Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच खबर सामने आई है कि कांग्रेस टिकट देने जिला और ब्लॉक से आवेदन लेगी। इस मामले पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी का काम अच्छा है तो जिले में CM क्यों जा रहे हैं..? 71 विधायकों को टिकट देने की घोषणा कर देना चाहिए तब पता चलेगा विधायकों ने क्षेत्र के लिए कितना काम किया है। 
इधर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह को कांग्रेस घोषणापत्र सौंपेने वाली है। इस मामले पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि कांग्रेस रमन सिंह को नहीं TS सिंहदेव को घोषणापत्र सौंपे। कौशिक ने कहा कि क्रियान्वयन समिति में भी TS सिंहदेव को नहीं रखा गया। TS सिंहदेव को ही नहीं पता कितने वादे पूरे हुए हैं। कौशिक ने कहा कि CM, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग बयान देते हैं।
 

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत जांजगीर-चांपा से हो सकती है। 11 अगस्त को मिनीमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ बैठक में कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी की सभा कराई जाए। इसके बाद यह संकेत मिल रहा है कि खरगे जांजगीर आ सकते हैं। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अविभाजित जांजगीर जिले की छह में सिर्फ दो सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। बाकी दो सीट पर भाजपा और दो सीट पर बसपा विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस खरगे से चुनाव प्रचार अभियान की जांजगीर से शुरुआत करके अनुसूचित जाति बहुल विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को साधने की फिराक में है। 
प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दस विधानसभा सीट आरक्षित है। वर्तमान में सात पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक सीट पर बसपा के विधायक हैं। कांग्रेस ने एससी वोटरों को साधने के लिए हर ब्लाक में जैतखाम बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही एससी वर्ग के लिए कई योजनाएं भी शुरू की है। उधर, एससी वोटरों को साधने के लिए भाजपा भी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छत्तीसगढ़ में करने जा रही है। इसमें मोर्चा के शीर्ष 80 नेता शामिल होंगे।
खरगे-सैलजा से मिले बैज-मरकाम नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री मोहन मरकाम ने मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का, चंदन यादव और विजय जांगिड़ भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सैलजा ने चुनावी तैयारी को लेकर मंथन किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं के दौरे और चुनावी समितियों के नामों पर भी विचार किया। 
पहली महिला सांसद हैं मिनीमाता मिनीमाता प्रदेश की पहली महिला सांसद हैं। वह वर्ष 1951 से 1971 तक लोकसभा सदस्य रहीं। अविभाजित मध्यप्रदेश में बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर आरक्षित सीट से लोकसभा की प्रथम महिला सांसद चुनी गईं। इसके बाद परिसीमन में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंची। मिनीमाता भूपेश सरकार में मंत्री रुद्र गुरु की दादी थीं। किसान आंदोलन में पीडि़त किसानों को मिलेगा 5-5 लाख का मुआवजा, छत्तीसगढ़ सरकार ने किया ऐलान 
 बीजेपी धमतरी. साल 2009 में हुए किसान आंदोलन के 14 साल बाद भूपेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस हिंसक आंदोलन में पीडि़त 34 किसानों को 5-5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. इन 34 किसानों में से 9 किसान अब इस दुनिया में नहीं हैं. उन किसानों के परिवार को मुआवजे की रकम दी जाएगी. सरकार के इस फैसले का किसानों ने स्वागत किया है. लेकिन साथ ही ये मांग भी रखी है कि उस समय जिन पुलिस वालों ने किसानों पर बर्बरता की थी उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. इधर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के इस फैसले को सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता बताया है.बता दें कि धान पर बोनस सहित कई मांगो को लेकर नवंबर 2009 में किसानों ने धमतरी के सिहावा चौक पर चक्काजाम किया था. लेकिन देखते ही देखते ये आंदोलन हिंसक हो गया. इसमें पुलिस और किसानों के बीच बवाल हुआ था. दोनों ओर लोग जख्मी हुए थे. आंदोलन में कई सरकारी और निजी वाहन जला दिए गए थे. आंदोलनकारियों के पथराव और हमले में पुलिस के कई अधिकारी और सिपाही घायल हुए थे. इसे रोकने के लिए आसपास के जिलों से भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा. इतना ही नहीं रायपुर एसपी को धमतरी आकर कमान संभालनी पड़ी थी. पर्याप्त बल मिलने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर सख्ती से बल प्रयोग किया था. तब जाकर दंगा रुक सका था. पुलिस ने दंगा फसाद, बलवा, मारपीट और लूट के मामले दर्ज किए थे. जिसमें बड़ी संख्या में किसानों को जेल जाना पड़ा और मुकदमे का सामना करना पड़ा था।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया है. सीएम बघेल ने कहा कि वैक्सीन तो आजादी के बाद से लोगों को फ़्री में दी जा रही है। भाजपा ने कौन सा नया कार्यक्रम चलाया? इन्होंने जितने “जुमले” दिए, सबमें फेल हो गए। पुरानी सरकारों के कार्यक्रमों को अपना बताकर श्रेय लेने की नाकाम कोशिश भाजपा कर रही है। पक्का घर बनाने के बड़े-बड़े दावे भाजपा के लोग विज्ञापनों में कर रहे हैं. 1985 में शुरू हुई “इंदिरा आवास योजना” का नाम इन्होंने बदल दिया है. 2011 के बाद जनगणना न होने के कारण लोगों को मकान नहीं मिल रहे हैं. हमने नए हितग्राहियों को मकान देने के लिये योजना शुरू की है।
 आगे सीएम ने कहा, हमारे प्रयासों से 12 जनजातियों को अनुसूचित वर्ग में शामिल किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अलग-अलग आँकड़े पेश कर रहे हैं. मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण झूठ बोलने लगे हैं. 90 दिन से मणिपुर जल रहा है, उसे रोकने के लिए “डबल इंजन” सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है.छत्तीसगढ़ में भाजपा कमेटी बनाए तो ठीक? टीम I.N.D.I.A कमेटी बनाकर मणिपुर जाए तो दिखावा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। अंग्रेजों के कुशासन के विरूद्ध आवाज उठाने का साहस इस धरती के सपूतों ने किया। हम उन्हें नमन करते है। यह बात दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय घनाराम बंछोर तथा स्वर्गीय गैंदलाल बंछोर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने दरबार मोखली में 46 लाख 88 हजार रूपए की लागत से जल संधन विभाग के नवनिर्मित रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम दरबार मोखली और सेमरी एक करोड़ 21 लाख 75 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। 
समारोह को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि मुझे इस बात की गहरी खुशी है कि दरबार मोखली मेरा पड़ोसी गांव है, जहां स्वतंत्रता संग्राम में हमारे पूर्वज शामिल हुए। स्वर्गीय गैंदलाल बंछोर क्षेत्र के पहले वकील थे। गांधी जी से प्रेरणा लेकर वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए। उन्होंने उस दौर में छतर सिंह को जो पत्र लिखे हैं उनके विवरण देखे तो पाएंगे कि कितना कठिन संघर्ष हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई के दौरान किया। डॉ. खूबचंद बघेल के गीत ’गजब विटामिन भरे हुए है, छत्तीसगढ़ के बासी मा’ गीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज न केवल अंग्रेजों से स्वतंत्रता चाहते थे, अपितु ऐसी व्यवस्था चाहते थे, जिसे अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गौरव हो। हमने अपने पूर्वजों के दिखाए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने की दिशा में कार्य किया है। 
 हमने बोरे-बासी दिवस मनाकर छत्तीसगढ़ की खान-पान परम्परा तथा मेहनतकश संस्कृति का उत्सव मनाया है। आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी सुंदर और विशिष्ट संस्कृति को लेकर हुई है। हमने अपने गीत-संगीत, कला, कौशल को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया। पहली बार आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों ने हिस्सा लिया। हम छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पौराणिक धरोहरों को सहेजने का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं, जो हमारे पूर्वजों का सपना था वो अब पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल की 100वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बना था, लेकिन राज्य बनने का सही मायने में एहसास अब हुआ, जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं की चर्चा भी की। साथ ही विविध क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलाव की चर्चा भी की। उन्होंने दरबार मोखली में हाई स्कूल के उन्नयन व शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन से वनांचल की तस्वीर ही बदल गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कैम्पा मद अंतर्गत वनांचल स्थित नालों में काफी तादाद मे भू-जल संरक्षण संबंधी कार्याे का तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इससे वन क्षेत्रों के भू-जल स्तर में काफी सुधार दिखाई देने लगा है और वनवासियों सहित क्षेत्रवासियों को पेयजल, सिंचाई तथा निस्तारी आदि सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने लगा है। साथ ही साथ इससे वन संरक्षण तथा संवर्धन के कार्यों को भी बढ़ावा मिला है। राज्य में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ’स्कॉच अवार्ड’ के पर्यावरण श्रेणी के लिए स्वर्ण पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा हाल ही में छत्तीसगढ़ में नरवा विकास कार्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई दिल्ली में 14 और 15 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में पृथ्वी अवॉर्ड्स भी प्रदान किया गया है। 
 वनांचल में साढ़े चार वर्षों के दौरान 6755 नालों में 1 करोड़ 80 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण जारी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तालाब में जल स्त्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। छत्तीसगढ़ में गत साढ़े चार वर्षों के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास‘ योजना के तहत वनांचल स्थित 6 हजार 755 नालों के लगभग 25 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्रों को उपचारित करते हुए विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत एक करोड़ 80 लाख से अधिक भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण शामिल हैं। इन संरचनाओं में ब्रश वुड चेक डैम, लूज बोल्डर चेक डैम, गेबियन संरचना, मिट्टी चेक डैम, कंटूर ट्रेंच, वाटर अब्जॉर्प्शन ट्रेंच तथा स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच का निर्माण शामिल है। इसके अलावा गली प्लग, चेक डैम, स्टॉप डैम, परकोलेशन टैंक तथा तालाब, डबरी और वाटरहोल आदि भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
 

panchayattantra24.-रायपुर। धरसींवा विधानसभा में 500 से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. जिसकी जानकारी प्रदेशअध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट कर दी और बताया कि देश के यशस्वी पीएम @narendramodi की कार्यशैली से प्रभावित होकर धरसींवा विधानसभा के 500 से अधिक जनों ने भाजपा परिवार में प्रवेश किया। सभी का अभिनंदन कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। ये भाजपा लहर है। ये मोदी लहर है। “राम-राज अब अवैया हे,काबर की लबरा अब जवैया हे.!”
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसे लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बड़ा बयान सामने आया है। राजेश मूणत ने कहा कि जनता पूछ रही है है कि सरकार जनता को पट्टा कब देगी और शराबबंदी कब होगी। आगे राजेश मूणत ने कहा कि महंगाई मुद्दा नहीं है दारू मुद्दा है। अवैध रूप से जो पैसे कमाए हैं वह मुद्दा है। इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कब करोगे? कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर। नशे के विरूद्ध आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा “हेलो जिंदगी” अभियान का शुभारंभ दिनांक 15.07.2023 को किया गया है l जिसके तरतम्य में पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर आर.एल. डांगी के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा *“ZUMBA AND MARATHON” कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को प्रातः 06ः00 बजे तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राईव में किया गया। कार्यक्रम के तहत् मरीन ड्राईव तेलीबांधा में जुम्बा कार्यक्रम एवं रायपुर से घड़ी चौक तक 03 किलोमीटर का मैराथन दौड़ किया गया। 
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सचिन्द्र कुमार चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल पिताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. चंचल तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती सुरेश धु्रव, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर जितेन्द्र चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. ललिता मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, रायपुर पुलिस के थाना प्रभारीगण सहित आला अधि./कर्म., विभिन्न स्कूल/कॉलेजों के छात्र/छात्रायें, 50 से अधिक संगठनों सहित आमजन कुल लगभग 06 – 07 हजार लोग शामिल हुये। रायपुर पुलिस की इस मुहिम में शामिल लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी – भूरी प्रशंसा की और इस प्रकार के आयोजन को लोगों ने सराहा। रायपुर पुलिस का यह मुहिम सफल रहा। रायपुर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
 

   

panchayattantra24.-रायपुर।  केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान रक्षक बनाएगी। राजीव भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में संविधान रक्षक बनाने का अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा और आरएसएस एक षडय़ंत्र के तहत संविधान को खत्म करना चाहती हैं। भाजपा पिछड़ी और कमजोर वर्ग की जातियों को खत्म करने का काम कर रही है। इसे देखते हुए संविधान रक्षक बनाने की अवश्यकता पड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इसे लेकर विशेष अभियान चला रही है और देशभर में संविधान रक्षक बनाने की मुहिम शुरू की गई है। 
 इसके लिए एक एप भी तैयार किया जाएगा। संविधान रक्षक एप के माध्यम से सभी लोगों को संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया जाएगा। इससे पहले राजेश लिलोठिया ने कांग्रेस एससी विभाग की बैठक ली। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। 12 जातियों को जनजाति में शामिल करने के मामले में मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने पूछा कि 15 साल के कार्यकाल में रमन सरकार ने क्यों पहल नहीं की? मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में क्यों सुधार नहीं हुआ? डहरिया ने कहा कि भूपेश सरकार की पहल के बाद केंद्र सरकार जागी है। भूपेश सरकार ने संकल्प पारित किया था। भाजपा सिर्फ श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। विधानसभा चुनाव में दिख जाएगा कि आदिवासी वर्ग किसके साथ है।
 कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं को भेजी 34 वादों की लिस्ट कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को 34 वादे पूरे किए जाने की लिस्ट भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बंद लिफाफे में ये लिस्ट भेजी गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर गुमराह कर रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं, वादाखलाफी का मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं, इसलिए कांग्रेस ने पूरे किए गए वादों की लिस्ट भेजने का फैसला लिया। धनंजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निवास के पते पर कांग्रेस सरकार में 34 वादों के पूरा होने की सूची के साथ में बीजेपी के 2003, 2008, 2013 के झूठ का पुलिंदा को लिफाफा में बंद करके भेज रहे है। ताकि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र और अपने घोषणा पत्र को ईमानदारी से पढ़ें और आत्म अवलोकन करें किस प्रकार जनता से किए वादे को पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है, कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में 36 बिंदुओं को समाहित किया था। सरकार बनने के बाद अब तक घोषणा पत्र के 34 वादों पर कांग्रेस की सरकार पूर्णता काम की है जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल हुई है और बचे दो बिंदुओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। 
कांग्रेस सरकार में चलाए जा रहे योजना के लाभार्थी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अरुण साव समेत बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता है लेकिन दलीय प्रतिबद्धता के चलते बड़े नेता जनता के बीच झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर झूठ बोलने वाले बीजेपी नेताओं को आईना दिखने यह घोषणा पत्र भेजा गया है।