Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय नौसेना (आईएनए) में चयनित होकर हेलीकॉप्टर पायलट बना कृपासिंधु पटेल। इसके बाद लेफ्टिनेंट कृपासिंधु पटेल जब अपने गांव खिचरी पहुंचा। ग्रामवासियों ने अपने होनहार बेटे का भव्य स्वागत किया। खिचरी गांव पहुंचने के पहले तहसील मुख्यालय बरमकेला में चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला इकाई के अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में चेंबर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बरमकेला नगर वासियों ने सिंधु पटेल का स्वागत व सम्मान किया।
तारापुर हायर सेकण्डरी स्कूल के व्याख्याता भोजराम पटेल एवं धनमती पटेल के बड़े बेटे हैं कृपासिंधु। इनकी प्राथमिक पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई राजीव नगर रायगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। बाद में सैनिक स्कूल रीवा (म.प्र.) के लिए चयनित होकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई वहीं से पूरी की। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा एनडीए पास कर भारतीय नौसेना एकैडमी (आईएनए) में प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में कृपासिंधु का चयन हुआ।
कृपासिंधु ने केरल के एजीमाला में 4 साल प्रशिक्षण के साथ सम्बद्ध विश्वविद्यालय जेएनयू दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की। ये अपने बैच में टॉप थ्री में स्थान बनाकर तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के हाथों ब्रांज मेडल से सम्मानित हैं।
 

 
 
panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 27 जून को आठ नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के रिक्त आठ पदों के लिए मतदान होना है। मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुगम बनाने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता इनमें से किसी एक दस्तावेज़ को मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी/निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।
मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र के तौर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान-पत्र का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची का उपयोग किया जा सकता है। बार कौंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र एवं फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर SEC-ER द्वारा Online जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची का उपयोग भी मतदाता, पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के शिवानंद नगर में कुत्ते को दो लोगों ने डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके साथ ही कुत्ते को खाना परोसने वाली महिला के साथ भी दोनों ने अभद्रता की थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। 
 जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवानंद नगर सेक्टर-1 के मोहल्ले की रहवासी ललिता चौधरी ने बताया कि विगत 6 साल से हमारे मोहल्ले में एक कुतिया आती थी, जिसका नाम भुरी रखा गया था. भूरी को महिला खाना परोसती थी और उसका देखभाल करती थी, लेकिन महिला का जानवर से यह प्रेम मोहल्ले के कुछ लोगों को नागवार गुजरी. रहवासी चिन्नी राव और निर्मल बावरिया ने रात के साय में भूरी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ खमतराई थाना में पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11, आईपीसी 429, 506, 534, 294 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
 

 

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम बघेल ने कहा, भाजपा के बड़े नेताओं के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. छत्तीसगढ़ के सारे भाजपा नेता किनारे लगा दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ में अभी ओम माथुर ही सबकुछ हैं। 
आगे सीएम बघेल ने कहा, सोशल मीडिया में हम मजबूती से काम करेंगे. भाजपा सोशल मीडिया में झूठ फैलाती है. कांग्रेस सच के साथ लोगों के बीच पहुंचेगी। 
 

 

 panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गेहूं का स्टॉक लिमिट का निर्धारण कर दिया गया है। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन से 15 जून को प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा 12 जून 2023 को राजपत्र में प्रकाशित कर गेहूं के लिए स्टॉक लिमिट का निर्धारण करने का आदेश दिया गया था।
    खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि व्यापारी-थोक विक्रेता के लिए 3000 टन का स्टॉक लिमिट तय किया गया है। इसी प्रकार रिटेलर (प्रत्येक रिटेल आउटलेट के लिए 10 टन), बिग चेन रिटेलर (प्रत्येक आउटलेट के लिए 10 टन) और उनके सभी डिपो पर 3000 टन स्टॉक लिमिट का निर्धारण किया गया है। इसी तरह प्रोसेसर्स (वार्षिक संस्थापित क्षमता का 75 प्रतिशत या मासिक स्थापित क्षमता के बराबर मात्रा को 2023-24 के शेष महीनों से गुणा करके जो भी कम हो) स्टॉक लिमिट का निर्धारण किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि स्टॉक सीमा के लिए संबंधित विधिक इकाईयां भारत सरकार के पोर्टल में स्टॉक की स्थिति की घोषणा करेगी और यदि उनके पास निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक है तो वे अधिसूचना जारी होने के तीस दिनों के भीतर स्टॉक निर्धारित सीमा में करें।
पत्र में कलेक्टरों को व्यापारियों की बैठक लेकर आदेश की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित व्यापारिक संस्थानों को प्रति शुक्रवार स्टॉक की जानकारी देने को कहा गया है। भारत सरकार द्वारा जारी यह आदेश 31 मार्च 2024 तक की अवधि के लिए प्रभावशील रहेगा।

 

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री  बघेल ने उन्हें हड़ताल के कारण अटके कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। गुरुवार रात हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सरकार ने भारी संख्या में नौकरी का पिटारा खोल दिया है, जिससे प्रदेश में युवा वर्ग उत्साहित हैं। सभी को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम गढ़ रही है। इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है।
 मुख्यमंत्री बघेल ने पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि जन सेवा के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पटवारियों की हड़ताल के कारण बाधित कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।
 उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पटवारी संघ 15 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इसके कारण आमजन को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य में शासकीय पदों में भर्ती के लिए रास्ता खुला और मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में सभी विभागों में मोशन मोड़ पर बड़े पैमाने में रिक्त पदों पर भर्तियां जारी हैं। जिसके लिए जरूरी दस्तावेजों जैसे- जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में पटवारी की मुख्य भूमिका है।
 पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने से विद्यार्थियों को भी जाति, निवास, आय जैसे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में भी कठिनाई हो रही थी।वहीं किसानों, आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में, राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में भी बाधा आ रही थी। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विशेष पहल करते हुए पटवारियों की हड़ताल खत्म करवाई।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें और अन्य सामग्री खरीदने मिल रही मदद रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना एक सुखद सहारा बनी है। प्रदेश के ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सहित अन्य खर्चे उठाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है, इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। यह योजना अनेक युवाओं के भविष्य को एक नया आयाम देने में सहायक बन गया है।
मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चैनपुर में रहने वाली सुश्री मीनू चौरसिया भी एक बेरोजगार युवा है जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी होटल व्यवसाय में काम करते हैं और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले उन्हें पुस्तक, स्टेशनरी और परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक जरूरतों के लिए पैसों की बहुत दिक्कत होती थी। परंतु बेरोजगारी भत्ता मिलने से उन्हें पुस्तक, कॉपी, पेन, प्रतियोगी पुस्तकें व परीक्षा फॉर्म भरने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने यूट्यूब में पढ़ाई करने के लिये नेट रिचार्ज भी कराया है। सुश्री चौरसिया ने बताया कि उन्हें अब आर्थिक रूप से परिजनों पर आश्रित नहीं रहना पड़ रहा है। उन्होंने अभी श्रम विभाग में नियुक्ति के लिए आवेदन किया है। योजनांतर्गत सहायता राशि प्रदान करने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।
इसी तरह कोरबा शहरी क्षेत्र स्थित काशीनगर की रहने वाली सुश्री राजलक्ष्मी राठौर ने बताया कि वह एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद शासकीय नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। अभी वह यूजीसी नेट, शिक्षक भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनकी इच्छा है कि एक अच्छी नौकरी हासिल कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अपने पिता का सहयोग करें एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन करें, लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उनके इरादों के बीच रुकावट बन रही थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 4 सदस्य हैं। उनके पिता एक स्टाम्प वेंडर हैं, उनकी आय बहुत कम है। साथ ही घर में उनके पिता ही एक मात्र कमाने वाले सदस्य हैं। उनकी आय से घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ परिवार की सदस्यों की जरूरतें पूरी करने में ही खर्च हो जाती है।
       गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 31 मई को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के एक लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों के खाते में 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। इन हितग्राहियों में 66 हजार 185 हितग्राहियों को, जिन्हें माह अप्रैल में प्रथम किश्त की राशि जारी की गई थी, उन्हें आज द्वितीय किश्त के रूप में 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रूपए, 24 हजार 15 हितग्राहियों को जिन्होंने 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन किया था, उन्हें माह अप्रैल और मई दोनों माह की बेरोजगारी भत्ते की किश्त के रूप में 12 करोड़ 75 हजार रूपए की राशि जारी की गई। इसी प्रकार 15 हजार 195 हितग्राहियों को जिन्होंने मई 2023 में आवेदन किया था, उन्हें आज प्रथम किश्त की राशि के रूप में 3 करोड़ 79 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई। बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को प्रथम और द्वितीय किश्त के रूप में कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रूपए की राशि जारी की गई है।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कल शाम गुजरात के तट से टकराने के बाद बेहद खतरनाक हो गया है। ये तूफान तेज़ी के साथ सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं इस तूफ़ान का असर देश के कई अन्य राज्यों में भी देखने के लिए मिल रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए भी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून आने में देरी होगी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मानसून की रफ़्तार धीमी हो गई है। इसी कारण से अब प्रदेश में मानसून के पहुंचने का समय आगे बढ़ गया है। इसके चलते प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 18 से 21 जून के बीच मानसून के रफ़्तार में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।
 

 
 
panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं भा सदस्य अर्चना उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग निकलन की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 185 वीं सुनवाई हुई, रायपुर जिले में आयोजित जन सुनवाई में कुल 41 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
अन्य प्रकरण में आवेदिका को मिर्गी बीमारी के कारण उनके समाज में उनका रिश्ता नही हुआ तब आवेदिका ने साहू समाज के लड़के से विवाह किया जिसके बाद से आवेदिका को उनके घर परिवार के शादी विवाह में आने-जाने पर अनावेदकगण द्वारा रोक लगाई गई है अनावेदकगण का कहना है कि उनके द्वारा आवेदिका पर कहीं भी प्रतिबंध नही लगाया गया है अपने माता-पिता के साथ दुःख में शामिल होने पर कोई रोक टोक या प्रतिबंध नही लगाया गया आवेदिका इस आर्डरशीट की प्रति अपने समाज को दिखा सकती है फिर अगर छोड़ने की बात हो तो पुनः आयोग को सूचित कर सकती है। आवेदिका के सूचना के बाद प्रकरण समाप्त करने की बात कही गई।
अन्य प्रकरण में आवेदिका के दो बच्चे है जिसमें से एक का उम्र 18 वर्ष और दूसरे का उम्र 13 वर्ष है दोनो बच्चों ने कहा की अगर माता पिता तलाक लेते है तो बच्चे अपने माता पिता दोनो से रिश्ता तोड़ लेंगे। इसके पश्चात् दोनो पक्षों ने कहा कि वह एक बार आपस में विस्तृत चर्चा करने के उपरांत सुलह करने पर विचार करेंगे। कल दिनांक 15 जून 2023 को दोनो पक्ष अधिवक्ता एवं काउंसलर को जांच बैठाकर सुलहनामा तैयार करेंगे जिसके बाद 23 जून 2023 को सुलहनामा के आधार पर प्रकरण पर निराकरण किया जायेगा।
अन्य प्रकरण में आनावेदक, आवेदिका का पति है अनावेदक ने आवेदिका को तलाक लिये बिना दूसरी महिला से मंदिर में शादी करना बता रहा है दूसरी महिला ने स्वीकार किया है वह अनावेदक की पत्नि होना और दो बच्चे होना जानती है अनावेदक ने यह स्वीकार किया और कहता है कि दोनो पत्नि को साथ रखेगा आयोग के समक्ष उनकी स्वीकारोक्ती में यह बात साबित होता है कि अनावेदक अपनी पत्नि से तलाक बिना मंदिर में दूसरी शादी किया है जो कि कानूनी अपराध है इसलिये उसे गोलबाजार थाना भेजा जा रहा है इस पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर अनावेदक दूसरी महिला की निवास का व्यवस्था नही है इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से नारी निकेतन भेजा गया उसके माता पिता शपथ पत्र देकर अपने साथ ले जा सकते है।अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष अपने अपने दस्तावेज की कापी एक दूसरे को प्रदान किया। और उसका संक्षेप में शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे।
अन्य प्रकरण में आवेदिका को उसके पति की मृत्यु के बाद से उसकी संपत्ति अनावेदकगणों के पास है ऐसा आवेदिका का कहना है अनावेदक क्रमांक 1 से आवेदिका को मुख्य शिकायत है आज वह अनुपस्थित है। उपस्थित अनावेदकगण अपने पिता की उम्र 85 वर्ष का हवाला देकर उनकी उपस्थिति निरस्त कराना चाहते है जो की संभव नहीं है। इसलिये उभय पक्ष को इसलिये उमय पक्ष को समझाईश दिया गया कि वह आयोग में सम्माननीय सदस्य और अधिवक्ता की टीम के समक्ष एक ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करे कि उसका और उसकी बेटी के भरण-पोषण के लिये क्या देने तैयार है। टीम की कमेटी के समक्ष सभी अनावेदकगणों की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाये। प्रकरण कमेटी के समक्ष अपना प्रस्ताव रखने के लिये 28.06.2023 को 11 बजे सुनिश्चित किया गया है।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने पैतृक गहनों के बंटवारे का आवेदन दिया है अनावेदक और उसकी पत्नि ने बताया कि अनावेदक ने अपनी मां का 17 साल तक लगातार ईलाज कराया और उनका पालन-पोषण किया। इस बात की पृष्टि आवेदिका के पति ने किया है। अनावेदक ने यह भी बताया कि उनके पिता आवेदिका के घर में किराये से रहते थे, और पूरी संपत्ति का बंटवारा सभी भाई-बहनों में कर दिया था। ऐसी स्थिति में महज कुछ गहनों के लिये अनावेदकगणों को पक्षकार बनाकर परेशान करने की मंशा बस दिखाई देती है। वृद्ध माता-पिता की सेवा करना नही चाहते और गहनों के लिये लड़ाई भी कर रहे है। इस स्तर पर प्रकरण नस्तिबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अगस्त 2022 में वह अनावेदकगण के हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी क्योंकि गर्भ शिशु की हलचल नही हो रही थी। अनावेदकगणों ने यह बताया कि बच्चे की 6 दिन पहले मृत्यु हो चुकी थी जिसके लिये नार्मल डिलिवरी का प्रयास अनावेदिका के द्वारा किया गया था। जिसमें बेजाइनल रियर हो गया था। जिससे बाद में आवेदिका को समस्या हुई और उस जगह से आवेदिका का मल बाहर आने लग गया था कुछ दिन बाद फिर से रिपेयर किया गया लेकिन समस्या ठीक नही हुई तब आवेदिका ने रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में अपना ईलाज कराया गया जिसमें मल पास करने के लिये अलग से नली बनाई गई। रामकृष्ण में ईलाज के बाद भी 3-4 महिने बाद आवेदिका स्वस्थ हो पाई जिसमें आवेदिका के पक्ष का 3-4 लाख रूपये खर्च हुआ। जिससे आवेदिका को परेशानी हुई। अतः उसने आयोग के समक्ष अपना प्रकरण प्रस्तुत किया है और अनावेदकगण से 20 लाख रूपये क्षतिपूर्ति दिलाने की बात लिखी है अन्यथा अनावेदकगणों के विरूद्ध कानुनी कार्यवाही की जायेगी अनावेदकगण के द्वारा दो दस्तावेज प्रस्तुत किये गये है। जिसमें सी.एम.एच.ओ. 05.12.2022 एस.पी. राजनांदगांव की रिपोर्ट 27.01.2023 की रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। अनावेदकगण का कथन है कि दोनो जगहों से उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं किया गया। अतः उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। आवेदिका का कथन है कि रामकृष्ण हॉस्पिटल के डॉ. ने बताया कि अनावेदकगणों के द्वारा गलत ईलाज किया था जिसके कारण परेशानी हुई थी। अनावेदकगणों के द्वारा और कोई दस्तावेज नही दिया गया है। आवेदिका नेअपनी समस्त दस्तावेज आयोग में जमा किया है। पुरे प्रकरण और रिपोर्ट की जांच कराई जायेगी तब प्रकरण सुनवाई में रखा जायेगा। इस बीच अनावेदकगण किसी भी तरह से आवेदिका से संपर्क करने का प्रयास न करें और न ही आवेदिका को किसी तरह का दबाव बनावे प्रकरण आगामी सुनवाई में रिपोर्ट मिलने के पश्चात् रखा जायेगा।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक आये दिन मारपीट करता है और उसके तीन बच्चे हैं। अनावेदक 25 हजार रूपये महिना कमाता है और साथ ही मकान दलाली का काम करता है। उनके दो बच्चे एन.एच. गोयल स्कूल में और एक बच्चा ब्राइटन स्कूल में पढ़ता है। आवेदिका अभी अपने ननंद के घर पर रहती है और उसने बताया कि उसका बीरगांव में एक घर है वहां वह अपने बच्चों के साथ रहेगी। अनावेदक आवेदिका को भरण-पोषण हेतु पैसा देगा। अनावेदक ने बताया कि वह बच्चों की स्कूल फिस पढ़ाई लिखाई का खर्च एवं घर का राशन भरेगा। आवेदिका को हाथ खर्च के लिये 10 हजार रूपये प्रतिमाह भरण-पोषण देगा। इस प्रकरण में काउंसलर श्रीमती चंद्रिका कौशल को निगरानी हेतु नियुक्त किया गया। प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर पुनः एक बार सुना जायेगा। तब प्रकरण पर अंतिम निर्णय किया जायेगा। प्रकरण की सुनवाई तीन माह बाद रखी जायेगी।
अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों की काउंसलिंग किया गया और आवेदिका अपने मायके में रहती है जहां अनावेदक बच्चों से मिल सकता है अनावेदक हर सप्ताह 2 हजार रूपये बच्चों और आवेदिका को भरण-पोषण राशि महिने के कुल 8 हजार रूपये देगा। प्रकरण में काउंसलर सुषमा दुबे को नियुक्त किया जाता है कि 6 महिना तक इस प्रकरण की निगरानी करेगी इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तिबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया आवेदिका के पति के नाम का दुकान अनावेदक ने अपने कब्जे में रखा है अनावेदक का कहना है कि पैतृक मकान पर आवेदिका के पति ने कब्जा किया है उभय पक्ष यदि राजीनामे के लिये सुलह करना चाहते है तो अपने लिखित स्टाम्प प्रस्तुत करें। तत्पश्चात प्रकरण को सुना जायेगा।
अन्य प्रकरण में आवेदिका अनावेदकगणों की बहन है उसकी जिम्मेदारी कोई भी भाई नही ले रहा है जबकि पिता की अनुकम्पा नियुक्ति एक भाई जिम्मेदारी लेने को तैयार है मां की मृत्यु के बाद आवेदिका को घर से निकाल दिया आवेदिका के विवाह के लिये तीनो भाई पैसा देने के लिये तैयार है जिसमें एक भाई तीन माह बाद 40 हजार देगा. दूसरा भाई 30 हजार देगा तथा तीसरा भाई 10 हजार रूपया देगा कुल मिलाकर तीनों भाई 80 हजार रूपया देंगे ताकि आवेदिका अपनी शादी कर सके इस प्रकरण में काउंसलर चंद्रिका कौशल को निगरानी हेतु नियुक्त किया गया तीन माह के बाद एक तारिख सुनिश्चित करें ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।
अन्य प्रकरण में कुलपति की ओर से सहायक कुल सचिव ने विश्वविद्यालय द्वारा की गई जांच रिपोर्ट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है जिसके आधार पर कुलसचिव के आवेदन के शिकायत को निराधार माना है आवेदिका से पुछे जाने पर उसने कहा कि उसे अपना गवाह प्रस्तुत करने के लिये कोई अवसर नही दिया गया। इस प्रकरण को आवेदिका पक्ष के गवाही के लिये नियत किया गया। आवेदिका अपने समर्थन के लिये गवाह प्रस्तुत करे तत्पश्चात् प्रकरण 7 जुलाई को रखा जायेगा।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट-मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति, रीति-रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुईं।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़़ी बैगा जनजाति के मुखिया ईतवारी बैगा मछिया ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट की। छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों के समूह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का बैगा जनजातियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से स्वागत भी किया। इसके बाद सभी जनजातीय समूह ने संसद भवन का भ्रमण किया और वहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से भेंट-मुलाकात की और अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से अवगत कराया। कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रतिनिधिमंडल में ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज, पुसूराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण, सेमलाल बैगा, सोनालाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, जगोतीन बाई बैगा एवं श्रीमती बैसाखीन बाई बैगा शामिल हुईं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हांकित विशेष पिछड़ी पांच जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। पांच विशेष पिछड़ी जनजातिया में बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया शामिल है। विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बैगा कबीरधाम, मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में निवारसत है। इसी प्रकार पहाड़ी कोरवा सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और कोरबा जिले में निवासरत है। बिरहोर जनजाति जिला कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर में निवासरत हैं। कमार जनजाति जिला गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और महासमुंद में निवासरत है। विशेष पिछड़ी जनजाति अबूझमाड़िया जिला नारायणपुर में निवासरत हैं। रायपुर, 15 जून 2023/छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट-मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति, रीति-रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुईं।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़़ी बैगा जनजाति के मुखिया ईतवारी बैगा मछिया ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट की। छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों के समूह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का बैगा जनजातियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से स्वागत भी किया। इसके बाद सभी जनजातीय समूह ने संसद भवन का भ्रमण किया और वहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला से भेंट-मुलाकात की और अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से अवगत कराया। कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रतिनिधिमंडल में ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज, श्री पुसूराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण, श्री सेमलाल बैगा, श्री सोनालाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, श्रीमती जगोतीन बाई बैगा एवं श्रीमती बैसाखीन बाई बैगा शामिल हुईं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हांकित विशेष पिछड़ी पांच जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। पांच विशेष पिछड़ी जनजातिया में बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया शामिल है। विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बैगा कबीरधाम, मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में निवारसत है। इसी प्रकार पहाड़ी कोरवा सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और कोरबा जिले में निवासरत है। बिरहोर जनजाति जिला कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर में निवासरत हैं। कमार जनजाति जिला गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और महासमुंद में निवासरत है। विशेष पिछड़ी जनजाति अबूझमाड़िया जिला नारायणपुर में निवासरत हैं।