Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता वाले गुड्स एंड सर्विसेज काउंसिल की नई दिल्ली में 11 बजे से बैठक रखी गई है। यह मैराथन बैठक शाम 5 बजे तक चलेगी। इसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, जो जीएसटी मंत्री भी हैं दिल्ली पहुंच गए हैं । बैठक के एजेंडे में केसिनो,ऑनलाइन गेमिंग और हार्स रेस (घुड़दौड़) पर कर की दर पर फैसला होना है। इसी तरह से सोना ,एवं आभूषणों पर ई-वे- बिल व्यवस्था लागू करने पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय औद्योगिक संस्थानों को टैक्स रिबेट पर भी चर्चा होगी।दूसरी ओर पेट्रोल डीजल को वैट से निकाल कर जीएसटी के दायरे में लाने का प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में इस बार भी नहीं है। सिंहदेव ने बताया कि वे पीडीएस की वस्तुओं चना, गुड़ पर राज्य को एक इंस्टीट्यूशन मान कर खुदरा विक्रय के लिए राशन दुकानों को सप्लाई में टैक्स छूट का प्रस्ताव रखेंगे। यह छूट माप- तौल एक्ट -09 के तहत राज्य को एक इंस्टीट्यूशन मान कर दी जा सकती है।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर का इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्डकप का एक भी मैच नहीं होगा, इसके कई कारण आप समझ सकते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाले इस स्टेडियम के पास स्थाई बिजली कनेक्शन तक नहीं। यही नहीं करीब सवा 3 करोड़ रुपए के भारी भरकम बिजली बिल के तले स्टेडियम दबा हुआ है। जब बिजली नहीं होगी तो जगमग रौशनी नहीं होगी और जब रोशनी नहीं होगी तो मैच का सवाल ही नहीं उठता। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वैसे तो खेल विभाग के अधीन है, लेकिन ग्राउंड मेंटेनेंस का काम छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पास है। बिजली का स्थाई कनेक्शन कटने के बाद क्रिकेट संघ ने स्टेडियम मेंटेनेंस के लिए अस्थाई कनेक्शन ले रखा है, जिसका बिल भुगतान हर महीने हो रहा है। क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक क्रिकेट संघ स्टेडियम को लीज पर लेना चाहता है। इसके लिए खेल विभाग से बातचीत भी जारी है। लीज पर मिलने के बाद पूरे स्टेडियम का मेंटेनेंस क्रिकेट संघ अपनी दखरेख में करेगा।
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इसी साल के शुरुआत में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जो सफल रहा। मतलब साफ है की इस स्टेडियम में सभी वर्ल्ड क्लास की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन बावजूद इसके वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक भी मुकाबला क्यों नही मिला? वैसे तो इसके कई कारण है, लेकिन स्टेडियम में रौशनी करने के लिए बिजली का स्थाई कनेक्शन का न होना भी एक कारण माना जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को जेल भेज दिया गया है. एसीबी की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन पर ये कार्रवाई हुई है. 10 दिन पहले एसीबी ने आंध्रप्रदेश के गुटूर से चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया था. बता दें कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की। टेंडर प्रक्रियाओं में जालसाजी कर करोड़ों रुपये की अनियमितता के मामले में एफआईआर कराई गई। नवंबर 2019 में राज्य शासन ने पाठ्यपुस्तक निगम से चतुर्वेदी की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उनकी सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लौटा दी थी। इस निर्णय के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। टेंडर में हुई अनियमितता की शिकायत के बीच जांच का जिम्मा एसीबी-ईओडब्ल्यू को सौंपा गया था।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिला के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम वहां पहुंचकर माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण और मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. रवानगी से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अन्य मुद्दों पर भी अपना बयान दिया. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2013 में संकल्प लिया था. किसानों का दाना-दाना धान खरीदेंगे. डबल इंजन की सरकार ने फैसला लिया 10 क्विटल धान खरीदेंगे. क्यों उस समय दाना-दाना धान नहीं खरीदा गया ? बोनस क्यों नहीं दिया गया, किसके कहने पर रोका गया. रमन सिंह किसानों को ठगने का काम किया. हमने 20 क्विटल धान खरीदने की बात की तो श्रेय लेने में लगे हुए है. 2018 में जनता ने 15 सीटों पर बीजेपी को समेट दिया. झूठ के सहारे जनता के बीच नहीं जा सकते. ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे रमन सिंह ने ठगा नहीं. हर वर्ग को ठगने का काम रमन सिंह ने किया।
panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित श्री मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं।
उन्होंने साक्षी गोपाल मंदिर में भी दर्शन कर पूजा अर्चना की और पंच शंख पर पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक उत्कलमणि पंडित श्री गोपांधु दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश मिश्र, पंडित कृपासिंधु मिश्र एवं आचार्य हरिहर दास को पंच शंख के नाम से जाना जाता है।

panchayattantra24.-रायपुर। धमतरी में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने पर किसी को नुकसान नहीं होने की बात कहने वाले नंदकुमार साय अपने बयान से पलट गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ यूसीसी के समर्थन को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है. साय ने कहा कि मैंने कभी भी यूसीसी का ना तो समर्थन किया है ना ही कोई विरोध किया है. यूसीसी को लेकर मेरे नाम से यह फैलाया जा रहा है कि, मैंने इसका समर्थन किया है, जबकि मैंने ना तो इसका समर्थन किया है और ना ही विरोध किया है. यह बात पूरी तरह से गलत है.मैं इसका खंडन करता हूं. बता दें कि यूसीसी को लेकर साय ने धमतरी में कहा था कि समान नागरिक संहिता को सभी लोगों को समझने की जरूरत है. एक सामान्य नीतियां सभी के लिए समान रूप से हो, सबके लिए एक समान हो तो इससे किसी को नुकसान तो नहीं होना चाहिए, लेकिन सबको समझना है. इसके आने से कोई नुकसान किसी को नहीं होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज सुबह पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर के महाशिवलिंग में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की।
तत्पश्चात् उन्होंने सरोना स्थित शिव मंदिर एवं पश्चिम विधानसभा के अन्य मंदिरों में भी जाकर पूजा अर्चना कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सबके प्रिय भोलेनाथ जी को प्रसन्न करने एवं मनोकामना मांगने का यही एक अवसर होता है, इस पावन सावन के महिने में भगवान शिव अति प्रसन्न होकर सबकी मुरादें पूरी करते हैं। वैसे तो विधायक विकास उपाध्याय हिन्दू धर्म, रीति-रिवाजों, भक्ति-भाव में पूरी तरह लिप्त रहकर बड़े ही भाव विभोर से प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन आज के दिन उन्होंने पूरे प्रदेश वासियों के हित में अपने आपको समर्पित कर महादेवघाट स्थित महादेव जी के समक्ष बेलपत्र एवं जलाभिषेक अर्पित कर श्रद्धा-भाव से लोगों के स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कैबिनेट की 12 जुलाई को फिर बैठक प्रस्तावित है। यह बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में शाम साढ़े बजे होगी। इस बैठक के एजेंडे को सरकार अंतिम रुप दे रही है। माना जा रहा है कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।
साथ ही बैठक में खरीफ सीजन की खेती को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है। इसके लिए कृषि विभाग को पूरी रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि अभी छह जुलाई को ही राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों का डीए बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में स्वर्गीय माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया तथा माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान माता बिंदेश्वरी पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने खरखरा नदी से मेन रोड टटेंगा तक 03.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा के उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा रामकृष्ण हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे 890 लोगो ने अपना स्वास्थ परिक्षण कराया. सिंधी कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा दस प्रकार की जांच एवम पंद्रह डॉक्टर की टीम स्वास्थ शिविर में अपनी भागीदारी निभाए शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल ने कहा मानव सेवा ही माधव सेवा है आज के युग में अगर किसी इंसान को अगर अच्छा इलाज मिल जाए इससे बड़ा काम कोई नही हो सकता और लगातार सिंधी कॉन्सिल जनसेवा के कार्य करता आ रहा है मेरी शुभकामनाएं हमेशा साथ है पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा इंसान में स्वास्थ से ज्यादा उसके जीवन में कुछ नहीं हो सकता अगर मनुष्य को अगर हम निशुल्क स्वास्थ सेवा उपलब्ध करवा रहे है और उसके साथ में बहुत सी सुविधा भी दे रहे है उसके लिए सिंधी कॉन्सिल की पूरी टीम को बधाई साथ में राम कृष्ण हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार जिनके सहयोग से इतना बड़ा शिविर सफल हो पाया।
सिंधु डॉक्टर फोरम को बधाई सीए एसोसिएशन को बधाई सिंधी कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा आज बड़ी संख्या में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लोगो ने उठाया साथ में सीबीसी,ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी, टी एस एच,लिपिड प्रोफाइल, बीएमआई, यूरिक एसिड की जांच की गई डॉ संदीप दवे, डॉ जावेद अली, डॉ विनोद आहूजा, डॉ प्रवाश चौधरी, डॉ धीरज प्रेमचंदानी, डॉ चेतना रमानी, डॉ साकेत अग्रवाल, डॉ पवन जैन, डॉ अजीत शदाणी, डॉ देवा दुलाल, डॉ राहुल पाठक, डॉ उज्जवला वर्मा सिंधु डॉक्टर फोरम के डॉ किरण माखीजा, डॉ प्रकाश कटारिया, डॉ एन डी गजवानी, डॉ श्याम नेभानी, डॉ पवन भावनानी, डॉ जीवतराम तुलसियानी,युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी,महिला विंग राशि बलवानी,नीलम कुकरेजा,सोनिया निंज्यानी,सपना महक होतवानी,कशिश खेमानी,मानसी कुकरेजा,आशा सचदेव,डिंपल शर्मा,जूही दरयानी,रिया जयसिंघानी,जितेंद्र मलघानी,दीक्षा रामनानी, भारती कुकरेजा,भावना चांदनानी,अनीता मेघानी,पूजा शादिजा,सुशीला खत्री,रागिनी गोगिया एवम अन्य उपस्थित थे।