Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.महासमुन्द। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा महासमुन्द जिले के लिए जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंन्त्री डॉ शिव कुमार डहरिया को नामांकित किया गया है। 21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास शासकीय आदर्श बालक हाईस्कूल मैदान ,महासमुन्द में सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी है।
कार्यक्रम के ज़िला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद एवं तहसीलदार महासमुंद होंगे। उप संचालक समाज कल्याण समन्वयक का कार्य देखेंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर ने सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए है। इस वर्ष का थीम ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य“ एवं ’’हर घर आंगन योग“ रखा गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर योगाभ्यास के संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों,पर्यटन स्थलों में अधिक से अधिक संख्या में सामान्य योग अभ्यास व योगासनों का अभ्यास एवं प्रदर्शन कराने कहा है। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण,गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की है।

panchayattantra24.रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित जगन्नाथ महाप्रभु के रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे।

panchayattantra24..रायपुर। 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया गया। गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का मुख्यमंत्री ने भुगतान किया।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 475 करोड़ 95 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। आज 12.72 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 488 करोड़ 67 लाख रूपए हो गया है। यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 15 जून 2023 तक गौठानों में 121.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से 31 मई तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 237 करोड़ 28 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें जन्मदिन और भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।
panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाखा अउ साहित्य के तिहार कार्यक्रम का सोल्लास आयोजन सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में हुआ।इस साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगुजा, बस्तर की बोली, छत्तीसगढ़ी लेखन, प्रकाशन, चिन्हारी, डिजिटल मीडिया पर चालीस से अधिक विद्वानों ने विचार व्यक्त किए।आरंभ में पद्मश्री विभूषित सर्वश्री मदन चौहान,डॉ भारती बंधु, अनूप रंजन पाण्डेय,उषा बारले ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी। विविध विषयों पर दिन भर चले व्याख्यान माला का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी विजय मिश्रा ‘अमित’ ने किया। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी कहावत,पहेलियां,लोककला,संस्कृति की जानकारी मोहक अंदाज में दी। प्रभावी संचालन शैली -संवाद हेतु प्रभा खेतान फाउंडेशन कोलकाता की एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी आनंदिता चटर्जी ने विजय मिश्रा को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अभिकल्प फाउंडेशन के गौरव शुक्ला,अहसास वूमन संस्था से श्रीमती आंचल गरचा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इनके साथ ही गरिमा तिवारी, सृष्टि त्रिवेदी ,कीर्ति कृदत्त,दीपाली भसीन ने विशिष्टजनों का स्वागत किया।छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग,छग पर्यटन मंडल और श्री सीमेंट का भी विशेष सहयोग आयोजन में रहा। साहित्यिक व्याख्यान माला में डॉ सुधीर पाठक, रूद्र नारायण पाणीग्रही, डॉ चितरंजन कर, राहुल सिंह, संजीव तिवारी ने सूत्रधार की भूमिका का निर्वहन किया।डॉ परदेशी राम वर्मा,रामेश्वर वैष्णव, मीर अली मीर,अरुण निगम,फिल्म निर्देशक सतीश जैन,गीतेश अमरोहित,काशीराम साहू,आकाश महेश्वरी आदि ने छत्तीसगढ़ी बोली के उन्नयन- संवर्धन की संभावना और दशा- दिशा पर रोचक विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत बांसगीत,मोहरी वादन,रामनामी समाज का भजन और चेतन देवांगन की पंडवानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

panchayattantra24.रायपुर। रायपुर में रेलवे इलाके के झाड़ियों में लगी आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कई किलोमीटर दूर से लपटें और धुआं आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा था। घटना WRS कॉलोनी के पिछले हिस्से की है यहां रेलवे का लोको शेड यार्ड है जहां ट्रेन के इंजन पहुंचते हैं। कई ट्रेनों के मेंटेनेंस का काम भी यहां होता है। इसी हिस्से के पास आग लगी।
झाड़ियों से होती हुई आग ने जंगली इलाके को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन पर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से इस आग को बुझाया गया। इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है । करीब 1 से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर डिपार्टमेंट के पुष्पराज सिंह इंद्रजीत साहू, स्टीफन, पूर्णानंद देवांगन, रविंद्र वर्मा, संजय सिदार, देवेंद्र कश्यप की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं. एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं. एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष ट्रेन पुरी के लिए चलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं. जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि मंगलवार को रथ यात्रा के दर्शन के लिए करीब 10 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं. इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है।
panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की. रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए. मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मंदिर में मौजूद थे. मुख्यमंत्री बघेल के साथ सभी ने छेरा पहरा की रस्म निभाई।

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म आदिपुरुष को लेकर आपत्ति जताई है. इसके लिए सोमवार को मनोज सिंह ठाकुर ने रायपुर से एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही सनातन धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने वालों, भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली फिल्म आदिपुरुष के निर्माता निर्देशक, संवाद लेखक, ड्रेस डिजाइनर, वितरक सेंसर बोर्ड और सिनेमाघरों के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि “हाल ही में प्रदर्शित फिल्म आदिपुरुष महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण और गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस जैसे महान ग्रंथों से ली गई कथा है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, राम भक्त श्री हनुमान सहित रावण, मेघनाद, विभीषण जैसे चरित्र हैं. आदिपुरुष फिल्म में भगवान श्रीराम, माता जानकी, राम भक्त हनुमान सहित रामायण के सभी चरित्रों से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वस्त्र आभूषण वाला फिल्म बना दिया गया है।
आदिपुरुष फिल्म में रामायण की कथा और सनातनी ग्रंथों की कथाओं के साथ भी छेड़छाड़, काटछांट किया गया है. रामायण में वर्णित वेशभूषा के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए भगवान श्रीराम सहित माता सीता की वेशभूषा में काफी बदलाव किए गए हैं. माता सीता को कम वस्त्रों में दिखाया गया है जो माता सीता का अपमान है. ऐसे में माता सीता के करोड़ों भक्तों की आस्था एवं भावनाओं को ठेस पहुंची है।
panchayattantra24.रायपुर। आयकर अन्वेषण विंग ने भोपाल सेशन कोर्ट में एक रिट फाइल की है। इसमें कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया व अन्य के खिलाफ आयकर एक्ट. 277, और, 181,193,196,200,420,120 बी के उल्लंघन की बात कही है । कर्नाटक कोर्ट ने पिछले दिनोंआयकर के द्वारा दर्ज मामले से इन्हीं धाराओं को हटा दिया था। उसके बाद से तिवारी व अन्य आरोपी रिहाई के लिए जमानत याचिका लगाने की तैयारी कर रहे थे । लेकिन अब भोपाल में यह रिट ने मामला कुछ पेचिदा कर दिया है। दूसरी और सुनील अग्रवाल के बाद ईडी ने तिवारी के कोथरी (कोरबा) स्थित वाशरी पर भी कब्जा ले लिया है।