Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस मंगलवार से रायपुर प्रवास पर हैं. बुधवार सुबह उन्होंने ऑक्सिजन पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस के साथ महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, पार्षद आकाश तिवारी, सुरेश चन्नावर मौजूद रहे. रमेश बैस ने कहा कि ऑक्सीजोन शहर के बीचो-बीच स्थित इतनी बड़ी जगह थी, जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था।
आजकल हर किसी में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ी है. लोगों को वाकिंग के लिए, जोगिंग करने के लिए कोई ऐसी जगह नहीं थी, जिसमें अपना काम कर सकें. ये ऑक्सीजोन बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है. बैस ने बताया कि कल हम मुंबई से आऐ थे, उसके बाद अपनी घर की छत पर गए थे. तब मैंने देखा कि इसमें थोड़ा ट्रेनिंग की जरूरत है, सफाई की जरूरत है. जो अनुपयोगी छोटे-छोटे झाड़ हैं, बड़े झाड़ जिसकी डंगाल आड़ा तिरछा है, उसको अगर ठीक कर देंगे, तो एक अच्छा गार्डन हो जाएगा. यह समय अभी है. अभी कटिंग हो जाएगी. तो बरसात में झाड़ में नए पत्ते आएंगे. एक अच्छा सा गार्डन हो जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता की. DKS और मेकाहारा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने कहा, प्रदेश में 8728 पद रिक्त हैं. स्टॉफ सविंदा में है, उन्हें नियमित नहीं किया गया है. समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं. महतारी एक्सप्रेस की स्थिति खराब है. झा ने कहा, रमन सरकार के कार्यकाल में DKS में खूब घोटाले हुए पर आज तक कोई एक्शन नहीं लिया गया. रमन सरकार के समय राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी के कारण मरीज़ों को जिला अस्पताल भेजना पड़ता था. आप के डॉक्टर विंग्स के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत केसरिया ने बताया कि बिलासपुर सिम्स में न्यूरो विभाग आज तक डेवलप नहीं हो पाया, जिसके कारण मरीज को रायपुर ट्रांसफर करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी, सिटी मशीने नहीं है. 23 साल में 15 साल BJP सरकार रही, बाकी कांग्रेस की सरकार ने 36 एजेंडे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बदलने की बात कही थी, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ. छत्तीसगढ़ में कौन होगा आम आदमी पार्टी का चेहरा इस सवाल पर संजीव झा ने कहा, छत्तीसगढ़ में जो गम्भीरता से काम करेगा, यहां के किसान, मजदूर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो भी गम्भीरता से काम करेगा वो आम आदमी पार्टी का चेहरा होगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत जारी है. धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल की चुनौती पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधा है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार में यदि दम है तो 2650 रुपये में धान खरीदी करें, केंद्र सरकार जो 2184 रुपए देने वाली है उससे अलग खरीदी करें. केंद्र चावल नहीं लेगी तो क्या यह धान खरीदी कर सकते हैं क्या? यह सरकार खाली वाहवाही लूटने का काम कर रही है. इसके साथ ही बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन पर भी तंज कसा है।
कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन दिल्ली के नेताओं के आंख में धूल झोंकने के लिए है.वो सरकारी सम्मेलन है पार्टी का सम्मेलन नहीं,सम्मेलन में जाएंगे तो 10 परसेंट कार्यकर्ता मिलेंगे. बाकी सरकारी साधनों से भिड़ इकट्ठी मिलेगी. रायपुर संभागीय सम्मेलन की रिपोर्ट ली, उस सम्मेलन में 90 प्रतिशत लोगो को झुग्गी झोपड़ी से लाया गया था।
धान खरीदी को लेकर सीएम की चुनौती पर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है. इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल में यदि दम है तो 2650 रुपये में पूरा पैसा लेकर धान खरीदी करें. केंद्र सरकार जो 2184 रुपए देने वाली है उससे अलग खरीदी करें. केंद्र सरकार चावल नहीं लेगी तो क्या यह धान खरीदी कर सकते हैं क्या? यह सरकार खाली वाहवाही लूटने का काम कर रही है।

panchayattantra24.-रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की हज 2023 के लिए 12 जून को नागपुर के अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से फ्लायनास की फ्लाइट नंबर xy 5576 से राज्य के 326 हाजियों का पहला जत्था हज के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर विशेष रुप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष श्री विद्याभूषण शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर ने उपस्थित होकर प्रदेश के हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव श्री साजिद मेमन, सदस्य मौलाना कारी अशफाक अंजुम, मौलाना कारी इमरान अशरफी मोहम्मद इमरान, शमीम अख्तर, अब्दुल रज्जाक खान, मोहम्मद रियाज , अब्दुल इमरान जावेद नाना अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना पढ़ाई कर रहे एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ लेकर बेरोजगार युवा खुद को प्रशिक्षित कर रहे हैं और प्रशिक्षण उपरांत नौकरी हासिल कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी भी बन रहे हैं।
अंबिकापुर में रहने वाली सुभद्रा मिंज व स्टेला लकड़ा किराए में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। बेरोजगारी भत्ता मिलने से पुस्तक, कॉपी, पेन ,प्रतियोगी पुस्तकें व परीक्षा फॉर्म भरने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमें अब आर्थिक रूप से परिजनों पर आश्रित नहीं रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता का प्रयोग वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर रही हैं ।
इसी तरह लखनपुर निवासी उमेश चौधरी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता का उपयोग वे अपनी जरूरत के हिसाब से पढ़ाई लिखाई की सामग्री खरीदने में कर रहे हैं जिससे उन्हें पढ़ाई में परेशानी नहीं हो रही है।
आज इनके जैसे ही 50 युवाओं को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है और अब ये अपनी स्वयं की आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए सक्षम हो चुके हैं। नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षित युवाओं ने कहा कि वो अपने स्किल में और सुधार लाएंगे ताकि आगे चलकर वो और भी बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकें।
गौरतलब है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरगुजा जिले के 3 हजार 76 आवेदक बेरोजगारी भत्ता हेतु पात्र पाये गये हैं जिन्हें 1 करोड़ 42 लाख 15 हजार का भुगतान किया गया है। सरगुजा जिला 92.4 फीसदी बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के निराकरण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 11 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित थे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने 5 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल घोलने की घोषणा की थी। घोषणा पूरी होने के बाद अब जिले में कुल 16 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 39 शिक्षकों की भर्ती की गयी है। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन 39 नव नियुक्त शिक्षकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में हमें अध्यापन कार्य के लिए नियुक्ति मिली है जिसे हम पूरी तन्मयता से से पूरा करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारियों की बैठक कैट के प्रदेश कार्यालय में हुई । मिटिंग की अध्यक्षता कैट प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने की। मिटिंग में आगामी दिनों में कैट द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैंयार की गई।
कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारियों की बैठक कैट के प्रदेश कार्यालय में हुई। मिटिंग में आगामी दिनों में कैट द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 21 जून 2023 को विश्व योगा दिवस कैट के प्रदेश कार्यालय में मनाया जायेगा। कैट 28 जून दानवीर भामाशाह की जंयती पर व्यापारी दिवस मनायेगा। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कैट सभी इकाईयों से पदाधिकारी शामिल होगें।
पारवानी एवं दोशी ने आगे कहा कि फूड एण्ड़ सेफ्टी पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों को फूड़ एण्ड़ सेफ्टी के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी। एचडीएफसी बैंक एवं कैट के संयुक्त तत्वाधान में व्यापारियों के लिए कैशलेश पर सेमीनार का आयोजन किया जायेगा। जिसमें डिजीटल पेमेन्ट की जानकारी दी जायेगी एवं कैशलेश को प्राथमिकता दी जायेगी। एमएसएमई पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमे व्यापारियों को उद्यम आधार पंजीयन एवं एमएमएमई में पंजीयन से व्यापारियों को होने वाली विभिन्न लाभो की जानकारी दी जायेगी।
मिटिंग में कैट के पदाधिकारी एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरेन्द्र सिंह, राकेश ओचवानी, सूरज उपाध्याय, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नरेश पाटनी, महेश जेठानी, जयराम कुकरेजा, विजय जैन, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, हरसुख पटेल, सुशांत सिन्हा, सचिन सिंह (मोनू) एवं अन्य पदाधिकारीगण आदि।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार राज्य को 5 किलो चावल देती है, जबकि हम लोग 35 किलो चावल हर परिवार को देते हैं। भाजपा नेताओं को झूठ बोलते शर्म नहीं आती? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने लोकसभा क्षेत्र में उड़ान शुरू करवा दें। वही ट्विटर अकाउंट बंद कराए जानें के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आंदोलन करने पर भाजपा ट्विटर अकाउंट बंद कराती है। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि 5 साल पहले हमने आंदोलन किया था, तब रमन सिंह ने अकाउंट बंद करवाया था। इतना ही नहीं पूरे परिवार का अकाउंट बंद करवाया था। बता दें कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जैक डोर्सी ने एक नामी यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए ये कहा है कि किसान आंदोलन के समय सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के अकाउंट को बंद करने का निर्देश दिया गया था।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नया रायपुर के निमोरा और उपरवारा के बीच निर्माणधीन रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली है. युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. यह मामला राखी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत निमोरा और उपरवारा गांव के बीच निर्माणधीन रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. मृतक युवक कि उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल, मौत का कारण अज्ञात है. पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर पहुंचे है. जहां मुख्यमंत्री ने 193 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरित किया। विशेष पिछड़ी जनजाति के 103 युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए है. वही बेरोजगारी भत्ता के 50 हितग्राहियों को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया. 100 कृषकों को मुख्यमंत्री के हाथों सहकारी बैंक का एटीएम कार्ड मिला। आत्मानंद स्कूलों के लिए 40 स्टाफ को नियुक्ति पत्र दिए गए। साथ ही आयुष्मान हेल्थ कार्ड 50 हितग्राहियों को मिला।