Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज मौन सत्याग्रह में शामिल हुए. दरअसल सीएम भूपेश बघेल गांधी मैदान पहुंचे है. जहां कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद है. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस आज ‘मौन सत्याग्रह’ कर रही, जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। पार्टी ने राहुल की अयोग्यता के पीछे बीजेपी की ‘घटिया चाल’ को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही, क्योंकि वो सच सुनने से घबराती है।
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस आज देश के सभी राज्यों की राजधानी में मौन सत्याग्रह का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में भी मौन सत्याग्रह होगा। सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक शामिल होंगे। सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस प्रदेश में मौन सत्याग्रह करेगी। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं। वह भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कांग्रेस को विश्वास है कि न्यायपालिका सत्य का साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने देशभर में कांग्रेस पार्टी की ओर से किए जा रहे मौन सत्याग्रह को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में यह मौन सत्याग्रह है. लोकतंत्र में जिस तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, सदन के बाहर इसके खिलाफ ये प्रदर्शन है. राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के विरोध में सत्याग्रह करने जा रहे हैं. गुजरात हाईकोर्ट का फैसला आया है. देश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब निंदा करने के लिए 2 साल की सजा होती है. सदन से निष्कासित किया जाता है. गुजरात हाईकोर्ट से फैसला आया है, इसलिए हम गुजरात पर जोर लगा रहे हैं. कानून पर हमें पूरा विश्वास है. कानूनी प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी.
इसके साथ ही रंजीत रंजन ने पीएम मोदी के लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, अपने पार्टी का प्रचार करने जाते हैं. कर्नाटक और हिमाचल के रिजल्ट के बाद 5 प्रदेशों के चुनाव हैं. लोगों का रुख नजर आ रहा है, उससे बीजेपी का जाना तय है. विपक्ष में भ्रष्टाचारी और भाजपा में आते हैं तो वॉशिंग मशीन से धूल जाते हैं. एनसीपी महाराष्ट्र भी यही है. इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में सरकार के रिपीट होने की बात कही.

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम हाउस में शाम 7.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल गांधी मैदान में मौन सत्याग्रह में शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर विरोध जताएंगे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मौन प्रदर्शन होगा। बता दें कि 7 जुलाई को जब कोर्ट का फैसला आया तब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत तमाम कांग्रेसी नेता सारे कार्यक्रम रद्द कर रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। यहां सीएम ने कहा था कि अंग्रेज केवल महात्मा गांधी से डरते थे। बीजेपी राहुल गांधी से डर रही है। अंग्रेज और बीजेपी दोनों फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं।


panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ रखने का प्रयास सराहनीय है। सभी लोग योग को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने यह बात छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के फुण्डहर स्थित ‘योग भवन‘ में बस्तर संभाग के लिए आयोजित सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि लोगों तक योग के फायदे पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संभाग स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रायपुर, बिलासपुर संभाग के बाद का बस्तर संभाग के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई तक चलेगा। इसमें बस्तर संभाग के लगभग 150 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण श्री रविंद्र सिंह एवं श्री राजेश नारा, सचिव श्री एम. एल. पाण्डेय, यूनिसेफ, एम्स रायपुर और श्री रावतपुर सरकार विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों सहित योग साधकगण उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2280 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की झुग्गी बहुल बस्तियों में रहने वाली एक लाख 70 हजार 335 महिलाओं एवं बालिकाओं का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क जांच एवं इलाज करती है।
इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा 34 हजार 420 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा एक लाख 61 हजार 254 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई। पहले गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली तथा मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समयाभाव या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी परन्तु अब दाई-दीदी क्लीनिक से उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ के माध्यम से मिल रही है और वे अपना इलाज बिना संकोच के महिला स्टॉफ के माध्यम से करा पा रही है।
सिटीस्केन की सुविधा जिला चिकित्सालय में मिलने लगी

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण, स्व-रोजगार के क्षेत्र में होगा चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा ऐसा पहला जिला चिकित्सालय जहां पर वायरोलॉजी लैब की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री के घोषणानुसार जिला चिकित्सालय में सिटीस्केन की सुविधा शुरू हो गई है, जिसका लाभ दूर-दूर के ग्रामीणजन उठा रहे हैं। अपातकालीन स्थिति में लोगों को सिटीस्केन की सुविधा जिला चिकित्सालय में मिल रही है। अब जगदलपुर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मरीजों को यह सुविधा घर के नजदीक मिलने लगी है।
वायरोलॉजी लैब के स्थापना के पश्चात् जिला चिकित्सालय में हेपेटाइटिस बी एवं सी का जांच किया जाएगा। पहले हेपेटाइटिस जांच के पश्चात् मरीजों का रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव होने पर जांच के लिए एम्स भेजा जाता था। जहां रिपोर्ट आने में माह भर का समय लग जाता था। निजी लैब संस्थानों में यह जांच कराने में लगभग 10 से 15 हजार रूपए की राशि खर्च हो जाती थी किन्तु अब दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय के वायरोलॉजी लैब में यह जांच निःशुल्क की जाएगी। जिससे मरीजों को फायदा मिलेगा और महीने भर का इंतेजार भी नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट शीघ्र ही मिल जाएगी। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग में यह पहला जिला चिकित्सालय होगा, जहां वायरोलॉजी लैब की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के कुशालपुर फ्लाईओवर ओवरब्रिज का है. जहां टाटीबंध की तरफ से आते वक्त ओवरब्रिज पर 6 व्हीलर कंटेनर पलट गया. राहत की बात ये है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर होगी बात
युवाओं के सवालों के भी मुख्यमंत्री देंगे जवाब

panchayattantra24.-रायपुर। सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे।
छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा सकें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे और युवा भी अपनी बात साझा करेंगे। वे मुख्यमंत्री से प्रश्न भी पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में सभी वर्ग के युवाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साढ़े चार सालों में युवा हित में अनेक निर्णय लिये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस माफी के साथ ही राज्य में रोजगार मिशन का संचालन किया जा रहा है। साढ़े चार सालों में बड़े पैमाने पर शासकीय भर्तियां की गई हैं। हाल ही में रोक होने के बाद और लगभग 20 हजार शासकीय पदों भर्तियां की जा रही हैं। रोजगार मेलों का आयोजन कर बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक लाख 17 हजार से अधिक युवाओं को बेरोजगारी भत्ते की राशि हर महीने प्रदान की जा रही है। अब तक 80 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इसके अलावा राज्य की खेल अधोसंरचना को भी मजबूत किया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव के कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनने से इनकार करने और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस पर तंज कसा है।
पार्टी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोहम्मद अकबर आपकी भी वही गति होने वाली है, जो टीएस सिंहदेव की हुई है। जो घोषणा पत्र संयोजक के नाते किए वादे पूरा न कर पाने के कारण मुंह छिपाते घूम रहे हैं, आप भी जनता से मुंह चुराएंगे। वहीं बीजेपी घोषणा पत्र समिति के सदस्य ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह और कांग्रेस सरकार की खत्म हो चुकी विश्वसनीयता का प्रमाण बताया है।
बता दें कि हाल ही में मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया था कि वो कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के तौर पर मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वो सदस्य के तौर पर जरूर रहेंगे। वहीं, इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद अकबर को चुनावी घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।