Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आर्य समाज द्वारा आयोजित प्रान्तीय आर्य महासम्मेलन एवं ज्ञान ज्योति पर्व कार्यक्रम में पहुंचे है. दरअसल महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयन्ती एवं आर्य समाज के स्थापना दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित है. मुख्यमंत्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयन्ती एवं तुलाराम आर्य परगनिहा के प्राकट्य दिवस पर उनका स्मरण किया।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। हमारे राष्ट्रीय नेताओं और आर्य समाज के बीच जुड़ाव रहा है. हम छत्तीसगढ़ी परंपरा के बढ़ावे के लिए लगे हुए हैं. 10 हजार से अधिक गौठान आज हम बना चुके हैं. तुलाराम परगनिहा हमारे समाज के पहले तहसीलदार थे. उन्होंने समाज सुधार के लिए बहुत से काम किए. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही.
रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित ज्ञान ज्योति पर्व महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में तुलाराम परघनिया का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि तुलाराम परघनिया धरसींवा के पास विभोरी गाँव से थे. समाज के पहले तहसीलदार थे. अंग्रेजों के समय की बात है, उनका तहसीलदार कोर्ट घर में लगता था. उन्होंने अपनी सारी जमीन दान में दे थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तुलाराम परघनिया ने 1935 में कुर्मी समाज का गठन किया था. पहले छत्तीसगढ़ की महिलाएं ब्लाउज़ नहीं पहनती थीं, बल्कि पोल्का पहनती थीं. तुलाराम जी की लड़की जब पोल्का पहनकर आई तो समाज ने उनका बहिष्कार कर दिया था. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए. अंधविश्वास, अशिक्षा जैसी समस्या दूर की. कुरीतियों के खिलाफ़ संघर्ष किया।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्जुन सदन का लोकापर्ण किया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित अर्जुन सदन लोकापर्ण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया , सांसद चुन्नीलाल साहू,तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू उपस्थित है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। इंडोर स्टेडियम के पास केटरिंग कर्मचारी से लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक ललित राउत ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नागपुर महाराष्ट्र में रहता है तथा केटरिंग का कार्य करता है तथा केटरिंग कार्य का पैसा लेने रायपुर आया था। प्रार्थी दिनांक 30.06.2023 को रायपुर से दुर्ग जाने के लिये आटो में बैठकर नया बस स्टैण्ड भाठागांव जा रहा था। प्रार्थी इंडोर स्टेडियम के पास पहुंचा था कि इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एमपी/8772 में सवार तीन व्यक्ति प्रार्थी के आटो के पीछे से आकर प्रार्थी के आटो के सामने अपनी एक्टिवा वाहन अड़ाकर आटो को रोकते हुए प्रार्थी से कौन हो कहां से आये हो पूछने लगे इसी दौरान तीनों में से एक व्यक्ति सैफी दूसरे व्यक्ति को अयान कहते हुए प्रार्थी का बैग एवं मोबाईल फोन लूटने लगे प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उनके द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर प्रार्थी को आटो से नीचे गीराकर, चोट पहुंचा कर उसका मोबाईल फोन एवं नगदी रकम लूटकर वहां से फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 289/23 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, आटो चालक तथा आस-पास के लोगों विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी सैफी एवं अयान की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी सैफी एवं अयान को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी मोह. अयान अंसारी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोह. अयान अंसारी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 18,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 28,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एमपी/8772 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि करीब 150 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में 150 युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि सभी युवाओं को सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल और खूबचंद पारख ने सदस्यता दिलाई है। वहीं दूसरी ओर चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में दल बदल का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश के बस्तर, कवर्धा सहित अन्य जिलों में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। तो वहीं कुछ जिलों में कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर/ भोपाल। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस को अच्छा फीडबैक मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ढाई-ढाई साल वाले मुद्दों को लेकर कहा कि मेरे ऊपर बहुत दबाव था, लेकिन कोई नाराजगी नहीं थी। हाईकमान को दबाव वाली स्थिति से भी समय समय पर अवगत करवाया। छत्तीसगढ़ में आज भी कांग्रेस मजबूत है। साढ़े चार सालों में जो काम किए हैं उससे लोगों में काफी संतोष है। कुछ काम जो नहीं हुए हैं वो भी चर्चा में रहते हैं। जैसे कि शराबबंदी गवर्नमेंट ने कह दिया है कि नहीं हो पाएगा। सरकारी कर्मचारियों से रिलेटेड कुछ परेशानियां है, उन पर ध्यान देना है। एक विश्वास दिलाया था कि एक मौका पाएंगे तो ये करेंगे। बहुत बड़ा बहुमत कांग्रेस को मिला था आने वाले समय भी उनके साथ खड़े रहेंगे ये जनता को पहुंचा रहे हैं। एमपी कांग्रेस को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अच्छा फीडबैक मिल रहा है। यहां पर कांग्रेस की सरकार बनने की बहुत अच्छी संभावना है। समान नागरिक संहिता को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि आम आदमी से उनके बिना सहमति के यूसीसी के लिए कुछ भी नहीं होना चाहिए।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित कीं, जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा नेताओं की एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तीखी होती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टीएस बाबा ही नहीं, राहुल बाबा को भी ले आए तो छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कांग्रेस बौखलाहट से सामूहिक निर्णय की बात कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की भाजपा प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 जुलाई को सुबह 9.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी में आएंगे. भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रमों के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली सभा में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कवर्धा मुंगेली, बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से करीब देढ़ लाख कार्यकर्ता आएंगे. एक महीने के जनसंपर्क से समर्थन अभियान के अभूतपूर्व सफलता के बाद प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे कांकेर के लिए हुए रवाना हो गए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया. बता दें कि राजनाथ कांकेर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1.55 बजे सकिर्ट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे मेला भाठा ग्राउंड सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे नगर सैनिक ग्राउंड हेलीपैड से वापस रायपुर आएंगे। शाम 4ः30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांजगीर में नवनिर्मित खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज जांजगीर-चांपा में हावड़ा-मुंबई रेल-मार्ग पर खोख्सा रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जा रहा है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। इस निर्माण के पूरा हो जाने से हर रोज 10 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। आवागमन में आसानी होगी और समय की भी बहुत बचत होगी।
इस निर्माण के पूरा हो जाने से हमेशा बने रहने वाले जाम की स्थिति से भी मुक्ति मिल जाएगी। रेलवे फाटक बार-बार बंद हो जाने से यातायात बाधित होता था, और जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था। अब हर रोज करीब 10 हजार लोग जिला मुख्यालय, तहसील, स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर आसानी से आना-जाना कर सकेंगे।