Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज बड़ी बैठक होने वाली है. यह बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में होगी. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली जाएगी. इसमें विद्यानसभा मानसून सत्र और बूथ मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज सुबह 10 बजे प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में बैठक होगी. मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की कुमारी शैलजा बैठक लेंगी. इस बैठक में विधानसभा सत्र और बूथ मैनेजमेंट को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के राष्ट्रिय नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान जेपी नड्डा बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उस सभा का आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। भाजपा ने दावा किया है कि इस सभा में 25 हजार लोगों के आने का दवा किया है।

panchayattantra24.-रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये, साथ ही सामाजिक बुराईयों यथा जूआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने प्रदेश के नक्शल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों को त्वरित निराकरण कार्यवाही की भी समीक्षा की एवं शेष रह गये प्रकरणों का माननीय न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिटफंड कंमनियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा 127 करोड 48 लाख रूपये की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया जा चुका है, जिसमें से 54 करोड़ 90 लाख रूपये की संपत्ति नीलामी, कुर्की एवं राजीनामा से राज्य शासन के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि में से 33 करोड़ 50 लाख रूपये़ की राशि 45 हजार 593 निवेशकों को वितरित की जा चुकी है उक्त सभी संपत्ति शीघ्र-अतिशीघ्र सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के समन्वय से नीलामी कर राशि निवेशकों को वितरित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही राज्य के बाहर स्थित कंपनियों की संपत्ति की कुर्की-नीलामी की कार्यवाही सक्षम अधिकारी व जिला कलेक्टर के माध्यम से शीघ्र-अतिशीघ्र करने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में प्रदेश में भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

panchayattantra24.-रायपुर। मानना पड़ेगा कि ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर विपुल अमृतलाल शाह दूर की सोच रखते हैं. इसी साल उनकी बहुचर्चित और रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर 256 करोड़ की कमाई के साथ शानदार सफलता दर्ज की. वहीं अब उन्होंने एक और सीरियश इशू पर बनने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है।
अब प्रोड्यूसर ने एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है. ‘द केरल स्टोरी’ की ये मश्हूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है, जिसका टाइटल ‘बस्तर’ है. निर्माताओं ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरी फिल्म की घोषणा की. इस पोस्ट में हम देख सकते हैं कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी. इस फिल्म की स्टारकास्ट को भी फिलहाल सीक्रेट रखा गया है।
फिल्म का टाइटल और अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है, जिसपर लिखा है, “एक और सच्चाई जो देश को चौंका देगी. वहीं टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर में भी लिखा गया है कि, “छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा.” जाहिर है, तूफान तो विपुल की पिछली फिल्म द केरल स्टोरी से भी जबरदस्त आया था. अब इस बार डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कौन सा जलजला लाने की तैयारी में हैं, ये तो वक्त ही बताएगा. बस्तर को नक्सलाइट एरिया माना जाता है. ऐसे में मेकर किस टॉपिक पर अपनी नजर गड़ाए बैठे हैं, ये देखना जरूर दिलचस्प होगा. फिल्म का अनाउंसमेंट पोस्टर काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है. जिसने लोगों के अंदर एक उत्सुकता भी पैदा कर दी है. फिल्म के बारे में लोग ज्यादा जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि मेकर्स ने फिल्म और उसकी कहानी के बारे में अभी ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं रखी है. लेकिन कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चौंकाने वाली और आंखें खोलने वाली होगी, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी।
विपुल अमृतलाल शाह, ‘आंखें’, हॉलिडे, फोर्स, कमांडो, ‘वक्त’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘द केरल स्टोरी’, सनक, ब्लॉकबस्टर वेब शो ह्यूमन जैसी फिल्मों के साथ अपनी फिल्मोग्राफी के लिए फेमस हैं. बस्तर फिल्म को लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले बनाया जा रहा है।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के मुखिया न केवल आम जनता की नब्ज समझते हैं अपितु बच्चों के मनोविज्ञान को भी गहराई से समझते हैं। अपनी बात कहने जब प्रोफेसर जे.एन. पांडे आत्मानंद स्कूल की छात्रा तृप्ति जगत खड़ी हुई। तृप्ति अपनी बात कहने में थोड़ा सा हिचक रही थी। मुख्यमंत्री ने पूरे वात्सल्य से स्नेहपूर्वक कहा, बेटा यहां सब अपने लोग हैं बेझिझक अपनी बात कहो। मुख्यमंत्री की बात को सुनते ही तृप्ति की हिचक पूरी तरह दूर हो गई। उसने बताया कि इस स्कूल में पढ़ाई के अच्छे स्तर को देखते हुए मैंने यहां प्रवेश लिया है। मुझे यहां बहुत अच्छा लग रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री ने छात्रा को शाबासी देते हुए कहा आप कितने अच्छे ढंग से बात रख रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर बच्चों से आज रू-ब-रू हो रहे थे।
मुख्यमंत्री से बच्चों ने भी बेझिझक होकर अपने दिल की बात कहीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि 16 जून के बदले 26 जून को स्कूल खोलने पर कैसा अनुभव कर रहे हैं। सभी बच्चों ने मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि 26 जून से स्कूल खुलने से गर्मी और लू से राहत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय गर्मी के मौसम और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया कि स्कूल 26 जून से खोले जाएं। शाला प्रवेश उत्सव शुरू होने से पूर्व ही प्रदेश में बरसात शुरू हो गई। बारिश की फुहारों के साथ ही नए शिक्षा सत्र की शुरूआत हुई।
विद्यार्थी राजेश ने बताया कि हम सबकी पढ़ने में रुचि बढ़ गई है। स्वामी आत्मानंद बीपी पुजारी शाला में पढ़ रही आठवीं की छात्रा सुरभि साहू ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल आरंभ होने से आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार बच्चों को भी अच्छी अंग्रेजी शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष स्वामी आत्मानंद राजा तालाब स्कूल कक्षा 8वीं की छात्रा कशिश अंजुम खान ने भी शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर अपनी विचार रखी।
panchayattantra24.-रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के दिन में तारे दिखाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार किया है. सीएम बघेल ने कहा, पौने पांच साल तक तो दिखा नहीं पाए, अब क्या कर लेंगे. उन्हें दिन में तारे दिखाई दे रहे हैं. इतने वरिष्ठ विधायक होंने के बाद भी उनको कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. वो ट्विटर-ट्विटर करते रहते हैं. उनके पास कोई काम नहीं रह गया है. प्रियदर्शनी बैंक घोटाले मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बयान जारी कर कहा था कि, हिम्मत है तो कार्रवाई करें. उनके इस बयान पर सीएम बघेल ने करारा जवाब दिया है. सीएम बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर चाह रहे हैं कि वे लोग जल्दी जेल चले जाएं।
विधिसम्मत कार्रवाई होगी. इसमें दम दिखाने की क्या बात है. जोगी जी भी ऐसी कहे थे, मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ गए न. अजय चंद्राकर का नाम नहीं है उसमें, जांच में जो भी नाम आएगा कार्रवाई होगी. हमारी पुलिस फाइल को अभी देख रही है. गरीबों का पैसा डूबा है. बीजेपी की सरकार उस समय रही, लेकिन न जांच कराए न इन्वेस्टर का पैसा वापस कराए. लुटेरे आराम से घूम रहे हैं. आगे कांग्रेस के बूथ चलो अभियान पर सीएम बघेल ने कहा, बूथ सबसे महत्वपूर्व होता है. इसके माध्यम से ही चुनाव लड़ा जाता है. कांग्रेस के सब वरिष्ठ नेता बूथ चलो अभियान में शामिल हुए हैं. बस्तर से इसकी शुरुआत हुई है. बहुत सारे कार्यक्रम अन्य जगह में हो रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। आज के दौर में स्कूलों में शिक्षा का वातावरण बनाना जरूरी है। बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद और अनुशासन पर भी ध्यान देना है। छात्र जीवन में ही समय की कीमत समझनी होगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा सत्र 2023-24 के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर आज प्रोफेसर जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में कहीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है और इस मंदिर को भी हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों के खुलने से राज्य में शिक्षा के प्रति फिर से रूझान बढ़ा है और वर्तमान में प्रत्येक वर्ग के लोग अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
मुख्यमंत्री ने तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर छात्रों को कराया शाला प्रवेश
मुख्यमंत्री ने शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को गणवेश, पुस्तकें तथा स्कूल बैग का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यही बच्चे हमारा भविष्य हैं और इन बच्चों को शिक्षा का उचित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है ताकि इनका पढ़ाई में मन लगा रहे
स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक प्रो जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिरों को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए राशि की कभी कभी भी आड़े नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के स्कूलों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए बजट में 12 सौ करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की थी। इस राशि से वर्तमान में 23 हजार स्कूलों में काम चल रहा है।
दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ
शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में वर्चुअल रूप से 4 हजार 3 सौ 18 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया। राज्य में बालवाड़ियों के जरिए पांच से छः वर्ष के बच्चों को बुनियादी शिक्षा के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जाता है। बालवाड़ी में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाती है ताकि स्कूल जाने में उन्हें कोई घबराहट का सामना न करना पड़े। बालवाड़ी योजना के पहले चरण में 5 सितंबर 2022 को 5 हजार 1 सौ 73 बालवाड़ी की शुरूआत की गयी थी।
ऐतिहासिक स्कूल है प्रो. जेन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, राज्य को यहां से मिले हैं 4 मुख्यमंत्री और एक उप राष्ट्रपति
प्रो. जेएन पांडेय स्कूल एक ऐतिहासिक स्कूल है। इस स्कूल की स्थापना सन 1864 में हुई थी और ये स्कूल कभी कलकत्ता विश्वविद्यालय तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भी संबद्ध रहा है। इस स्कूल ने राज्य को चार मुख्यमंत्री दिए हैं। स्व. पं. रविशंकर शुक्ल, स्व. द्वारका प्रसाद मिश्रा, स्व. श्यामा चरण शुक्ल तथा स्व. मोती लाल वोरा इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। इसके साथ ही देश के पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. हिदायतुल्ला भी इसी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर/जगदलपुर। बस्तर में 12 की 12 विधानसभा सीट वापस लाना आसान नहीं होगा। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पिछले चुनाव में बस्तर के मतदाताओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों पर भरोसा दिखाया था, इस विश्वास को बनाए रखने की जिम्मेदारी अब हम सभी की होगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बस्तर दौरे पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट में चर्चा के दौरान यह बातें कही है।
सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के पहले किसी भी प्रतिद्वं?द्वी को हल्के में लेना भूल होगी। यह कह देना कि सारी की सारी सीट जीतेंगे ऐसा असंभव तो नहीं है पर इसके लिए सभी को संयुक्त रुप से काम करना होगा। ऊपरी स्तर के नेताओं से लेकर संगठन व जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलकर यह लड़ाई लडऩी होगी। सर्व आदिवासी समाज के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कहा कि सर्व आदिवासी समाज यदि अपने प्रत्याशी उतारते हैं तो भी हमें तैयारी के साथ मैदान में जाना होगा। समाज से बातचीत कर उनका भरोसा जीतने का प्रयास भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वे यहां कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सम्मेलन में सम्मिलित होने आए हैं। इस दौरान वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल, भावना और काम करने की तैयारी को परखने का प्रयास करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी बात नहीं रख पाते हैं, पर 45 मिनट की कक्षा में शिक्षक यदि 40 मिनट पढ़ाता है तो पांच मिनट प्रशिक्षुओं को भी अपनी बात रखने का समय रहता है। इतने समय में सबसे बात करना संभव नहीं है पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी समझने का प्रयास करेंगे।
चुनाव के पहले मतभेद का संदेश अच्छा नहीं
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच संगठन में फेरबदल को लेकर हुए विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के पहले किसी भी तरह का तालमेल या आदान-प्रदान में कमी दिखने का संदेश जाता है तो यह अच्छा नहीं है। इस प्रकरण में प्रदेश प्रभारी के निर्देश आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश प्रभारी के गाइडेंस के अनुरूप ही काम करेंगे।
बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान आज से होगा शुरू
छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। बस्तर की 12 विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बूथ चलो अभियान में शामिल होने के लिए कुमारी सैलजा रविवार शाम को रायपुर पहुंच गई। प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर विधानसभा सीट पर अभियान की शुरुआत करेंगे। कुमारी सैलजा कांकेर और मोहन मरकाम भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में अभियान में शामिल होंगे। इसके साथ ही विकास उपाध्याय अंतागढ़, सत्यनारायण शर्मा केशकाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम कोंडागांव, फूलोदेवी नेताम नारायणपुर, सप्तगिरी शंकर उल्का बस्तर, टीएस सिंहदेव चित्रकोट, कवासी लखमा दंतेवाड़ा, शिव डहरिया बीजापुर और दीपक बैज कोंटा में शामिल होंगे।
भाजपा ने हिन्दुत्व और धर्म के नाम पर किया धंधा: आचार्य प्रमोद कृष्णन
विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि हिंदुत्व भाजपा की बपौती नहीं है। हिन्दुत्व की जो परिभाषा भाजपा देना चाहती है, असल में वो हिन्दुत्व है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व के रास्ते पर थी। कांग्रेस महात्मा गांधी की अनुयायी है और उनकी हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजाराम से होती थी। महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में आचार्य प्रमोद ने कहा कि भाजपा ने हिन्दुत्व और धर्म के नाम पर धंधा किया। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है और धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को गाली देना, देश को तोडऩा और धर्म के नाम पर विभाजन करना हिंदुत्व नहीं है। आचार्य प्रमोद ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआइ भाजपा का छिपा हुआ संगठन बन गया है। जिस तरह भाजपा के लिए आरएसएस और विहिप काम करते हैं, वैसे ही ईडी और सीबीआइ कर रहे हैं।
जनकल्याण के रास्ते पर चल रही सरकार : वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने का मौका पहली बार मिला है। गांव की संस्कृति, भारत की संस्कृति मानी जाती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार जनभावनाओं के कल्याण के रास्ते चल रही है। यहां गोबर खरीदी की जा रही है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। जिस तरह का माहौल देश में है, उससे छत्तीसगढ़ थोड़ा अलग है। छत्तीसगढ़ की सरकार और अधिक काम करें।
मध्यप्रदेश सरकार पर कसा तंज : आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मध्यप्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र में जिनको मामा कहा जाता है, अब उनका युग नहीं बचा है। मध्यप्रदेश में महाकाल की कृपा हमारे साथ है। शिवराज सरकार ने बाबा महाकाल को ठगने का काम किया। पौराणिक इतिहास में 3 मामाओं का जिक्र हैं। मामा मारीच ने सीता मैया के हरण में छल किया, मामा शकुनि के कारण महाभारत का युद्ध हुआ था, और कलयुग के मामा, जिन्हें लोकतंत्र में मामा कहते हैं।

panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेएन पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय पहुंचे है. जहां उन्होंने मां सरस्वती की पूजा कर राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2023-24 का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई दी।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर शाला प्रवेश कराया. मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया. बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया. पहले चरण में प्रदेश में 5173 बालवाड़ी खुले थे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आज से बच्चों की गूंज सुनाई देगी। आज से नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के जेएन पाण्डेय स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में पहुंच गए हैं। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाया इसके बाद माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए स्कूल में प्रवेश कराया। इस बीच अपने हाथ से बच्चों को ड्रेस भी वितरित किए।
भूपेश बघेल ने कहा, पिछले वर्ष राज्य में 5173 बालवाड़ियां शुरू की गई थी। इस साल 4318 बालवाड़ियां और खोली जा रही हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 9491 हो जाएगी। इन जगहों पर स्थानीय बोली में बच्चे पढ़ेंगे। भूपेश बघेल ने सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि नजदीक के विद्यालय में जाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को सुधारने में लगातार सहयोग भी करें।
नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही हमें शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षा के प्रति जन-जन का लगाव बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। हमारा यह संकल्प है कि प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए सभी व्यवस्थाएं स्कूल खुलने के पहले दिन से ही सुनिश्चित हों। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिन्दी माध्यम के 350 स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है। हमारी सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने पर विशेष ध्यान दिया है। ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सके। वहीं दूसरी ओर हमने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा स्थानीय बोलियों में करने की व्यवस्था भी की है।