Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ते के तीसरी किश्ता जारी कर दी है। तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की. कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला,सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्न आर. भी उपस्थित हैं। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 49 हजार से अधिक हितग्राहियों को 151 करोड़ रुपए की राशि जारी की।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने से भाजपा में हताशा है।  बघेल ने कहा कि, BJP दूसरे के भरोसे सत्ता में आना चाहती है। BJP को लग रहा था कि, जोगी फैक्टर जैसा फिर होगा। उन्होंने कहा कि, हर बार बिल्ली के भाग से छींका नहीं टूटता। वहीं उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा के दौरे पर कहा कि, छत्तीसगढ़ से BJP का केंद्रीय नेतृत्व हताशा में है। BJP के केंद्रीय नेता केवल झूठ बोलते हैं।
वहीं PM आवास और बेरोजगारी भत्ते की राशि को पूर्व सीएम डा. रमन सिंह द्वारा झूठ का पुलिंदा बताए जाने पर CM बघेल ने कहा- रमन सिंह के दिमाग में केमिकल लोचा है। उन्होंने कहा कि, क्या जो राशि जारी कर रहे हैं वह भी झूठी है? रमन सिंह को 15 साल मुख्यमंत्री रहते तक बेरोजगारों की याद नहीं आई।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। 29 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक एवं 42 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 149 पुरूष नवआरक्षक परेड में सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि अजय यादव (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नवआरक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सदैव एक तराशने की प्रक्रिया होती है, कुछ संदर्भों में यह कष्टप्रद भी हो सकती है परन्तु यह आवश्यक प्रक्रिया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने पासिंग आउट परेड का भी स्परण किया। यादव ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की आपराधिक कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन हो रहा है, आपको ऐसी कार्यप्रणाली के प्रति सर्तक रहने की आवश्यकता है। मार्डन गजेट्स व अन्य संसाधन जहां अपराध की कार्यप्रणाली को बढ़ाते हैं वहीं यदि हम इनकी उपयोगिता को समझे तो अधिक कारगर ढंग से अपराध को नियंत्रित कर सकते हैं।
पीटीएस माना के संस्था प्रमुख डॉ. इरफान-उल रहीम खान ने बताया कि इस संस्था को बीपीआरएण्डडी नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2021-2022 में केन्द्रीय गृहमंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया एवं 02 लाख रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। इस वर्ष संस्था को Environmantal Management System एवं Quality System पर ISO सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 29वां सत्र महिला/तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह जिला-राजनांदगांव को एवं 42वां सत्र पुरूष नवआरक्षक ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान मिथलेश पुजारी जिला-दन्तेवाड़ा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राकेश बघेल उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना द्वारा किया गया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 तारीख को साइंस कॉलेज को सभा लेंगे। सभा की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, और सांसद सुनील सोनी ने प्रस्तावित सभा का निरीक्षण किया। नरेंद्र मोदी ने अंतत: साढ़े चार साल बाद छत्तीसगढ़ का रुख कर लिया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनका पहली बार रायपुर आना हो रहा है। इसमें करीब 2 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना मिलने पर प्रदेश भाजपा संगठन ने इसको लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है। आज शाम को प्रदेश भाजपा की बैठक में स्थान को लेकर फैसला किया जाएगा। साइंस कॉलेज मैदान या जोरा के मैदान में सभा कराई जाएगी। साइंस कॉलेज का मैदान छोटा पड़ सकता है, इसलिए जोरा के मैदान में सभा होने की संभावना ज्यादा है। सभा के लिए करीब एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आज दोपहर 12 बजे चिन्हांकित पात्र हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाईन के माध्यम से किश्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल हितग्राहियों से दूरभाष के माध्यम से संवाद भी करेंगे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति मे कलेक्टोरेट में धमतरी जिले के हितग्राही मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे। कलेक्टर रघुवंशी ने उक्त कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ किश्त का भुगतान मुख्यमंत्री के जारी करने के तुरंत बाद सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित जनपद पंचायत के अधिकारियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों को कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की. कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला,सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्न आर. भी उपस्थित हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि जेपी नड्डा नहीं भर पाएंगे भाजपा का गड्ढा. उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे से फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ की जगह भाजपा नेताओं को मणिपुर पहले जाने की नसीहत दी ।
मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के नेता वहीं जाएंगे जहां शांति है. केंद्रीय नेता वहां नहीं जाएंगे, जहां हिंसा है. भाजपा के नेता मणिपुर नहीं जाएंगे. भाजपा के नेता पलायनवादी हैं. इसके साथ ही अमरजीत भगत ने कहा कि बिलासपुर संभाग में कांग्रेस मजबूत है. भाजपा हो या आप किसी के समीकरण से कोई फर्क नहीं पड़ता. आप वाले हवा के लाठी भांज रहे हैं. छत्तीसगढ़ में आप का कोई वजूद नहीं है ।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग में सभा के बाद आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में सभा को संबोधित करने जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे रेलवे के फुटबॉल ग्राउंड में होने वाली जेपी नड्‌डा की जनसभा में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत पार्टी के तमाम दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है ।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस , टैक्स और बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में हैं। प्रदेश के विभिन्न मार्ग में अब एएनपीआर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है , जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के सड़को से गुजरने पर ऑटोमैटिक चालान होगा। अब इसका उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप तथा परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन सुविधाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में होने वाले मृत्यु के आँकड़ो को देख कर प्रदेश में रोड एक्सीडेंट कम करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे । सड़क दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बिना फ़िटनेस के चलने वाले हैवी गाड़िया है । अनफिट गाड़ियो से होने वाली सड़क दुर्घटना कम करने के लिए प्रदेश में परिवहन विभाग की पहल पर विभिन्न मार्ग में एएनपीआर कैमरा लगाये जा रहे है , जो बिना फिटनेस और टैक्स के चलने वाले वाहनों को डिटेक्ट कर ऑटोमैटिक चालानी कार्यवाही करेगा। 
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न मार्ग पर चलने वाले ऐसे वाहनों का पता लगाने के लिए पहले चरण में 09 जगहों पर एएनपीआर कैमरा लगाया है जो परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेर और ई डिटेक्शन सिस्टम से जुड़ा हुआ है। प्रथम चरण में इन स्थानों में शुरू किया गया है एएनपीआर ई डिटेक्शन सिस्टम – महासमुंद बसना पदमपुर रोड , सराईपाली सारंगगढ़ रोड, जयराम नगर मस्तूरी रोड, रायपुर अभनपुर भरेंगाभाटा,पत्थल गाँव अंबिकापुर रोड ,डोंगरगढ़ राजनांदगाँव रोड,रायगढ़ तेंदुवाभाटा,रायगढ़ सरिया, नगरी रोड। इसके बाद खनन और औद्योगिक क्षेत्रों से भी एएनपीआर कैमरे के मदद से डेटा एकत्र करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन जगहों से गुजरने वाली गाड़ियो का रिकॉर्ड भी एएनपीआर सिस्टम के माध्यम से परिवहन विभाग को प्राप्त होने लगेगा।
इस सिस्टम गाड़ियों की जानकारी को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन (एएनपीआर ) कैमरा के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाएगा और जब कोई वाहन रोड से गुजरेगा तो उसकी तस्वीरें ली जाएंगी। जिस वाहन के पास कानूनी रूप से आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं होंगे उसका रिकॉर्ड वाहन के डेटाबेस से प्राप्त कर लिया जाएगा और ई-डिटेक्शन पोर्टल द्वारा स्वचालित रूप से चालान किया जाएगा। चालान एसएमएस के माध्यम से वाहन स्वामी के मोबाइल में भेज दिया जाएगा और जब तक वाहन स्वामी के द्वारा उस चालान का भुगतान नहीं कर दिया जायेगा तब तक उस गाड़ी से संबंधित समस्त कार्य सभी आरटीओ में प्रतिबंधित रहेंगे।
परिवहन सचिव एस प्रकाश द्वारा वाहन मालिकों से अपील की गई है कि सड़क में वाहन चलाने से पहले गाड़ी के समूर्ण आवश्यक दस्तावेज को अप-टू-डेट करा ले। सभी दस्तावेज पूर्ण होना स्वय और सड़क में चलने वाले अन्य सभी लोगो के सुरक्षा के लिये आवश्यक है।
परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे फिटनेस, टैक्स, बीमा और पीयूसी के जुर्माने से बचने के लिए वाहन के दस्तावेज अप-टू-डेट रखें। सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति (एससीसीओआरएस) की सिफारिश के बाद सरकार ने ई डिटेक्शन के क्रियान्वयन का नीतिगत निर्णय लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट समिति के सचिव संजय मित्तल ने कुछ जिलों का दौरा किया था और राज्य में सड़क हादसों को कम करने के लिए शुरू किए गए सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की थी। उन्होंने बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिये थे। ज्ञात हो कि किसी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए टैक्स पटाना , पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट (यदि परिवहन वाहन है तो), बीमा और सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) जैसे वैध दस्तावेज होने अनिवार्य है तथा सभी वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। पर्सनल वाहनों के लिए फिटनेस और परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।
नमूना आंकड़ों के अनुसार, यह देखा गया है कि बहुत से वाहन बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे हैं। खासतौर से हेवी माल यान जिसमें फिटनेस अनिवार्य है, ऐसे वाहन भी बिना फिटनेस और बिना टैक्स के चलते पाये जाते है। ऐसे वाहनो से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और इंश्योरेंस क्लेम में भी समस्या उत्पन्न होती है ।
 

पंचायत तंत्र – रायपुर। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने राज्यपाल के अधिकार को दरकिनार कर टी.एस. सिंह देव को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है।

भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख अरुण साव ने बुधवार को कहा कि मंत्री सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार से नहीं बचाएगा। उन्‍होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी को डिप्टी सीएम नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। यह सीएम और राज्यपाल का अधिकार है। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ‘दूसरी बात यह है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सिंहदेव को ढाई साल के लिए सीएम बनाने का वादा किया था, उसने उन्हें सिर्फ चार महीने के लिए डिप्टी सीएम बनाकर उनके साथ अन्याय किया है। यह सिंहदेव जी का अपमान है।

पंचायत तंत्र – रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मणीपुर में इंफाल के रिलीफ कैंप के बाहर रोकने तथा रिलीफ कैंप में उपस्थित जनसमुदाय से मिलने से रोकना मोदी सरकार का आलोकतांत्रिक कदम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी का मणिपुर दौरा भारत जोड़ो यात्रा की मूल भावना के अनुरूप शांति और सद्भावना की स्थापना के लिये था। राहुल गांधी मणिपुर के लोगों की दुख दर्द सुनने और समझने गये है। भाजपा उनके इस प्रयास को बाधित करने की कोशिश कर रही है। मणीपुर महीनों से जल रहा वहां की राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मणीपुर के मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। देश का एक हिस्सा जल रहा हमारे ही भाई-बहन आपसी द्वंद में मारे जा रहे देश की सत्ता रूढ़ दल वहां शांति स्थापना के लिये कोई पहल नहीं कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हैरानी जताई कि मणिपुर जल जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा को लेकर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी अवरुद्ध है और आवश्यक वस्तुओं की कमी है, जिससे भुखमरी पैदा हो सकती है। मणिपुर में स्थिति लगातार बिगड़ रही है और राज्य के एक मंत्री के घर में आग लगा दी गई थी। जब एक मंत्री और उसका घर ही सुरक्षित नहीं है, तो मणिपुर में और कौन सुरक्षित महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में 50,000 लोग बेघर हो गए हैं और प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई और वहां की स्थिति के बारे में बात करने की भी जहमत नहीं उठाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मणिपुर हिंसा में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। स्कूल, कॉलेजों समेत हजारों इमारतें जलकर राख हो गई हैं। मगर प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। आज मणिपुर हिंसा को दो महीने हो गए, मगर प्रधानमंत्री के मुंह से हिंसा की भर्त्सना और शांति की अपील तक नहीं निकली है। हिंसा को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री ही मौजूद नहीं थे। प्रधानमंत्री मोदी के पास प्रचार-प्रसार करने, विदेश घूमने और मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का समय है। जेपी नड्डा के पास राजस्थान जाकर झूठ परोसने का वक्त है। मगर इनमें से किसी के पास मणिपुर की जनता का हाल जानने और उनके आंसू को पोछने का वक्त नहीं है। अब जब राहुल गांधी जनता की पीड़ा और दुख दर्द जानने के लिए मणिपुर जा रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। यह सब मणिपुर की भाजपा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर हो रहा है। असलियत तो यह है कि नफरत से भरा तानाशाह प्यार से डरता है और प्यार के विरोध में खड़ा है।