Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। स्कूलों को ठीक करने के लिए हमने 1200 करोड़ की राशि दी. 1500 करोड़ की और जरूरत पड़ेगी. बच्चे जहां पढ़ाई कर रहे हैं, वहां स्वच्छ वातावरण होने की आवश्यकता है. स्कूलों को साफ और अच्छा दिखना चाहिए, इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं आने देंगे. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेके पांडे स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कही। 
प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर जेके पांडे स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने शाला प्रवेश उत्सव में सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि परीक्षा होने के बाद लोगों को गर्मी की छुट्टी का इंतजार होता है. छुट्टियों के खत्म होने के बाद सभी को स्कूल जाने और दोस्त-शिक्षकों से मिलने का इंतजार रहता है। 
इस बार गर्मी को देखते हुए मैने शिक्षा मंत्री और आलोक शुक्ला से बात कर छुट्टी को 10 दिन के लिए बढ़ाने के लिए कहा था. उसके बाद मौसम में परिवर्तन आ गया. सबको मैं आज के दिन की बधाई और शुभकानाएं देता हूं. 1864 के इस विद्यालय में शुरुआत हुई थी, यह इकलौता स्कूल होगा, जिसने 4-4 मुख्यमंत्री दिए हैं, बहुत से अधिकारी दिए हैं. स्कूल के लिए 10 करोड़ का बजट दिया है. काम शुरू करो आगे जो बनेगा करेंगे. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में सारी सुविधाएं दिए हैं. प्रदेश में आज 377 अंग्रेजी और 350 हिंदी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल हो गए हैं, जल्द ही 1000 हजार स्कूल पर कर किए जाएंगे. बस्तर में पहले नक्सलियों स्कूलों को बम से उड़ा दिया था. आज उन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 28 नए बिल्डिंग बनाने का हमने प्रस्ताव पास किया है। 
 

*कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहें: मंत्री डॉ. टेकाम*

पंचायत तंत्र – रायपुर, 25 जून 2023/स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नया सत्र 26 जून से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने मंत्रीयों, संसदीय सचिवों, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि ये सभी स्कूल हम सभी के हैं और हम सबको मिलकर ही इन स्कूलों को और बेहतर बनाना है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे। उन्होंने बच्चों के पालकों, शाला निगरानी समिति से भी आग्रह किया है कि बच्चों की शाला में नियमित उपस्थिति के लिए बच्चों को प्रोत्साहन देने के साथ ग्रामीणों को उनके बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करें। 

डॉ. टेकाम ने आशा व्यक्त की है कि हम सब मिलकर इस सत्र से स्कूली शिक्षा में अपेक्षा अनुरूप परिवर्तन लाने में सफल होंगे। उन्होंने यह भी अपेक्षा की है कि इस वर्ष राज्य में अधिक से अधिक पालक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजें और प्रवेश दिलवाएं। इसके लिए सब को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित शालाओं पर लगातार नजर रखते हुए उसमें पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक प्रयास करना है।

*मुख्यमंत्री गोंचा गुड़ी में आयोजित 56 भोग और आरती में वर्चुअल रूप से हुए शामिल, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए की कामना*

*सामाजिक भवन निर्माण हेतु 04 समाजों को दिया गया पट्टा*

पंचायत तंत्र – रायपुर , 25 जून 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित सिरहासार भवन में आयोजित ‘बस्तर गोंचा महापर्व’ और भगवान श्री जगन्नाथ की आरती एवं 56 भोग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की और सभी को गोंचा महापर्व की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि बस्तर में यह महापर्व 04 जून से 28 जून 2023 तक आयोजित हो रहा है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गोंचा पर्व के मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाला महापर्व है। बस्तर का दशहरा और गोंचा पर्व बहुत ही अनूठा है, जो विभिन्न संस्कृतियों के संगम का अनुपम उदाहरण है और इन पर्वों से बस्तर और छत्तीसगढ़ को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि बस्तर का बहुत समृद्ध इतिहास है और यहां की संस्कृति की छटा बड़ी ही निराली है। बस्तर को, और बस्तर की संस्कृति को तभी अच्छी तरह समझा जा सकता है, जब बस्तर के साथ-साथ जिया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर आकर ही यहां की संस्कृति को समझा जा सकता है और इसका आनंद लिया जा सकता है। गोंचा पर्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के हजारों रंगों में से एक रंग गोंचा-महापर्व का भी है। यह आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही, यह बस्तर के सांस्कृतिक विकास को जानने-समझने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंचा महापर्व का इतिहास 616 वर्षों से भी पुराना है। यह 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के बस्तर आने के इतिहास से जुड़ा हुआ है। ओडिशा का गुड़िंचा पर्व बस्तर में आकर गोंचा पर्व हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे देव, हमारी देवगुड़ियां, हमारी मातागुड़ियां केवल आध्यात्मिक महत्व के स्थान नहीं है। ये स्थान हमारे मूल्यों से जुड़े हुए हैं। इसीलिए हमारी सरकार इन स्थानों को सहेजने और संवारने का काम कर रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के माध्यम से हम उत्तर से लेकर दक्षिण तक भगवान राम के वनवास से जुड़े स्थलों को चिन्हित करके उन्हें पर्यटन तीर्थों के रूप में विकसित कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के गांव-गांव में स्थानीय तीज-त्यौहार अलग-अलग अंदाज में मनाए जाते हैं। तरह-तरह की परंपराएं हैं। इन सभी को जिंदा रखना जरूरी है। आदिवासी परब सम्मान निधि योजना और छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाने का भी प्रावधान किया है। हमारे पुरखों ने हम तक तीज-त्यौहारों के माध्यम से अपनी शिक्षा और संस्कारों को पहुंचाया है। हमने तीजा-पोला, हरेली, छेरछेरा, कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश इसीलिए शुरू किए हैं, ताकि नयी पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हो पाए। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से पूरी दुनिया को अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरुआत की गई है। अपनी खेल संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की शुरुआत की है। हाल ही में हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया। इसमें विदेशों की रामलीला मंडलियों ने भी भाग लिया। 

 इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य, गोंचा आयोजन समिति के सदस्य सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

*सामाजिक भवन के लिए पट्टे का वितरण*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थित में 04 समाज के प्रतिनिधियों को भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप सामाजिक भवन हेतु भूमि आबंटन का पट्टा वितरित किया गया। चडार बुनकर समाज, मां छिंदवाली श्री महाकाली सेवा समिति, भुंजवा वैश्य समाज और क्षत्रिय महासभा समाज को भूमि का पट्टा प्रदान किया गया। इस दौरान समाज प्रमुखों ने पट्टा दिए जाने के साथ ही आरण्यक ब्राह्मण समाज ने सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।

*बस्तर के लोगों को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया*

*विकासखण्ड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया*

*बस्तर के अंदरूनी इलाकों में भी तेजी से हो रहा विकास*

पंचायत तंत्र – रायपुर, 25 जून 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर की धरती शांति, भाईचारे और प्रेम की धरती है। हमने बस्तर के लोगों का विश्वास जितने, बस्तर के विकास और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया। हमने लोगांें को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’इमर्जिंग बस्तर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पहले बस्तर नक्सल गतिविधियों के प्रभाव में था, लोग दहशत में थे। ऐसी स्थिति को हमने संभाला, हमने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों की ऋण माफी, 2500 रुपये में धान की खरीदी और लोहंडीगुड़ा में जमीन वापसी का काम किया। बस्तर के विकास, लोगों को सुरक्षा देने का काम किया। इसके अलावा वन अधिकार पट्टा दिलाने, जेल में बंद निर्दाेष लोगों को छुड़ाने, बन्द पड़े स्कूलों को फिर से शुरु किया। विकासखण्ड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया। इसके साथ ही हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना लागू की। बस्तर को मलेरिया मुक्त करने अभियान चलाया, कुपोषण दूर करने का काम किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर की संस्कृति यहां की पहचान है। हमारी सरकार ने इस संस्कृति को सहेजने के लिए देवगुड़ी निर्माण, घोटुल निर्माण का कार्य किया, आदिवासी परब सम्मान निधि योजना, छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना लागू की, गायता-पुजारियों को भी मानदेय देने का काम किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक विकास के लिए जिला निर्माण, अनुभाग और तहसील निर्माण का कार्य किया गया। पहले डीएमएफ की राशि से सिर्फ बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे बना करती थी, हमने इस राशि से सड़क, पुल-पुलिया निर्माण जैसे आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में किया। हमने लोगों को रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान, गरीब, आदिवासी, व्यापारी, पत्रकार हो या हमारे अधिकारी-कर्मचारी सभी वर्गो को लगता है कि यह हमारी सरकार है। सरकार ने अपनी योजना से सभी वर्गो को लाभान्वित किया। हमारी सरकार सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार है। 

श्री बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के दरभा घाटी में कॉफी का उत्पादन किया जा रहा है। दंतेवाड़ा में जैविक खेती की जा रही है। लोहण्डीगुड़ा के पास इमली का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया है। यहां पर कोदो, कुटकी और रागी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 67 प्रकार की वनोपजों की खरीदी की जा रही है। बस्तर में काजू, आम, इमली, महुआ, चिरौंजी, हर्रा-बहेरा आदि की खरीदी एवं इन उत्पादों का वैल्यूएडीशन करने का काम किया जा रहा है। इन उत्पादों की विदेशों में भी अच्छी मांग है। लोगों को रोजगार के अधिक से अधिक साधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए, गौठानों और रीपा में विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। पहले की सरकारे तो स्व-सहायता समूहों का गठन कर वस्तुओं का उत्पादन कराती थी, हमने इन उत्पादों की विक्रय की ठोस व्यवस्था की है। जिला स्तर और संभागीय मुख्यालयों में सी-मार्ट प्रारंभ किए हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ड जैसे आनलाईन प्लेटफार्म पर बिक्री की जा रही है। बस्तर के महुआ की डिमांड इंग्लैण्ड में भी है। हमारी यह कोशिश है कि उत्पादन करने वाले और उत्पादों की विक्रय करने वाले अलग-अलग लोग हों और उनके उत्पादों की विक्रय की चिंता न रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर बहुत समृद्ध और सुन्दर है। हमारा प्रयास है कि यहां पर्यटन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए। बस्तर अंचल में अच्छी रोड कनेक्टिविटी विकसित की गई है। साथ ही एयर कनेक्टिविटी में और विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन बढ़ने से यहां के लोगों को रोजगार और आय के अच्छे साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बस्तर के अन्दरूनी इलाकों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर में कैम्प लगाकर लोगों के जॉबकार्ड, आधार कार्ड और राशनकार्ड बनाने का काम किया। आंगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ किए, शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी सुविधाएं प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया। आज बस्तर के लोग राज्य सरकार के काम से खुश हैं। पहले बस्तर के दूरस्थ अंचलों की पीडीएस दुकानों में राशन पहुंचाने की हेडलाईन अखबारों में बना करती थी। आज स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है। अब इन इलाकों में चार महीने का राशन पहले से ही पहुंच जा रहा है। अब नक्सलवाद नहीं विकास बस्तर की पहचान बन रहा है। बस्तर में रोजगार अवसर बढ़ रहे हैं। भेंट-मुलाकात के दौरान हमने हर समाज को जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही भवन निर्माण के लिए राशि दी है।

कार्यक्रम का आयोजन न्यूज चैनल जी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

 

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर। स्मार्ट सिटी मिशन की 8 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “मोर रायपुर दर्शन“ में शामिल होकर नागरिक रायपुर स्मार्ट सिटी लि. की परियोजनाओं से अवगत होंगे। यह विशेष आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा 26 जून को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संगठनों के साथ ही सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजन, युवा व शहरवासी सम्मिलित होंगे।
मोर रायपुर दर्शन की शुरुआत सुबह 10 बजे सदर बाजार सिटी कोतवाली परिसर में स्थित रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्यालय से होगी, जहां छठवीं मंजिल के व्यू प्वाइंट से आम नागरिक शहर के विहंगम दृश्य का अवलोकन करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जे.आर. दानी स्कूल, हेरिटेज वॉक रूट, कंकाली तालाब, ऐतिहासिक आनंद समाज वाचनालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी स्कूल के नव निर्मित भवन, प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे युवाओं के लिए बने नालंदा परिसर, शहर के यातायात प्रबंधन व सर्विलेंस की अतिआधुनिक प्रणाली दक्ष कमांड सेंटर, शहीद स्मारक सभागार, नंदकुमार पटेल चौक के समीप ऑक्सीजोन, घड़ी चौक, छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थल एवं मल्टीलेवल पार्किंग आदि का अवलोकन नागरिक करेंगे।
तालाबों व उद्यानों के संरक्षण व संवर्धन के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा पूरी की गई परियोजनाओं का भ्रमण भी विशेष बस के माध्यम से होगा। इसके अंतर्गत इंद्रावती कॉलोनी गार्डन, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, एस.टी.पी., डबरी तालाब, हल्का तालाब, आरछी तालाब में किए गए सौंदर्यीकरण कार्य से भ्रमण दल अवगत होंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा भ्रमण के इच्छुक आम नागरिकों व संस्थाओं से 25 जून 2023 दोपहर 03 बजे तक दूरभाष क्र. 7489771149 पर कॉल कर या रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के जनसंपर्क विभाग के ई-मेल आई.डी. prrscl2018@gmail.com पर अपना निःशुल्क पंजीयन आवश्यक रूप से कराने की अपील की गई है। भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. कार्यालय से सुबह 10 बजे एवं समापन सायं 06 बजे होगा। भ्रमण दल के लिए बस, स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा की गई है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव आ गया इसलिए धर्मांतरण को मुद्दा बनाया जा रहा है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. ना किसान उनके साथ हैं, ना आदिवासी, ना मजदूर, ना महिला युवा, कोई उनके साथ नहीं है. ED के भरोसे चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन ED भी कामयाब नहीं हो रही, इसलिए पुराने पन्ने पलटने लगे हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर विश्व हिन्दू परिषद की बैठक को लेकर कही. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2006 में रमन सिंह की सरकार में धर्मांतरण पर कानून लाया गया, वह 2018 तक लागू क्यों नहीं कर पाए. उनके शासनकाल में ज्यादा चर्च बने. हमें जो भी शिकायत मिली हमने जांच की और कार्रवाई की. वहीं सरकार द्वारा लगातार कर्ज लिए जाने के भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उनकी झूठ बोलने की आदत है. छत्तीसगढ़ की वित्तीय स्थिति निकाल लीजिए और भारत सरकार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की वित्तीय स्थिति निकाल लीजिए. वे किस मुंह से व्यवस्था की बात करते हैं,हमारे हिस्से का पैसा भारत सरकार नहीं दे रही है.
मुख्यमंत्री बघेल ने इसके साथ बताया कि आज वित्त सेवा अधिकारियों का कार्यक्रम था. विभाग अच्छा काम कर रहा है, दूसरे कई राज्यों से हमारी वित्तीय स्थिति अच्छी है. छत्तीसगढ़ के वित्तीय हालात और केंद्र सरकार के साथ ही यूपी, एमपी के वित्तीय हालात की तुलना की जानी चाहिए, हमारे प्रदेश की वित्तीय स्थिति दूसरे राज्यों से बेहतर है. इस वित्तीय वर्ष में हमने एक बार भी लोन नहीं लिया. मध्यप्रदेश ने 2 बार लोन ले लिया. केंद्र सरकार को राज्य के हिस्से की राशि लौटानी चाहिए.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। चुनाव आ गया इसलिए धर्मांतरण को मुद्दा बनाया जा रहा है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. ना किसान उनके साथ हैं, ना आदिवासी, ना मजदूर, ना महिला युवा, कोई उनके साथ नहीं है. ED के भरोसे चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन ED भी कामयाब नहीं हो रही, इसलिए पुराने पन्ने पलटने लगे हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर विश्व हिन्दू परिषद की बैठक को लेकर कही. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2006 में रमन सिंह की सरकार में धर्मांतरण पर कानून लाया गया, वह 2018 तक लागू क्यों नहीं कर पाए. उनके शासनकाल में ज्यादा चर्च बने. हमें जो भी शिकायत मिली हमने जांच की और कार्रवाई की. वहीं सरकार द्वारा लगातार कर्ज लिए जाने के भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उनकी झूठ बोलने की आदत है. छत्तीसगढ़ की वित्तीय स्थिति निकाल लीजिए और भारत सरकार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की वित्तीय स्थिति निकाल लीजिए. वे किस मुंह से व्यवस्था की बात करते हैं, हमारे हिस्से का पैसा भारत सरकार नहीं दे रही है.
“सबसे बड़े ड्रामेबाज़ BJP के लोग हैं” 
अनुराग ठाकुर के ड्रामेबाज़ वाले बयान पर CM भूपेश बघले ने कहा- सभी दलों का अपना अस्तित्व है और सभी अलग-अलग समय पर अलग निर्णय लेते हैं। ये अनुराग ठाकुर बताएं कि इन्हीं दलों से जब BJP का भी गठबंधन हुआ और सरकार बनाई तब वे क्या थे?
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए वित्त विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की स्मारिका ‘सुनिधि’ का भी विमोचन किया। वित्त विभाग के सचिव अंकित आनंद, कोष एवं लेखा संचालक नीलकंठ टीकाम, पेंशन संचालक नम्रता गांधी और संस्थागत वित्त की विशेष सचिव एवं संचालक सुश्री शीतल वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वित्त और चित्त में गहरा संबंध है। जब वित्त बढ़िया हो तो चित्त भी बढ़िया होता है। वित्त विभाग पूरे प्रदेश की व्यवस्था के लिए धमनी का काम करता है। जहां जितनी जरूरत हो वहां उतनी राशि वित्त विभाग आबंटित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन में वित्त विभाग अच्छा काम कर रहा है। कोरोना संकट का समय राज्य की वित्तीय व्यवस्था के लिए परीक्षा का समय था। उस भीषण संकट के दौर में भी वित्तीय सेवा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा। जब देश में चारों ओर मंदी का वातावरण था, तब भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था गतिशील रही।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज जिन अधिकारियों का सम्मान हुआ है उनका मैं अभिनंदन करता हूं। पुरानी पेंशन योजना लागू करना राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की पुरानी मांग थी। हमने इसे लागू करने का फैसला किया तो केंद्र सरकार ने इस पर असहयोगात्मक रवैया अपनाया। बावजूद इसके वित्त विभाग की कार्यकुशलता से पुरानी पेंशन योजना को प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। कार्यक्रम में वित्त विभाग के सचिवअंकित आनंद ने कहा कि राज्य शासन की नीतियों और योजनाओं को लागू करने में वित्त सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शासन के दिशा-निर्देशों के साथ मितव्ययता बरतते हुए वित्तीय प्रबंधन करते हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह और स्नेह सम्मेलन के आयोजन के लिए राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ द्वारा आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष के.एल. रवि और महासचिव सचिन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं राज्य वित्त सेवा के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में ग्राम सुराजी योजना के तहत स्थापित किए गए गौठान अब आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तीकरण का पर्याय बन गए हैं। गौठानों में संचालित मल्टी एक्टिविटी से रोजगार के साधन और अवसर तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही महिलाएं अब गांव में ही रहकर अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। ग्रामीण महिलाएं अब घर की कामकाज तक ही सीमित नहीं है बल्कि आय के साधन जुटाकर परिवार की देखरेख और आर्थिक स्वावलंबन में भरपूर मदद कर रही है।
राज्य सरकार की ग्राम सुराजी योजना के तहत गांव गांव में बने गौठान अब नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। इन गौठानों में मवेशियों के सुरक्षित रखने से लेकर तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यहां गोबर से आजीविका का संवर्धन हो रहा है।महासमुंद जिले का ग्राम सिरपुर जनपद पंचायत सरायपाली अंतर्गत आता है। कस्तूरबा स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने चार वर्ष पहले गौठान में कार्य करने का फैसला लिया था। आज वे गोबर बेचकर तथा वर्मी कंपोस्ट बनाकर लाखों रुपए की आय अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन जैसे आय मूलक गतिविधियां भी अपना रही हैं। समूह की सदस्य ने बताया कि वह पहले घर के चूल्हे-चौके तक ही सीमित थी लेकिन समूह से जुड़ने के बाद और गोठान में काम करने के पश्चात एक नई सोच विकसित हुई है। अब गोठान के माध्यम से वे स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
 

panchayattantra24.- रायपुर। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। प्लास्टिक की वजह से प्रदूषण न हो तथा इंसानों और मवेशियों को भी इससे नुकसान न हो इसके लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के चलते गौठानों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को रोजगार का नया साधन उपलब्ध हुआ है। गौठानों में महिला स्व सहायता समूह अब वर्मी कंपोस्ट से बैग तैयार कर रही हैं जो सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में पर्यावरण को संरक्षण दे रहा है तथा इससे आय भी अर्जित हो रही है।
राज्य में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगित पार्क (रीपा) के अंतर्गत मानक रूप वर्मी कम्पोस्ट बैग बनाने का उद्यम स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए मशीन की स्थापना की जा रही है जिससे समूह की महिलाओं को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिल रही है। इस रोजगार से जुड़ी समूह की महिलाएं अब अमानक प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए वैकल्पिक उत्पाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट बैग, थैले, कागज के लिफाफे और दूसरे सामान बनाने की ओर अग्रसर हैं। इसी तर्ज पर महिला समूह अमानक प्लास्टिक पर असरदार तरीके से बैन लगाने के लिए सस्ते दरों पर वैकल्पिक सामग्रियां उपलब्ध करा रही हैं। इसी क्रम में महासमुंद जिले के बिरकोनी गौठान की ग्रामीण महिलाएं सिरपुर वर्मी कम्पोस्ट नाम से बैग निर्मित कर रही हैं।
राज्य सरकार द्वारा नो प्लास्टिक मुहीम के तहत रीपा के माध्यम से महिला समूहों को रोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना बनायी गयी है। बिरकोनी की राम जानकी स्व सहायता महिला समूह द्वारा बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट बैग एवं अन्य पैकिंग सामग्री, जरूरत अनुसार गौठनों में और सी-मार्ट में उपलब्ध हो रहे हैं। राम जानकी स्व-सहायता समूह बिरकोनी की श्रीमती रेखा नागपुरे ने बताया कि अब तक उन्हांने 5 हजार वर्मी कम्पोस्ट बैग जिले की गौठानों में मांग अनुसार उपलब्ध कराया है तथा उन्हें और भी ऑर्डर लगातार मिल रहे हैं। समूह की अध्यक्ष के अनुसार यह बैग मानक के अनुरूप और काफी हल्के और मजबूत होने के कारण लाने ले जाने में आसान है जिसकी वजह से इनकी मांग ज्यादा है।