Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है. साव ने मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार किया है.वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह को मिली जिम्मेदारी को लेकर कहा कि जल्द ही उनकी अधिकृत जानकारी आ जाएगी. अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है. इस दौरान शासकीय कार्यक्रम भी होगा और सभा भी होंगे. कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुड़े हुए हैं. उनका आगमन एतिहासिक होगा. कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक पार्टी के गतिविधि को आगे बढ़ाएंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 30 आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से आए गायत्री परिवार के 30 आदिवासी सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है।
 बता दें कि कल भी 150 युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। सभी लोगों को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनिल सोनी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं, गायत्री परिवार के सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी कई आदिवासी और कांग्रेस में शामिल होंगे। गाड़ी की व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग आ नहीं पाए। गायत्री परिवार के लोग भाजपा के लिए लाॅबिंग करते हैं, लेकन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पिछले 4 साल से अच्च्छा काम कर रही है। सरकार के काम से प्रभावित होकर ही लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव का आज दूसरा दिन है। अंबिकापुर से आज बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे। बैकुंठपुर जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे। सुबह 10.30 बजे अंबिकापुर से बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12 बजे बैकुंठपुर जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तारित बैठक में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम बैकुंठपुर में करेंगे। 4 जुलाई मंगलवार को सुबह 9.30 बजे बैकुंठपुर जिला कोरिया से बलरामपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तारित बैठक में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम बलरामपुर में करेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।
एनसीपी नेता अजित पवार बड़ी बगावत करते हुए रविवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उन्हें राज्य का दूसरा और नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। अजित पवार के अलावा, एनसीपी के नौ अन्य विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस घटनाक्रम का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के अनुभव से महाराष्ट्र को फायदा मिलने वाला है। साथ ही, महाराष्ट्र सरकार जो अब तक डबल इंजन वाली सरकार थी, वह अब ट्रिपल इंजन की बन गई है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। महाराष्ट्र के विकास के लिए, मैं अजित पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं। अजितपवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा।”
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। इन कार्यों में एक बहु प्रतीक्षित रायपुर से नवा रायपुर के बीच ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर में हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी प्लेटफार्म नंबर एक से मेमू ट्रेन की शुरुआत करेंगे। रेलवे की व्यावसायिक टीम ने ट्रेन के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल, मेमू मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन और केंद्री पर ही रुकेगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के लिए अभी यात्रियों को डेढ़ साल का इंतजार और करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। इन चारों स्टेशनों पर प्लेटफार्म बनने के बाद ही ट्रेन यहां पर रुक सकेगी। ऐसे में यात्री मंदिर हसौद से चढ़कर केंद्री स्टेशन पर उतरेंगे। बाकि जगहों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। यात्री केंद्री रेलवे स्टेशन से मंत्रालय, पीएचक्यू समेत कई जगहों पर जा सकेंगे।
करोड़ों की लागत से रेलवे ने मंदिर हसौद से केंद्री तक पटरी बिछा दी है। पटरी के दोनों तरफ आकर्षक ढंग से सजावट भी की गई है। हरियाली, पानी, गार्डन और अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा गया है, जो यात्रियों के लिए सुखद सफर होगा। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। सीनियर डीसीएम रायपुर मंडल के अनुसार, रायपुर से केंद्री तक मेमू ट्रेन चलाने के लिए सर्वे हो चुका है। जल्द शुरू करने की तैयारी है। मंदिर हसौद और केंद्री में स्टाप देने का निर्णय लिया गया है। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है। ऐसे में बाकी चारों रेलवे स्टेशन यानी अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन का निर्माण एनआरडीए करेगी। एनआरडीए ने चारों स्टेशनों के निर्माण के लिए एजेंसी बनाई है। जिसके तहत सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। 6 महीने में सीबीडी का काम पूरा हो जाएगा।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। पाटन ब्लाक में मोतीपुर में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतक श्री राजेंद्र बारले और उनके पुत्र प्रभात बारले के प्रति शोक जताते हुए परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देने की घोषणा की है। उन्होंने हादसे में घायल मृतक श्री राजेंद्र की पत्नी और पुत्री के बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। सट्टा मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक कौशल साहू ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूपारा डंगनिया में रहता है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी के मित्र युवराज साहू निवासी डंगनिया ने मार्च 2023 को प्रार्थी को बताया कि उसके परिचित के प्रसून्न द्विवेदी निवासी उरकुरा को कुछ आवश्यक कार्यो से बैंक खाता चाहिए, जो कुछ दिन बैंक खाता को उपयोग करने के बाद वापस कर देगा कहा। जिस पर प्रार्थी तथा युवराज साहू उरकुरा पास प्रसून्न द्विवेदी से मिले जहां प्रसून्न द्विवेदी ने प्रार्थी को बोला कि उसे निजी आवश्यक लेन-देन करने हेतु कुछ दिन के लिए उसका बैंक खाता चाहिए जो लेन-देन होने के बाद उसे उसका खाता को वापस कर देगा तथा बैंक खाता का उपयोग निजी तौर पर करेगा कोई गलत उपयोग नहीं करेगा। जिस पर प्रार्थी युवराज साहू एवं प्रसून्न द्विवेदी की बातो में आकर दिनांक 22.03.2023 को युवराज साहू के साथ कबीर नगर स्थित कैनरा बैंक में जाकर अपना खाता खुलवाया तथा अपने बैंक खाते का पासबुक, ए.टी.एम. उसी दिन उरकुरा जाकर प्रसून्न द्विवेदी को दे दिया उसके बाद से प्रार्थी का बैंक खाते का ए.टी.एम. कार्ड एवं पासबुक प्रसून्न द्विवेदी स्वयं रखकर उपयोग करने लगा, इसी दौरान कुछ दिनों बाद प्रार्थी कैनरा बैंक शाखा कबीर नगर जाकर अपना खाता चेक कराया तो उसे बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके खाते मंे बहुत अधिक पैसो का लेन-देन होने से उसके बैंक खाता को ब्लॉक कर दिया गया है। प्रार्थी को संदेह होने पर वह प्रसून्न द्विवेदी से संपर्क कर अपने बैंक खाता में हुए लेन-देन के बारे मंे पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगा, प्रसून्न द्विवेदी द्वारा प्रार्थी को बिना जानकारी दिए उसके बैंक खाता का गलत उपयोग करते हुए बहुत अधिक राशि का अवैध लेन-देन किया गया है। प्रार्थी द्वारा पता करने पर उसे यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि प्रसून्न द्विवेदी अन्य लोगों के भी बैंक खाता रखा तथा उसका गलत उपयोग कर रहा है। जिस पर आरोपी प्रसून्न द्विवेदी एवं युवराज साहू के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 596/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं 08 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 06 नग पासबुक, 13 नग ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 3000/- रूपये जप्त किया जाकर प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा ऑनलाईन सट्टे में पैसे के लेन-देन के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उनके द्वारा संचालित बैंक खातों में से 02 करेंट अकाण्ट्स एवं अबतक कुल 17 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई जो बैंक खाते रायपुर सहित नागपुर, अहमदाबाद, मुम्बई आदि स्थानों विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित होना पाया गया है। इन सभी बैंक खातों का संबंधित बैंक से विगत 06 माह का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया जिसके अवलोकन से ज्ञात होता है कि एकल खातें में ही मात्र 06 माह में ही करोड़ो का लेन-देन हिसाब होना पाया गया। जुमला सभी बैंक खातों में लगभग 30 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन हिसाब-किताब परिलक्षित हुआ है तथा इन खातों से अन्य खातों में स्थानांतरित हुई राशि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा इनसे पैसे प्राप्त करने वाले खातों पर भी निगरानी रखी जा रही है। उक्त खातों में वर्तमान में उपलब्ध कुल 09 लाख से भी अधिक रूपये को होल्ड कराया गया है। साथ ही इन खातों से लिंक्ड सभी मोबाईल नम्बरों को डि-एक्टिवेट कराने हेतु संबंधित टेलिकॉम सर्विस प्रावाईडर कम्पनि को भी पत्राचार किया गया है। महादेव बेटिंग एप सहित विभिन्न ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले सभी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर सतत् निगाह रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं, इससे पहले की राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पीएम मोदी के साथ सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर निमंत्रण मिला तो जरूर स्वागत करने जाएंगे और प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। सीएम ने कहा पिछली बार रावघाट और वंदे भारत ट्रेन की हरी झंडी पीएम ने दिखाई लेकिन हमें सूचना नहीं मिली।
सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि बुलाया तो शैतान के घर भी जाएंगे और नहीं बुलाया तो भगवान के घर भी नहीं जाएंगे। सीएम के इस बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है, सरकारी कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया जाता, वे तो रहेंगे ही। उन्होंने कहा रही बात भगवान के घर जाने की तो वहां तो बिना बुलाए भी जाना पड़ता है।
पीएम नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी नेताओं के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा बीजेपी के सभी नेता झूठ बोलकर जा रहे हैं। गृहमंत्री बोले धान खरीदी करते हैं, जो झूठ है। राजनाथ सिंह ने कहा नक्सलवाद बढ़ा, जो झूठ है। भाजपा के धर्मांतरण के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं रमन सिंह से पूछता हूं कि 2006 में धर्मांतरण का बिल लाए थे उसे पास क्यों नहीं करा पाए? सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार कमीशन खोरी की थी और आज केवल अफवाह फैलाने का काम कर रही है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है।
इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
 

panchayattantra24.-रायपुर। हम अपनी संस्कृति को सहेजते हुए और परंपराओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे व्यक्ति का विकास संभव है। ये बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने जिस आंदोलन की शुरूआत की थी हमें आज उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आवाज उठायी थी और इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के कालेजों में पुरूषों से ज्यादा संख्या महिला विद्यार्थियों की है।
मुख्यमंत्री ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर स्वामी दयानंद सरस्वती जी और तुलाराम आर्य परगनिहा जी को नमन करते हुए ज्ञान ज्योति पर्व मनाने के लिए सभी को बधाई दी। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में आर्य समाज के संस्थापक और महान दानवीर तुलाराम आर्य परगनिहा जी के प्राकट्य दिवस पर उनका स्मरण करते कहा कि श्रद्धेय तुलाराम आर्य जी ने छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर समाज सुधार की दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं हम उन्हें उनकी दानशीलता के लिए भी याद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज के विकास की प्रक्रिया बहुत लंबी और बहुत जटिल होती है और एक उन्नत समाज को आकार लेने में सदियां लग जाती हैं। नये विचारों की स्थापना और पुराने विचारों के संशोधन-परिमार्जन से ही समाज प्रगतिशील होता है, उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा भारतीय समाज एक प्रगतिशील समाज है क्योंकि हमने हमेशा ही नये विचारों का स्वागत किया है। हम जिसे सनातन परंपरा कहते हैं, वह अनादि-काल से चली आ रही है, वह अनंतकाल तक चलती रहेगी।
प्रांतीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए स्वामी आर्यवेश ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गौठान योजना शुरू करके राज्य में न सिर्फ मवेशियों का संरक्षण किया जा रहा है बल्कि इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि राम वन गमन पथ योजना को आकार देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अमिट कार्य किया है।