Browsing: रायपुर

 

 panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलीयों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है । इस दौरान ठस्व् द्वारा घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए घर-घर सर्वे में नए अपंजीकृत नागरिकों, मृत तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जा रही है। सर्वे में पाए जाने वाले 18 वर्ष के अपंजीकृत नागरिकों का फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने आवेदन भी भरे जाएँगे। इस दौरान मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के लिए फॉर्म 7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फॉर्म 8 भरा जाएगा। इस बार पुनरीक्षण में अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 निर्धारित है अर्थात इस तिथि को या इससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकेंगे। आमजनों के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हेतु Voter Helpline App एवं Voter Service Portel उपलब्ध है। BLO द्वारा फॉर्म भरने हेतु BLO App का प्रयोग किया जाएगा। इच्छुक नागरिक हार्ड कॉपी में भी फॉर्म भरकर इसे BLO के पास जमा कर सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट में दिनांक 2 अगस्त 2023 को एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को किया जावेगा। दिनांक 2 अगस्त से 31 अगस्त तक 30 दिवस की पुनरीक्षण अवधी में सघन अभियान के तहत प्रदेश के सभी बूथों में फार्म प्राप्त करने व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाएंगे। 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 एवं 20 अगस्त 2023 को विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जावेगा। पुनरीक्षण में प्राप्त फार्म का निराकरण सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा जिसके उपरान्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि पारदर्शिता हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अपना बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर सकते हैं जो बूथ स्तर पर ठस्व् को नए अपंजीकृत मतदाओं, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त के सम्बन्ध में प्रदेश एवं जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर उनको अवगत भी कराया जा चूका है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को प्रकाशित नामावली के पश्चात् सतत अद्यतनीकरण में अब तक प्रदेश में कुल 1,96,671 नए नाम जोड़े जा चुके हैं तथा आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश में कुल 1,95, 87, 994 मतदाता दर्ज है। पुनरीक्षण में 1 अक्टूबर की अहर्ता तिथि वाले आवेदनों के निराकरण पश्चात् मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने की अपील की है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। जांजगीर के सक्ती जिले के सकरेली रेलवे फाटक के बीज ट्रक फंसने और उसमें आग लगने की वजह से रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे 7 घंटे तक जाम रहा। दमकल वाहनों के आग बुझाने एवं जेसीबी वाहन से ट्रैक को खाली कराए जाने के बाद रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे सामान्य हुआ।
इस घटना के बारे में बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि सकरेली फाटक के पास रेल्वे के बिजली लाइन की चपेट में आने से तार से भरे ट्रक में आग लग गई. घटना रात 11:30 बजे की है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दमकल की मदद से आग को बुझाया गया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कुछ बरस पहले बीजापुर में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए न तो स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलते थे और न ही स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट जैसी बेहतर सुविधा यहां मौजूद थी। लेकिन यह अब बीते दिनों की बात हो गई है और जिला अस्पताल के मदर-चाइल्ड अस्पताल ष्उत्सवष् में संचालित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट हज़ारों बच्चों के लिए संजीवनी बन गया है। आज विशेषज्ञ डॉक्टरों के हाथों नौनिहालों की किलकारी सुरक्षित हुई है। यूनिट में जरूरी उपकरण और सभी सुविधाएं मौजूद है, जो इस सुदूर आदिवासी अंचल के लिए वरदान साबित हो रहा है।
स्टोरी-1
बीजापुर जिले के मनकेली के रहने वाले फागु दंपत्ति ने यदि कुछ साल पहले माता-पिता बनने का निर्णय लिया होता तो शायद पायोडर्मा का सामान्य संक्रमण भी उनके घर की खुशियां छीन लेता।
दरअसल लाची और फागु कुशराम के घर 31 मई को जन्में नवजात को डॉक्टरों की कोशिश से नया जीवन मिला और लाची और फागु की उम्मीद तोड़ती खुशियां वापस लौटी। लाची बताती है कि बच्चे के जन्म पर हम दोनों बहुत खुश थे। लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे के पीठ पर गंभीर संक्रमण हो गया और उसके पीठ पर धब्बे निकल आए। घबराकर बच्चे को लेकर हम जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां शिशु रोग विशेषज्ञ की देखरेख में नवजात का इलाज शुरू हुआ। नवजात शिशु के संक्रमण को देखते हुए उसे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में आइसोलेशन में रखा गया ताकि संक्रमण न फैले। डॉक्टर मंगेश मस्के और डॉ. नेहा की देखरेख में कुछ दिनों तक समुचित उपचार से नवजात स्वस्थ होकर अपने घर लौटा। चेहरे पर डर व चिंता का भाव लेकर अस्पताल आने वाले फागु और लाची अब खुशी से घर लौट गए है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए दोनों ने जिला प्रशासन और चिकित्सकों को धन्यवाद भी दिया।
क्या है पायोडर्मा
एसएनसीयू में पदस्थ डॉ. मंगेश मस्के ने बताया कि पायोडर्मा त्वचा संबंधी संक्रमण है जिसमें पस फार्मेशन (मवाद बनना) होता है। इसमें संक्रमण के फैलने की संभावना भी अधिक होती है। साफ-सफाई न रखना संक्रमण का प्रमुख कारण है और छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर लोगों में जागरूकता की भी कमी है।
स्टोरी-2
जिला चिकित्सालय बीजापुर के मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल उत्सव में श्रीमती मोती कोरसा ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात शिशु न ही रोया और ना ही सांस ले रहा था। नवजात शिशु के मस्तिष्क में ऑक्सीजन न पहुंचने से उसे झटके भी आ रहे थे। स्थिति को देखते हुए नवजात को स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया, जहां एसएनसीयू के प्रभारी डॉ. मंगेश और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा द्वारा नवजात का उपचार शुरू किया किया गया। नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के 03 दिन बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ और शिशु स्वयं से सांस लेने लगा। अगले 12 दिनों तक शिशु को एसएनसीयू में ही रखा गया और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर 18 जून को उसे छुट्टी दे दी गई। एसएनसीयू में उपलब्ध वेंटिलेटर की सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों के कारण ही नवजात शिशु की सांस लौटी।
स्टोरी-3
जिला चिकित्सालय बीजापुर के मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल उत्सव में 26 अप्रैल 2023 को एक नवजात शिशु का जन्म हुआ। प्री मेच्योर होने के कारण जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 01 किलोग्राम था और फेफड़े कमजोर होने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में डॉ. मंगेश मस्के ने शिशु को इन्क्यूबेट कर वेंटिलेटर पर रखा। लगभग 10 दिनों तक शिशु का इलाज चला, जिससे उसका वजन बढ़ कर 1.53 किलोग्राम हो गया। स्वस्थ होने पर शिशु को 6 मई को डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट
विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू), जहां जन्म से लेकर 28 दिन तक के बीमार नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल की जाती है। डॉ. मस्के ने बताया कि जिला अस्पताल के एसएनसीयू में वार्मर, सी पैप मशीन, वेंटिलेटर, फोटोथेरेपी मशीन उपलब्ध है। इन सुविधाओं से हम बेहतर इलाज दे पाने में सक्षम हुए है। इसके साथ ही डॉ. नेहा के रूप में एक नया शिशु रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल को मिला है।
बीजापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर-
छत्तीसगढ़ के सुदूर अंतिम छोर के जिले बीजापुर में एक दौर था जब स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी नहीं मिलते थे और बेहतर स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का अभाव था। इलाज के लिए अंचल के लोगों को जगदलपुर से लेकर बड़े शहरों तक जाना पड़ता था। लेकिन आज बीजापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदल गई है। तमाम चुनौतियों के बीच शासन की मंशा और बीजापुर के लोगों की जीवटता से अब सुदूर इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। जिला अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से बीमारियों का जांच और इलाज सुलभ हुआ है। उत्सव (मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल) में नौनिहालों की किलकारियां गूंज रही है। वहीं अन्य बीमारियों के मरीज भी अपनी तकलीफ से निजात पा रहे है।
जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिल रही सेवाएं जागरूकता शिविर का भी आयोजन
जिला चिकित्सालय बीजापुर में अब नाक-कान-गला, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध है। बीमारियों की जांच और दवाइयां भी निःशुल्क मिलती है। चिकित्सकों के दल द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किये जाते है। बीजापुर जिला मुख्यालय से दूर भैरमगढ़, पामेड़ जैसे सुदूर अंचलों तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल से स्थानीय भाषाओं में लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी बुनियादी जानकारी दी जा रही है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर एक निजी होटल पर सिंधु डॉक्टर्स फोरम के डॉक्टरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवम सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया नेशनल डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे पंद्रह डॉक्टर को सम्मानित किया गया।
पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज भी ईश्वर के बाद सबसे ज्यादा डॉक्टर पर विश्वास किया जाता है और कोरोना काल में डॉक्टर ने अपनी जान जोखिम में डालकर मनुष्य की सेवा की उसको कभी भी भुलाया नही जा सकता आज भी भारत जो कोरोना से लड़ पाया उसपे सब से बड़ी भूमिका डॉक्टर की थी हम आपकी सेवा को नमन करते है सांसद सुनील सोनी ने कहा डॉक्टर डे की सभी को हार्दिक शुभकामनाए लगातार आप लोग सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहते है हमारा सौभाग्य है आज हमको आप को सम्मान करने का अवसर मिल रहा है सिंधु डॉक्टर फोरम के सलाहकार डॉ एन डी गजवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ किरण मखीजा ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में विधायक बृजमोहन अग्रवाल,सांसद सुनील सोनी,सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ,सिंधु डॉक्टर फोरम के अध्यक्ष किरण माखीजा,सलाहकार एन डी गजवानी, डॉ ललित निहाल, डॉ नीरज पहलाजानी, डॉ तुलसी माखीजा, डॉ श्रीचंद संतानी, डॉ मनोज चेलानी, डॉ सुशील हरीरामानी, डॉ पवन भावनानी, डॉ प्रकाश कटियार, डॉ समीर पहलाजानी सिंधी काउंसिल के उपाध्यक्ष सचिन मेघानी,जीतू लोहाना,महेश खिलनानी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव की संभावना को बल देने के लिए पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ से लगाव रहता, भावनात्मक लिंक बनाते तो छत्तीसगढ़ हर बार आते हैं, हर साल आते. एकदम से चुनाव के समय आएंगे तो हर आदमी समझता है. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझे कहना तो नहीं चाहिए लेकिन वे लोग आकर भरपाई कर रहे हैं. कांग्रेस अपने केंद्रीय नेतृत्व पर उतना निर्भर नहीं है. हम उनके मार्गदर्शन से यहां पर अच्छा काम कर रहे हैं. केंद्रीय नेतृत्व को हम पर विश्वास है. केंद्रीय नेतृत्व ने हमें कहा है आप कॉन्फिडेंट रहिए, बस ओवर कॉन्फिडेंट नहीं.
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से फील्ड में ज्यादा पहल हो रही है. कांग्रेस भी अपने राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित कर चुकी है. राहुल जी, खड़गे जी प्रियंका जी भी आएंगी. बीजेपी भी अपने नेताओं को बुला रही है. कांग्रेस अपने केंद्रीय लीडर के मार्गदर्शन में काम करते आई है. इसका बोनस हमको मिल सकता है. केंद्रीय नेतृत्व कहता है ढिलाई मत करो, सतर्कता से काम करो. मजबूती से लोगों के बीच में जाओ फिर चुनाव में भाग लो. मीडिया कह रहा है कांग्रेस आएगी, नेशनल मीडिया सरकार बनने की पूरी संभावना जता रहा है. केंद्रीय नेतृत्व का हमेशा मार्गदर्शन रहता है. लेकिन हमें कॉन्फिडेंट रहना है ओवर कॉन्फिडेंट नहीं. क्योंकि मतदाता जागरूक हैं. समझते हैं हमारे लिए नहीं आ रहे हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कल से बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। लेकिन आज प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही थी। जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की थी। मानसून की पहली बारिश ने किसानों को खुशहाल कर दिया। अब प्रदेश के किसान आराम से धान के फसल की बुआई करेंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने आज कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में दर्शन किया। उन्होंने भगवान श्री राम के बाल्य स्वरूप और माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। हरिचंदन ने कौशल्या माता मंदिर परिसर में किये गये सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। परिसर में स्थापित भगवान श्रीराम की विशाल मूर्ति को देखा। हरिचंदन ने इस प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल में पर्यटन कि दृष्टि से किये गये विकास कार्यो की सराहना की।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन रायपुर पहुंची है। यहां के शंकर नगर स्थित गायत्री नगर मंदिर में पूजा-अर्चना की। रायपुर के अन्य मंदिरों में भी पूजा की। उनके दौरे को मीडिया से गुप्त रखा गया। यहां तक की जशोदाबेन ने मीडिया से खुद दूरी बनाए रखीं। मंदिरों में पूजा अर्चना करके बाद वापस लौट गईं। जशोदाबेन के साथ गुजराज की कुछ सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं भी उपस्थित थी। इस दौरान बीजेपी के नेता रविंद्र सिंह ने मुलाकात की। कई नेता और कुछ सामाजिक लोगों ने भी उनसे मुलाकात की। 
जशोदाबेन राजधानी के संतोषी नगर के साहू समाज के भवन में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद साहू समाज के कुछ पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। बताया जाता है कि वो ओडिशा से रायपुर पहुंची थीं। इसके पूर्व उन्होंने ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। हाल ही में उन्हें उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करते देखा गया था। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वो लगातार देश के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रही हैं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की उभरती युवा तैराक अल्योशा कुंजाम ने सौजन्य मुलाकात की। अल्योशा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रथम बार आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में तैराकी की दो स्पर्धाओं में दो पदक जीते हैं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अल्योशा ने उन्हें अपनी इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जनजातीय खेल महोत्सव में 50 मीटर फ्री स्टाईल में सिल्वर मेडल और 100 मीटर फ्री स्टाईल में ब्रान्ज मेडल जीते हैं। मुख्यमंत्री ने अल्योशा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्योशा ने अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अल्योशा कुंजाम राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में 9 से 12 जून 2023 तक किया गया।