Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हाथकरघा उद्योग का रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य में यह उद्योग हाथकरघा बुनाई के परम्परागत धरोहर को अक्षुण्ण बनाये रखने के साथ ही बुनकर समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है। हाथकरघा उद्योग एक मुख्य कुटीर उद्योग के रूप में स्थापित है। हाथकरघा उद्योग में रोजगार की विपुल संभावनाओं और हाथकरघा बुनाई की समृद्ध परम्परा, हाथकरघा बुनकरों और हाथकरघा उद्योग को और अधिक बढ़ावा देने के लिये शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित की जा रही है।
सार्वजनिक उपक्रमों में लगने वाले वस्त्र एवं रेडिमेड गारमेंट की पूर्ति छत्तीसगढ़ के बुनकरों के द्वारा उत्पादित हाथकरघा, खादी से वस्त्रों का क्रय करने का अनुरोध सभी विभागों से महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य में हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित ने किया है। विभागों को वस्त्र प्रदाय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित को नोडल एजेंसी अधिकृत किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर से शासकीय वस्त्र क्रय के लिये भण्डार क्रय नियम में आवश्यक प्रावधान किये गये है।पूरे छत्तीसगढ़ के साथ ही महासमुंद ज़िले में सैकड़ों परिवार बुनकर एवं महिलाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बुनाई एवं सिलाई के माध्यम से रोजगार मिल रहा है। पड़ोसी राज्य ओड़िशा के अलावा महासमुंद जिले के कुछ हिस्सों में भी संबलपुरी साड़ी का उत्पादन किया जाता है। सरायपाली क्षेत्र के ग्राम अमरकोट, कसडोल सहित कई गांवों के बुनकर परिवार मिलकर हाथ से बुनाई कर संबलपुरी साड़ी बनाने का काम करते है।
सरायपाली के ग्राम सिंघोड़ा के संजय मेहेर 40 साल से यह परम्परागत व्यवसाय का कार्य कर रहे। उन्होंने पढ़ाई के दौरान 14 वर्ष की उम्र से बुनकर का काम शुरू किया था। आज उन्हें अपने इस काम में महारथ हासिल है। वे अपने इस बुनकर काम को बखूबी कर अपनी आर्थिक स्थिति पहले से बहुत मज़बूत कर ली है। वह कहते है कि अपने बुनकर के हुनर से ज़मीन, मकान बनवा लिया है। उनके दादा और पिताजी भी इसी कार्य से जुड़े थे। तब वह ओड़िया साड़ी दो नग टाई-डाई साड़ी बुनकर घूम-घूम कर शहर, गांव और देहात में बेचा करते थे। अब वह 1000 से 10000 टाई-डाई तक की विभिन्न डिजाइन की हाथ से बुनी संबलपुरी साड़ी बनाने का काम करते है। इस प्रक्रिया से साड़ी बनने तक एक सप्ताह तक का समय लग जाता है। हाथ से बनी संबलपुरी साडिय़ों हजारों रुपए में बाजार में बिकती है। आज पहले के मुक़ाबले साड़ी की क़ीमत अच्छी मिल रही है। आज 2500-3000 तक एक साड़ी पर आसानी से मिल जाते है। अब कही शहर,गांव में बिक्री के लिए नहीं घूमना पड़ता। आसानी से यही से बिक जाती है। अब यह कला न केवल सरायपाली के लोगों के जीविकोपार्जन का साधन है, बल्कि एक पूरे इलाके की अलग पहचान भी बन गया है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित मां लक्ष्मी टेलीकॉम से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. बाइल दुकान की दीवार तोड़कर 40 लाख रुपए के मोबाइल फोन की चोरी की गई है. शातिर चोरों ने पुलिस थाना से 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है. शातिर चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात तड़के सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. शातिर चोरों ने दुकान की फॉल सीलिंग को तोड़कर अंदर प्रवेश किए हैं, जिसके बाद डीवीआर समेत अन्य कैमरे के वायर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए हैं. टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात हुई है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर जांच कर रही है. करीबन 50 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत मिली है. पूरे मामले पर जांच की जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। मध्यप्रदेश से विभाजित होकर छत्तीसगढ़ बनने के बाद वर्ष 2000 से 2003 तक कांग्रेस की सरकार रही जिसमें अजीत जोगी मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 15 साल कांग्रेस सत्ता से बाहर रही। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की। कांग्रेस की इस सरकार में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाए गए। अब सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल पूरा करने जा रही है और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रथम पूर्णकालिक मुख्यमंत्री बनने जा रहे। कांग्रेस इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी बघेल के नेतृत्व में ही लड़ेगी। जिन्होंने निष्कंटक 5 वर्ष तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस पार्टी के ऐसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं जिसे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने उनकी योजनाओं को पुरस्कृत करने के साथ गुड गवर्नेस का खिताब भी उनके नाम है। पूरे पांच साल किसान, गांव, गरीब, मजदूर, बेरोजगार, सरकारी कर्मियों की मांगों को पूरा करने के लिए जाना जाता है। यह रिकार्ड अविभाजित मध्यप्रदेश में किसी अन्य कांग्रेसी सीएम के नाम नहीं रहा है। जो सीएम भूपेश के नाम रहा है।
गौरतलब है कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अजीत जोगी ने अपना नाम दर्ज कराया था लेकिन वह सिर्फ तीन साल के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल को पूरा कर पाए थे। क्योंकि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ उस समय 3 साल का ही सरकार के पास समय था। भूपेश बघेल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रथम ऐसे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने का रिकॉर्ड बनाया है। राजनीतिक जीवटता और राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच भी कभी सीएम भूपेश ने चेहरे में सिकन नहीं आने दिया। हमेशा हंसते हुए 71 सथियों और संगठन के हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं और प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की।
चुनाव अभियान समिति कभी भी, समिति में सभी दिग्गज होंगे
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में एक संतुलित चुनाव समिति गठित होने जा रही है जो जीत के संकल्प को जी-जान से पूरा करेगी। सीएम भूपेश अपने कार्यकाल के अंतिम 5 वर्षों के अंतिम महीनों में वे अब नए तरीके से चुनावीबाजी खेलने की तैयारी में है। बहुत जल्द चुनाव अभियान समिति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बनने जा रही है चुनाव अभियान समिति में लगभग सभी पुराने सदस्यों को अहम जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद से इंकार नहीं किया जा सकता । संगठन में वरिष्ठ कांग्रेसियों के नेतृत्व में नए लोग का भी समावेश होना है, ऐसा कहा जा रहा है । वैसे आपको बता दें कि संभावित चुनाव अभियान समिति वो नाम भी होंगे जो जीत के सूत्रधार होंगे जो जल्द ही सामने आएगा। चुनाव अभियान समिति में सीएम भूपेश बघेल,डिप्टी सीएम टीएस बाबा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, डा.चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, कवासी लखम, शिव कुमार डेहरिया, धनेंद्र साहू, अमरजीत भगत, जय सिंह, फूलोदेवी नेताम चुनाव अभियान समिति के सदस्य बन सकते हैं। महिला सदस्य रूप में अनिला भेडिय़ा का भी नाम फूलो देवी नेताम की जगह समन्वय बनाने की संभावना है। इसके अलावा और कई नाम है जो आश्चर्यजनक रूप से सामने आ सकते है, लेकिन निष्क्रियता के कारण पंडि़त रविशंकर शुक्ल परिवार से किसी भी सदस्य को समिति में जगह नहीं मिल पाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम हाउस में भूपेश कैबिनेट की बैठक चल रही है. केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस बैठक में अनियमित कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें मंत्रालयीन कार्यों में शामिल कर्मचारी भी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिहाज से आज का काफी अहम माना जा रहा है. इस बैठक में सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सीएम भूपेश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक करीब साढ़े तीन माह बाद हो रही है। बैठक सीएम हाउस में सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इसमें सबसे पहले सीएम अपने डिप्टी सीएम सिंहदेव से कैबिनेट साथियों, और सचिवों से औपचारिक परिचय कराएंगे। कैबिनेट उन्हे बधाई देगा । जानकारी के अनुसार इस बैठक में अनियमित कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा होगी। वहीं मानसून सत्र समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई सालों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें मंत्रालयीन कार्यों में शामिल कर्मचारी भी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिहाज से आज का काफी अहम माना जा रहा है, आज भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। बता दें कि नियमितीकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इशारों में इसका जवाब दिया है। डिप्टी सीएम ने यह कहा है कि फिलहाल सभी विभागों की नियमितीकरण के मामले में जानकारी मंगवाई गई है।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए है। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसके चलते शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे बीजेपी कार्यालय जा रहे है। यहां वे प्रदेश के बीजेपी नेताओं की बैठक लेंगे। आज की रात छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाएगा।
आज के बैठक में ये तय होगा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किन मुद्दों और किस अंदाज में जनता के बीच जाने वाली है। अमित शाह कई तरह के फीडबैक पहले ही हासिल कर चुके हैं। अपनी रणनीति लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। प्रदेश के नेताओं से भी वह स्थानीय मसलों पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस को सियासी दंगल में पटखनी देने के लिए शाह अपने अंदाज में सियासी गणित की क्लास लेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने एयरपोर्ट में स्वागत किया है। अमित शाह भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। रात 10 बजे तक अमित शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है. इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे आपको बाताएं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी की तैयारी तेजी से चल रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 7 जुलाई को पीएम मोदी की सभा होगी. इसकी तैयारियों को देखने के लिए मंगलवार (24 जुलाई) को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रायपुर पहुंचे है. इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय नेताओं के दौरे को लेकर ओम माथुर ने कहा कि चुनावी दौर शुरू हो गया है, बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं. अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री लगातार दौरा होगा. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर ओम माथुर ने कहा कि रूटीन वाला प्रोग्राम है. संगठन रुप से दौरे पर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी की तैयारी तेजी से चल रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 7 जुलाई को पीएम मोदी की सभा होगी. इसकी तैयारियों को देखने के लिए मंगलवार (24 जुलाई) को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रायपुर पहुंचे है. इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय नेताओं के दौरे को लेकर ओम माथुर ने कहा कि चुनावी दौर शुरू हो गया है, बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं. अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री लगातार दौरा होगा. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर ओम माथुर ने कहा कि रूटीन वाला प्रोग्राम है. संगठन रुप से दौरे पर आ रहे हैं. इसमें अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर नेता को अपना बात रखने का अधिकार है. प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो उनसे भी अपेक्षा है कोई गलत बात नहीं है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मुश्किल से 4 महीने का समय बचा है. इस लिए सभी राजनीतिक पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे है. इसी बीच बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ में दौरा हो रहा है. 22 जून को अमित शाह, 30 जून को जेपी नड्डा 1 जुलाई को राजनाथ सिंह इसके बाद अब फिर से 5 जुलाई को फिर से अमित शाह और 7 जुलाई को पीएम मोदी रायपुर आ रहे है. इसके अलावा कई और केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ में दौरा होने वाला है. हालांकि इनके प्रोटोकॉल अब तक जारी नहीं हुआ है।
panchayattantra24.-रायपुर। नंदकुमार साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उद्योग भवन में सीएसआईडीसी के अधिकारियों की बैठक ली और राज्य में औद्योगिक प्रगति के संबंध पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा की मुख्यमंत्री बघेल की मंशानुरूप राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के उत्थान के लिए सतत कार्य करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर आधारित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की अधिक से अधिक स्थापना हो ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। अध्यक्ष साय ने स्थानीय कृषि, खाद्य, लघु वनोपज, औषधीय वनोपज एवं हर्बल उपज पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के जड़ी-बूटी संबंधी प्राचीन ज्ञान के आधार पर स्थानीय औषधियों एवं हर्बल उपज पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना से उनका मूल्य संवर्धन संभव हो सकेगा एवं इसका लाभ सभी हो मिलेगा। अध्यक्ष ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थापित हो रहे फूड पार्कों की स्थापना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में संचालक उद्योग सह प्रबंध संचालक, सीएसआईडीसी डॉ. सारांश मित्तर ने अध्यक्ष को राज्य में फूड पार्कों, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क एवं प्लास्टिक पार्क के निर्माण के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी की ग्रामीणों की आय में वृद्धि एवं समावेशी विकास के लिए छोटे औद्योगिक क्षेत्रों एवं फूड पार्कों की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। डॉ. मित्तर ने निवेशकों एवं उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने के लिए ऑनलाईन किए गए विभिन्न अनुदान व छूट हेतु आवेदन, भूमि आबंटन, वाटर कनेक्शन, देयक भुगतान आदि के संबंध में भी जानकारी दी। डॉ. मित्तर ने बताया की उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि की आबंटन दरों में कमी की गई है। लीज रेंट 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया है। उद्योगों को आबंटित भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने की सुविधा दी गई है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्टार्ट-अप उद्यमों के प्रोत्साहन के लिए घोषित विशेष पैकेज के संबंघ में जानकारी दी। बैठक में सीएसआईडीसी के कार्यपालक संचालक अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक संजय सिन्हा व अजय श्रीवास्तव, महाप्रबंधक ओ. पी. बंजारे एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर। आजाद चौक थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत स्थित ईदगाहभाठा इमामबाड़ा पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी शेख फजल पिता शेख सनवर उर्फ शेख अनवर उम्र 30 साल निवासी इमामबाडा ईदगाहभाठा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 209/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत हांडीपारा पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी राहुल चौधरी पिता ओमप्रकाश चौधरी उम्र 28 साल निवासी हांडीपारा राशन दुकान के पास रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 210/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का प्राथमिकता से अंत्योदय राशन कार्ड बनाया जा रहा है। अब तक लगभग 4387 परिवारों को राशन कार्ड बना कर दिया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों के पहाड़ी कोरवा परिवारों को उनके नजदीक के उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह समय पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा हैै। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग से प्राप्त सूची अनुसार जिले के विभिन्न ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजनों का खाद्य विभाग द्वारा पात्रतानुसार निःशक्तजन एवं अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन दिव्यांगजनों का नाम, उनके परिवार के राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा है उनका पृथक से राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। ऐसे प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारी जिनके मुख्या दिव्यांग है उनको अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में सामान्य राशन कार्ड और प्राथमिकता वाले राशन कार्ड और दिव्यांगजनों को शत् प्रतिशत राशन कार्ड जारी किया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् 1 सदस्यीय प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारी को 10 किलो चावल प्रति माह, 2 सदस्यीय प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारी को 20 किलो प्रति माह, 3 से 5 सदस्यीय राशनकार्ड धारी को 35 किलो प्रति माह तथा 5 से अधिक सदस्यीय वाले प्राथमिकता राशन कार्डधारी को 7 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से प्रति माह राशन दिया जा रहा है। इसी प्रकार अन्त्योदय राशन कार्डधारी को 35 किलो चावल प्रति माह दी जा रही है। साथ ही मात्र 17 रूपए की सस्ते दाम पर 1 किलो शक्कर भी दिए जा रहें है। अनुसूचित क्षेत्रों में प्रति परिवार 2 किलो आयोडीन युक्त नमक तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1 किलो ग्राम आयोडीन युक्त नमक निःशुल्क दिया जा रही है। वहीं अनुसूचित विकासखण्ड एवं माडा क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रति माह मात्र 5 रूपए प्रति किलो की दाम पर 2 किलो चना वितरण भी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारी को प्रतिमाह प्रति राशनकार्ड 10 किलो निःशुल्क चांवल दी जा रही हैं। इसी प्रकार एक सदस्यीय एपीएल राशनकार्डधारी को 10 रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से 10 किलो चावल, 2 सदस्यीय को 20 किलो चावल तथा 3 या अधिक सदस्यीय सामान्य राशनकार्डधारी को 10 रूपए प्रति किलो की दर से प्रतिमाह 35 चावल का दिए जा रहें है।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इसमें से 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए तथा, गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई।
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज वितरित राशि को मिलाकर अब तक 507.14 करेाड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।इसमें से गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक 244.95 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 30 जून 2023 तक गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। महिला समूहों को आय मूलक गतिविधियों से अब तक 158 करोड़ 42 लाख रूपए की आय हो चुकी है। राज्य में गौठानों से 17,486 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 2,05,817 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है।
गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के 5959 स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 64.61 करोड़ रुपए का गोबर अपने संसाधनों से खरीदा गया है। गोबर खरीदी के एवज में आज जारी 5.05 करोड़ रुपए की राशि मे से स्वावलंबी गौठनों द्वारा 2.92 करोड़ रुपए तथा कृषि विभाग द्वारा 2.13 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। 5419 गौठान 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर की खरीदी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस माह की 17 तारीख को आ रहे हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, ग्राम पटेलों और किसानों से 6 जुलाई से 17 जुलाई तक गांवों में ‘रोका-छेका’ की तैयारी पूर्ण रूप से करने की अपील की.उन्होंने कहा कि इससे आवारा पशुओं से फसल को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में मुनादी कराई जाए। गौठनों में पशुओं के लिए पानी-चारे की व्यवस्था की जाए