Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न पर जागरूकता के संबंध में हुई चर्चा

panchayattantra24.- रायपुर। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में इन्द्रावती भवन नवा रायपुर स्थित जनसम्पर्क संचालनालय में गुरूवार को आंतरिक परिवाद समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति की अध्यक्ष संयुक्त संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे सभी कार्यालय जहां न्यूनतम 10 कर्मचारी हो, आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जा सकता है। परिवाद समिति के गठन के लिए जरूरी नहीं है कि कार्यालय में 10 महिलाएं हों। कार्यालय में काम में नियोजित दैनिक महिला कर्मचारी भी आंतरिक परिवाद समिति में लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत कर सकती है।
श्रीमती पौराणिक ने बताया कि लैंगिक उत्पीड़न में अश्लील साहित्य दिखाना, टिप्पणी करना, लैंगिक प्रकृति का अवांछनीय शारीरिक, मौखिक या अमौखिक आचरण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। बदलते समय के साथ महिलाओं में झिझक और डर कम हुआ है और महिलाएं आगे आकर अपनी बात कहने लगी हैं। उन्होंने बताया कि परिवाद समिति की जानकारी के संबंध में हर कार्यालय के बाहर बोर्ड लगाने का नियम भी लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के प्रावधानों में दिया गया है, जिससे अधिनियम और उसमें दिए गए अधिकारों के बारे में सभी महिलाओं को जानकारी हो सके।
आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य और वरिष्ठ महिला पत्रकार सुश्री शगुफ्ता शीरीन ने कहा कि लैंगिक उत्पीड़न के प्रावधानों के संबंध में महिलाओ में जागरूकता की जरूरत है। समिति में की गई शिकायत गोपनीय रहती है। महिलाओं को बिना शर्म और डर के अपनी बात समिति में रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह अधिनियम बनाया गया है, उन्हें इसके दुरूपयोग से बचना चाहिए। बैठक में उप संचालक श्रीमती नीलिमा अग्रवाल, सहायक संचालक श्रीमती तौकीर जाहिद, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुश्री रीनू ठाकुर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमती प्रतिभा पांडेय सहित संचालनालय की अन्य महिला कर्मचारीगण उपस्थित थीं।
panchayattantra24.-रायपुर। पीसीपीएनडीटी एक्ट (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act) के अंतर्गत गठित राज्य सलाहकार समिति की बैठक आज डीकेएस भवन परिसर स्थित राज्य नोडल एजेंसी कार्यालय में हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में इस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसके विभिन्न प्रावधानों के परिपालन पर चर्चा हुई।
राज्य सलाहकार समिति की बैठक में सोनोग्राफी मशीन में एक्टिव ट्रेकर लगाने संबंधी भारत सरकार से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एमबीबीएस डॉक्टरों के सोनोग्राफी प्रशिक्षण के अगले बैच के लिए नियमावली तैयार करने पर भी चर्चा की गई। विगत 31 मार्च को हुई समिति की पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन की जानकारी भी बैठक में दी गई।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, मेडिसीन विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. आर.के. पटेल, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री धवल सिन्हा और पीसीपीएनडीटी कन्सल्टेंट सुश्री वर्षा राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। 22 जुलाई शनिवार को शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की हाई लेवल मीटिंग लेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत संगठन के महामंत्री, संभाग के प्रभारियों को बैठक में शामिल होने की तैयारी करने कहा गया है। शाह के सवाल होंगे और जवाब स्थानीय नेताओं को देने हैं। खबर है कि एक प्राइवेट सर्वे एजेंसी के कुछ लोग भी शाह के साथ होंगे। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों पर भाजपा की स्थिति को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के एक सर्वे पूरा होने की चर्चा है। खबर ये भी है कि उस सर्वे में भाजपा की हालत पतली दिखी है। इस वजह से केंद्रीय नेतृत्व भी टेंशन में है। भाजपा 2023 के चुनाव को हर हाल में जीतने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि अमित शाह एक बार फिर रायपुर आ रहे हैं। इसी महीने 5 जुलाई को शाह ने रायपुर में रात बिताई और नेताओं की बैठक ली थी। तब शाह छत्तीसगढ़ भाजपा की परफॉर्मेस से संतुष्ट नहीं दिखे थे। ओम माथुर और नितिन नबीन से उन्होंने आंतरिक रिपोर्ट मांगी थी, मुमकिन है कि शनिवार को वो इस रिपोर्ट का अपडेट लेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा व सुकमा में एक-दो स्थान पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मानसून द्रोणिका के कारण बारिश हो रही है। नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर व कोंडागांव जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से नदी-नाले में उफान आ सकते हैं और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसके लिए सर्तक रहने को कहा गया है। चक्रवाती प्रभाव का असर बस्तर में सोमवार से दिखाई दे रहा है और पिछले 24 घंटे से सभी जिलों में लगातार बारिश दर्ज की गई है। अगले एक-दो दिन तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जगदलपुर में भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है। वहीं जिले में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। चेरपाल, पोंजेर नदी नाले का जल स्तर बढ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भीलेंद्र पालेकर ने बताया कि आने वाले दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है। जिले में अब तक 68 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो पिछले वर्ष से कम है।

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में आज अविश्वास प्रस्ताव और मतदान पर चर्चा होगी। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। बता दें कि विपक्ष ने सरकार के खिलाफ 109 पन्नो का आरोप पत्र भी लाया है। इसी बीच मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है।
मंत्री लखमा ने कहा कि BJP के पास कोई मुद्दा नहीं है। छग में 15 साल में आंख फोडवा कांड, नसबंदी कांड समेत अनेको कांड हुए। अब कांग्रेस के राज में बस्तर बदल रहा है। अब BJP के पेट में दर्द होगा। जिसका इलाज यहां की जनता बताएगी। उन्होंने आगे कहा कि सीएम भूपेश यहां दोबारा CM बनेंगे और 2024 में राहुल गांधी PM बनेंगे। हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। आज सुबह दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने आज आईएएस दंपति और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार ईडी का छापा आईएएस रानू साहू व उनके आईएएस पति जे पी मौर्या के देवेंद्र नगर स्थित आफिसर्स कॉलोनी में पड़ा है।
रानू और जेपी के बंगले में पहले भी ईडी का छापा पड़ चुका है। इनके अलावा कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के अलग अलग शहरों में स्थित निवास और कार्यालय सहित अन्य परिसरों में भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के यहां भी ईडी के छापे की खबर है। ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल का भी नाम छापे में आ रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी रायपुर के देशबन्धु कॉम्प्लेक्स, अमलीडीह स्थित लाविस्टा के साथ बिलासपुर के अंबा प्लाजा, रामा वैली, विनोबा नगर और कोरबा में कार्यवाही कर रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में आज अविश्वास प्रस्ताव और मतदान पर चर्चा होगी। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। बता दें कि विपक्ष ने सरकार के खिलाफ 109 पन्नो का आरोप पत्र भी लाया है।
प्रश्नकाल में आज आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रवींद्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास मंत्री मोहन मरकाम विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। शिवरतन शर्मा और धर्मजीत सिंह के बाद विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में रायपुर नगर निगम को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की वर्तमान स्थिति का मामला उठाया।
बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में सड़कों की स्थिती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, रायपुर गड्ढों का शहर हो गया है, सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, रायपुर की सड़कों के गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं। रायपुर नगर निगम में मुग़लिया शासन चल रहा है। यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवालों का जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, 1327 करोड़ 49 लाख 32 हज़ार रुपए के 9400 काम स्वीकृत हुए है। नेशनल हाईवे की सड़क थी। एनओसी नहीं मिलने पर हमने टेंडर निरस्त कर दिया था। ये सड़क किसने बनाई हमे नहीं पता। बृजमोहन अग्रवाल द्वारा शारदा चौक से तात्यापारा के सड़क चौड़ीकरण के सवाल पर मंत्री डहरिया ने कहा कि बजट में इसकी स्वीकृति हो चुकी है, जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में गत दिवस राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्यों के राज्यपाल और रेडक्रास समिति के पदाधिकारी उपस्थित थें। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक मेें रेडक्रास सोसायटी के पिछले वर्षाे के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेडक्रास समितियों और रेडक्रास स्वंय सेवकों को सम्मानित किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सी. ई. ओ. श्री एम. के. राउत, चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल एवं समिति के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित भी उपरिथत थें।
बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ रेडक्रास के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री श्री मनसुख मांडविया से भेंट कर छत्तीसगढ़ रेडक्रास समिति की जानकारी दी।
केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक
छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए कभी नहीं मिला : अधिकारी-कर्मचारी संघ
अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा: मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अभी तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारियों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है और हम सभी का ध्यान रखते हैं। कोरोना के समय हमने किसी की सैलरी नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
प्रतिनिधिमंडल में श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, श्री अनिल शुक्ला प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी महासंघ, श्री महेन्द्र सिंह राजपूत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक संघ के श्री विवेक दुबे, श्री वासुदेव पांडेय, श्री प्रदीप पांडेय, श्री महेन्द्र चन्द्राकर, श्री चन्द्राकांत कन्नौजे, श्री बी. पी. शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. कर्मचारी कांग्रेस, श्री राजेश चटर्जी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. शिक्षक फेडरेशन, श्री चंद्रशेखर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, श्री डॉ लक्ष्मण भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अजाक्स, श्री कमलेश सिंह राजपूत प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ पटवारी संघ,श्री सुनील यादव प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस, श्री जी. आर. चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, श्री पंकज पांडे प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. बहु . स्वा.कर्मचारी संघ, श्री सतीश मिश्रा कोषाध्यक्ष छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन , श्री संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छ. ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, श्री अश्वनी चेलक छ. ग. राज्य कर्मचारी संघ, श्री तीरथ लाल सेन संरक्षक छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, श्री आलोक मिश्रा प्रांताध्यक्ष प्रदेश स्वास्थय कर्मचारी संघ, श्री रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, श्री यशवंत वर्मा महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, श्री संजय तिवारी प्रांतीय प्रवक्ता कर्मचारी अधिकारी महासंघ/संयुक्त मोर्चा, श्री करन सिंह अटेरिया प्रांताध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ, श्री संतोष वर्मा अध्यक्ष संचालनालयीन कर्मचारी संघ, श्री सत्येंद्र देवांगन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स, श्री विजय लहरे प्रदेश अध्यक्ष कृषि विस्तार अधिकारी संघ श्री मनीष मिश्रा , प्रांताध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,श्री नीरज राजपूत, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, श्री दीप चंद भारती प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ न्यायालय कर्मचारी संघ, मनीष सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ, केदार जैन प्रांताध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, श्री टार्जन गुप्ता प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ,श्रीमती रितु परिहार प्रांताध्यक्ष महिला पर्यवेक्षक संघ सहित अन्य लोग शामिल रहे।