Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू को आज उनके जन्मदिवस पर मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री द्वारा गांवों में 6 से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों, किसानों, सरपंचों, ग्राम पटेलों, गौठान समितियों और अधिकारियों से गांव में 6 जुलाई से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ गांवों में बोनी और रोपा का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में फसलों की रखवाली भी जरूरी है। अब ‘रोका-छेका’ का समय आ गया है। ‘रोका-छेका’ से आवारा मवेशियों से फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ‘रोका-छेका’ के लिए गांवों में मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इस राशि में 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की गई।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस माह की 17 तारीख को आ रहे हरेली त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किसानों से धान के साथ-साथ खरीफ की अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ में सभी फसलों का अच्छा मूल्य मिल रहा है। किसानों को धान के अलावा खरीफ की अन्य फसलें भी लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद-बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी, हमारे गौठानों में भी पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद उपलब्ध है। उन्होंने इस मौके पर किसानों को खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद और जैविक कीटनाशक का उपयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। बोनी का काम शुरु हो गया है, बीजों का चयन किस तरह करना है, इसके बारे में आप लोगों को ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। तब भी मैं कहना चाहूंगा कि कृषि विभाग से मार्गदर्शन लेते रहें, क्योंकि अनुभव के साथ विज्ञान के मेल से और भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 03 लाख 33 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल की बोनी हो चुकी है। इस सीजन के लिए 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता रहा है। पिछले खरीफ मार्केटिंग सीजन में छत्तीसगढ़ ने केंद्रीय पुल में न सिर्फ सबसे ज्यादा योगदान दिया था, बल्कि देशभर में धान बेचने वाले कुल किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा थी। पिछले साल 107 लाख 53 हजार मीटरिक टन धान खरीदा था। लगभग 24 लाख किसानों ने धान बेचा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी हरेली उत्साहपूर्वक मनायी जाएगी। राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों के लिए गेड़ी की खास व्यवस्था की जा रही है। वन विभाग द्वारा और स्व-सहायता समूहों द्वारा गेड़ियां बनाकर बेची जाएगी। इन गेड़ियों को वन विभाग के कार्यालय से, सी-मार्ट से और गौठानों से कोई भी नागरिक निर्धारित शुल्क देकर खरीद सकता है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को आज वितरित राशि को मिलाकर अब तक 507.14 करेाड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें से गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को अब तक 244.95 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 30 जून 2023 तक गौठानों में 123.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। प्रदेश के 5959 स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 64.61 करोड़ रुपए का गोबर अपने संसाधनों से खरीदा गया है। गोबर खरीदी के एवज में आज जारी 5.05 करोड़ रुपए की राशि मे से स्वावलंबी गौठनों द्वारा 2.92 करोड़ रुपए तथा कृषि विभाग द्वारा 2.13 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। 5419 गौठान 30 क्विंटल से ज्यादा गोबर की खरीदी कर रहे हैं।
गौठानों में महिला समूहों को आय मूलक गतिविधियों से अब तक 158 करोड़ 42 लाख रूपए की आय हो चुकी है। राज्य में गौठानों से 17,486 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 2,05,817 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री प्रसन्ना आर., विशेष सचिव कृषि डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक कृषि श्रीमती रानू साहू, अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पाण्डेय, रीपा के राज्य नोडल अधिकारी श्री गौरव सिंह, एनआरएलएम की राज्य नोडल अधिकारी श्रीमती पदमिनी भोई, संचालक पशुधन श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क(रीपा) के गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पहले युवाओं को प्रशिक्षण दें फिर रीपा से जोड़ें ताकि उद्यमशीलता बढ़े। उन्होंने कहा कि कुछ बातों को ध्यान में रखनी जरूरी है। जो उद्यम आ रहे हैं, उनकी फिजिबिलिटी भी देखें ताकि पूरी तरह से सफलता उद्यमियों को मिल सकें। रीपा में अनेकों तरह की गतिविधि हो रही है। बेकरी एवं खाद्य उत्पाद, मिलेट,परिधान, निर्माण आदि क्षेत्रों में अच्छा काम हो रहा है और उद्यमी आगे आ रहे है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी उत्पादों ऑनलाइन आपूर्ति की व्यवस्था हो, सीमार्ट में इनकी उपलब्धता हो।अधिकारियों ने बताया कि अन्य शॉपिंग मॉल में भी इनकी उपलब्धता पर बात की गई है।
panchayattantra24.-रायपुर। अवैध शराब बिक्री से त्रस्त ग्राम असौंदा के ग्रामीणों की बीते रविवार को आयोजित बैठक में ग्रामीणों की एकजुटता व नजदीकी ग्रामों के समर्थन से उत्साहित महिलाओं ने ग्राम में शराब विरोधी मोर्चा संभाल लिया है । रविवार शाम से ही वे ग्राम के गली – कूचों में भ्रमण कर कोचियो को समझाईश देने के साथ – साथ बुड़ेनी के महिलाओं के तर्ज पर चौकसी कर रहे हैं। फिलहाल ग्राम में अघोषित भट्ठी का माहौल तो बंद हो चला है पर कतिपय कोचियो द्वारा अब भी चोरी छिपे शराब बेचने की शिकायत है जिस पर ग्रामीणों की नजर है असौंदा के ग्रामीणों ने आसपास के ग्रामों के पियक्कड़ों को असौंदा का रुख न करने की सलाह दी है ।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम असौंदा में सक्रिय 8 – 10 कोचियो ने ग्राम में अघोषित भट्ठी का माहौल बना रखा था । इसकी वजह से न केवल असौंदा के आम ग्रामीण वरन् असौंदा के सड़क मार्ग से गुजरने वाले आसपास के ग्रामों के ग्रामीण भी हलाकान थे । प्रभावित आसपास के ग्रामों के ग्राम प्रमुखों व असौंदा के ग्रामीणों व खासकर महिलाओं के आग्रह पर बीते रविवार को पंचायत द्वारा शराब विरोधी मोर्चा खोलने बैठक आहूत की गयी थी । बैठक में ग्रामीणों की एकजुटता व सक्रिय सहयोग के आश्वासन से उत्साहित महिलाओं ने बैठक के तुरंत बाद ही ग्राम प्रमुखों व आमंत्रित आसपास के ग्रामों के ग्राम प्रमुखों के साथ ग्राम के गली कूचों से घूम शराब कोचियो को शराब बेचने से तौबा कर लेने की नसीहत दी थी । इसके बाद से वे रोजाना रैली निकाल चौकसी भी कर रही हैं । इसका असर भी देखने को मिल रहा है । ग्राम में चलने वाले अघोषित भट्ठी का माहौल ग्रामीणों की एकजुटता को देखते हुये फिलहाल बंद दिख रहा है लेकिन ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब भी 1 – 2 शराब कोचिये गुपचुप तरीके से शराब बेचने से बाज नहीं आये हैं । वे अपने खास ग्राहकों सहित बाहरी ग्रामों से आने वाले पियक्कड़ों को गुपचुप तरीके से शराब मुहैय्या करा रहे हैं जिस पर ग्रामीणों की नजर है । इधर 2 – 3 दिनों के प्रयास व ग्रामवासियों से मिल रहे व्यापक सक्रिय जनसमर्थन व इसकी वजह से ग्राम में व्याप्त हो रहे शांति से आल्हादित महिलाये इस अभियान में और कसावट लाने की तैय्यारी कर रही हैं । सरपंच राजेश साहू , पूर्व सरपंचद्वय जितेन्द्र चंद्राकर व राजू टंडन सहित ग्राम प्रमुखों व महिलाओं ने बाहरी ग्रामों से आने वाले पियक्कड़ों को असौंदा की ओर रुख न करने की नसीहत देते हुये अवहेलना करने पर ग्रामीण आक्रोश का सामना करने व इसके लिये ग्राम प्रमुखों के जिम्मेदार न होने के प्रति आगाह किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। सडक़ दुर्घटना के बाद भी आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के क्लेम का भुगतान नहीं किया। बीमा और वाहन चालक का लाइसेंस होने के बाद भी फर्जी दस्तावेज पेश करने का आरोप लगाकर बीमा कंपनी ने आवेदन को खारिज कर दिया। कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी क्लेम की राशि नहीं मिलने पर वाहन मालिक ने जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया। परिवाद में बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हो गए थे। इसका दस्तावेजी साक्ष्य के साथ आवेदन पत्र जमा किया गया। जहां इसकी जांच करने के बाद 22 दिसंबर 2014 को आवेदन सुनवाई के लिए स्वीकार किया।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष डाकेश्वर प्रसाद शर्मा, सदस्य निरूपमा प्रधान ने मामले की सुनवाई करते हुए वाहन मालिक और बीमा कंपनी का पक्ष सुनने के बाद परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए क्लेम की राशि एक लाख 11846 रुपए छह प्रतिशत ब्याज के साथ पिछले 12 साल का 8050 रुपए, मानसिक कष्ट के लिए दस हजार और वाद व्यय का तीन हजार रुपए भुगतान करना का आदेश पारित किया। यह राशि 45 दिन में देने के निर्देश दिए गए है। इंश्योरेंस कंपनी ने वाहन मालिक पर आरोप लगाया कि बीमा शर्तो के अनुसार वाहन की क्षमता आठ थी, लेकिन घटना के समय इसमें नौ लोग बैठे हुए थे। वाहन चालक के पास लाइसेंस नहीं था, सर्वेयर जांच के दौरान वाहन चालक और क्लेम में वाहन चालक के नाम अलग-अलग बताए गए थे, वहीं पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी रिपोर्ट की कापी भी पेश नहीं की गई। वहीं साक्ष्य को छिपाने के लिए दुर्घटना के 42 दिन के बाद क्लेम किया गया। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजेश भावनानी ने उपभोक्ता आयोग को बताया कि 18 मार्च 2010 को बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके के ग्राम लवन निवासी बिहारीलाल बारवे की मारूति वैन क्रमांक सीजी 04 एचबी-7138 सिरपुर रोड पर ग्राम टेमरी के पास मवेशी के सडक़ पर आने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इस हादसे में चालक विजय कुमार बारवे समेत अन्य घायल हो गए थे, जबकि एक की मौत हो गई थी। घटना के बाद बीमा कंपनी को इसकी सूचना दी गई। उसके सर्वेयर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट बीमा कंपनी के दफ्तर में जमा की। इसके जमा होने के बाद वाहन मालिक बिहारीलाल ने क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन बीमा कंपनी ने उसका क्लेम 30 जुलाई 2010 को खारिज कर दिया।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को को सुबह 10:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनके पूरे प्रवास का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मोदी 7 जुलाई को रायपुर में दो घंटे और 40 मिनट रुकने वाले हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में हाई लेवल की बैठक ली है। प्रधानमंत्री के राजधानी रायपुर आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी करीब चार वर्ष के लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम ऐसे समय में आ रहे हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा भी पीएम की सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है।

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। दो दशक पहले अस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले होते रहे हैं। यहां तीसरा मोर्चा नतीजों को तो प्रभावित करता रहा है, मगर अपनी ताकत नहीं दिखा पाया है। इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के तौर पर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में जुटी हुई है। राज्य की सियासत पर गौर करें तो वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर नए राज्य का दर्जा मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होता रहा है। इस इलाके में तीसरे दल के तौर पर बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का भी प्रभाव रहा है। इनमें से कोई ऐसा दल नहीं रहा, जो विधानसभा चुनाव में जीत के मामले में दहाई के आंकड़े को छू पाया हो। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68, भाजपा ने 15 और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-बसपा के गठबंधन ने 7 स्थानों पर जीत हासिल की थी। उसके बाद हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की और वर्तमान में उसके विधायकों की संख्या 71 हो गई है।
राज्य में तीसरे दल की संभावना के तौर पर आम आदमी पार्टी ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिलासपुर में एक जनसभा कर पार्टी के पूरे दमदार तरीके से राज्य में चुनाव लड़ने का संदेश दे गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य की राजनीति में बस्तर में 12 और सरगुजा संभाग में 14 सीटें हैं। इन दोनों इलाकों में कुल मिलाकर 26 विधानसभा सीटें आती हैं। यहां ग्रामीण और आदिवासियों की संख्या ज्यादा है। लिहाजा, इन क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ रही है। वह यहां से सियासी गणित बिगाड़ सकती है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस कुछ निष्क्रिय नजर आ रही है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी को पैर पसारने का मौका भी मिल सकता है।
राज्य के सियासी अनुभव के आधार पर कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सक्रियता भले ही उसे ज्यादा सीट पर जीत न दिला पाए, मगर बड़ी तादाद में ऐसी सीटें हैं, जहां आप सियासी गणित को बिगाड़ सकती है। राज्य के सीमित इलाकों में बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का प्रभाव है। मगर, इन दलों का विस्तार होने की बजाय रफ्तार थम गई है। इन स्थितियों में आम आदमी पार्टी अपने लिए राज्य में संभावनाएं तलाश रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। आजीविका गतिविधियों के संचालन से महिलाएं बढ़ीं सफलता की ओर गौठानों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए तरक्की के कई रास्ते खोल दिए हैं। इन रास्तों पर चलते हुए महिलाएं तेजी से आगे बढ़ कर अपना नाम रोशन करने लगी हैं। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के तिलई गौठान से जुड़कर कई महिला समूह आजीविका गतिविधियां संचालित कर रही हैं। महिलाएं अब आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं, यह अन्य महिला समूहों के लिए मिशाल है। इससे इनका गांव में मान सम्मान भी बढ़ गया है। साथ ही महिलाओं के साथ उनके परिवार भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
तिलई गौठान में आरती समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट, बतख पालन, जय मां लक्ष्मी समूह द्वारा मुर्गी पालन, मछली पालन, जय अन्नधारी समूह द्वारा सब्जी उत्पादन किया जा रहा है। ये महिलाएं अब दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। इन महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना बेहद लाभकारी साबित हो रही है। यह महिलाओं के लिए आर्थिक उन्नति का माध्यम बन रही हैं। गौठान में आजीविका गतिविधि के संचालन होने से अब महिलाओं को गांव में ही स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है।
आरती महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोज देवी साहू ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से 75 हजार रूपए और बैंक लिंकेज के माध्यम से लगभग दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता मिली, जिससे समूह की महिलाएं बेहतर कार्य कर सकी। महिलाओं ने लगभग 3 हजार 494 बोरी जैविक खाद तैयार कर उसे सोसाइटी को उपलब्ध कराया। समूह ने वर्मी कंपोस्ट से 1 लाख 97 हजार 360 रूपए और केंचुआ बेचकर 30 हजार रुपए का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उनके समूह द्वारा बतख पालन भी किया जा रहा है। समूह द्वारा बतख पालन से 30 हजार रुपए का मुनाफा कमा लिया है।
जय मां लक्ष्मी महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती सत्या सोनी ने बताया कि बिहान के माध्यम से उन्हें 75 हजार रूपए एवं बैंक लिंकेज से एक लाख रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में मिली। इस राशि में से उन्होंने 17 हजार रूपए लगाकर मुर्गी पालन का काम शुरू किया और 20 हजार रूपए से अधिक की आमदनी की। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा मछली पालन का भी कार्य शुरू किया गया है, इससे भी अच्छा मुनाफा होने की आशा है।
जय अन्नधारी महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव बताती है कि बिहान से मिली सहायता राशि में से महिलाओं ने 41 हजार 350 रुपए लगाकर सब्जी उत्पादन का काम शुरू किया। समूह ने अब तक 54 हजार से अधिक की सब्जी बेचकर लगभग 13 हजार 370 रुपए का लाभ प्राप्त किया है।

panchayattantra24.- रायपुर। नंदी चौक हत्याकांड मामले में टिकरापारा पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि रात्रि 12 बजे के करीब टिकरापारा थाना छेत्र के शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन मॉल उम्र 29 वर्ष का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था. इसी बीच किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे ने कंचन मॉल के जघें में वार कर वहा से भाग गया. घायल कंचन मॉल को तत्काल एमएमआई अस्पताल ले जाया गया. ईलाज के दौरान अधिक रक्त स्राव होने से कंचन की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद से फरार दीपक नामदेवे को देर रात तक टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि, पिछले दुर्गा विसर्जन के समय से मृतक से रंजिश चल रहा था. वह इसे हमेशा घूर घूर कर देखा करता था, पिछली रात आरोपी अपना येगरोल का ठेला बंद कर ,अपने घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान मृतक कंचन उसे शिव मंदिर के पास दिखा. दोनो में फिर कहा सुनी हुई, गाली गलौच हुआ..फिर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से मृतक के जांघ में वार कर वहा से भाग गया. घटना के बाद से फरार आरोपी दीपक नामदेवे को टिकरापारा पुलिस ने ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्राइवेट बिल्डर की मनमानी से परेशान दो लोगों ने खम्हारडीह थाने के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की है. उनका कहना है कि वो हर जगह अपनी बात रख चुके हैं लेकिन उन्हें कहीं से भी न्याय नहीं मिला, जिसके चलते आज वे थाने के सामने आत्मदाह करने पहुंचे. दोनों खुद पर मिट्टी तेल डालकर खुदकुशी की कोशिश की. वहीं मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और उन्हें आत्महत्या करने से रोका. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अवंतिविहार निवासी पवन बघेल और दाउलाल यादव हैं. दोनों गीतांजलि नगर में 1500 SQ के प्लॉट से बिल्डर द्वारा रोड निकालने के नाम पर जबरन कब्जा करने से परेशान थे. पीड़ितों की जमीन रोड रास्ते के अंदर जा रही थी. जमीन के सीमांकन के बाद भी पटवारी सड़क का रास्ता नहीं निकाल रहें है. पुलिस, राजस्व विभाग सभी जगहों पर शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल रहा था. इसीलिए पीड़ित सुनवाई की मांग को लेकर आत्मदाह की कोशिश किए थे।