Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजधानी रायपुर में स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, छग को आज 7 हजार करोड़ रुपए का उपहार मिला। यह उपहार छग के लोगों के विकास के लिए है। उन्होंने आगे कहा, हमारी योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में विकास हुआ है। आज भारत में आधुनिक अधोसंरचना निर्माण हुआ। हमने छग में 3500 किमी की NH परियोजना शुरू की। रेल,रोड,टेलीकाम पर छग में भारत सरकार ने काम किया है। 9 साल पहले छग के 20% गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज अब यह घटकर 6% हो गई है,इस पर काम हो रहा है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर छग। पीएम मोदी ने आज रायपुर में विजय संकल्प महा रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की एक बस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है। 
आगे पीएम ने कहा – छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी। लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।
 

  panchayattantra24.-रायपुर। पीएम मोदी ने रायपुर में 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रायपुर-कोडेबोड़ खंड की 33 कि.मी. लंबी 4 लेन वाली सड़क, आदि शामिल है। पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा, यह खंड, जगदलपुर के निकट स्थित इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चे माल तथा तैयार उत्पादों की आवाजाही का अभिन्न अंग है और लौह अयस्क समृद्ध क्षेत्रों से परिवहन सम्‍पर्क की सुविधा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री एनएच-130 के बिलासपुर-अंबिकापुर खंड के 53 किलोमीटर लंबे बिलासपुर-पथरापाली खंड पर निर्मित 4-लेन की सड़क का लोकार्पण करेंगे। यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच परिवहन सम्‍पर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगा और आसपास के क्षेत्रों में स्थित कोयला खदानों को परिवहन की सुविधा प्रदान करके कोयले की आवाजाही को बढ़ावा देगा।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की. लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया और अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की. लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया और अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने बेहद संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हम लगातार केंद्र से मदद मांगते रहते हैं। प्रधानमंत्री जी से भी लगातार संपर्क में रहते हैं। जितना मांगते हैं उससे ज्यादा मिला है। आगे भी हम छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए मांग करते रहे हैं। नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत सीएम भूपेश बघेल ने किया। साथ ही फोटो शेयर करते सीएम बघेल ने कहा कि माता कौशल्या की धरती, प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर माननीय@PMOIndiaश्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करता हूँ। || जय सिया राम || बता दें कि नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे। वही छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा को विजय संकल्प महा रैली का नाम दिया है। जाहिर है छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी इस सभा के जरिए अपने विजय का संकल्प लेगी। खास बात यह है कि मंच पर लगाए गए 

 

panchayattantra24.-रायपुर। 7 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रायपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल र्साइंस कालेज मैदान सरस्वती नगर में आम सभा को सम्बोधित किया जाएगा। अतः कार्यक्रम स्थल में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है. इस ग्राउंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को बारिश और तेज धूप से बचाने के लिये 3 बड़े वॉटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं। बीजेपी ने आम सभा में डेढ़ लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। मुख्य मंच और डोम में बैठक व्यवस्था की तैयारी अंतिम चरण पर चल रही है।
Ø बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।
Ø माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, इत्यादि अग्नि सामग्री।
Ø चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, ऑलपिन, पेचकस, पलाश एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।
Ø पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।
Ø खाने पीने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव संपन्न किया गया। साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी के नवप्रवेशी 50 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। साथ ही कक्षा 1ली , 6वी और 9वी के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक व गणवेश, एवम तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण कर सम्मान किया गया।
 साथ ही विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ओम प्रकाश वर्मा , बसावन जांगड़े( अध्यक्ष शाला विकास समिति ), प्राचार्य दीपिका माहेश्वरी, घनश्याम प्रसाद चेलक ( प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला) , रामनारायण जांगड़े ( प्रधान पाठक प्राथमिक शाला) , उत्तम साहू( जनपद सदस्य) , विद्यालय के शिक्षकवृंद एस. आर.वर्मा, बी. एल.दुबे, कृपा राम माहेश्वरी, नागेंद्र कुमार कंसारी( संकुल समन्वयक) , सुरेश तारक, विष्णु राम साहू, रामेश्वरी ध्रुव, जया मिश्रा , सावित्री यदु, मोहिता राजपूत, मीनाक्षी वर्मा, मीनाक्षी दीक्षित, मीता राठिया, कल्पना सा यतोड़े , टामीन साहू, देवकुमारी साहू, तुलेश्वरी ध्रुव, निशा सिंह बैंस, ओमेश्वरी साहू, पुजारी जी यशवंत कुमार वर्मा, खेमचंद गिलहरे, रमेश वर्मा, विमला यादव, पारस मणि तारक, राजकुमार ध्रुव, एवं समस्त विद्यार्थी तथा अन्य जनप्रतिनितिधि उपस्थित रहे। यह जानकारी व्यायाम शिक्षक विजय रत्नाकर ने दिए।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एम्स में CCHB के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडे भी शामिल हुए. मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है. देश आगे बढ़ रहा है. हेल्थ सेक्टर में भी बहुत आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है. केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोई भी देश को समृद्ध होना है तो जरूरी है देश के नागरिक स्वस्थ रहे. स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा. स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. कोविड के दरमियान हमने बहुत कुछ सीखा है. देश में प्राइमरी हेल्थ सेक्टर में काम करने के लिए 16 सौ से अधिक हेल्थ एंड अवेंजर्स कार्यक्रम रखे हैं. सेकेंडरी केयर के लिए डिस्टिक और हर डिस्ट्रिक्ट में मेडिकल कॉलेज बनने का काम तेज गति से चल रहा है.
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया