Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार साय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति व कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

उतई में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

दुर्ग। टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर विपक्ष द्वारा तंज कसे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने से भाजपा और विपक्ष को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आखिर उन्हें क्यों तकलीफ हो रही है। छत्तीसगढ़ ने इतिहास गढ़ा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्ग ग्रामीण के उतई में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में हिंसाग्रसित मणिपुर के दौरे के दौरान राहुल गांधी को रोके जाने पर कहा कि यह उचित नहीं है। राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। राहुल गांधी से भला क्या खतरा है। इस मामले में प्रधानमंत्री अब तक क्यों चुप हैं?

पंचायत तंत्र – रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्य सरकार द्वारा साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

पंचायत तंत्र – रायपुर। डिप्टी मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर सिंहदेव समर्थकों का हुजूम उमड़ गया है। भव्य तरीके से टीएस सिंहदेव का स्वागत किया गया। आलाकमान के इस फैसले के बाद से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले साथ काम कर रहे थे अब नए रूप में काम करने का अवसर मिला है। सिंहदेव ने आगे कहा कि पार्टी का संगठन है। प्रदेश प्रभारी हैं। पार्टी के निर्देश हैं। एन एस यूआई, यूथ कांग्रेस हैं। महिला कांग्रेस, और अन्य संगठन का ढांचा है। कैबिनेट के साथी हैं, विधायक हैं। सबके साथ मिलकर जवाबदेही निभानी होगी। कोई अकेला नहीं कर सकता है।

रायपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है. दिल्ली में आयोजित अहम बैठक के बाद एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है. टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, हैं तैयार हम, महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी ट्वीट कर टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस नई जिम्मेदारी के साथ हमेशा की तरह जनसेवा के कार्यों में समर्पित होकर प्रदेश की सेवा करते रहेंगे और आपके अनुभव का फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा। 

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जनसेवा में समर्पित वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। हैं तैयार हम.. 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा सूरजपुर जिले के विकासखण्ड-प्रतापपुर की महानदी पर गोंदा एनीकट योजना के कार्य के लिए 8 करोड़ 31 लाख 85 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक हो रही है. प्रदेश के राजनीतिक हालात के साथ पार्टी की स्थिति को लेकर मंथन किया गया. बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ मंत्री टीएस सिंहदेव ने अहम बयान दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हो रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य मौजूद हैं। 
मरकाम ने बताया कि बैठक के दौरान प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं द्वारा प्रदेश की जनता एवं युवाओं के जीवन में आ रहे बदलावों तथा आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि आज की बैठक (छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक) का उद्देश्य चुनाव की तैयारियां रहीं. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हमें मौका मिल सकता है. हमने जो काम किए हैं हम उस आधार पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है. उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव हमने सामूहिक नेताओं के आधार पर लड़ा था, और वो बेस्ट है इसलिए इस साल भी हम सामूहिक नेताओं के आधार चुनाव लड़े, क्योंकि इसमें टीम को कोई भी लीड कर सकता है। 
 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। आज AICC में छग कांग्रेस की अहम बैठक हुई. बैठक के बारे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताई कि राज्य सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा को लेकर हमारे कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। मल्लिकार्जून खरगे ने अपना मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि भाजपा के पास धर्म के अलावा कोई एजेंडा नहीं है जबकि हमारा एजेंडा काम और हमारी विचारधारा है।
 स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज की बैठक (छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक) का उद्देश्य चुनाव की तैयारियां रहीं. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हमें मौका मिल सकता है. हमने जो काम किए हैं हम उस आधार पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है. उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव हमने सामूहिक नेताओं के आधार पर लड़ा था, और वो बेस्ट है इसलिए इस साल भी हम सामूहिक नेताओं के आधार चुनाव लड़े, क्योंकि इसमें टीम को कोई भी लीड कर सकता है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं. वे कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसी दिन वापस दिल्ली लौट जाएंगे. जारी कार्यक्रम के मुतबिक राजनाथ सिंह 11 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
वे 1 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे. फिर यहां से रवाना होकर वे 01.40 को कांकेर के नगर सैनिक ग्राउंड पहुंचेंगे. यहां से वे सर्किट हाउस जाएंगे. फिर यहां से वे मेलाभाटा ग्राउंड जाएंगे. जहां राजनाथ आम सभा को संबोधित करेंगे. आम सभा के बाद वे वापस कांकेर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. रायपुर से वे शाम साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में रोजगार, स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों में जहां रोजगार के कोई अवसर उपलब्ध नहीं थे, वहां आज स्थानीय स्तर पर नियमित रोजगार के रास्ते खुले हैं। इन क्षेत्रों में अब हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। इस दिशा में पहल करते हुए सरकार गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) बना रही है, जो स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय सहभागिता से उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है।
बालोद जिले के ग्राम मार्री बंगला में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से महिला समूहों को न केवल रोजगार मिल रहा है, बल्कि उन्हें अच्छी खासी आमदनी भी हो रही है। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रेडिमेड वस्त्र निर्माण इकाई से 8 से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। यहां संचालित रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई रोजगार उपलब्ध कराने का कारगर माध्यम बन गया है। यहां ग्रामीण युवाओं को गांव में ही रूचि का व्यवसाय मिल रहा है। महिलाओं द्वारा रेडीमेड वस्त्रों के निर्माण से उन्हें अब तक 2 लाख 56 हजार रुपये की आमदनी मिल चुकी है।
इस रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई में पेटीकोट, टी-शर्ट के रेडीमेड वस्त्र निर्माण किया जा रहा है। इस रेडीमेड इकाई में निर्मित सामग्रियों का मूल्य 06 लाख 97 हजार रुपये तथा उत्पादित सामग्रियों की कुल लागत 04 लाख 91 हजार रुपये है। इस इकाई में सांई बाबा स्व-सहायता समूह, जय मां तुलसी स्व-सहायता समूह, भारत माता स्व-सहायता समूह, जय गंगा मईया स्व-सहायता समूह, जय मां शाकम्भरी स्व-सहायता समूह, जय मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह, मीनिमाता स्व-सहायता समूह, नर्मदा स्व-सहायता समूह आदि की महिलाएं जुड़ी हैं। रीपा से जुड़ी महिलाएं बताती है कि अपने घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के बाद सभी सदस्य रीपा में आकर रेडीमेड वस्त्र तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने महिलाओं को रोजगार प्रदान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।