Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने महामंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया था. जिसे प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने रद्द कर दिया है. इस मामले में सियासत जारी है. पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह ने इस पर कहा कि चापलूसी, जी हुजूरी वाले सब इनाम के हकदार हैं. जिनकी रीढ़ सलामत है उन्हें झेलना तिरस्कार है. भाजपा इस बयान के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है. यह सूची हमारी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसमें कोई विवाद का विषय नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है।
भाजपा के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं बचा है. बीजेपी के पास कोई जनकल्याणकारी मुद्दे नहीं हैं. यह सूची हमारी सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसमें कोई विवाद का विषय नहीं है. बीजेपी अपने यहां देखें अपने नेताओं में सामंजस्य स्थापित नहीं कर पाए हैं, वह क्या बात करेंगे. कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. प्रशिक्षकों की टीमें अलग-अलग विधानसभा के प्रशिक्षण ले रही है. बस्तर संभाग का वर्तमान में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है. रायपुर और दुर्ग संभाग का प्रशिक्षण शिविर चलेगा. बिलासपुर संभाग में जहां विधायक नहीं हैं उनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है. इस महीने के अंत तक 90 विधानसभा क्षेत्रों का प्रशिक्षण शिविर पूरा कर लेंगे।
विश्व हिंदू परिषद की बैठक पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की बीजेपी के पास मुद्दे नहीं है. RSS अपनी सभी अनुषांगिक संगठनों को भेजकर धर्मांतरण और संप्रदायिकता की बातें कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है. विश्व हिंदू परिषद अगर यह बैठक करता है तो उनका स्वागत है. लेकिन अपनी प्रोफाइल के हिसाब से छत्तीसगढ़ की फिजा खराब ना करें. यहां माहौल बिगाड़ने का काम न करें, बैठक करें।
panchayattantra24.-रायपुर/भिलाई। वैशाली नगर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने भी श्री भसीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । अपने शोक संदेश में डाॅ. महंत ने कहा कि-श्री भसीन मृदुभाषी, मिलनसार, कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन-प्रतिनिधि थे। उन्होने जिम्मेदार जन-प्रतिनिधि के रूप में सदैव अपने क्षेत्र एवं प्रदेश की समस्याओं को सदन में उठाया और उनके निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहे । उनका निधन प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य के लिये अपूरणीय क्षति है । डाॅ. महंत ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्रियों और उपाध्यक्ष के प्रभार यथावत रहेंगे। बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि समय-समय पर पदाधिकारियों के कार्य विभाजन होते रहते हैं। जो पूर्व में पदाधिकारियों के प्रभार बदले गए थे वो प्रभावशील रहेंगे। आगामी आदेश तक काम करते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी शैलेजा के हवाले से जारी एक पत्र में रवि घोष को संगठन-प्रशासन की जिम्मेदारी फिर से सौंपने की बात कही गई थी। उन्होंने पत्र में मरकाम की नियुक्तियों को निरस्त करने के आदेश दिए थे। लेकिन मरकाम ने इससे इंकार किया है और साफ तौर पर कहा है कि महामंत्री प्रशासन और संगठन का काम अरूण सिसोदिया देखेंगे। अमरजीत चावला के पास रायपुर शहर और अन्य प्रभार भी रहेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी और लिखा कि वैशालीनगर विधानसभा से भाजपा के विधायक श्री विद्यारतन भसीन जी के निधन का समाचार दुखद है। हम सब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके पारिवारजनों को हिम्मत दे।
बता दें कि दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन का निधन हो गया है। 75 वर्षीय भसीन ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे आखिरी सांस ली है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार दोपहर के बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई थी। बता दें कि विधायक विद्या रतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास महाराज का तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरा आज से शुरू हो गया है. वे 23 जून से 25 जून तक महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. महाराष्ट्र में रामसुंदर दास छत्रपति संभाजी नगर में ईडन गार्डन, संत निवास स्थल पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) में ही आज रात विश्राम करेंगे. उसके बाद 24 जून को सुबह 8:30 बजे श्री शनि आश्रम चिकलथाना संभाजी नगर पहुंचकर पंचतत्व महोत्सव में शामिल होंगे. दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक वे घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन करेंगे. जिसके बाद परमानंद गिरि महाराज आश्रम द्वारा संचालित गौशाला शरणापुर औरंगाबाद, श्री कृष्ण गौशाला दत्त आश्रम पेरूल तालुका, खुलताबाद में गौशाला निरीक्षण के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। नवा रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. कार में 3 लोग सवार थे. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला एक बार फिर गरमाया। नई राजधानी स्थित धरना स्थल पर पिछले 4 दिनों से भूखे रहकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन कर रहे युवाओ ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों में बैचैनी बढ़ा दी है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के विरोध में आमरण अनशन कर रहे युवाओं की हालत बिगड़ गई है। आमरण अनशन के चलते 6 में से 3 युवकों की तबीयत ख़राब हुई। देर रात 3 युवाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया। युवकों का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है। आमरण अनशन पर बाकी युवक और साथी बैठे हुए हैं।
आपको बता दें कि फर्जी डिग्री वालों को बर्खास्त करने की मांग पर 5 दिनों से आमरण अनशन पर युवक बैठे हैं। इस आमरण अनशन पर SC, ST के युवा बैठे हैं। दरसल यह पूरा मामला तब का है जब छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ था तब से अब तक फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी एवं राजनीतिक लाभ लेने की शिकायत की गई थी। जिस पर सरकार ने शिकायतों के निराकरण के लिए उच्च स्तरीय छानबीन समिति गठित की।

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर नए सिरे से बटवारा किया, लेकिन उनके आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने 24 घंटे के अंदर ही पलट दिया। मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं ने कहा कि बिना किसी की राय के पदाधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी अरुण सिसोदिया को दे दी गई। जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय मुख्यमंत्री की आपत्ति के बाद महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए अमरजीत चावला को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई।
panchayattantra24.-रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नवा रायपुर के अरण्य भवन में इस वर्ष वर्षा ऋतु में किए जाने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की गहन समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु 2023 में किए जाने वाले वृक्षारोपण के दौरान प्राथमिकता से ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधे लगायें जाए एवं साथ ही नदी तट रोपण को विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने वनमण्डला अधिकारियों को अपने क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण के लिए व्यापक कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री ने वन क्षेत्रों के अंदर, बाहर पौध रोपण तथा इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत किए जाने वाले वृक्षारोपण के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस वर्ष 2023 में कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण का लक्ष्य, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, नदी तट वृक्षारोपण और सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा की। नर्सरी में उपलब्ध समस्त प्रजातियों के पौधों को निःशुल्क वितरण के अतिरिक्त योजनाबद्ध तरीके से वन क्षेत्र का विस्तार करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक नदी तट के किनारे वृक्षारोपण करना है। इसके तहत विगत वर्षों की भांति वर्षा ऋतु में भी प्रदेश की हसदेव, गागर, बांकी, बुधरा, बनास, जमाड़, महानदी, शिवनाथ तथा खारून नदियों के तटों पर करीब 381 हेक्टेयर में लगभग 4 लाख 18 हजार 622 पौधों का रोपण किया जाएगा। जो न सिर्फ मृदा कटाव को रोकेगा, साथ ही छायादार, फलदार एवं अन्य बहुउद्देश्यों की पूर्ति भी भविष्य में स्थानीय नागरिकों की आवश्यकता के अनुरूप होगी।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री के निर्देशों पर विभाग द्वारा अनूठी पहल करते हुए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना इस वर्ष से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषकों एवं अन्य हितग्राहियों के निजी भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण, सहयोगी संस्था और निजी कम्पनियों की सहभागिता की स्थिति में उक्त प्रजातियों के वृक्षों का वापस खरीद सुनिश्चित करना, चयनित प्रजातियों के लिए प्रति वर्ष न्यूनतम क्रय मूल्य का निर्धारण करते हुए उनके आय में बढ़ोत्तरी करना, काष्ठ एवं प्लाईवुड आधारित उद्योगों को बढ़ावा देते हुए अतिरिक्त कर के रूप में शासन के राजस्व में वृद्वि लाना, रोजगार सृजन करना, वृक्षारोपण कार्य में सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता से शासन के वित्तीय भार को कम करना है।
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनांतर्गत कुल 26 हजार 216 कृषकों की निजी भूमियों पर 35 हजार 980.7 एकड़ रकबा में 2 करोड़ 26 लाख 27 हजार 3 सौ 23 पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसमें 677 एकड़ क्षेत्र में 2 लाख 84 क्लोनल बांस एवं 561.498 एकड़ क्षेत्र में 2 लाख 51 हजार साधारण बांस का रोपण किया जाएगा। कृष्ण कुंज योजना के अंतर्गत विगत वर्ष 2022 में 148 नगरीय निकायों में 227.244 एकड़ रकबा पर 58114 पौधे रोपित किये गये थे। इस वर्षा ऋतु 2023 में 9 स्थलों पर 12.412 एकड़ में 2810 पौधे रोपित किये जाऐंगे। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष वृक्षारोपण के दौरान सागौन, बांस, आवला, खम्हार, अर्जुन, करंज, जामुन, सिरस, शीशम, खैर, महुआ, सतावर, आम, बहेरा, काला सिरस, नीम, इमली, कलिहारी, कटहल, हर्रा, बेल, साल, बीजा, पीपल, साजा, नीलगिरी, हल्दू, रजनीगंधा, अमरूद, सल्फी, बरगद, कुसुम, मुण्डी, सर्पगंधा, गुलमोहर, नारियल, काजू, कचनार, बिही, मुनगा सहित अन्य प्रजाति के वृक्षों के पौधे और मेडिसनल प्लांट और हर्बल पौधे लगाए जाएंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में पीसीसी के कोर कमेटी की बैठक आज होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर शुरू हो चुकी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद। वही संगठन की तरफ से बैठक में शिरकत करने वालों में पीसीसी के प्रमुख मोहन मरकाम और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित है।
बता दें कि कोर कमेटी कि यह पूरी बैठक आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित हो रही है। हालाँकि इस बैठक में टिकट वितरण पर चर्चा होगी या नहीं यह तय नहीं है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार इस बैठक में उपस्थित है।