Browsing: रायपुर

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं विधायक रजनीश सिंह शामिल हुए। 3 दिन चलने वाले इस विधायकों के सम्मेलन में देशभर के 2800 विधायक शामिल हुए।
3 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका और कार्य व्यवहार जैसे 40 विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन के प्रथम दिवस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ताई सुमित्रा महाजन, मीरा कुमारी, शिवराज पाटिल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत की विशेष उपस्थिति रही।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर संभागायुक्त संजय अलंग गुरुवार को एनआईटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम कार्यकम में शामिल हुए। उन्होने नागालैंड के एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराते हुए छत्तीसगढ़ के नाम की व्याख्या की। अलंग ने बताया कि छत्तीसगढ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां कल्चुरी वंश के त्रिपुरी शाखा का आधिपत्य रहा हैं। उन्होने पहले तुम्माण उसके बाद रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उस समय छत्तीसगढ़ दक्षिणी कोसल के नाम से जाना जाता था, जो कि छोटी-छोटी जमीदारियों में बंटा हुआ था। इसे उन्होंने मांडलिक नाम दिया। अलंग ने बताया कि कल्चुरी राजाओं ने प्रशासनिक सुव्यवस्था स्थापित करने के लिए अपने आधिपत्य वाले क्षेत्र को विभिन्न प्रशासनिक यूनिट में बांटा जिसे ही गढ़ का नाम दिया जो छत्तीसगढ़ के नाम से प्रचलन में आया। कालान्तर में अंग्रेजों ने इसे तहसील का नाम दिया जो आज भी प्रशासनिक इकाई मानी जाती है। शिवाजी का उल्लेख करते हुए अलंग ने मराठा साम्राज्य के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ में कल्चुरियों के बाद भोसलेे शासक ने शासन किया। मराठा शासको ने अपने सैनिकों को राजस्व वसूली का कार्य दिया। उनके राजस्व का प्रमुख स्रोत टैक्स थे। जिसे सरदेशमुखी और चौथ कहा जाता था। इनके सैन्य अधिकारी जो राजस्व वसूली कर लाते थे। उन्हे मराठा राजाओं के अधिकारी फडवनीस और चिटनीस रिकार्ड रखते थे। संबधित क्षेत्रों से राजस्व वसूली के संगहण के रिकार्ड रखने के दौरन ही शनैःशनैः छत्तीसगढ शब्द़ प्रचलन में आता गया। अलंग ने नागपुर शहर के संस्थापक बख्तबुलंद तथा मवाल समाज के संबंध में रोचक जानकारी शेयर की। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को समकालीन समय का उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे की आपने बाहुबली फिल्म देखी होगी, उसमें माहिष्मती का जिक्र आता है। संयोग यह है कि कोसल से जुडे ऐतिहासिक वृतांतों में इसके अनेक वर्णन मिलते है। यद्यपि फिल्म में यह काल्पनिक कहानी है। इस अवसर पर वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग ने कहा कि उनका और नार्थईस्ट के राज्यों का करीब संबध रहा है। छत्तीसगढ में एक मई बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में चावल और उनसे बने फरा चीला इत्यादि व्यंजन बनाये जाते है। सारंग ने नागालैंड के छात्र-छात्राओं से छत्तीसगढ़ व्यंजन का स्वाद लेने का आग्रह किया।

panchayattantra24.अंबिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत काफी दिनों से अपने विधानसभा में चहलकदमी कर रहे हैं। चुनाव नजदीक है इसलिए वो लगातार लोगों का हाल चाल जान रहे हैं। इस बीच बीती रात मंत्री रात के अंधेरे में निकल पड़े और लगभग करीब ढाई किलोमीटर चलकर घाट की चढ़ाई भी की। मंत्री अमरजीत रकेली गांव के गांगझरिया गांव पहुंचे और रात के समय में ही सड़क बनाने के लिए सर्वे किया। इस दौरान सड़क की स्थिति को देखते हुए मंत्री जी ने कलेक्टर से क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्देश दिए है। 
 

 
 
panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से जिले के थाना, परिसीमन, चौकी, लाइन, बल की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधित अन्य विषयों की जानकारी ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे कानून व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
गृह मंत्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को जिले में सुरक्षा बल की और आवश्यकता होने पर जानकारी भेजने को कहा। उन्होंने जिले में आक्रामक भाषण और सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा एवं जिले में साइबर केस के संबंध में जानकारी ली और साइबर क्राइम के थानों पर अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था करने को कहा एवं महिला अपराध जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
    गृहमंत्री साहू ने महिलओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और जिले में हुक्का, नशीले पदार्थों पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावकारी कदम उठाने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कहा कि इन सब के कारण पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इस तरह के उन्माद फैलाने वाली सुचनाओं के भ्रामक प्रचार को रोकना भी जरुरी हो गया है इसके लिए पुलिस को और सक्रियता बढ़ाकर सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जप्त किया गया है।
वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा की गई  कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया के सौखी लाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया, जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उड़नदस्ता टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
 

 
panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए देश में नशा मुक्ति हेतु कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवश्यक रूप से परामर्श किया जाए। समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा है कि इस अभियान में शासकीय प्रयासों के साथ ही एन.जी.ओ., सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को जारी निर्देश में कहा है कि नशा एक ऐसी गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे मनुष्य का अनमोल जीवन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है तथा वह अकाल मृत्यु का भी शिकार बन जाता है। नशे के लिए लोगों द्वारा गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखू, तंबाकू, शराब, गुटका, धूम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का सेवन किया जाता है। छत्तीसगढ़ पुलिस इस पर लगातार कार्यवाही कर रही है तथा छत्तीसगढ़ सरकार भी इसे रोकने का प्रयास कर रही है, किन्तु जब तक हम इस अभियान को जनमानस से नहीं जोड़ेंगे तथा जन-जन तक नहीं पहुंचायेंगे, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो पाएगा। युवा पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ना अत्यधिक चिंताजनक विषय है।
समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, युवा पीढ़ी को बर्बादी से बचाने तथा उनकी संपूर्ण ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण में उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि नशा मुक्ति हेतु बड़ा जन-जागरण अभियान आरंभ किया जाये। उच्चतर माध्यमिक शालाओं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों में जागरूकता हेतु सेमीनार आयोजन किए जायें। शासकीय प्रयासों के साथ ही एन.जी.ओ. सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाये।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करे। इस हेतु देश में नशा मुक्ति हेतु कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अवश्य परामर्श किया जाये।
 

 

panchayattantra24.रायपुर। रेलवे समपार फाटकों को सुरक्षित पार करने एवं इससे संबंधित सावधानियों को व्यापक रुप से प्रचार प्रसार करने के लिये 10 जून से 16 जून तक समपार फाटक जागरुकता के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस मनाने के लिये संरक्षा विभाग के द्वारा वाकाथन का आयोजन किया जायेगा, जो कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से (शाम 16:30 बजे) शुरु होकर समपार फाटक क्रमांक 417 होते हुए पुनः मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के दरवाजे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन के उपरांत समाप्त होगी।
 

panchayattantra24.रायपुर। चुनाव करीब आते ही केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा होने लगा है. इस कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को कांकेर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में सभा करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इन सभी सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा।
वही भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर कहा साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे. घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी. जनसम्पर्क अभियान के तहत देशभर में 51 बड़ी सभा है. 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 30 जून बिलासपुर में जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में एक जुलाई को सभा करेंगे।
 

 
 

panchayattantra24.रायपुर। राजधानी के तीन सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। आलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवर समेत 7 लाख का कैश पार कर दिया गया है। तीनों मकान में रहने वाले बाहर गए थे। जब वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उसके बाद पुलिस में सूचना दी गई। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रेलवे में पदस्थ चंद्रशेखर सोनकर के परिवार में शादी थी।
परिवार बाहर गया था। मंगलवार को लौटे। जब आलमारी खोली तो देखा कि उसमें रखा 4 लाख जेवर और कैश गायब था। मकान में तलाश किया, लेकिन जेवर नहीं मिला। इधर अमलीडीह निवासी योगेश श्रीवास्तव और काजल आहूजा के सूने मकान से तीन लाख का जेवर पार कर दिया गया है।
दोनों अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर आए और आलमारी का लॉक तोड़कर जेवर ले गए। पुलिस तीनों मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कुछ संदेहियों का फुटेज मिला है।
 

panchayattantra24.रायपुर। नेहरू युवा केन्द्र रायपुर छग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन नेहरू युवा केंद्र रायपुर के कार्यालय में किया गया। अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने बताया की रक्त दान के माध्यम से लोगो को रक्त दान करने के लिए तथा स्वस्थ जीवन यापन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया की 1 यूनिट रक्त दान करने से हम ३ ज़िन्दगी बचा सकते हैं । उक्त रक्त दान शिविर बिलासा ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया जो की श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट की एक शाखा है।
उक्त रक्तदान शिविर में नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल के स्वयंसेवक, दुर्गा कॉलेज, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज के राष्ट्रिय सेवा योजना के स्वयंसेवक, फॅमिली हेल्थ फाउंडेशन व् VHAI के अधिकारी शामिल हुए।
इसके साथ ही महामारी स्वत्छता प्रबंधन पखवाड़ा के अंतर्गत आमजन में जागरूकता दिलाई गई व माहवारी से जुडी रूढ़िवादी परम्पराओ में चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त मिशन लाईफ के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लोंगो को जागरूक गया । इस कार्यक्रम में सुनीता चंसोरिया, कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस, दुर्गा कॉलेज, डा स्वप्निल कर्महे, कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, सुष्मिता श्रीवास्तव राज्य कार्यक्रम अधिकारी VHAI, रात्रि लहरी कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. गुरुकुल कॉलेज, अवदेष सिंग संभागीय समंवयक फैमिली हेल्थ इंडिया उपस्थित थे। इसमें युवा मंडल एवं एन.सी.सी. के सदस्यों ने रक्तदान का संदेष दिया। 21 युवाओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छाता व् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।