Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आजकल छत्तीसगढ़ी एल्बमों की बहार सी आयी हुई है । लगातार एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं । इसी क्रम में छालीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता करन खान और अभिनेत्री मोना सेन अभिनीत एक और एल्बम सांग की शूटिंग पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ी फिल्म सुपरस्टार करन खान के गाने युट्युब पर लगातार हिट, सुपर हिट ट्रेंडिंग में चल रहे हैं । कोसा के साड़ी, मोर शादी मा, का तैं मतौना, छत्तीसगढ़ीया डेंजर भैय्या, आ मया करले, मान जाना राजा , सहित और भी बहुत से गाने मिलियनंस वियु में चल रहे हैं । “करन खान इन्टरटेनमेनट” युट्युब चैनल पर बहुत ही जल्दी एक और नया गाना रिलीज की तैयारी पर है और गाने का टाइटल है “डिक्टो करन खान मोना सेन”।
करन खान ने अपने नए वीडियो एल्बम के बारे में बताया की- जब भी कहीं कुछ भी सेम टू सेम या हूबहू हो उसे छत्तीसगढ़ी में डिक्टो कहा जाता है, छत्तीसगढ़ी में डिक्टो बहुत ही प्रचलित और आम शब्द है और यही वीडियो एल्बम सांग का टाइटल है। करन ने बताया की छत्तीसगढ़ी फिल्मों और एल्बम में अपनी अलग ही पहचान बनाई सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मोना सेन ने इसमें बहुत ही जबरदस्त डांस किया है।इस एल्बम में साथ में नवोदित कलाकार तामेश्वर देव और सुमन चेलक भी है । सुरमयी सुरगंगा लोकमंच दलदल सिवनी रायपुर के गायक शिवा जांगड़े व गायिका माधुरी डहरिया जांगड़े है गीतकार व संगीतकार शिव जी धृतलहरे है, रिकार्डिंग अराधना स्टुडियो दामाखेड़ा , जेके स्टुडियो रायपुर की है और नृत्य निर्देशन ‘सोन के नथनी फेम’ चंदन दीप का है, कैमरा अभिजीत भारती और एडीटिंग तामेश्वर देव ने की है और मैकअप मुराद खान का है। डिक्टो करन खान मोना सेन करन खान इन्टरटेनमेनट युट्युब चैनल पर रिलीज होगी।
सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम एकाउंट में भी करन खान अब सक्रिय है और लगातार पोस्ट अपडेट कर रहे है।छालीवुड के सुपर स्टार करन खान को इंस्टाग्राम में भी बहुत बढ़िया प्रतिसाद मिल रहा है जिसके चलते उनका एकाउंट भी ब्लू टीक वाला हो गया है और एक लाख से अधिक फालोवर ‘करन खान ऑफिसियली’ इंस्टा आईडी में जुड़ चुके है।

panchayattantra24.-रायपुर/बालाघाट। अमित शाह का बालाघाट दौरा रद्द कर दिया गया है, खराब मौसम के चलते दौरा रद्द किया गया है। अमित शाह का विमान आधे रास्ते से रायपुर लौट आया है। कहा जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हेलीकाप्ट लैंड नहीं कर पाया, जिसके कारण उन्हे वापस रायपुर लौटना पड़ा है। बता दें कि अमित शाह छत्तीसगढ़ के भिलाई से आमसभा को संबोधित करने के बाद बालाघाट के लिए रवाना हुए थे।
बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बालाघाट में रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए छह दिवसीय गौरव यात्रा की शुरुआत करने वाले थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में इस गौरव यात्रा का समापन करेंगे, लेकिन खराब मौसम के कारण अमित शाह का दौरा रद्द हो गया।

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 22 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच गए है। वे दोपहर 12ः45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद अब वे यहीं एयरपोर्ट पर ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन लंच करेंगे। जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हेलीकाप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। Also Read – 5 वीं बटालियन में किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य और जाँच शिविर का आयोजन भिलाई में जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान ओम माथुरए अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। सभा के बाद पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। मुलाकात के बाद बालाघाट के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे बालाघाट अमित शाह पहुंचेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 60 राइडर्स का मोटर बाइक सर्किट तैयार कर ’देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक’ आयोजन 18 और 19 जून को किया गया। यह आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के मदद से किया गया। समापन कार्यक्रम में सांसद बस्तर श्री दीपक बैज शामिल हुए। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत को अतुलनीय बताते हुए राइडर्स को बस्तर को विश्व पटल तक पहुंचाने की अपील की।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़कें, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। राइडर्स 18 जून को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचे। इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचे। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया। कार्यशाला में विजय शर्मा ने मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
panchayattantra24.-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर लिटिल योगा चैंपियन आदित्य राजे सिंह, ने पूज्य श्री शदाणी दरबार धमतरी रोड रायपुर और बाल गृह माना कैंप, रायपुर में लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योग आसन किए और बच्चों व बड़ों को विभिन्न योग आसनों से होने वाले फायदों के बारे में बताया। आदित्य राजे ने उन्हें यह भी बताया कि योग न केवल हमें स्वस्थ बनाता है बल्कि यह हमारे मन और आत्मा को भी स्वच्छ करता है ,और व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य में मदद करता है। आदित्य राजे सिंह खुद 25 से भी ज्यादा योगासन न सिर्फ करते हैं, बल्कि उनके फायदे लोगों को बताते हैं। वे अपनी मां नम्रता सिंह को अपना योगा गुरु मानते हैं बचपन में उन्होंने ही आदित्य राजे को योग की शिक्षा देना शुरू किया था। तभी से लेकर आज तक वह भी निरंतर अपनी मां के कुशल मार्गदर्शन में ही योग साधना करते आ रहे हैं।
लिटिल योगा चैंपियन ने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ है, तभी वह समाज और पर्यावरण की भलाई में योगदान दे सकता है। आदित्य राजे की उम्र इस समय 9 वर्ष है। वे महज 5 वर्ष की आयु से निरंतर योगा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कार्य कर रहे हैं। पूज्य संत डॉ युधिष्ठिर लाल महाराज ने आदित्य राजे की प्रशंसा की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों की मौजूद थी। हम आपको बता दें की लिटिल योगा चैंपियन आदित्य राजे सिंह पर्यावरण को लेकर भी बेहद चिंतित रहते हैं। वे समय-समय पर लोगों को फलदार वृक्षों के पौधे बांटते रहते हैं ।ऐसा कार्य वह विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं जिसकी प्रशंसा शंकराचार्य , मंत्रीगण,जनप्रतिनिधि ,रायपुर नगर निगम के चेयरमैन, एवं विभिन्न सामाजिक संस्थानों से लेकर तमाम महामंडलेश्वर, संत महात्माओं ने भी की है।
राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल

panchayattantra24.रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर मेें शामिल हुए। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर योगासन और प्राणायाम भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो भी उपस्थित थे।
राज्यपाल हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि योग भारत की एक प्राचीन कला है जो हजारों वर्षों से अस्तित्व में है। किन्तु इसे जन ख्याति तब मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर, संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2015 में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से सारे विश्व में लोग न सिर्फ इसे जानने लगे हैं बल्कि लोगों में योग के प्रति रूचि भी बढ़ी है। योग दिवस के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभ के बारे में जागरूकता आयी है। राज्यपाल ने कहा कि योग आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यन्त सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वस्थ जीवन जीने की कला है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘योगा फॉर वासुधैव कुटुम्बंकम‘‘ है। एक विश्व, एक परिवार के रूप में सबके कल्याण के लिए आज हम लोग एकत्रित होकर योगाभ्यास के इस महत्वपूर्ण यज्ञ में अपनी आहूति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर पूरी दुनिया को योग का संदेश दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक देशों के लोग शामिल हो रहें हैं। यह हमारे देश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि योग को आसन और प्राणायाम तक ही सीमित ना रखा जाए बल्कि योग की ध्यानावस्था में जाने की विधि को समझने के लिए मेडिटेशन की शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म, मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि स्वयं के साथ-साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।
इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योगाभ्यास केवल औपचारिकता न रहे बल्कि इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। योग आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर नियमित रूप से निःशुल्क योग शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
योगाभ्यास में विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक आनंद साहू, भोजराज साहू के नेतृत्व में उनकी टीम ने योगाभ्यास कराया। राज्यपाल ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

panchayattantra24.रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 22 जून को दुर्ग दौरे पर रहेंगे। पं. रविशंकर स्टेडियम में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। यहां गृहमंत्री अमित शाह उन लाभार्थियों को संबोधित करेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार के जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश भाजपा अमित शाह के दौरे की तैयारियों को अंतिम रुप दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।। एयरपोर्ट में BJP के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और वे यहां लंच भी करेंगे। लंच में अमित शाह को छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे लाल भाजी, चेच भाजी, छींट के लड्डू, पीड़िया परोसे जाएंगे। इसक अलावा उनके खाने में खिचड़ी भी शामिल किया जाएगा।
लंच के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर वे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और पंडवानी गायक पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे 2 बजकर 10 मिनट पर दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आएंगे। वे यहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री मध्यप्रदेश के लिए रवाना हों जाएंगे।
panchayattantra24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष बारिश में विलंब हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी भरपूर होगी। बारिश में विलंब से किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। मैने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी रखें। किसानों को खेती-किसानी के काम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने कार्यक्रम में योजना के हितग्राहियों के खाते में 12 करोड़ 72 लाख रूपए का भुगतान किया। उन्होंने 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। इसी तरह गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रथ यात्रा के शुभ दिन में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। उन्होंने सभी लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आज अंतरित की गई राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में 15 जून 2023 तक गौठानों में 121.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, इसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 242 करोड़ 7 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 231 करोड़ 53 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। कई पखवाड़ों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक रहने लगी है। स्वावलंबी गौठानों द्वारा क्रय किए गए गोबर के एवज में अब तक 61.69 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है। गोबर खरीदी के एवज में आज गोबर विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.79 करोड़ रूपए की राशि में से 1.90 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.89 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।
जैविक खेती की ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ रहा है। इसमें गोधन न्याय योजना का भी योगदान है। योजना के तहत खरीदे गए गोबर से गौठानों में महिला समूहों द्वारा 35 लाख 6 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया, जिसमें से लगभग 16 लाख 56 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किसान अपनी खेत में कर चुके हैं। राज्य के 7300 गौठानों में 6 लाख 34 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की आपूर्ति निरंतर होती रहेगी।
प्रदेशवसियों से लू से बचने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है। लू भी बहुत चल रही है। मेरी आप लोगों से अपील है कि आप स्वयं को और अपने बच्चों को लू से बचाएं। अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सभी तरह से ऐहतियात बरतें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सिदार, पुरूषोत्तम कंवर, मोहित राम, डॉ. के.के. ध्रुव, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संचालक कृषि रानू साहू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अयाज तंबोली ने कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना की प्रगति की जानकारी दी।

panchayattantra24.रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.82 लाख रुपये कीमत का दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’ छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया. राज्य की राजधानी में 17 से 19 जून तक आयोजित आम महोत्सव में जापान के मशहूर आम ‘मियाजाकी’ को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस आम की कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। फेस्टिवल में आमों को प्रदर्शित करने वाले आरपी गुप्ता (सेवानिवृत्त महाप्रबंधक कोल इंडिया) ने कहा, ‘इस आम को उगाने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। यह एक कॉर्पोरेट उपहार के रूप में कारोबार किया जाता है, इसलिए इस आम की कीमत सामान्य आमों की तुलना में अधिक है।” उन्होंने कहा, ‘इसमें यह भी गुण है कि इस आम के जिस हिस्से को धूप मिलती है, उसका एक हिस्सा अलग स्वाद का होता है और दूसरे हिस्से का अलग स्वाद होता है।’ उन्होंने बताया कि ‘मियाजाकी’ आम का वजन 639 ग्राम है और यह जापान में उगाया जाता है।
panchayattantra24.रायपुर। छत्तीसगढ़ की सुंदर अतिथि परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले भोजन के लिए बिलासपुर संभाग से आये अतिथियों को आमंत्रित किया। वे हर टेबल में गए। उन्होंने हालचाल पूछा और कहा कि परिवार से अन्य लोगों को क्यों नहीं लाये। बच्चों को स्नेह दिया। बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है। कोई मेरी धर्मपत्नी के लिए साड़ी लाया है। आप सभी का इतना प्रेम मिला है कि मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि भेंट मुलाकात के दौरान उनके गांव में जो घोषणाएं हुईं, उन पर क्रियान्वयन की क्या स्थिति है। केरा जांजगीर चाम्पा के सरपंच लोकेश शुक्ला ने बताया कि 70 फीसदी काम हो चुका है। विद्युत विस्तार का काम हो गया है। देवरिया घाट में महानदी पुल का काम शुरू हो गया है। इसके लिए पत्थर कटिंग आरम्भ हो गई है। महाविद्यालय भी अभी इस सत्र से आरम्भ हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि मैं बहुत खुश हुआ कि आज जब आप लोग आए तो न केवल आपके सत्कार का मौका मिला अपितु यह भी जाना कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गए वायदों पर क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जैसाकि केरा से आये हमारे अतिथियों ने बताया।
जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम पंचायत सिवनी से आए छोटेलाल बरेठ से जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले तो मुख्यमंत्री ने उनसे छत्तीसगढ़ी में पूछा छोटेलाल जी कौन-कौन आए हैं, छोटेलाल ने जवाब दिया, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा लइका मन ल काबर नई लाए हस, सबला बढ़िया लाए रहिते।
मस्तूरी विधानसभा से संगीता पत्रवानी अपने पूरे परिवार के साथ आज भोज पर मुख्यमंत्री निवास आई हैं, संगीता के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के नये सदस्य तीन माह के जयंत पत्रवानी को गोद में उठाया और उसे दुलार दिया। संगीता ने बताया कि आज वो बहुत खुश हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला। संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में खाना बहुत अच्छा बना है।