल विकास, महिलाओं के कौशल उन्नयन कार्यक्रम, युवा सुविधा केन्द्र संचालन, हस्तशिल्प मेला तथा लोकवार्ता, सामुदायिक संपत्तियों का संरक्षण, संस्कृति का सरंक्षण एवं संवर्धन जैसे कार्यक्रमों मे अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मोदी सरनेम मामले पर राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसी मामले को लेकर रायपुर के गांधी मैदान में आज कांग्रेस के नेताओं ने 5 घंटे तक मौन सत्याग्रह किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,डिप्टी CM TS सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सभी मंत्री, प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के अधिकांश विधायक और सांसद मौजूद रहे। मौन सत्याग्रह खत्म होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी। CM ने कहा जनता की आवाज बुलंद करने वाले लोगों की आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है। पहले राहुल गांधी की सदस्यता फिर उनके निवास को खाली कराया गया।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा -भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए, फ़ालतू बयानबाज़ी नहीं

panchayattantra24.-रायपुर। आज राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित “मौन सत्याग्रह” में रायपुर में हज़ारों का जनसैलाब उमड़ा। तानाशाह सरकार को जनता जवाब दे रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए, फ़ालतू बयानबाज़ी नहीं। यह बातें सीएम बघेल ने कही है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में होगी शुरू बैठक आज शाम 7.30 बजे होगी। मानसून सत्र में विपक्ष को जवाब देने रणनीति बनेगी। बता दें कि 7 जुलाई को जब कोर्ट का फैसला आया तब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसी नेता सारे कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। यहां सीएम ने कहा था कि अंग्रेज केवल महात्मा गांधी से डरते थे। बीजेपी राहुल गांधी से डर रही है। अंग्रेज और बीजेपी दोनों फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश सरकार महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से राज्य के महिलाओं, युवाओं को रोजगार के साथ ही उद्यमियों को अवसर देने का काम कर रही है। शासन के इन प्रयासों से लोग आर्थिक रूप सशक्त हो रहे हैं। रीपा में स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुरूप व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा रहा है। आजीविका मूलक गतिविधियों से पर्याप्त रोजगार भी सृजित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पहल की सफल संचालन से इसका विस्तार शहरी क्षेत्रों में भी किया गया है।
बेमेतरा जिले के सांकरा ग्राम के युवा रीपा में स्टेशनरी सामग्री बनाने का काम कर रहे हैं। रीपा में स्टेशनरी-प्रिंट यूनिट स्थापित की गई है। जिसमें युवा विकास समिति ग्राम सांकरा के 10 युवा कार्यरत हैं। समिति की सचिव देवमति साहू ने बताया कि पड़ोसी जिला दुर्ग से कच्चा माल लाकर वे विभिन्न स्टेशनरी उत्पाद जैसे कॉपी, रजिस्टर, डायरी, फ़ाईल, पम्पलेट बना रहें हैं। रीपा में तैयार उत्पाद को सरकारी और ग़ैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, शाला-आश्रमों में मांग अनुसार उपलब्ध करा रहे है। उन्होने बताया कि हाल ही में जनपद पंचायत बेरला से उन्हें माप पुस्तिका, फाईल कव्हर, फाईल पेड, रजिस्टर के पांच हजार नग का ऑर्डर मिला है। वहीं शिक्षा विभाग, बेरला से भी 250 नग रजिस्टर फाईल कव्हर, फाईल पेड सहित अन्य सामग्री के लगभग 500 नग ऑर्डर मिले हैं। समिति के अध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह यूनिट हाल ही में स्थापित की गई है। इसलिए वे इसकी मार्केटिंग भी कर रहे हैं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिले जिससे उन्हें ज्यादा आर्डर मिल सकें। उनके प्रयासों से स्थानीय बाजार एवं कार्यालयों से अच्छा प्रतिसाद मिला है और उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी सराहना हुई है। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर व सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि रीपा के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। ग्रामीण युवक-युवतियों को नए कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है और उनका आत्म विश्वास भी बढ़ा है। अन्य युवाओं के लिए यह प्रेरणादायी भी साबित हो रही है। सदस्यों ने इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क (रीपा) की शुरूआत की है। स्व-सहायता समूह की माहिलाएं आज विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर सफलता की नई कहानियां लिख रही है और अपने सपने को साकार करने छत्तीसगढ़ शासन ने महिलाआंे की सामग्रियों को विक्रय कराने के लिए सी-मार्ट की भी सुविधा दी गई है। जशपुर के सी-मार्ट से अब तक स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने 2 करोड़ 40 लाख रूपए से अधिक की सामग्रियों बिक्री की है। गौठान में उत्पाद सामग्रियों का पैकेजिंग करने के लिए फूड लैब की सुविधा प्रशासन ने उपलब्ध कराई है।
पत्थलगांव विकासखण्ड बहनाटांगर गौठान में पोल निर्माण, सरसांेे तेल का उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी, मुर्गी हेचरी, मुर्रा उत्पादन, टोमेटो केचअप का कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं। समूह की महिलाओं को 6 हजार पोल निर्माण सेे 4 लाख 20 हजार रूपए की शुद्ध आमदनी हो चुकी है। सामुदायिक बाड़ी और बकरी पालन से महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। उनके द्वारा मुर्रा बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
पूजा स्व-सहायता समूह की महिलाएं रीपा के तहत् सरसों तेल पेराई का कार्य कर रही है। प्रशासन ने उन्हें मशीन की सुविधा भी दी है। तेल की शुद्धता के कारण स्थानीय लोगों तथा अन्य दुकानों में भी इसकी मांग निरंतर बनी रहती है। सामुदायिक बाड़ी से शक्ति स्व-सहायता की महिलाएं हरी साग-सब्जी में टमाटर, भिन्डी, बरबट्टी, लौकी, हरी मिर्च एवं अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं। स्थानीय हाट बाजार में साग-सब्जी आसानी से हाथों-हाथ बिक जाती है। अच्छी आमदनी होने के कारण महिलाएं इसे रूचि लेकर भी कर रही है। मुर्गी हेचरी का कार्य जय माता स्व-सहायता समूह के द्वारा अंडे से चूजा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। मुर्गी के चूजे को अन्य गौठानों में भी मांग के अनुसार भेजा जाता है।
संस्कार स्व-सहायता समूह की महिलाएं टोमेटो केचअप बनाने का कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार कासाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी (बगिया) गौठान की रानी स्व-सहायता समूह की महिलाएं हल्दी की खेती, मसाला की खेती कर ही है। महिलाओं ने अब तक मसाला उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर चुकी है। महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियों को सी-मार्ट के साथ-साथ स्कूल के आश्रम छात्रावास, स्थानीय हाट बाजार, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में विक्रय किया जाता है। इससे महिलाओं को अच्छी आमदनी हो रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आज 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. जारी आदेश में योगिता बाली, हमला पुसाम, नितेश ठाकुर , कृष्ण चंद सिदार, विजय कुमार यादव, उमेन्द्र टंडन, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, मुकेश सिंह और विशाल कुजूर का नाम शामिल है. देखें लिस्ट….

panchayattantra24.-रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आज 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला किया है. जारी आदेश में योगिता बाली, हमला पुसाम, नितेश ठाकुर , कृष्ण चंद सिदार, विजय कुमार यादव, उमेन्द्र टंडन, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, मुकेश सिंह और विशाल कुजूर का नाम शामिल है. देखें लिस्ट….

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ईडी की गिरफ्त में रायपुर जेल में बंद निखिल चंद्राकर नामक आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज हुआ है। निखिल के खिलाफ धारा 376 और 377 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। निखिल चंद्राकर की एक्स गर्लफ्रेंड ने बलात्कार का मामला खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और अवैध वसूली के मामले में ED ने निखिल चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से ईडी की टीम निखिल चंद्राकर की खोजबीन में जुटी हुई थी। निखिल लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके बाद उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार लाया गया।
निखिल चंद्राकर को ईडी ने कोयला और अवैध वसूली के मामले में किंगपिन का प्रमुख सहयोगी बताया था। इसके साथ ही इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी का बेहद खास बताया जा रहा था। ईडी के अनुसार निखिल चंद्राकर सूर्यकांत तिवारी का वह मोहरा था, जिसे कोड वर्ड के माध्यम से इंस्ट्रक्शन दिए जा रहे थे। कोयले के पैसे को हवाले के रूप में लाने ले जाने का काम निखिल चंद्राकर करता था।
निखिल चंद्राकर को लेकर यह खबरें थी कि निखिल ने ही ईडी की शुरुआती पूछताछ में कोड के साथ दर्ज लेन देन को डिकोड किया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद निखिल चंद्राकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। इसके साथ ही कोर्ट में निखिल चंद्राकर के परिजनों ने आवेदन भी दिया था, जिसमें निखिल पर दबाव बनाकर बयान दर्ज करने की बात कही गई थी। इस बयान और शिकायत के बाद निखिल चंद्राकर फरार बताया जा रहा था।