Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में रविवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि मनुष्य का जन्म जीवन के हर क्षण को सार्थक करने के लिए हुआ है। परन्तु वह ऐसा करता नहीं है। मनुष्य का जन्म बार-बार नहीं होता। इस जन्म को पाने में हमारी आत्मा ने कितना पुरुषार्थ किया, कितना परिश्रम किया है। वर्तमान में शायद कोई कर नहीं सकता। आज यह हमें मिला है तो इसके हर क्षण का उपयोग करना है। लोग मोक्ष में तो जाना चाहते है पर उस मार्ग पर चलना नहीं चाहते है।
आप के अनुसार जाे ऐशोआराम मनुष्य जीवन में मिला है वह फिर नहीं मिलेगा। जो खाने पीने का स्वाद इस जीवन में मिला है वह कहीं नहीं मिलेगा। होटल में खाना खाना, एसी-कूलर की हवा लेना और गद्देदार बिस्तर में सोना और कौन से जीवन में मिलेगा। यह सिर्फ मनुष्य जीवन में मिलेगा। किसी जन्म में बैल-गाय, कुत्ते बन गए तो चाट-गुपचुप का स्वाद कहां मिलेगा। थोड़ा सा दुख हमारे जीवन में आ जाए तो हम किसे भूलते है। हमें अगर थोड़ा सा भी सिरदर्द होता है, तो हम भगवान को भूल जाते है। पूजा-पाठ करने मंदिर नहीं जाते है। जबकि उस दिन हम नहाने गए, खाना खाए, काम पर चले गए पर मंदिर नहीं गए। संसार जगत का कोई भी काम नहीं छोड़े और छोड़े तो कौन सा काम, पूजा-अर्चना का, धर्म का काम। थोड़ा सा सिर दर्द हुआ तो धर्म का काम छोड़ दिया तो सोचो जो नरक गति में रहते है वो कैसे करते होंगे, क्या उन्हें धर्म याद आएगा।
साध्वीजी कहती है कि व्यक्ति को जब सुख के साधन भी ज्यादा मिल जाए तो वह धर्म-कर्म नहीं करता। अगर करना भी चाहे तो वह नियमानुसार नहीं कर सकते है। एक मनुष्य गति ही ऐसा जीवन में जहां हम तप कर सकते है, साधना कर सकते है, आराधना कर सकते है। चातुर्मास जप-तप और पूजा-आराधना करने का समय है। आलस्य में अगर जीवन बिता दिया तो यह चार महीने भी निकल जाएंगे और पता भी नहीं चलेगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही शुरू हो गई है। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। इसलिए शिवालयो में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनने को मिल रही है। वहीं महादेव घाट स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही शिव के भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए है। भक्त बड़े उत्साह के साथ बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें, 19 साल बाद श्रावण मास में पुरुषोत्तम मास का संयोग बन रहा है। इसलिए इस साल श्रावण महीना 59 दिनों तक रहेगा। जिसमें आठ सोमवार पड़ रहे है। आठों सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। इसके अलावा भक्त शिव की भक्ती में डूबते हुए नजर आएंगे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति की घोषणा कर दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसकी सूची जारी कर दी है. जिसमें प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर को संयोजक की जिम्मेदारी है. वहीं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमेन रिटायर्ड जस्टिस मिनहाजुद्दीन साहब के निर्देशानुसार विभिन्न मस्जिदों में प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जाना है। ताकि समाज के सभी लोगों को मुतवल्ली बनने का मौका मिल सके। इस संबंध में वक्फ बोर्ड ने एक चुनाव संचालन कमेटी गठित की है जिसके संयोजक सहायक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शोएब अहमद खान को बनाया गया है। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक रेल्वे सैय्यद नसीम अख्तर और उप पुलिस अधीक्षक एसीबी फरहान कुरैशी को भी कमेटी में शामिल किया गया है। 
राजधानी की जामा मस्जिद, छोटापारा मस्जिद और शिया असना अशरी मस्जिद मोमिनपारा में सफलता पूर्वक इनकी टीम द्वारा चुनाव करवाया जा चुका है। इस कड़ी में आज हजरत फतेह शाह मस्जिद में शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरु कर परिणाम घोषित किया गया जिसमे 4 वोट से आसिफ रजा मुतवल्ली चुने गए। यहां मुतवल्ली के लिए तीन प्रत्याशी आसिफ रजा, आबिद खान और अजीज रजा चुनाव मैदान में थे और वोटरों की तादात 737 थे जिसमे 688 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए। आसिफ रजा को 320,आबिद खान को 316 और अजीज़ रजा 44 वोट मिला।10 वोट निरस्त हुआ।को इसी तरह 16 जुलाई को मौदहापारा मस्ज़िद और 23 जुलाई को नयापारा सुन्नी हनफी मस्जिद में मुतवल्ली चुनाव कराया जाना है। जिसकी सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मौदहापारा में 1470 मतदाता हैं और चार प्रत्याशी इस्माइल गफूर, मो. अय्युब, सैय्यद यूनुस और शफीक अहमद चुनाव मैदान में हैं। तथा नयापारा 515 मतदाता हैं यहां दो प्रत्याशी अहमद खान और शकील मिर्ज़ा चुनाव मैदान में हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मा. सदस्य रियाज़ खान, दुर्ग से अज़हर भाई , नयापारा मस्जिद चुनाव समिती के पत्रकार शेख आबिद, तैय्यब खान, आज़म ख़ान पीठासीन अधिकारी अहसानुल अज़ीम, जमील चौहान, मोइन बाबू , मौदहापारा मस्ज़िद चुनाव समिती के हाजी अब्दुल रज्जाक, हाजी रमीज अशरफ, शम्मू भाई, हजरत फतेह शाह मस्जिद चुनाव समिती के सभी सदस्यों सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
 

panchayattantra24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए आरोप को लेकर प्रेसवार्ता कर श्वेत पत्र की मांग की. चौधरी ने कहा, सरकार श्वेत पत्र जारी करके बताए कि धान खरीदा तो कहा बेचा? पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी धान खरीदी को लेकर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. प्रेसवार्ता में ओपी चौधरी ने कहा, छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हो रहा. भाजपा ने दावा किया कि पिछले 2 सालों में 80 % धान की खरीदी केंद्र सरकार ने किया. 3 चौथाई पेमेंट केंद्र ने किया. 92 लाख मीट्रिक टन धान से बनने वाला चावल केंद्र के कोटे से लिया गया है.
बीजेपी ने धान खरीदी से संबंधित आंकड़ें जारी किए. ओपी चौधरी ने कहा , कृषि मंत्री की भी उम्र के साथ याददाश्त कम हो गई है. 2021–22 में कुल धान खरीदी लगभग 48 लाख मैट्रिक टन लिया जा रहा था. राज्य सरकार को चुनौती देते हैं कि इस पर रिसर्च कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नरेंद्र मोदी सरकार के कारण हो पा रही है. कृषि मंत्री की ओर से धान के जारी किए आंकड़े को गलत बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा, MSP बढ़ते बढ़ते बढ़ती गई. मोदी जी लगातार MSP बढ़ाते जा रहे हैं. पीएम किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 18,22,699 किसान वंचित हैं. ओपी चौधरी ने कहा, धान खरीदी को लेकर सरकार ने झूठ बोला है, इस पर कानूनी विकल्प पर भी विचार करेंगे. धान केंद्र की सरकार नहीं खरीदती, यह बात झूठ है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हुए है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों का आने जानें का सिलसिला जारी है। हाल ही में देश के पीएम मोदी ने 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने दौरा किया था। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। दौरे से पहले प्रदेश में विपक्ष नेताओं का बयानबाजी शुरू हो गया है। इसी बीच आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। लखमा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं दिया। लखमा के बयान को पलटवार करते हुए भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि गृहमंत्री क्यों आ रहे हैं एहसास हो जाएगा। सब कुछ मोदी ने दिया है। इन्होंने विकास तो किए नहीं। केवल भ्रम फैलाने का काम किया है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया। सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर लखमा के बयान पर सांसद सुनील सोनी ने करारा पलटवार किया है. सांसद सुनील सोनी ने कहा, कवासी लखमा हास्य कलाकार हैं. सब कुछ मोदी जी ने दिया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने किया क्या है. सरकार से पूछता हूं, एक काम बताएं, जिसका भूमिपूजन कर लोकार्पण किया हो. सरकार ने विकास नहीं जुमलेबाजी की है। 
घोषणा पत्र समिति को लेकर संसद सुनील सोनी ने कहा, विजय बघेल समेत 30 सदस्ययों की समिति बनाई है. अच्छा घोषणा पत्र बनाया जाएगा. भाजपा के कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है. 36 वादे कांग्रेस ने किए थे. एक भी वादा पूरा नहीं किया. शराबबंदी की बात की थी, आज ऑनलाइन शराब बेच रहे हैं. भाजपा में अच्छा घोषणा पत्र बनेगा, हर वर्ग की चिंता होगी.
बता दें कि, 14 जुलाई को अमित शाह के संभावित दौरे और पीएम मोदी के अगस्त में संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि, इन लोगों के लिए यही पर किराए का घर ढूंढ लेना चाहिए. ये रोज आएं, इनका स्वागत है. वो हमारे देश के गृह मंत्री हैं, लेकिन कुछ देकर नहीं जाते. उल्टा सीधा बयान देकर जाते हैं. इससे कांग्रेस को ही फायदा है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के परिवहन, आवास पर्यावरण, वन, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम नगवाही में प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मंत्री अकबर ने कहा की प्राथमिक शाला भवन बन जाने से शाला के संचालन में सुविधा होगी। इसके निर्माण से स्कूल की विभिन्न गतिविधियां करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा की प्राथमिक शाला भवन के निर्माण होने से बच्चों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए उचित वातावरण मिलेगा। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा। इस अवसर पर होरी साहू जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। 
प्रत्येक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना मुख्य लक्ष्य केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए शासन वहां स्कूल का निर्माण कर रही है। जिसका मुख्य लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शिक्षा के अधिकार के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। स्कूल भवन निर्माण होने से शिक्षा का आधार होगा मजबूत केबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे जीवन में सफलता मिलती है। सुदूर वनांचल क्षेत्रों में नवीन स्कूल भवन निर्माण होने से शिक्षा का आधार मजबूत होगा। बच्चों के शिक्षा से जुड़ने से क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही आने वाले पीढ़ी शिक्षा के महत्व को समझेगी और शिक्षा से जुड़ेगी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा है कि वंदे भारत सहित उन सभी ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के किराये में 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी, जिनमें कुल क्षमता की 50 फीसदी से अधिक सीट खाली रहती हैं। किराये में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके दायरे में अनुभूति और विस्टाडोम डिब्बों वाली ट्रेन में भी शामिल होंगी। आदेश के मुताबिक, किराये में रियायत परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये पर भी निर्भर करेगी। इसके मुताबिक, रेल मंत्रालय ने रेलवे जोन के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को एसी सीट वाली ट्रेन के किराये में रियायत देने की शक्तियां प्रदान करने का फैसला किया है। 
 इसी तरह, नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की औसत उपस्थिति 55 फीसदी रही, जबकि भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में यह संख्या 32 फीसदी दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि किराये में रियायत पर फैसला करते हुए परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये को ध्यान में रखा जाएगा। आदेश के अनुसार, ‘‘रियायत व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। पहले से सीट बुक करा चुके यात्रियों को रिफंड नहीं दिया जाएगा।’’ आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों या त्योहारों के मौसम में चलाई जाने वाली विशेष ट्रेन पर यह योजना लागू नहीं होगी।