Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने सजा को जायज बताते हुए याचिका खारिज कर दी है. फैसला आने के बाद सीएम बघेल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. सीएम बघेल ने कहा, महात्मा गांधी से अंग्रेज डरे थे. आज राहुल गांधी से नरेंद्र मोदी डर रहे हैं. सीएम बघेल ने आगे कहा, राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का काम किया. उन्होंने सच्चाई के साथ लड़ाई लड़ी. कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक हर जगह राहुल गांधी के साथ लोग थे. आज देशभर में सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी हैं. कश्मीर में सबसे प्रिय नेता राहुल गांधी हैं. कश्मीर में फोर्स ने रोका फिर भी नहीं रुके. राहुल गांधी को कितना भी परेशान कर लें भाजपाई, राहुल गांधी न झुकेंगे और न रुकेंगे. इतना ही नहीं सीएम बघेल ने ये भी कहा कि, आज दुनिया राहुल गांधी को सुनना चाहती है. पीएम मोदी सवालों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. जनता का विश्वास राहुल गांधी हैं. जनता की उम्मीद और आश राहुल गांधी हैं. राहुल गांधी के साथ हम मोर्चे पर खड़े हैं. लड़ेंगे और जीतेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हमला बोला, जिस पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार किया है. चौबे ने कहा कि झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता. साथ ही चौबे ने धान खरीदी के आंकड़े भी जारी किए हैं.रविंद्र चौबे ने ट्वीट कर लिखा कि ये रहा आंकड़ा. किस हिसाब से ये साबित होता है कि केंद्र की सरकार ने राज्य के उपार्जित धान का 80 प्रतिशत ले लिया. सच यह है कि राज्य की सरकार हर साल बैंकों से कर्ज़ लेकर धान ख़रीदती है और हर साल चुकाती है।
चौबे ने कहा कि बचे हुए धान को हमें मजबूरी में खुले बाज़ार में बेचना पड़ता है. पिछले ही साल राज्य सरकार को क़रीब 1200 करोड़ का नुक़सान हुआ. झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान से कांग्रेस पर हमला बोला. पीएम मोदी ने भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि धान की ख़रीदी को लेकर कांग्रेस सरकार जो खेल खेल रही है उसे हुई आपको जानना ज़रूरी है, कांग्रेस सरकार किसानों को गुमराह कर रही है. बीजेपी सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ ख़रीदी के मामले में काफ़ी आगे निकल चुका है. एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा यहां के किसानों को हमने दिए हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए एक जुलाई को मुख्यमंत्री मितान योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। उनका सपना था की नगरीय निकाय में आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप अब मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लोगों को घर बैठे 25 प्रकार की नागरिक सेवाएं मिलना प्रारंभ हो गया है। नगरपालिका वार्ड क्रमांक 11 निवासी पंकज गुप्ता मुख्यमंत्री मितान योजना के प्रथम हितग्राही बने। उन्होंने टॉल फ्री नंबर 14545 में कॉल करके विवाह प्रमाण पत्र के लिए पंजीयन कराया। 2 दिनों के अल्प समय में ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगरपालिका अधिकारी इसहाक ख़ान मितान सौरभ विश्वकर्मा के साथ स्वयं हितग्राही के घर जाकर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र के त्वरित घर पहुँच सेवा से पंकज गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य खुश हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। इसी तरह से पहले दिन वार्ड क्रमांक 9 के निवासी श्री गोपाल गुप्ता को उनके पुत्र कार्तिक का जन्म प्रमाण पत्र, वार्ड क्रमांक 11 में एक हितग्राही को मृत्यु प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि योजना के अंतर्गत 25 प्रकार की सेवाएं घर बैठे प्रदान की जाएगी जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज शामिल है। साथ ही भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (पांच वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता व मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नंबर प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र, पैन अपडेट आदि शामिल है।
नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान ने बताया कि सेवा का लाभ मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदक मितान की सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना है। इसके बाद अपॉइंटमेंट बुक किया जाएगा। अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस मिलेगी। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजेंगे, जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज के सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की छत्तीसगढ़ से जुड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संकल्प घोषित किया कि ‘बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी हैं। कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के पुरखों का मान बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, माता बमलेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया, बाबा भोरमदेव और बाबा गुरु घासीदास जी की पावन भुइयां में आप सभी को जय जोहार। आप लगातार बारिश के बावजूद भी यहां आए। आपका यह जो जोश उमंग है उसके लिए पहले मैं आपका अभिनंदन करता हूं। आभार व्यक्त करता हूं।
छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की भूमिका अहम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है। उनकी जरूरतों को जानती है।इसलिए आज दिल्ली से भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के तेज विकास के लिए पूरी ताकत लगा रही है। आज भी यहां के विकास के लिए 7000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इनमें रायपुर से विशाखापटनम इकॉनोमिक कॉरिडोर शामिल है। यह सारी योजनाएं आपके जीवन से मुश्किलें कम करेंगी। यहां रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे। 2 साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ का युवा ऊर्जा से भरा हुआ है। कहते भी हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
मोदी ने कहा कि अगले 2 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत अहम हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हुआ है। यह कांग्रेस का पंजा है। यह पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेसी पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट- लूट करके बर्बाद कर देगा। कांग्रेस की वादाखिलाफी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने एक घोषणा पत्र जारी किया था। दावा किया था कि 10 दिन के भीतर यह कर देंगे, वह कर देंगे। तब कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें की थीं लेकिन आज इस घोषणापत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ, उसके फरेब की पोल खोलने के लिए इनके एक वादे की याद मैं आपको जरूर दिलाना चाहूंगा। छत्तीसगढ़ की माताएं बहनें बेटियां इस बात को जरा गौर से सुनें। छत्तीसगढ़ से जो 36 वादे कांग्रेस ने किए थे, उन वादों में से एक था राज्य में शराब बंदी लागू की जाएगी। कहा यह भी था कि जो अनुसूचित क्षेत्र हैं, वहां ग्राम सभाओं को शराबबंदी का अधिकार दिया जाएगा। अब 5 साल होने को हैं और सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ों रुपयों का शराब घोटाला जरूर कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है। यानी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों से धोखा किया। छत्तीसगढ़ से धोखा किया। उन्होंने कहा कि आरोप है कि यह जो कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, यह कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं। इसलिए चर्चा यहां हो रही है, कहने वाले कहते हैं कि शराब से होने वाली उगाही के कारण यहां ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पद वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया। कांग्रेस का भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम मोदी ने कहा कि आपको एक बात जरूर याद रखनी होगी कि कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। अब आप समझ पाएंगे कि आखिरकार पिछले तीन-चार वर्षों में जो चुनाव देश में हुए हैं, उनमें कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं को क्यों जिम्मेदारी देती रही। घोटाले घपले के आरोप सिर्फ शराब तक ही सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं है, ऐसा कोई काम नहीं है जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, लैंड माफिया, शराब माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल फूल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अभियान जल जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पता नहीं कौन कितने लोग हैं, जिन पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इसलिए ही आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ, हर कोने से, हर जुबां से एक ही आवाज उठ रही है, एक ही आवाज सुनाई दे रही है, एक ही आवाज गूंज रही है, बदलबो बदलबो बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ला बदलबो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 4 साल में जो कुछ हुआ, इससे फिर से साबित हुआ है कि कांग्रेस के कोर- कोर में करप्शन है। कांग्रेस इसके बिना सांस भी नहीं ले सकती। कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा करप्शन है। जब मैं कहता हूं कि करप्शन की कमीशन खोरी की गारंटी है तो वह नाराज हो जाते हैं। वह मोदी को भला बुरा कहना शुरू कर देते हैं। इनकी नाराजगी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की केंद्र सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। क्योंकि देश ने यही दायित्व मुझे दिया है और इसलिए जिनके दामन में दाग हैं, वे एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते हैं, आज साथ आने के बहाने खोज रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे, मोदी को डिगा पाएंगे। मोदी ने स्पष्ट तौर कर कहा कि देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए, वे अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है। जिन्होंने गलत किया है, वे बचेंगे नहीं। मुझमें यह कहने की हिम्मत है, क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, आप का दिया हुआ है, देश का दिया हुआ है। मोदी ने कहा कि भ्रष्ट लोग मेरे पीछे पड़ेंगे। मेरी कब्र खोदने की धमकी दे देंगे। मेरे खिलाफ साजिश है। जो डर जाए, वह मोदी नहीं। मुझे इनकी परवाह नहीं है। कांग्रेस जितनी चाल चले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। मोदी गरीब का बेटा है। गरीब का दुख दर्द समझता है। मोदी की गारंटी विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जानता हूं कि गांव को सड़क से जोड़ने से गरीब का कितना भला होता है। इसलिए हमने कांग्रेस सरकार से दोगुने पैसे गांव की सड़कों को जोड़ने के लिए दिए। जब गांव गांव तक सड़क पहुंचेगी, विकास भी तेजी से पहुंचेगा। रोजगार भी तेजी से पहुंचेगा। भाजपा सरकार आज कांग्रेस सरकार के मुकाबले नेशनल हाईवे पर, रेलवे पर कई गुना ज्यादा खर्च कर रही है। जब कनेक्टिविटी बढ़ती है, आना जाना आसान होता है तो गरीब का जीवन भी तो आसान होता है। आपकी हर मुश्किल को कम करने के लिए भाजपा दिन रात मेहनत कर रही है। बीते 9 वर्षों में नक्सलवाद की समस्या से बाहर निकालने प्रयास हुए हैं। नतीजा देश देख रहा है। कुछ साल पहले तक देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 के आसपास थी। अब घटकर 70 के आसपास रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस झूठी गारंटी से छुपाने की कोशिश करती है। आपको ऐसी झूठी गारंटी से बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा जो गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है।आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 40 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। यह है भाजपा की असली गारंटी। कोरोना के संकट काल में हमने छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को मुफ्त राशन दिया, एक भी चूल्हा बुझने नहीं दिया, आज भी अतिरिक्त राशन दिया जा रहा है, यह भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 65 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, उनके खाते में जमा हो चुके हैं, यह है भाजपा की असली गारंटी। किसान सम्मान निधि के 6600 करोड रुपए से अधिक 40 लाख किसानों को मिले हैं, यह भाजपा की गारंटी है। कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार दिल्ली से जो योजनाएं यहां लेकर आई उसमें भी यहां की कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख मकान बनाने की तैयारी की थी। जब तक यहां भाजपा की सरकार रही तब तक तेजी से गरीबों के घर बने लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई, घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई। जब यहां भाजपा सरकार थी तब हर साल गरीबों के लिए दो लाख से ज्यादा मकान बनाए। अब कांग्रेस सरकार 1 साल में 1 लाख घर भी नहीं बनवा रही।पैसे दिल्ली से भेजते हैं, यहां आवास योजना के लाखों घर वेटिंग लिस्ट में हैं, इंतजार की सूची में पड़े हैं। आपके पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में गरीबों के मकान बन रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीबों के लाखों घरों को यहां कांग्रेस ने रोक कर के रखा है। भाजपा ने यहां गरीबों को पक्की छत के लिए मोर आवास मोर अधिकार का आंदोलन किया। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, गरीब को घर देने का काम तेज किया जाएगा। मैं उन सभी गरीब परिवारों को कहना चाहता हूं जिनके भाग्य को पंजा कुचल रहा है यह पंजा हटते ही गरीब का घर बनेगा। यह मोदी गारंटी देता है। कांग्रेस किसानों के साथ खेल कर रही है*80 फीसदी पैसा केंद्र दे रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां धान की खरीदी को लेकर भी कांग्रेस सरकार जो खेल, खेल रही है, वह भी आप लोगों को जानना जरूरी है। यहां की सरकार धान किसानों को गुमराह करने में जुटी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास छत्तीसगढ़ के किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने का है। जितनी सरकारी खरीद होती है उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार के हिस्से का होता है। हमने न केवल धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों की संख्या भी बढ़ाई। छत्तीसगढ़ धान की खरीदी के मामले में बहुत आगे निकल चुका है। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों को एक लाख करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। इस साल भी यहां पर धान किसानों को 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा दिए हैं। यह भाजपा है जो यहां के किसानों के लिए काम कर रही है। जबकि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ किसानों को धोखा दे रही है। उनसे झूठ बोल रही है। कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सदा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। हमेशा साधन और सुविधाओं से वंचित रखा। हमारे आदिवासी समाज के प्रत्येक समुदाय अपने अधिकारों से वंचित थे। भाजपा सरकार ने उन्हें जनजातियों की सूची में शामिल कर उनका अधिकार दिलवाया है। यह भाजपा सरकार है, जिसने अलग से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया है। भाजपा ने आदिवासी बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए। यह भाजपा सरकार है जिसने आदिवासी किसानों के लिए केंद्र खोलें। ऐसे जगह जहां जाना मुश्किल है जिन्हें दुर्गम बताकर कांग्रेस हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती है, यहां छत्तीसगढ़ में भी यहां कितने जिले हैं, भाजपा सरकार ने ऐसे जिलों के विकास को प्राथमिकता में लिया। हमने इन्हें आकांक्षी जिला घोषित किया। आज इन जिलों में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। बीजापुर हो, सुकमा हो, दंतेवाड़ा हो, सभी आकांक्षी जिले विकास के पैरामीटर में अच्छा काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत सरकार भरपूर मदद कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सिकलसेल एनीमिया को लेकर एक बहुत बड़े अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देश को सिकलसेल बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बीमारी सबसे अधिक जनजातीय, पिछड़े समुदाय को प्रभावित कर रही है। लेकिन कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की याद नहीं आई। अब जाकर इसमें आदिवासी, पिछड़े समाज को एनीमिया मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत हुई। ब्लड बैंक खोले जा रहे हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा बढ़ाई जा रही है। स्कैनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी बीमारी से कैसे रोका जा सके, इसके लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेसी सरकारों ने आदिवासी सेनानियों का भी हमेशा अपमान किया। भाजपा सरकार ने पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। आदिवासी सेनानियों के स्मारक बनवा रहे हैं। रानी दुर्गावती के शौर्य दिवस 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी की 500 वीं जयंती पर केंद्र सरकार बहुत बड़ा आयोजन करेगी। ऐसे सेवा कार्यों के कारण ही आज भाजपा आदिवासियों की, पिछड़ों की, दलितों की, गरीबों की पहली पसंद है। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता ठान चुकी है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम ने यहां 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वे गोरखपुर और फिर वाराणसी का दौरा करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी 7-8 जुलाई को चार राज्यों के दौरे पर हैं। वे इन चार राज्यों को 50 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। जबकि शनिवार यानी 8 जुलाई को तेलंगाना और राजस्थान के दौरा पर जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में सुविधा-विकास की नई यात्रा शुरु : पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ की विकास की नई इबारत लिखने के लिए हजारों करोड़ की सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इन परियोजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजि समारोह में सात हजार करोड़ से ज्यादा की लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करते हुए अधोसंरचना विकास के महत्व के बताते हुए कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है।
उन्होंने आगे कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण, और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास। भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकर्पित और शिलान्यास वाली परियोजनाओ की चर्चा करते हुए कहा, भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है। गांवों को भी अच्छी 4जी कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं।
बीते नौ सालों में मोबाइल फोन कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, नौ वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20 फीसदी से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग छह फीसदी रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ सेक्शन के तीन नेशनल हाई-वे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी, इनमें से एक उदंती वन्यजीव अभयारण्य से गुजरने वाला है। यहां वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है। इसके लिए 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन वाली सुरंग के साथ ही 27 एनीमल पासेस और 17 केनोपिस का निर्माण किया जाएगा। लगभग 6400 करोड़ रुपये से अधिक के हाई-वे प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अलावा गैस बॉटलिंग प्लॉट का शिलान्यास किया, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
इस समारोह में राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।


panchayattantra24.-रायपुर। गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी की याचिका रद्द होने के मामले में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं. मोदी सरनेम मामले में जो बात राहुल गांधी ने कही थी उसमें गलत क्या है ? नीरव मोदी जैसे लोग के बारे में राहुल गांधी ने बात कही थी. न्यायालय का हम सम्मान करते हैं. हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
मरकाम ने कहा, न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. सड़क से लेकर कोर्ट तक हम सच्चाई के लिए लड़ेंगे. राहुल गांधी भाजपा नेताओं से क्यों माफी मांगेंगे. जब कांग्रेस अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी थी तो भाजपा के आगे झुक ही नहीं सकती. कांग्रेस लड़ेगी और जीतेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है. छत्तीसगढ़ आकर उन्होंने किसानों से झूठ बोला. किसानों और युवाओं के साथ झूठ बोला. जनजातीय समाज का अपमान तो भाजपा करती रही है. कांग्रेस सरकार में स्वाभिमान के साथ सम्मान और गौरव आदिवासियों को मिला है. मोदी की सभा से छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 हजार की भीड़ वाली सभा थी।
panchayattantra24.-रायपुर। छग मौसम विभाग ने आज यानि 7 जुलाई से 11 जुलाई तक के लिए चेतावनी जारी की है. जारी बुलेटिन में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल का आज का सभी संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सीएम बघेल राहुल गांधी मामले में अम्बेडकर चौक में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे. आपको बता दें कि मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. इस मामले में अब राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं. बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस का बूथ चलो अभियान में शामिल होने वाले थे. सामुदायिक भवन (भाठागांव), रंग मंदिर ( बैजनाथ पारा) और वृंदावन हॉल (सिविल लाइन) में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आयोजित किया गया है. इसमें शामिल होकर सीएम बघेल बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करने वाले थे.

panchayattantra24.-रायपुर। पीएम मोदी द्वारा लगाए आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया और कहा, आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी. प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है. आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए. यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है. अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी?
आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए. छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी. लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है. भाजपा का ‘2100 रूपए क्विंटल’ और ‘बोनस’ का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है. वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है. अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता. आप भी नहीं.
panchayattantra24.-रायपुर। पीएम मोदी ने आज रायपुर में विजय संकल्प महा रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की एक बस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है। आगे पीएम ने कहा – छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी। लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।
पीएम ने कहा – कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है। Coal माफिया, Sand माफिया, Land माफिया… न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं।आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है। जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।
कांग्रेस पर निशान साधते हुए पीएम ने कहा – ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे। लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है। अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है जो असली गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है।