Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो रही है. इस परीक्षा में 3095 कैंडिडेट्स शामिल होंगे. राज्य सेवा परीक्षा की 210 पदों के लिए ये परीक्षा हो रही है. इसके लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 18 जून तक चलेगी. जो कि दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की रहेगी।
CGPSC mains परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 5 जून को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

panchayattantra24.रायपुर। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने बुधवार को ओडिशा के कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराये गए बालसोर ट्रेन दुर्घटना के घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक एवं डॉक्टरों की टीम से भी चर्चा की और मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी ली।
panchayattantra24.रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ बैठक कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं और उनके निदान पर भी बैठक में चर्चा की गई। सिंहदेव ने इस दौरान गैर शासकीय चिकित्सालयों में हो रही डिलीवरी की रिपोर्टिंग को और सुदृढ़ करने के साथ डॉटा एंट्री में हो रही समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक जयप्रकाश मौर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा और महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए। सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, संभागीय संयुक्त संचालक, जिलों में पदस्थ विभागीय उप संचालक, ज़िला कार्यक्रम प्रबन्धक तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
पोषण पुनर्वास केंद्र में बेहतर परिणाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में शिशु और मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। किसी भी रोग के संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया। सिंहदेव ने पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बेहतर परिणाम के लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और डॉक्टरों को संवेदनशीलता के साथ काम करने कहा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में आ रही समस्याओं को जाना। उन्होंने अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों तथा दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग, पीसीपीएनडीटी एक्ट, ब्लड-बैंक, सिकलसेल प्रबंधन तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
panchayattantra24.रायपुर। बोरियाकला रायपुर में ग्रामीण विधानसभा तथा सिंधु पैलेस शंकर नगर में उत्तर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संगठननिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग,तप और बलिदान की वजह से ही आज भारतीय जनता पार्टी शिखर पर विराजित है। भाजपा को मजबूत बनाने और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए किए गए उनके संघर्षों को कभी भुलाया नही जा सकता। इस सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन की दशा और दिशा को लेकर अपने विचार रखें। इस दौरान उपस्थित जनों से रूबरू होते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप वरिष्ठ जनों के कंधों पर बैठकर ही हमने राजनीति में सफलता अर्जित की है। इसलिए आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा ही जरूरी रहा है।
उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 सालों से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों का कीर्तिमान रच कर छत्तीसगढ़ को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। 15 साल के भाजपा राज में जो विकास के काम हुए हैं वो ही दिख रहे है। कांग्रेस की सरकार ने कुछ नया काम नहीं किया है। यहां तक की केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी छत्तीसगढ़ की जनता को देने में वे आनाकानी करने लगे हैं। नल जल योजना में छत्तीसगढ़ देश में 23वे स्थान पर है। ऐसा ही हाल प्रधानमंत्री आवास योजना का है। मोदी सरकार इस योजना के लिए हजारों करोड़ रुपए भूपेश सरकार को प्रदान कर रही है परंतु सारी योजनाओं को ये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का उल्लेख करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीते 9 सालों में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। हर क्षेत्र में देश ने सफलता के झंडे गाड़े ही हैं,गांव,गरीब और किसानों के विकास की दिशा में भी अनेक बड़े काम और सुधार हुए है। छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो बीते 4 सालों में डेढ़ लाख करोड़ रुपए मोदी सरकार ने प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में धर्म की रक्षा के लिए भी नरेंद्र मोदी जी की सरकार प्रतिबद्ध है। आज हम भाजपाइयों के लिए गर्व की बात है कि हमने कहा था राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे आज देखिए भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया है। आज भाजपा राज में काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल मंदिर, की भव्यता विराट स्वरूप में दिख रहा है।
बृजमोहन ने कहा कि भाजपा को ऊंचाई तक पहुंचाने में दिया छाप वाले जनसंघ से लेकर कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनसंघ जमाने के वरिष्ठ जन बताते हैं कि जब भी प्रचार करने निकलते थे तो कांग्रेसी मजाक उड़ाते हुए कहते थे “इस दीया में तेल नहीं, सरकार बनाना खेल नहीं”। परंतु आज वक्त ने करवट बदल ली है। दीया छाप से कमल फूल की बनी पार्टी भाजपा आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। और जनता के दिलों को जीत कर दिल्ली की सत्ता पर बैठी है। बृजमोहन ने वरिष्ठ जनों से आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जिताने के लिए आप सभी आगे रहना है। इस बैठक में सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, पूर्व विधायक,श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, संजय श्रीवास्तव, खूबचंद पारख़, रमेश सिंह ठाकुर, किशोर महानंद, ओंकार बैस आदि उपस्थित थे।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव को 15 जून उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। बघेल ने स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्री राव अपनी अद्भुत प्रतिभा और राजनैतिक सूझबूझ के कारण लोकप्रिय थे। राव ने मध्यप्रांत में किसानों की दशा सुधारने के लिए कई कार्य कराए। मध्यभारत में निरक्षरता दूर के लिए भी उन्होंने बहुत काम किया। भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। बघेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए डॉ. राव जैसे कर्मवीरों का कठिन संघर्ष आज भी हमें कठिन परिस्थितियों से उबरने की हिम्मत और प्रेरणा देता है।

panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आपको बता दें कि कल से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कल भी राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है।
मानसून आने से पहले छत्तीसगढ़ में बारिश ने दस्तक दे दी है। हालंकि बारिश से लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। आपको बतादें कि चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी देखने को मिला है। कुछ दिन पहले बस्तर में अचानक मौसम में बदलाव आने के बाद झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बस्तर जिले में और संभाग के अन्य जिले में भी झमाझम बारिश हुई। वहीं दूसरी ओर मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है। पहले भी किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ फेक न्यूज़ चलाने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है. रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी यूट्यूबर ने अपना नाम राजेन्द्र कुमार स्वामी बताया। बता दें कि एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने फेंक न्यूज़ की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी. फेंक न्यूज़ पर पुलिस की कार्रवाई जारी – इससे पहले भी फर्जी सरकारी आदेश सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. जिसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारी ने थाने में की है.
panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है, जिसके चलते राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। हाल ही में उन्होंने राजस्व विभाग के सचिव के साथ लंबी चर्चा की, लेकिन कोई हल नहीं हो पाया है। इस बीच खबर आ रही है कि पटवारियों ने हड़ताल खत्म करने पर समहमति जता दी है, लेकिन उनका कहना है कि हम सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करना चाहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पटवारियों को फिर से बातचीत का बुलावा आया है। बताया जा रहा है कि आज फिर पटवारियों और राजस्व विभाग के सचिव के साथ बैठक होने वाली है। पटवारियों का प्रतिनिधि मंडल मंत्रालय जाकर राजस्व सचिव से मुलाकात करेगा। पटवारियों का कहना है कि वो हड़ताल खत्म करने से पहले सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करना चाहते हैं, जिसके बाद ही वो फैसला लेंगे। पिछली मुलाकात में CM से मिलाने का आश्वासन मिला था।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिए गए निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन अवकाश की अवधि 16 जून से 25 जून तक बढ़ा दी गई है। स्कूल 26 जून से प्रारंभ होंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में 16 जून 2023 से 25 जून 2023 तक वृद्धि करता है। प्रदेश में शालाएं 26 जून 2023 से प्रारंभ होंगी।

panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा चक्रधर सिंह के कनिष्ठ सुपुत्र और अविभाजित मध्यप्रदेश में केबिनेट मंत्री रहे कुंवर भानू प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। कुंवर भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुंवर भानू प्रताप सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।