Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन तथा माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया । इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कह रहे हैं कि आज का यह दिन सरगुजा के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धियों वाला दिन है। यह मेरे लिए भी यह बहुत खुशी का अवसर है कि आज राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण हो रहा है। इस मेडिकल कॉलेज भवन, चिकित्सालय और आवासीय परिसर की कुल लागत 374 करोड़ रुपए है। इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल एवं दक्षता विकास के लिए स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण एवं ईलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध है। माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय में मेडिसीन, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, शिशुरोग विभाग, निश्चेतना विभाग, नेत्ररोग विभाग सहित तमाम तरह के विभाग हैं।
अस्पताल में और भी अनेक तरह की अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नये कॉलेज भवन में 08 विभागों का संचालन होगा, इनमें एनाटॉमी, बायोकेमेस्ट्री, फिजियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसीन, फोरेंसिक मेडिसीन माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी विभाग शामिल हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की अधोसंरचना का काम पूरा हो जाने से पूरे सरगुजा संभाग को इसका लाभ मिलेगा। सरगुजा संभाग एक आदिवासी बहुत संभाग है। यह समाज का वह तबका है जो सदियों से मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहा है।
मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे प्रयासों से आज प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा और शिक्षा की रौशनी पहुंच रही है। हमने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की जब शुरुआत की थी, तब उसका उद्देश्य यही था कि हम दुर्गम से दुर्गम गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा पाएं। जब हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई-दीदी क्लीनिक योजना शुरू की, तब हमारा उद्देश्य शहर की स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों और माताओं-बहनों की चौखट तक चिकित्सा सुविधा पहुंचा पाएं, लेकिन हमारा लक्ष्य इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा है। हम नागरिकों तक केवल सुविधा नहीं पहुंचाना चाहते, बल्कि अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की पहुंच भी सुनिश्चित करना चाहते हैं।
हमारा लक्ष्य है कि हम चिकित्सा और शिक्षा की इतनी मजबूत अधोसंरचना का निर्माण करें कि छत्तीसगढ़ की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो। हमारे कार्यकाल में राज्य में 8 नये शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इनमें से 04 खोले जा चुके हैं, 04 और प्रक्रिया में है। हमने विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक अपने सभी सरकारी अस्पतालों को सुविधाओं से लैस किया है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करते हुए उनकी तैनाती की है। जब देश में कोरोना संकट आया, तब पूरे देश ने छत्तीसगढ़ की क्षमता और सरकार की इच्छाशक्ति को देखा। उस संकट की घड़ी में हम अपने अस्पतालों को मजबूत करने में जुटे हुए थे। मैं पहले भी इस बात को कह चुका हूं कि चिकित्सा और शिक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के विषय हैं। हम सुविधाओं के विस्तार के साथ साथ बेहतर वातावरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं। सभी को साफ पीने का पानी मिले, शहरों में भी स्वच्छ हवा मिले, हमारी नदियां और तालाब बचे रहें, सभी तरफ अच्छी साफ-सफाई हो, खेतों में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम से कम हो, जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले, इन तमाम क्षेत्रों में हमने योजनाएं बनाईं और प्रभावी तरीके से उनका क्रियान्वयन किया।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन तथा माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया । इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत एवँ जनप्रतिनिधि गण भी उपस्थित हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि कुछ देकर जाएंगे, 5 साल बाद आए हैं, तो कुछ देकर जाएंगे, लेकिन केवल गाली देकर गए हैं. राज्य सरकार को गाली देकर गए हैं. वह राजीव गांधी किसान योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक योजना पर किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिए. सीएम बघेल ने कहा कि 3 महीने तक तक के यह कहेंगे कि धान हम खरीदते हैं. यह हम करते हैं, वह सब बोलते रहेंगे. छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है. बहुत समझदार है . 15 साल तक रमन सिंह किसानों को ठगते रहे. जनता ने मौका दिया था, अब बार-बार जनता उसे नहीं देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर भाषण में इसको कहेंगे, हम लोग किसी को प्रजातंत्र के मानने वाले लोग हैं. प्रजातंत्र की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में हुई है. प्रजातांत्रिक तरीके से चलने वाले लोग हैं. सबको जोड़ कर चलने वाले लोग हैं. नफरत के बाजार में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई. नफरत पर आने वाले प्रधानमंत्री हैं. वहीं बघेल ने कहा कि मोदी की सभा में कल छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो दिखने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले बार अमित शाह आए थे. हरेली के दिन वह साइंस कॉलेज मैदान में बैल की पूजा कर रहे थे. उसके पहले 15 साल नहीं किए थे. कल छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगी थी. पहले कभी नहीं लगाया. उन्होंने कहा कि यह कभी छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखे. छत्तीसगढ़ के लोगों को नक्सली समझ कर जेल में ठूस देते थे. यह इनकी रणनीति रही है. फूट डालो राज करो ज्यादा दिन चलेगा नहीं. भारतीय जनता पार्टी के लाख कोशिश के बाद भी छत्तीसगढ़ रुकने वाला नहीं है. छत्तीसगड बहुत आगे बढ़ गया और रुकने वाला नहीं है।
panchayattantra24.-रायपुर। देश के करोड़ों भारतीयों की आवाज को राहुल गांधी उठाते रहे हैं. आज उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे, और हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है. यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 12 जुलाई को होने वाले कांग्रेस के ‘मौन सत्याग्रह’ को लेकर कही. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अंबिकापुर दौरे में जाने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान भाजपा नेता केदार कश्यप के राहुल गांधी वाले बयान पर बोले उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है. उनकी सदस्यता समाप्त की जाती है, उनके बंगले खाली कराए जाते हैं, उनको प्रताड़ित किया जाता है. अगर वह इतने मजबूत नहीं होते तो आज उनके पीछे भारतीय जनता पार्टी क्यों पड़ती. मरकाम ने कहा कि यात्रा निकालकर करोड़ों भारतीयों की आवाज बन गए हैं. सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी तानाशाह कर रही है. हमारे नेता संवैधानिक मूल्यों के साथ चलने वाले हैं. संवैधानिक मूल्यों के लिए हमारे नेता लड़ेंगे और हम जीतेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर मिलने लगे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह में अग्रसर हो रही हैं। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग से जुट गए हैं।
गरियाबंद ज़िले के फ़िंगेश्वर ब्लॉक में ग्राम पंचायत श्यामनगर स्थित रीपा में सिलाई यूनिट की स्थापना की गई है। यूनिट की स्थापना से लगभग 50 ग्रामीणों को रोज़गार मिला है, साथ ही यहां कार्यरत् महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए 14 हजार यूनिफार्म सिलाई का आर्डर दिया है। रीपा में समूह के सदस्यों द्वारा हथकरघा, अगरबत्ती निर्माण, धोबी का भी कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) योजना प्रारंभ किया गया है। राज्य सरकार द्वारा छोटे-छोटे उद्योग धंधों के लिए रीपा में पानी, बिजली, जमीन जैसी सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। रीपा के माध्यम से गांव के लोगों को जरूरी वस्तुएं आस-पास उपलब्ध हो रही हैं, जिसके कारण अब उन्हें दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ता। उत्पादों की अच्छी गुणवत्ता के कारण आसपास के शहर-गांवों से सप्लाई के आर्डर मिलने प्रारंभ हो गए हैं। व्यवसायिक गतिविधियों को रीपा के साथ जोड़कर संरक्षित करने के साथ ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित होने से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी प्राप्त हो रहे हैं। वही पारंपरिक गतिविधियों के संचालन से ग्रामीणों के आयसंवर्धन में भी महती भूमिका निभा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. चुनाव होता है तभी वे छत्तीसगढ़ आते हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी छत्तीसगढ़िया लोगों का ध्यान नहीं रखा. मंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आता है तभी बीजेपी को राम याद आते हैं. हमारी सरकार राम की सारे काम कर रही है. हमारा राम हमारे दिल में बसा है. बीजेपी का राम चुनावी है. बीजेपी वाले लोग दिन भर जय श्री राम और शाम को ढाई सौ ग्राम वाले हैं. बिलासपुर में बिल्डिंग गिरने को लेकर मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि शहर को ऊपर से ऐसा ढक दिया गया है, जो दिखता नहीं है. बीजेपी ने बिलासपुर को खोदापुर बना दिया है. हमारी सरकार उनको ठीक करने का काम कर रही है. प्रयास करेंगे आगे इस तरीके की दुर्घटना ना हो.

panchayattantra24.-रायपुर। जशपुर के किसान काजू, नाशपत्ती, लीची, चाय के खेती के साथ, पत्थलगांव क्षेत्र में टमाटर, बगीचा के पाठ क्षेत्रों में हरी मिर्च और टाऊ एवं आलू की खेती बड़ी मात्रा में की जाती है। ग्राम पंचायत मनोरा में उजाला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिर्च की खेती कर रही हैं। अब महिलाएं स्व-रोजगार की राह में चलकर आत्मनिर्भर बनती चली जा रही है। समूह की महिलाएं मिर्च की खेती करके अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर पा रही है।
जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिला माना जाता है। यहां पर सुन्दर हरे-भरे पेड़-पौधे, नदी-नाले, पहाड़, झरने सहज ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम के लिए जशपुर जिला छुट्टी बिताने के लिए प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छी जगह है। हरियाली होने के कारण यहां का तापमान गर्मी के मौसम में लोगों के लिए उपयुक्त रहता है और अधिक गर्मी भी नहीं पड़ती है। पाठ क्षेत्र हरी मिर्ची की पैदावार के लिए जाना जाता है और यहां पर मिर्च की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है। जशपुर का मिर्च रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग सहित बड़े शहरों एवं उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, दिल्ली जैसे बड़े राज्यों में बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है। मिर्च की खेती से जशपुर के किसान आर्थिक रूप से सक्षम बनते जा रहे हैं और अपने परिवार के साथ अच्छे से जीवन व्यतीत कर रहें हैं।
इसी कड़ी में जशपुर जिले के उजाला महिला स्व-सहायत समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित मिर्च का स्थानीय बाजार सहित जिले के बाहर भी मांग बड़ी मात्रा की जा रही है, जिससे मिर्च की विक्रय बढ़ती जा रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं अब तक 8 क्विंटल मिर्च की बिक्री कर चुकी है और मिर्च के विक्रय से लगभग 64 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त कर चुकी हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि कल बहुत जोर शोर से भ्रष्टाचार का मामला उठा. जीरो टॉलरेंस की बात हुई. मध्यप्रदेश में एक भी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई नहीं हुई. महाराष्ट्र में अजीत पवार, प्रफुल पटेल सहित सभी भ्रष्टाचार के आरोपियों को भाजपा में बुला लिए, अब वे सभी गंगाजल से धुल गए हैं. इसके अलावा सीएम बघेल ने पनामा पेपर और नान घोटाले को लेकर रमन सिंह को भी घेरा.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसका मतलब यह है की किसी भी भ्रष्टाचारी को भाजपा से बाहर नहीं देखना चाहते, उनके पार्टी में इनको भ्रष्टाचारी नहीं दिखाई देते, शिवराज के व्यापम घोटाले, रमेश पोखरियाल के खनन घोटाले नहीं दिखते. बघेल ने कहा कि रमन सिंह कहते थे एक साल कमीशनखोरी बंद करदो, 15 साल तक सरकार नहीं हिलेगी, लेकिन पनामा पेपर, नान घोटाला 2018 में उनकी संपत्ति 1 करोड़ से 15 करोड़ हो गई, उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में एक रिसॉर्ट बनाए हैं, क्यों नहीं जांच करते. ED-IT का दुरुपयोग कर मारपीट कर दबाव डालकर कहा जा रहा है इनका नाम लो. CM ने कहा कि राहुल ने मोदी और अडानी के रिश्ते के बारे में पूछा तो उनकी सदस्यता समाप्त हो गई. बंगले खाली करवा दिए. भ्रष्टाचार केवल भाजपा के लोग कर रहे. एक पैसा छत्तीसगढ़ के लिए नहीं दिया गया. बदलबो सरकार के नारे पर कहा की अभी तो वे हल्बी में, छत्तीसगढ़ी में सभी में बोलेंगे.

panchayattantra24.-रायपुर। बालोद पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम देवीनवागांव घर के बाड़ी के पास आरोपी लोमेष कुमार द्वारा घर के बाड़ी में शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना बालोद टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लोमेष कुमार के कब्जे से 50 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 4000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.293/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। वही ग्राम निपानी अष्वनी हॉटल के पास आरोपी बल्लू राम साहू पिता साधू राम उम्र 55 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के द्वारा हॉटल में शराब बिक्री कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी बल्लू के कब्जे से 34 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2720/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.295/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। ग्राम मालीघोरी नवोदय विद्यालय के पास आरोपी डोमेन्द्र सिंह उर्फ भगरू पिता भजन सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन मालीघोरी थाना बालोद के द्वारा मालीघोरी नवोदय विद्यालय केपास शराब बिक्री हेतु पैदल परिवहन कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।आरोपी डोमेन्द्र के कब्जे से 32 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2560/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 296/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
ग्राम बड़गांव घर के सामने आरोपी दषरथ साहू पिता मात्रा राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन बड़गांव थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा घर के सामने शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना डौण्डी लोहारा टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दषरथ साहू के कब्जे से 90 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 7200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.100/२०२३ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। ग्राम तहसील चौक आंवराटोला रास्ता में शराब बिक्री हेतु आरोपी रविन्द्र नायक उर्फ रवि नायक पिता ताड़को नायक उम्र 38 वर्ष साकिन नर्राटोला थाना डौण्डी के द्वारा साईन बोर्ड चौक नर्राटोला थाना डौण्डी रास्ता में शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहा था।
जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रवि नायक के कब्जे से 72 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 5760/-रूपये एवं एक होण्डा एक्टीवा स्कूटी कीमती 60,000/- जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.164/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। ग्राम चिखली बाजार के चबूतरा के पास आरोपी भोलाराम पोया पिता संतोष कुमार साकिन चिखली बाजार पारा थाना डौण्डी के द्वारा बाजार चबूतरा के पास शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी भोलाराम के कब्जे से ३१ पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2480/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.165/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। ग्राम सिकोसा रेल्वे फाटक के सामने आरोपी यादराम साहू पिता स्व.गणेष साहू उम्र 23 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद के द्वारा रेल्वे फाटक सिकोसा के पास शराब ब्रिकी कर रहा था।
जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी युवराज के कब्जे से 19 पौवा देषी प्लेन शराब किमती 1520/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.271/2023 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। ग्राम रानीतराई बंटी ढाबा के पास आम जगह आरोपी आरिफ खान पिता गफार खान उम्र 26 साकिन पठान पारा थाना बंसतपुर राजनादगांव के द्वारा ढाबा के पास शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी आरिफ के कब्जे से 19पौवा देषी प्लेन शराब किमती 2280/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.159/2023 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया। इसी कड़ी में ग्राम टटेंगा हॉटल के पास आरोपी दुष्ंयत कुमार बागड़े पिता शम्भाराम बागड़े उम्र 52 वर्ष साकिन टेंटगा थाना देवरी के द्वारा हॉटल के पास शराब ब्रिकी कर रहा था। जिसे साइबर सेल टीम एवं थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी दुष्यंत के कब्जे से 40 पौवा देषी प्लेन शराब कीमत 3200/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.160/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी के रायपुर, जगदलपुर और कांकेर के दुर्गूकोंदल स्थित 6 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर की गई। स्थानीय टीम इस समय स्थित पापुनि के रायपुर स्थित दो दफ्तर, अग्रोहा कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर, दुर्गूकोंदल के पैतृक घर, जगदलपुर के दरभा में ससुराल, भानुप्रतापपुर में साले के घर पर तलाशी कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या ज्वैलरी, नकदी और लेनदेन, प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।
इन सभी का मूल्यांकन करने के साथ ही सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी के संबंध में उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान अधिकांश प्रॉपर्टी को पिछले 15 साल में खरीदे जाने के इनपुट मिले हैं। कृषि की जमीन और बैंकों में जमा रकम भी है। इन सभी के संबंध में राजस्व विभाग और बैंकों से जानकारी मांगी गई है। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने अशोक चतुर्वेदी को आंध्रप्रदेश के गुंटूर के गिरफ्तार किया था। इस समय उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारी अशोक चतुर्वेदी से पूछताछ पूरी करने के बाद विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की अदालत में पेश करेंगे। बताया जाता है कि मिले इनपुट के आधार पर उन्हें एक बार फिर पूछताछ करने और संपत्तियों की जांच करने के लिए फिर रिमांड पर ले सकती है। परिजनों के नाम खरीदी संपत्ति छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी मूल निवास दुर्गूकोंदल है। यहां उनके माता-पिता और बहन और जीजा रहते हैं। तलाशी के दौरान अशोक चतुर्वेदी के माता-पिता और भाई -बहन के साथ ही साले और जीजा के नाम पर मिले हैं। बताया जाता है कि दुर्गकोंदल स्थित घर से बड़ी संख्या में ज्वैलरी मिलने के बाद दोपहर एक सराफा कारोबारी को उसका मूल्यांकन करने के लिए ले जाया गया था। इसके संबंध में दस्तावेज मांगा गया है। इसका मिलान करने के बाद ज्वैलरी को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।