Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की पहली बैठक आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सलाहकार परिषद् की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन को परामर्श देने हेतु सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी वर्गों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। विशेषकर समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, व्यवसाय, रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।
गौठानों और रीपा में नई गतिविधियां प्रारंभ करने लोगों को करें प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गौठानों और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में लोगों को रोजगार देने के लिए आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यहां और भी नई गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं, इसका सुझाव भी दें। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सब्जियों का अच्छा उत्पादन होता है वहां सब्जियों के व्यापार से जुड़ी गतिविधियां जैसे ड्रायर लगाने और पैकिंजिंग पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने पहली बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद् में अन्य पिछड़ा वर्ग की अधिक से अधिक उप जातियों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए हरदिया साहू समाज द्वारा किए गए प्रयासों और सोनकर समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में इन समाजों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार अन्य वर्गों में भी व्यवसाय व रोजगार से जुड़े हुनरमंद लोग हैं। समाज को इन्हें भी प्रोत्साहित कर अपनी पहचान बढ़ाना चाहिए।
बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री तथा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े और विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, विधायक धनेन्द्र साहू, डॉ. विनय जायसवाल, रामकुमार यादव सहित परिषद के सदस्यगण, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग डी. डी. सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी उपस्थित थी। सलाहकार परिषद की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए परिषद का गठन कर इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की विशेष पहल पर वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 15 नवीन पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों की स्वीकृति दी गई है। इनमें 8 बालक तथा 7 कन्या छात्रावास शामिल हैं। बैठक में सदस्यों ने बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावासों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। सदस्यों द्वारा यह भी सुझाव दिया कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए छात्रावासों में पीईटी, पीएमटी, पीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की व्यवस्था की जाए।
 

panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सिर्फ हिंदू-मुसलमान के हिसाब से क्यों सोचते हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी हैं और उनके नियम रूढ़ी परंपरा के अनुसार है। अब समान नागरिक संहिता लागू कर देंगे तो उनके रूढ़ी परंपरा का क्या होगा। PM मोदी की UCC पर की गई टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने ये बात कही है।
समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी बोले- वोट बैंक की भूखी पार्टियां फैला रहीं भ्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता पर दो टूक बयान देते हुए कहा कि सियासी फायदे के लिए विपक्ष यूसीसी का इस्तेमाल कर रहा है। वोट बैंक की भूखी पार्टियां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ की रीना चौरसिया से बात की। जिसमें रीना ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं। हम मुस्लिम समुदाय को कैसे समझाएं? इस पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब दिया और कहा कि तथ्यों के आधार पर बात करें। उन्होंने कहा कि आज यूसीसी के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? संविधान भी समान अधिकारों की बात करता है सुप्रीम कोर्ट ने भी यूसीसी लागू करने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कहता है कि यूसीसी लागू करो। लेकिन, वोट बैंक के भूखे ये लोग नहीं चाहते हैं। इसके नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर एक परिवार में सदस्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था हो तो परिवार नहीं चल सकता। ऐसे ही एक देश में लोगों के लिए अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुसलमानों के पास तथ्यों के साथ जाने और उन्हें समझाने की अपील की। मोदी ने कहा कि इसी तरह तीन तलाक को भी खत्म नहीं किया गया था। मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा था। इससे मुस्लिम परिवार पूरे तबाह हो जाते हैं। लेकिन, वोट बैंक के लिए न्याय नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल देश भी तीन तलाक लागू नहीं करते हैं। मुस्लिम बहुल देशों में भी तीन तलाक बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों के साथ अन्याय तो किया ही है, उनका शोषण भी किया है। पसमांदा मुसलमानों को बराबरी का हक नहीं मिलता है। उन्हें नीचा समझा जाता है। यही कारण है कि ये समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है। भाजपा देश के हर नागरिक के विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम कर रही है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छतीसगढ़ के स्कूलों में बेहतर आधारभूत ढांचे के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ल्ड बैंक ने छत्तीसगढ़ को लगभग 2460 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की है। इस परियोजना से गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाले लगभग 40 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने के साथ ही गरीब वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम में उत्कृष्ट स्कूल प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचारी पहल भी किए जा रहे हैं। सभी स्तरों में शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर साइंस और कॉमर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ एक्सीलरेटेड लर्निंग फॉर नॉलेज इकोनॉमी ऑपरेशन (चाक) परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में भी अध्ययन-अध्यापन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी कड़ी में वर्ल्ड बैंक की मदद से राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान और वाणिज्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने, विज्ञान और गणित शिक्षकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ प्रयोगशालाओं में आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने दूरस्थ स्थानों से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था, स्कूलों में छात्रों का नामांकन दर बढ़ाने तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
600 मॉडल स्कूलों के विकास एवं संचालन में मिलेगी मदद
वर्ल्ड बैंक की इस परियोजना से कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 600 मॉडल स्कूलों को विकसित और संचालित करने में मदद मिलेगी तथा माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और वाणिज्य की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। स्कूलों में प्रशिक्षित शिक्षकों, मजबूत नेतृत्व और प्रबंधन सीखने के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। परियोजना से कोविड-19 के दौरान लर्निंग लॉस में कमी आएगी। परियोजना से अध्यापकों के प्रशिक्षण से शिक्षकों की कक्षा में अध्यापन की क्षमता बेहतर होने के साथ ही छात्रों की विषय-वस्तु को सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते निर्माण और सेवा क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। गोधन न्याय योजना शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के कई नये रास्ते खुले हैं। गौठानों में गोबर विक्रय, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट निर्माण सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण भी आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी गौठानों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। ये महिलाएं अपने परिवार में आर्थिक भागीदारी के साथ जरूरतों को पूरा करने में भी अब अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं। 
गोधन न्याय योजना बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत ठरकपुर में मां गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान से जुड़कर वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट, केंचुआ उत्पादन का कार्य शुरू किया है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। ये महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ ही स्वावलंबन की दिशा में मिसाल बन रही हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती विभूति कौशिक ने बताया कि वर्मी खाद जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है। अब तक उनके द्वारा 753 क्विंटल वर्मी खाद और 370 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद की बिक्री की गई है, जिससे उन्हें लगभग 2.50 लाख रूपये का लाभ प्राप्त हुआ है। प्राप्त लाभ से उन्होंने अपने घर की मरम्मत करवाई है। अन्य महिलाएं भी अपने बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतें पूरे करने के लिए प्राप्त आय का उपयोग कर रही हैं। महिलाओं ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना शुरू कर गांव की तरक्की की रास्ते खोल दिए हैं।
गोधन न्याय योजना ने ग्रामीणों के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम किया है। यहां चल रही आर्थिक गतिविधियां भी ग्रामीणों की आजीविका को बेहतर बनाने में मददगार साबित हुई है। पशुपालक श्री लतेल पुरी गोस्वामी ने बताया कि उनके द्वारा 10 हजार रूपये का गोबर गौठान में बेचा गया है। ग्रामीण श्री रामकुमार पटेल ने खुशी जाहिर कर बताया कि उन्होंने अब तक 35 हजार रूपये का गोबर बेच लिया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के श्री चिन्मय ठाकुर, कांकेर से श्री धनंजय साहू, सक्ति से श्री सौरभ कपूर, रायपुर से श्री कुशाग्र गर्ग व भिलाई से श्री प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनीयुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में आपका चयन राज्य के युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक श्री ननकू राम साहू, श्री भूपेंद्र ठाकुर, श्री नवीन गर्ग, श्री राज कपूर सहित नवनियुक्त अधिकारियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद् की प्रथम बैठक शुरू अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी बैठक में उपस्थित हैं। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित हैं।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर।संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां नवा रायपुर स्थित सेक्टर 27 में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नये कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परिषद का नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सज-धज कर तैयार है, जल्द ही नये कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष एवं विभागीय मंत्री उपाध्यक्ष है। छत्तीसगढ़ विविध विधाओं को आगे बढ़ाने एवं एक छत के नीचे सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से अकादमियों, आयोग और शोधपीठों तथा फिल्म विकास निगम को समन्वय कर छत्तीसगढ़ी परिषद का गठन किया गया है, परिषद के अंतर्गत 6 शाखाएं हैं, जिसमें अलग-अलग विधाओं के विषय-विशेषज्ञों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के रूप में मनोनित किया गया है। इन विषय विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर कार्यशाला और कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ संस्कृति को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने इस मौके पर बताया कि प्रदेश के कलाकारों और विभागीय कार्यों की सहजता एवं सरलता को बनाने हेतु परिषद के नवनिर्मित कार्यालय को सर्वसुविधा युक्त बनाया जा रहा है। आगामी माह में इस नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस सूरजपुर में रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस कबीरधाम में रहा. वहीं आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है. प्रदेश भर में अब दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि 27 जून को सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों मे एक दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश के रायगढ़ जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं कोरिया, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बालोद, राजनांदगाव और बीजापुर जिलों मे एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
27 जून सुबह 8:30 से 28 जून रात 8:30 बजे तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, राजनांदगाव और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश के कांकेर जिला मे एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। कॉमेडियन और यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. देवराज के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है. सीएम भूपेश बघेल ने यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर दुख जताया है. ट्वीट कर उन्होंने कहा – दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति
हादसे के बारे में रायपुर पुलिस ने बताया कि देवराज और उसका दोस्त बाइक पर सवार होकर नया रायपुर से वापस आ रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर तेलीबांधा में सामने से आ रहे ट्रक से हो गई. इस हादसे में देवराज को गंभीर चोट लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. दोस्त को हल्की चोटें आई हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सैलजा, और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत रहेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।यह बैठक पहले 27 मई को होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से बैठक टल गई थी। अब कल चुनाव तैयारियों पर चर्चा के लिए बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी भी रह सकते हैं। सीएम बघेल के अलावा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव, और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ प्रभारी सचिव चंदन यादव भी बैठक में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर भी जाएगी। आगामी कार्यक्रम भी तय किए जा सकते हैं। इस बैठक के पहले आज राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी सैलजा सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की बैठक भी लेंगी।