Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे है. वे राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के सम्मान समारोह व स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए. सस्बे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में दो दिन पहले हुई नियुक्तियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बीच टकराव के हालात बन गए हैं। मरकाम ने दो दिन पहले नियुक्तियों की सूची जारी कर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री को बदला था और कुछ अन्य को नया काम सौंपा था। इसे लेकर संगठन में विवाद गहराया तो गुरुवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने एक पत्र जारी कर सारी नियुक्तियों को रद्द कर दिया।
दरअसल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बुधवार को पांच पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी थी। मुख्यमंत्री के खेमे के नेता इससे संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था कि नई नियुक्तियों में न मुख्यमंत्री की राय ली गई न प्रदेश प्रभारी की। गुरूवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा यहां पहुंचीं तो उनके सामने भी इस मुद्दे पर तकरार हुई। बैठक के दौरान ही सैलजा ने मरकाम की नियुक्तियों को रद करने का आदेश दे दिया। सैलजा के आदेश के बाद पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी तेवर दिखाया।
शुक्रवार को मरकाम ने कहा कि नई नियुक्तियों की समीक्षा करेंगे तब निर्णय लेंगे। मरकाम के तेवर के बाद यह माना जा रहा है कि कांग्रेस में सत्ता व संगठन के बीच विवाद और गहराएगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नया आदेश जारी होते तक उनकी जारी सूची के मुताबिक ही पदाधिकारी काम करेंगे। समय-समय पर पदाधिकारियों का कार्य विभाजन होते रहता है। जो पूर्व में पदाधिकारियों के प्रभार बदले गए थे, वो प्रभावशील रहेंगे। आगामी आदेश तक काम करते रहेंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सभी नई नियुक्तियों को निरस्त करने और प्रभारी महामंत्री के पद पर रवि घोष की दोबारा नियुक्ति का आदेश जारी किया था। मरकाम ने प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी अरुण सिसोदिया को सौंपी थी, जिसमें फिलहाल कोई बदलाव के लिए मरकाम तैयार नहीं हैं। कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद को लेकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से सवाल किया गया तो वह सवालों से बचकर निकल गयीं। सैलजा ने रायपुर में दो दिनों तक बैठकें ली।
किसे क्या जिम्मेदारी दी गई थी मरकाम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अरूण सिसोदिया को प्रभारी महामंत्री प्रशासन और संगठन की जिम्मेदारी सौपी गई थी। इसी तरह महामंत्री रवि घोष को बस्तर संभाग प्रभारी, महामंत्री अमरजीत चावला को रायपुर शहर और युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई का प्रभारी, चंद्रशेखर शुक्ला को मोहला मानपुर प्रभारी तथा महामंत्री यशर्वधन राव को प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सैलजा ने नहीं की मीडिया से बात
कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच सैलजा रायपुर आईं। सीएम हाउस में आयोजित बैठक में शामिल हुईं लेकिन उन्होंने इस दौरान मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी थी। उन्होंने एयरपोर्ट पर भी मीडिया से बात करने के इंकार कर दिया।
कोर कांग्रेस नेताओं से बैठक के बाद रद्द की गई थी लिस्ट
दो दिन पहले ही मरकाम का आदेश वायरल होने के बाद से ही पार्टी के बड़े नेताओं और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की नाराजगी सामने आई थी। आदेश जारी होने के साथ ही प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा अचानक रायपुर पहुंची और सीएम हाउस में उनकी लंबी बैठक हुई। बैठक के दौरान ही सैलजा की मरकाम के नाम की एक चिट्ठी बाहर आई, जिसमें मरकाम द्वारा की गई नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने और रवि घोष को संगठन तथा प्रशासन महामंत्री पद पर नियुक्त करने की बात कही गई थी। उच्चस्तर से भी विरोध एआईसीसी को पत्र बताते हैं कि प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला को हटाने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने एआईसीसी को चिट्ठी लिख चुके हैं। अमरजीत को मरकाम का करीबी माना जाता है, लेकिन सीएम की आपत्ति के बाद महामंत्री पद का पूरा कामकाज रवि घोषण को सौंप दिया गया था। लेकिन पीसीसी अध्यक्ष ने जारी लिस्ट में अमरजीत को और प्रभावशाली बना दिया। इसके बाद से कांग्रेस में मामला और गरमाया हुआ है। सत्ता और संगठन का मतभेद खुल कर सामने आया छत्तसीगढ़ में विधानसभा चुनाव के पांच महीने पूर्व सत्ता और संगठन में दरार और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खेमे के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है परंतु अब मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इससे कांग्रेस की मुश्किल बढ़ती दिख रही है जबकि भाजपा को अवसर मिल गया है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि कांग्रेसी आपस में ही लड़ रहे हैं तो जनता का क्या भला करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार मिलने लगा है। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गइ है यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की रीपा योजना वास्तव में सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियां का अभिसरण है। गौठानों में रीपा के माध्यम से आयमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए शासन द्वारा आधारभूत संरचनाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्व-रोजगार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिली है।
मुंगेली जिले के ग्राम संबलपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में वर्तमान में 50 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों का संचालन अलग-अलग समूह कर रहे हैं। प्रत्येक समूह को आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया है। ग्राम संबलपुर के रीपा में स्व-सहायता समूह जैम-जैली, आचार, टेडी बियर, ब्लैक गार्लिक जैसे विभिन्न उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
आम, नींबू और कटहल का आचार
रीपा में कौशल माता स्व सहायता समूह द्वारा बीते 25 मई से आम, कटहल, नींबू से आचार बनाया जा रहा है। समूह की 07 महिलाओं और तीन पुरुषों द्वारा अब तक 270 किलोग्राम आचार तैयार कर लिया गया है, जिसे पैकेजिंग के बाद सी मार्ट के माध्यम से विपणन किया जायेगा। इसके विक्रय से लगभग 11 हजार रूपए की आमदनी होने की उम्मीद है। आचार की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ब्लैक गार्लिक का उत्पादन-सेहत के लिए लाभकारी
संबलपुर के रीपा में नवयुवक मंडल कौशल माता स्व सहायता समूह द्वारा औषधीय गुणों से परिपूर्ण ब्लैक गार्लिक का उत्पादन किया जा रहा है। समूह द्वारा लहसुन को 15 दिनों तक एक निश्चित ताप में मशीन में रखकर ब्लैक गार्लिक तैयार किया जाता है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 600 रूपए किलो है। औषधि गुणों से भरपूर ब्लैक गार्लिक सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से शुगर, हृदयरोग, पाचन संबंधी रोग के नियंत्रण में मदद मिलती है। ब्लैक गार्लिक में एलिसिन पाया जाता है, जो खून को पतला रखने और हार्ट ब्लाकेज से बचाने में मदद करता है। ब्लैक गार्लिक तैयार करने के लिए समूह के लोगों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। ब्लैक गार्लिक के उपयोग से पैर-दर्द में राहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
दस दिन में 200 से अधिक टेडी बियर बनाएं
संबलपुर के रीपा में जय शिवशक्ति समूह द्वारा टेडी बियर और कुशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा मात्र 10 दिनों में 200 से अधिक टेडी बियर बनाया जा चुका है, जिसमे से 80 टेडी बियर का विक्रय किया जा चुका है और खर्च काटकर लगभग 4 हजार की आमदनी प्राप्त की गई है। टेडी बियर बनाने के लिए समूह की महिलाओं को 15 दिनों का विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया है। जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह द्वारा रीपा में जैम, जैली, टोमैटो सॉस, एलोवीरा जैल, अर्क, फू्रट कैंडी, अनार मोलिसस, चिली सॉस, साबुन और शैम्पू का कच्चा पदार्थ, कटहल की बड़ी का निर्माण के साथ ही छीन बीज से काफी पावडर भी तैयार किया जा रहा है, जो कि औषधीय गुणों से परिपूर्ण है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे ‘मितान’ ने उनके पोते का आधार पंजीयन किया। सीएम ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी और लिखा कि आप सबकी तरह ही आज मेरे भी घर ‘मितान’ ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया है। अब सिर्फ़ एक कॉल पर इतनी सुविधाएँ मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, यह देखकर संतोष है। मितान योजना का लाभ पाने के लिए 14545 पर कॉल करें.. आप सबकी तरह ही आज मेरे भी घर ‘मितान’ ने पहुंचकर मेरे पौत्र का आधार पंजीयन किया है। अब सिर्फ़ एक कॉल पर इतनी सुविधाएँ मिलने पर सबको सुगमता हो रही है, यह देखकर संतोष है। मितान योजना का लाभ पाने के लिए 14545 पर कॉल करें..

panchayattantra24.-रायपुर। नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली प्री नर्सिंग टेस्ट परीक्षा आज होने जा रही है ।। प्री नर्सिंग टेस्ट परीक्षा के लिए 63728 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमे अधिकतम 6031 विद्यार्थी रायपुर से है। दूसरे नंबर पर 5209 अभ्यर्थी अंबिकापुर में परीक्षा दिलाएंगे। तीसरे नंबर पर 4296 अभ्यर्थी रायपुर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी। दुर्ग में 3677 अभ्यर्थी परीक्षा दिलाएंगे। सबसे कम अभ्यर्थी 542 विद्यार्थी बीजापुर से परीक्षा दिलाएंगे। इसके अलावा आज ही पीईटी, पीपीएचटी व एएलओ व एलएसआई के पदों पर भर्ती के लिए भी आज ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस’’ के अवसर पर ‘पदकवीर सम्मान समारोह’ आयोजित की गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह में 36वें नेशनल गेम्स में राज्य का गौरव बढ़ाने वाले पदकवीरों को सम्मानित किया। पदकवीर सम्मान समारोह में विधायक एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव देवेन्द्र यादव, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित खिलाड़ी उपस्थित हैं।
इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खेलों के माध्यम से जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है वही हम सभी भी गौरवान्वित महसूस करते हैं. आप सभी ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया साथ ही देश का नेतृत्व भी किया। कोई भी क्षेत्र हो यदि उसमें संगठित होकर प्रयास नहीं करेंगे वातावरण अनुकूल नहीं बनाएंगे तो उस क्षेत्र में सफलता नहीं मिलेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। पटना में विपक्षी दलों की बैठक से भारतीय जनता पार्टी की धड़कनें बढ़ गई है। इनको (भाजपा) लग रहा है कि इनके पैरों के नीचे की ज़मीन खिसकती जा रही है: पटना में हुई विपक्ष की बैठक पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पटना में आज 15 विपक्षी दलों की एकजुटता बैठक हुई. इसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन समेत छह राज्यों के सीएम और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती समेत 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव और पीएम नरेंद्र मोदी व बीजेपी को सत्ता से हटाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. इस बैठक में विपक्षी नेताओं के बीच आपसी भिडंत की खबरें भी सामने आईं. जानकारी के मुताबिक इस दौरान केजरीवाल ने सभी दलों से अध्यादेश का विरोध करने की बात कही तो उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल को वो वक्त याद दिलाया जब उन्होंने धारा 370 हटने के समय पर उनका समर्थन नहीं किया था।
पटना में हुई इस बैठक के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. BJP की ओर से स्मृति ईरानी ने कहा कि ये दल अलग-अलग शैली में संवाद करते हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी ने कहा कि ये तमाम दल जब-जब एक साथ आए, तो भ्रष्टाचार और परिवारवाद अपने साथ लाए. लालू यादव ने कहा कि BJP कर्नाटक चुनावों में हनुमान जी के सहारे उतरी थी लेकिन हनुमान जी ने ही उन्हें हरा दिया. लालू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हनुमान जी अबकी हमारे साथ हो गए हैं और इस बार महावीर जी उनसे नाराज हो गए. लालू ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी ने भाजपा को गदा मारा है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालू यादव ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और अब मोदी जो को भी पूरी तरह फिट कर देना है. इसके अलावा लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी तो अमेरिका जाकर चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में विश्व हिंदू परिषद के तमाम बड़े नेता जुट रहे हैं। 24 से 26 जून तक रायपुर में संगठन की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें साल भर के कामकाज की रिपोर्ट ली जाएगी और आने वाले समय में किस तरह से विश्व हिंदू परिषद काम करेगा इसकी रणनीति भी तय की जाएगी। पिछले 1 साल से विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है । आने वाले चुनावों में भी इसका असर हो सकता है। हालांकि संगठन अपने कार्यक्रमों को गैर राजनीतिक कहता है, मगर जिस दिशा में विश्व हिंदू परिषद काम कर रहा है चुनावों पर असर डालने की पूरी तैयारी है। शुक्रवार को रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विश्व हिंदू परिषद ने अपनी बैठकों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि वीएचपी के केंद्रीय समिति की बैठक हर 6 माह में होती है, और इस बार यह बैठक रायपुर में हो रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने दावा किया कि 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. वहीं केंद्र में बड़े बहुमत के साथ 2024 में मोदी की सरकार बनेगी. केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कांग्रेस में सत्ता और संगठन के विवाद पर कहा कि जिस पार्टी में अनुशासन नहीं होता वहां झगड़े होते हैं. कोई बड़ा कार्यक्रम होता है, तो जूते चप्पल तक चल जाते हैं. मारपीट की स्थिति आ जाती है. सीएम हाउस में हो रही लगातार बैठकों पर रेणुका सिंह ने कहा कि 5 साल के लिए प्रदेश की जनता ने एक बड़ा मौका दिया था, लेकिन कांग्रेस अपने घोषणा पर अमल तक नहीं कर पाई. इतना ही नहीं केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से छत्तीसगढ़ किक बाक्सिंग एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर प्रदेश में एसोसियेशन द्वारा किक बाक्सिंग खेल एवं खिलाड़ियों के विकास से संबंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रभात साहू, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी मयंक डडसेना और राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी शास्त्री उपस्थित रहे।