Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर


panchayattantra24.-रायपुर। आज से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी हैं और रायपुर के प्राचीन मंदिरों में हटकेश्वरनाथ धाम में भक्तों की आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। इस बार 2 माह का सावन होने के कारण भगवान शिव की पूजा पूरे 8 सोमवार तक होगी। सावन के विशेष मौके पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इस मंदिर में भीड़ को देखते हुए भक्तों के लिए प्रवेश और निकासी के लिए अलग अलग द्वार बनाए गए हैं। मंदिर में भक्तों की एंट्री मेन गेट से होगी। दर्शन के बाद भक्त दक्षिण द्वार पर स्थित पिछले वाले गेट से बाहर निकल सकेंगे। इस मंदिर का निर्माण 1402 ईस्वी हाजीराज नाइक ने कराया था जिस तरह उज्जैन के महाकाल के दर्शन का महत्व है, ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में हटकेश्वरनाथ के दर्शन का महात्म्य है।

panchayattantra24.-रायपुर। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) जन्म से ही स्वास्थ्य गत समस्याओं से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में 04 प्रकार की परेशानियाँ जैसे डीफेक्ट एट बर्थ, डिसएबिलिटी, डेवलेपमेन्टल डिले, डेफिसिएन्सी की जाँच एवं उपचार कर रोगों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। कार्यक्रम अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों जो कि आंगनबाड़ी व सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत है उन्हें शामिल किया गया है। कार्यक्रम अंतर्गत साल में 02 बार समस्त ऑगनबाडियों में दर्ज बच्चे एवं साल में 01 बार समस्त शासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर समस्त बच्चों का प्रारंभिक स्वाथ्य जाँच किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में अब तक 874 बच्चों के लिए वरदान साबित हुआ है। इसमें 126 कटे-फटे होंठ एवं तालु, 195 क्लब फुट, 82 कंजेनाईटल केटेरेक्ट 21 न्युरल ट्यूब डिफेक्ट, 450 जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाईटल हार्ट डीसिस) से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार किया गया है। जिले में जाँच हेतु 09 मोबाईल स्वास्थ्य टीम काम कर रही हैं। प्रत्येक टीम में 02 चिकित्सक, 01 फार्मासिस्ट, 01 लैब टेकनिशियन, 01 ए.एन.एम. की पदस्थापना की गई है।
ग्राम तमोरा विकासखण्ड अंतर्गत बागबाहरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अध्ययन कर रहा बालक नीलकंठ निषाद थैलेसीमिया व स्प्लेनोमेगाली नामक बीमारी से ग्रसित था । चिरायु टीम द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम तमोरा के समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण में उसके हाथ पैर सामान्य के अपेक्षा पतले पाये गये व मरीज का पेट फूले होने के साथ आँखे थोड़ी बाहर की तरफ पायी गई। बालक को अस्पताल में लाकर विशेष चिकित्सकीय दल द्वारा परामर्श व अन्य पैथोलॉजिकल जाँच करायी गई, जिसमें बालक के स्पलीन बढ़े होने के साथ कठोर पायी गई व हीमोग्लोबिन की मात्रा भी कम पायी गई। सोनोग्राफी व अन्य सूक्ष्म परीक्षण के बाद बालक को थैलिसिमिया व स्प्लीनोमेगाली नामक रोग से ग्रसित पाया गया।
थैलेसीमिया व स्प्लेनोमेगाली एक गंभीर चुनौतीपूर्ण बीमारी है जिसे एक साधारण बी.पी. एल. परिवार को उच्च चिकित्सकीय संस्थान में इलाज कराया जाने के लिए एक विशेष मनोबल व शासन की तरफ से मिलने वाली विशेष सहायता दोनो ही आवश्यक है, ऐसे में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना के अंतर्गत चिरायु टीम द्वारा समय-समय पर श्री नीलकंठ को जिला स्तर व राज्य स्तरीय चिकित्सकीय संस्थान ले जाया गया और बालक की सफलतापूर्वक सर्जरी करायी गई जिसे कुछ दिनों आईसीयू में रहने के पश्चात् डिस्चार्ज कर दिया गया। अब नीलकंठ अपनी सभी सामान्य बालकों की तरह स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और खेल-कूद के साथ ही अपनी दिनचर्या के सभी काम करने में खुद सक्षम है।
प्रियंका और राहुल गांधी की गारंटी वाली योजना बनेगी कांग्रेस की जीत की गारंटी

panchayattantra24.-रायपुर। 100 तीर, निशाना एक…इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है। इसी के तहत रायपुर शहर के सभी चारों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का परचम लहराने रणनीति बनाई जा रही है। पार्टी के अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बड़ी बखूबी से रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर कब्जे के लिए खाका तैयार किया है। खबर के अनुसार रणनीति पर अमल करने के लिए चारों विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को काम करने को कहा गया है। लगभग सभी कार्यकर्ता इस आदेश के बाद सचेत हो गए हैं और खेमेबंदी से ऊपर उठकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं।
इनकी उम्मीदवारी तय… वर्तमान परिदृश्य के अनुसार रायपुर शहर के चारों विधानसभा क्षेत्र में विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, कन्हैया अग्रवाल और पंकज शर्मा की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा सींिटंग एमएलए हैं। वहीं ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा अपने पुत्र को टिकट दिलाने की तैयारी कर चुके हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रायपुर शहर की 2 सीट रायपुर पश्चिम और रायपुर ग्रामीण में कांग्रेस की अपनी जीत तय मान रही है वहीं अपने काम के बदौलत कुलदीप जुनेजा भी अपनी सीट बचाने में कामयाब हो जाएंगे ऐसे चुनाव पर्यवेक्षकों का मानना है। रायपुर दक्षिण में कद्दावर नेता के खिलाफ पिछला चुनाव कन्हैया अग्रवाल काफी कम अंतर से हारे थे ऐसे में उसको फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
भूपेश सरकार को लेकर लोगों का रुख सकारात्मक ताजा सर्वे और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार प्रदेश में अभी माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेसी सरकार फिर से बनती दिख रही है ऐसे में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस चुनाव में कन्हैया अग्रवाल अपनी वैतरणी पार लगा लेंगे। पंकज शर्मा के पिता सत्यनारायण शर्मा पिछली बार ग्रामीण विधानसभा से अच्छे खासे अंतर से चुनाव जीते थे इसलिए वह इस बार अपने पुत्र पंकज शर्मा को टिकट दिलाना चाहते हैं और वह सफल भी होंगे ऐसा राजनीतिक पंडितों का कहना है। कुलदीप जुनेजा पिछली बार अपनी मेहनत से रायपुर उत्तर का चुनाव निकाल ले गए थे भीतरघातियों खुले घात और पीठ में छुरा भोंकने के बावजूद कुलदीप जुनेजा ने कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई थी, इस बार भी वह चुनाव जीतने में कामयाब होते दिख रहे हैं। उधर पश्चिम विधानसभा में विकास उपाध्याय है पिछली बार उन्होंने धाकड़ भाजपा नेता को हराकर सबके दिलों में राज किया। इस चुनाव में विकास उपाध्याय का दमखम खुलकर देखने को मिलेगा। विकास उपाध्याय की आलाकमान के साथ मजबूत रिश्ते और संगठन के नेताओं के साथ रिश्तों से खुली छूट मिली हुई है। इधर टीएस बाबा के कद बढ़ते ही मोहन मरकाम की ताकत बढ़ गई है अब यही हाल रहा तो कन्हैया अग्रवाल के टिकट मिलने से कोई भी रोक नहीं सकता और वह सबसे ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद प्रत्याशी साबित होंगे ऐसा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है। वैसे राजनीति में कुछ कहा नहीं जा सकता कब किसकी चाल भारी पड़ जाए कौन बाजी मार ले जाएगा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन मिल रहे संकेतों से साफ है कि लोगों में भूपेश सरकार को लेकर बने सकारात्मक रुख को देखते हुए यह तो साफ पता चलता है कि शहर में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हुई है और वह इसका पूरा फायदा लेने के लिए राजधानी की चारों सीट पर कब्जा करने की मंसूबों पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अच्छे रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही विधायकों की दी जाएगी टिकट ।
शहरों में जातिय फैक्टर नहीं, जनाधार वाले को टिकट… आलाकमान की मंशा के अनुरूप यह तय माना जा रहा है कि ओबीसी, कुर्मी, पिछड़ा वर्ग साहू यह सब जाति समीकरण ग्रामीण अंचल तक ही सीमित रखा जाएगा और शहरों में कांग्रेस उच्च जातियों के धार्मिक, अल्पसंख्यक बनिया और ब्राह्मण जैसे जाति के साथ ही चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को मौका देगी। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी इसी रणनीति के आधार पर छत्तीसगढ़ के चुनाव के लिए खाका तैयार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी की गारंटी वाली योजना भी धड़ाधड़ लागू की जाएगी दिल्ली के गलियारों में कांग्रेस के आलाकमान की नजर में छत्तीसगढ़ की सरकार फिर से रिपीट हो रही है ऐसा मानकर चला जा रहा है। इसलिए कांग्रेसी किसी भी प्रकार के फार्मूले को छोडऩे को तैयार नहीं है। हर फार्मूले को अपने चुनाव रणनीति में शामिल करने के लिए नए-नए नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मिल जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। बता दें कि, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मिल जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। आज से श्रावण महीने की शुरुआत हो गई है. सावन भर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही भक्त हर सोमवार को व्रत भी रखते हैं. तो वहीं मंगलवार को कई भक्त माता पार्वती का ‘मंगला गौरी’ व्रत भी रखते हैं. आज सावन महीने के पहले दिन शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. सभी शिव मंदिरों में भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि इस साल अधिक मास के चलते श्रावण का महीना 59 दिनों का होगा. जो कि आज से 31 अगस्त तक चलेगा. सावन को लेकर प्रदेशभर के मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. राजधानी के मंदिरों सहित कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई 2023 को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर प्रस्तावित दो कार्यक्रमों के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों/ कैमरामेन /फोटोग्राफरों को कव्हरेज के लिए फोटोयुक्त प्रवेश पत्र जारी किया जाना है। कार्यक्रम दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित होंगे। दोनो कार्यक्रम स्थलों के लिए आप अपने मीडिया संस्थान में कार्यरत दो-दो संवाददाता/फोटोग्राफर / वीडियोग्राफरों को नामांकित (नाम, पदनाम, दूरभाष क्रमांक सहित) करते हुए इस आशय का पत्र जिला जनसम्पर्क कार्यालय, महिला थाने के पास छत्तीसगढ संवाद भवन (प्रथम तल) रायपुर में पासपोर्ट साइज के दो-दो फोटोग्राफ और संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र की फोटोकॉपी के साथ दिनांक 05 जुलाई 2023 दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। ऐसे इलेक्ट्रानिक मीडिया संस्थान जिनका कव्हरेज ओ.वी. वैन के माध्यम से कराया जाना है। कृपया वे अपने पत्र में ओ.वी. वैन का कमांक / ओ.वी ड्राइवर/ओ.वी. इन्जीनियर आदि के नाम / पदनाम / दूरभाष का उल्लेख करते हुए दो-दो छायाचित्र और संस्थान द्वारा जारी परिचय पत्र की फोटोकॉपी देने का भी कष्ट करें।

panchayattantra24.-रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार विस्तार से अब राज्य के 27 जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस की सुविधा विकसित कर ली गई है। इससे किडनी रोगों से पीड़ितों को अब उनके जिला मुख्यालय में ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है। किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त मरीज को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने से अब इसके मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ और जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से राज्य के 27 जिला मुख्यालयों तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है। ‘जीवन धारा’ के अंतर्गत दुर्ग, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर, रायपुर, जांजगीर, जगदलपुर, गरियाबंद, मुंगेली, धमतरी, बलौदाबाजार, बैकुंठपुर, सूरजपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सुकमा जिला चिकित्सालय तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इन 24 अस्पतालों में कुल 106 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं जहां अब तक 87 हजार 321 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन अस्पतालों में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के कुल 46 हजार 679 डायलिसिस सेशन किए गए हैं। प्रदेश के चार अन्य जिला अस्पतालों दंतेवाड़ा, बलरामपुर, रायगढ़ और कोंडागांव में जिला खनिज न्यास निधि से डायलिसिस की मशीनें स्थापित कर यह सुविधा प्रदान की जा रही है। दंतेवाड़ा में चार, बलरामपुर और रायगढ़ में तीन-तीन तथा कोण्डागांव में एक डायलिसिस मशीन संचालित है।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनावी रणनीति के लिए लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल चुनाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर 5 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। गृहमंत्री मोदी की सभा तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक लेंगे। वहीँ गृह और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं प्रभारी ओम माथुर कल शाम को रायपुर आएंगे वहीं सह प्रभारी नितिन नबीन आज आएंगे।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह का इस साल यह दूसरा दौरा होगा। प्रभारी ओम दिल्ली गए हैं, और 4 तारीख को वापस रायपुर आएंगे। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 तारीख को रायपुर और इससे पहले अमित शाह के दौरे की तैयारियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाह की बैठक में चुनाव तैयारियों पर ही प्रमुख रूप से चर्चा होगी। आज-कल में शाह का दौरा कार्यक्रम जारी हो सकता है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने कहा कि कोरोनाकाल में जब दिल्ली में लोग आक्सीजन की कमी से तड़प रहे थे, उस वक्त भी केजरीवाल राजनीति करने में व्यस्त थे। वहीं, छत्तीसगढ़ अपनी जरुरत पूरी करने के साथ ही दूसरे राज्यों को भी आक्सीजन पहुंचा रहा था।
मुख्यमंत्री बघेल ने यह बातें यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कही। बता दें कि रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की बिलासपुर में सभा हुई थी। इस दौरान केजरीवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही आप की सरकार बनने पर बिजली, पानी और मुफ्त इलाज का वादा किया। केजरीवाल के इन्हीं आरोपों पर आज बघेल ने पलटवार किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केजरीवाल जो वादे कर रहे हैं, वह यहां लोगों को पहले ही उपलब्ध है। बघेल ने कहा कि केजरीवाल को छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ पता ही नहीं है। कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि संकट के समय लोगों की सही पहचान होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान जब देश में लॉक डाउन हुआ तो छत्तीसगढ़ से कोई भी बाहर नहीं गया। सरकार ने सभी के रुकने खाने की व्यवस्था की। इस वजह से यहां से कोई पालयन नहीं हुआ। उल्टे करीब सात लाख लोग यहां आए, सरकार ने उनके भी इलाज से लेकर रहने, खाने- पीने सभी की व्यवस्था की। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कोरोनाकाल में न केवल अपने राज्य बल्कि पड़ोसी राज्यों के साथ ही पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों को आक्सीजन की आपूर्ति की। तब केजरीवाल कहां थे।