Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला- पेंड्रा-मरवाही ज़िलेवासियों को लगभग 45 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौग़ात दी
मुख्यमंत्री ने पेंड्रा प्रेस क्लब परिसर में लगभग 17 करोड़ रुपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया
श्री बघेल ने यहीं 27 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक के 22 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया
लोकार्पण – पाँच करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से अमेराटीकरा-भर्रीदांड- मटियादांड मार्ग पर सोन नदी पर बने नये पुल और पहुँच मार्ग का लोकार्पण किया
ज़िले में ठेंगादांड में दो करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से ऐनीकट लोकार्पण
तीन करोड़ 29 लाख रुपये से पेंड्रा और सेमरा में बने स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूलों का लोकार्पण
गौरेला में एक करोड़ पाँच लाख रुपए की लागत से बनी स्मृति वाटिका का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया
इसके साथ ही अन्य ३० विकास कार्य भी लोकार्पित किए गए।
भूमिपूजन – पेंड्रा से अमरकण्टक तक 11 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लगभग 19 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने चार करोड़ ११ लाख रुपये से निमधा से दरमोहली तक तीन किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क का भूमिपूजन किया ।
मुख्यमंत्री ने मड़वाही से करसींवा तक तीन करोड़ 85 लाख रुपये से बनने वाली सड़क का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने लाटा-सरईधार जोगीसार मार्ग पर जैतरणी नाला पर दो करोड़ 37 लाख रुपये से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भी भूमिपूजन किया। सकोला में 71 लाख रुपये से अधिक राशि से तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई अन्य नये विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन किया।
सप्रे जी की जयंती के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ 61 लाख रुपए के 57 विकास कार्यों की सौगत मिल रही है। इसके लिए सभी जिलावासियों को बधाई।
• नये विकास कार्यों में 16 करोड़ 99 लाख रुपए के 35 विकास कार्यो का लोकार्पण, और 27 करोड़ 62 लाख रूपए के 22 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
• आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रेस-क्लब भवन का भी उद्घाटन किया जा रहा है, इसके लिए मैं पत्रकार मित्रों को विशेष रूप से बधाई देता हूं।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सप्रे जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।
श्री बघेल ने कहा कि सप्रे जी जीवन भर देश और साहित्य की सेवा में लगे रहे। उनके कई लेख और कृतियां प्रकाशित हुई। उन्होंने अनेक संस्थाओं को जन्म दिया जिनके माध्यम से लोग देश और जन सेवा के लिए आगे आए। सन् 1900 में जब प्रकाशन के लिए पर्याप्त सुविधाएं और आधुनिक तकनीकी नहीं थी, उन्होंने वामनराव लाखे जी और रामराव चिंचोलकर जी के सहयोग से पेण्ड्रा में मासिक हिन्दी समाचार पत्र ‘छत्तीसगढ़ मित्र‘ का सम्पादन और प्रकाशन शुरू किया। सप्रे जी द्वारा रचित कहानी ‘टोकरी भर मिट्टी‘ को भारतीय साहित्य में हिन्दी की पहली मौलिक कहानी का गौरव प्राप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्रे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्यकारों और पत्रकारों सहित आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक है।
panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भीषण गर्मी और बारिश में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लू और गर्मी से बचाव की आवश्यक व्यवस्था करें. इसके साथ अस्पतालों और नगरीय निकायों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बारिश में देरी से नुकसान ना होने पाये।
भीषण गर्मी और बारिश में हो रही देरी पर तैयारियों के दिये निर्देश
लू और गर्मी से बचाव की करें आवश्यक व्यवस्था
अस्पतालों और नगरीय निकायों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश
किसानों को बारिश में देरी से नुकसान ना होने पाये

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में नक्सलियों का आतंक एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि केंद्र और राज्य की सरकार लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ने की कवायद में लग हुई है। लेकिन इस बीच बस्तर नक्सलियों के हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, जहां बंदूकें बनाई जा रही हैं। बंदूक बनाने के लिए कई कारीगर एक साथ मिलजुल कर काम कर रहे हैं। कुछ वर्दी में है तो कुछ सामान्य वेशभूषा में। खास बात यह है कि बनाए जाने वाली बंदूक परंपरागत तरीके से बनाई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर का सुकमा बीजापुर जिले का इलाका, जिसे नक्सलियों की मिलिट्री राजधानी कह जाता है। ऐसा इसलिए कि यहां युवा नौजवान नक्सलियों की विचारधारा से प्रेरित होकर लगातार हथियारों से खेलना, हमले करना, हथियार बनाना आम समझते हैं। यहां लोग दिनभर घरों में काम करते दिखाई देंगे, लेकिन एक तस्वीर ये भी सामने आती है जहां जंगलों में हथियारों की फसल लगाई जाती है। यहां नक्सली युवाओं के हाथों में बंदूक थमाकर सत्ता की चाबी खोलना चाहता है, जहां किसी भी पल पुलिस फोर्स पर अचानक नक्सली 300 से 400 की संख्या में लड़ाकों को लेकर हमला बोल देते हैं। आखिर इनके हथियार इन्हें कहां से मिलते हैं? अत्याधुनिक हथियारों का इंटर स्टेट बॉर्डर कनेक्शन तो आपने सुना होगा कि कैसे नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और चाइना के जरिए हथियार माओवादियों तक पहुंचते हैं। लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं बस्तर के जंगलों में माओवादी हथियार कैसे बनाते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ खास तकनीक का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। नक्सली सालों से परंपरागत तौर पर इस्तेमाल होने वाली 12 बोर की बंदूक और सिंगल शॉट गन इसी तरह से बनाते हैं। इनमें छोटी से लेकर कंधे पर टांगने के लिए बनाई जाने वाली बंदूक शामिल है।
panchayattantra24.रायपुर। हेलीपेड पर पेंड्रा वासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने सीएम भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया। प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, स्थानीय विधायक डॉ के के ध्रुव, पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान आईजी बी एन मीणा, कलेक्टर प्रियंका महोबिया, एसपी योगेश पटेल सहित जन प्रतिनिधि भी साथ में मौजूद है. पेंड्रा में मुख्यमंत्री बघेल ने इंदिरा उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

panchayattantra24.रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को भाजपा में लाने का प्रयास किया था। डॉ. सिंह ने कहा कि सिंहदेव एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं। कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। फैसला उनको करना है। पार्टी का दरवाजा सबके लिए खुला है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच मिलना जुलना तो होता ही रहता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर कभी चुनाव नहीं लड़ा। उसने विकास के नाम पर वोट मांगे हैं। 23-24 के चुनाव में भी भाजपा विकास के नाम पर ही वोट मांगेगी। भाजपा राम, हनुमान या धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती। राम मंदिर निर्माण का मुद्दा तो जनसंघ के जमाने से था। देश की जनता राम मंदिर बनने से खुश है। भाजपा का एकमात्र मुद्दा विकास विकास और केवल विकास है। 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, उनके ही नाम पर हम जनता के बीच जाएंगे और उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से पार्टी फिर सरकार बनाएगी। डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि वे राम के नाम पर वैतरणी पार तो करना चाहते हैं। मगर इसके लिए सरकार के कर्म भी तो अच्छे होनी चाहिए। प्रदेश, में लगातार ईडी का छापा पड़ रहा है। शराब, रेत और जमीन माफियाओं का बोलबाला है। राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा। रेत के साथ मानव का कंकाल गिरा रहे हैं। सरकार केवल नरवा, गरवा, घुरवा, बारी किया है। प्रदेश का विकास काफी पीछे छूट गया है।
डॉ सिंह ने कहा कि इस माह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। राष्ट्रीय नेताओं के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ा है, जिसे विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना है। इसके लिए महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है।
*योजना के तहत अब तक 96 हजार 258 नागरिकों ने बनवाए प्रमाण पत्र*

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए संचालित लोकप्रिय ‘‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘‘ को प्रदेश की सभी 44 नगर पालिकाओं में लागू करने का बड़ा निर्णय लिया है। वर्तमान में यह योजना प्रदेश की 14 नगर निगमों में संचालित है।
इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 01 मई 2022 से लागू इस योजना का लाभ अब तक 96 हजार 258 नागरिक उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर इस योजना के लागू होने के बाद से नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्र और शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए नगर निगम, तहसील तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के आवश्यकता नहीं रह गई है।
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब तक 96 हजार 258 नागरिकों को उनकी आवश्यकता के शासकीय दस्तावेज घर बैठे प्रदान किए जा चुके हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 01 लाख 13 हजार 234 नागरिकों द्वारा टोल फ्री 14545 नंबर पर सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए कॉल किए गए हैं। योजना के लागू होने से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों को काफी सहूलियत हो गई है।
*जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित अनेक तरह के दस्तावेज कराए जा रहे उपलब्ध*
मितान योजना के अंतर्गत घर बैठे मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की रिकार्ड की नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार और दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मितान सेवा से प्राप्त किये जा सकते हैं। इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड ट्रांसफर/सरेंडर, राशन कार्ड सुधार, नया राशन कार्ड एपीएल, राशन कार्ड गुम केस, राशन कार्ड में नाम जोड़ना/काटना, नया बीपीएल राशन कार्ड बनाने की सुविधा इस योजना के तहत प्रदान की जा रही है।
नागरिकों को मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये योजना के टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं और टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का रायपुर विमानतल में स्वागत किया गया. इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल राव उपस्थित रहे।
बता दें कि रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा PSC संग्राम करने जा रही है। इसके तहत सप्रे स्कूल के पास सभा के बाद CM हाउस घेरने भाजपाई निकलेंगे। विरोध प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए शहर के बीचों-बीच 6 मुख्य सड़कों को बंद किया गया है। ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है। सीजीपीएससी भर्ती में भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के हर जिले से हजारों युवा जुटाने का प्रयास बीजेपी कर रही है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या खासतौर पर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग जिला रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल बसों का जांच शिविर दूसरी बार आयोजन किया गया। बता दे कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में विगत 11 जून 2023 को स्कूल बसों का जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 71 शैक्षणिक संस्थानों के 599 स्कूली बस जांच हेतु उपस्थित आए थे , जिन शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बस उक्त शिविर में नहीं आए थे उन्हें पुनः 18 जून 2023 को जांच शिविर में उपस्थित होने आहूत की गई थी जिसमें जिला रायपुर के 27 शैक्षणिक संस्थानों से 123 बसे उपस्थित हुए जिनका यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण किया गया साथ ही एमटी शाखा अमलेश्वर दुर्ग एवं रायपुर के टाटा मोटर्स , स्वराज मजदा कंपनी के कुशल इंजीनियर व मैकेनिकों द्वारा मेकनिकाल जांच किया गया जिसमें उपस्थित सभी बसें फीट पाई गई।
साथ ही उपस्थित सभी चालकों का जिला अस्पताल रायपुर से डॉक्टर ऊर्जा गर्ग , डॉ अपूर्वा चंद्राकर की टीम एवं ए एस जी आई अस्पताल शंकर नगर रायपुर से डॉक्टर विनोद एवं टीम के द्वारा स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। जिनमें से कुल 8 बस चालकों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित होना पाया गया जो निम्नानुसार है। कृष्णा पब्लिक स्कूल से 03 , शिवोम विद्यापीठ से 01 , वृंदा नॉटी किड्स से 01, ब्राइटन स्कूल से 01 एवं आरके शारदा विद्या मंदिर से 02 बस चालकों में से 03 बस चालकों को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप दोनों होना पाया गया , 04 बस चालको को मधुमेह एवं 01 बस चालक को उच्च रक्तचाप से पीड़ित होना पाया गया जिन्हें चिकित्सक द्वारा उचित परामर्श दिया गया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के 200 योग शिक्षक नया रायपुर के तूता धरना स्थल में 2 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना पर बैठे हैं. शिक्षकों की मांग है कि, योग शिक्षकों की भर्ती बिहार और मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर राज्य के हाई, हायर सेकंडरी और सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाए।
खोमेश साहू (महासचिव, छग योग शिक्षक संघ) ने कहा कि, 10 वर्षों से योग शिक्षकों की भर्ती के लिए मांग कर रहे हैं. हमारे राज्य में 20 साल से योग का पाठ्यक्रम संचालित है और वर्तमान में 21 विश्वविद्यालयों और 42 महाविद्यालय में कोर्स संचालित हैं. 15 से 20 हजार लोग योग की डिग्री और डिप्लोमा लेकर रोजगार के अवसर के लिए भटक रहे हैं. आगे उन्होंने कहा, योग की योग्यता हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई के लिए सरकार ही संस्थानों को मान्यता देती है. लेकिन पढ़ाई करके निकलने वाले विद्यार्थियों के लिए योग के फील्ड में भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है. 2 सूत्री मांग को लेकर हम धरना दे रहे हैं। अनिल चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, छग योग शिक्षक संघ) ने कहा, शासकीय स्कूलों में योग शिक्षकों की भर्ती और राज्य के समस्त आत्मानंद स्कूलों में योग की शिक्षा की भर्ती की जाए।