Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर और हरियाणा की घटना को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने भाजपा पर देश में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के कई राज्यों में हिंसा हो रही है. लोगों के दिलो-दिमाग में नफरत भर दिया गया. कांग्रेस इसी नफरत के खिलाफ लड़ रही है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा इसी मकसद से की थी। सीएम बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ के दौरे को लेकर कहा कि फिलहाल कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
इसी महीने दौरा प्रस्तावित है. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दूधाधारी मठ में पूजा के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा में डोर-डोर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया. कांग्रेस ने इस प्रचार अभियान को ‘प्रगति यात्रा’ नाम दिया है. इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री बघेल कुछ घरों में पहुंचे और कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर जनता से फीडबैक लिया. इसी तरह रायपुर के 4 विधानसभा के 70 वार्डों में यह अभियान चलेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में बारिश लगातार हो रही है. लेकिन इतनी बारिश में भी रायपुर दक्षिण विधानसभा में जनसमूह साथ खड़ा है. मंच के दोनों तरफ़ भी लोग छाता लेकर साथ खड़े हैं। रायपुर दक्षिण की जनता कह रही है कि जितनी बूँदें बारिश की गिर रही हैं उतने वोटों से रायपुर दक्षिण में भी इस बार कांग्रेस का विधायक बनेगा।
panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त की राशि का अंतरण सोमवार 31 जुलाई को प्रदेश भर के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की गई। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।बेरोजगारी भत्ता पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने इसे भविष्य गढऩे के लिए आर्थिक योगदान बताया, तो किसी ने आगे की उच्च शिक्षा में होने वाले खर्च के लिए बहुत काम आने की बात कही। बेरोजगारी भत्ता कमजोर युवा वर्ग के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।
बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वालों में धमतरी की हिना यादव और नोमिता यादव चचेरी बहन हैं। हिना अभी गणित में एमएससी और नोमिता आर्ट्स में एम ए कर रही हैं। दोनों ने बताया कि उन्हें अब तक बेरोजगारी भत्ते की चार किश्त प्राप्त हो चुकी है। हिना ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नही होने के कारण पढ़ाई में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पिता के पास थोड़ी जमीन है, जिससे घर का गुजारा बड़ी मुश्किल से हो पाता है। मेरे अलावा मेरी 2 बहनों की भी पढ़ाई चल रही है।
इसी तरह नोमिता ने बताया कि पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। हम दोनों बहन प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे है। बेरोजगारी भत्ता मिलने से अब पुस्तक खरीदने में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए प्रदेश सरकार की यह अच्छी पहल है, जिसके बूते उन्हें अपना भविष्य संवारने में काफी मदद मिल रही है। पढ़ाई के लिए माता-पिता पर निर्भरता व आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है। नोमिता और हिना ने बताया कि भत्ता के तौर पर मिलने वाली राशि से पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं, नोटबुक्स तैयार करने और अन्य व्यय के लिए वह उक्त राशि का उपयोग कर रही है। राज्य शासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए दोनों चचेरी बहनों ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता भविष्य को संवारने, गढऩे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में होने वाले व्यय और मासिक खर्च के लिए वरदान साबित हो रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविशंकर जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे।
भूपेश बघेल ने कहा कि रविशंकर शुक्ल जी आधुनिक मध्यप्रदेश के निर्माता के रूप में भी जाने जाते है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनकी स्मृति में सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ की उन्नति और यहां सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए रविशंकर जी के प्रयास चिरकाल तक याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि विद्याचरण जी ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। वह एक कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। भूपेश बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण जी की शहादत, छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आवंटित करने का अनुरोध किया है। साथ ही प्रधानमंत्री से प्रदेश में आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारों के लिए भी लक्ष्य आवंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत कुल 18 लाख 75 हजार 585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना- 2011 (एसईसीसी-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज हैं। सूची से वर्ष 2016-2023 तक कुल 11,76,146 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति पश्चात् योजना में लगभग 73.5 प्रतिशत (8,63,567) आवास निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है।
इस प्रकार स्थायी प्रतीक्षा सूची 6,99,439 लक्ष्य प्राप्ति हेतु शेष है। वहीं वर्ष 2021-22 हेतु आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को भारत सरकार द्वारा वापस ले लिया गया। इस लक्ष्य को राज्य को पुनः आवंटित करने हेतु राज्य शासन की से भारत सरकार को इन आवास को किश्तों में देने का अनुरोध किया गया है, किन्तु भारत सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। मात्र वर्ष 2022-23 में 79,000 आवास का ही लक्ष्य दिया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मैं आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहूंगा कि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य आवास पूर्णता की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी रहा है। प्रारंभ से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु औसत वार्षिक व्यय अपने अनुमानित वार्षिक बजट की तुलना में राज्य का प्रदर्शन बेहतर परिलक्षित हुआ है। राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2020-21 एवं 2022-23 में स्वीकृत 2,36,813 आवासों को पूर्ण करने के लिये वर्ष 2023-24 के बजट में राशि रूपये 3238 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें राशि रूपये 674.75 करोड़ का आवंटन जारी किया जा चुका है। हितग्राहियों को प्रथम किश्त राशि रूपये 285.33 करोड़, द्वितीय किश्त राशि रूपये 270.66 करोड़, तृतीय किश्त राशि रूपये 78.77 करोड़ एवं चतुर्थ किश्त राशि रुपये 19.20 करोड़ भी उनके खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है।
बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार से स्थायी प्रतीक्षा सूची के 6,99,439 आवास लक्ष्य प्राप्त न होने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति जारी नहीं की जा सकी, फलस्वरूप आवास प्लस के 8,19,999 हितग्राहियों को भी स्वीकृति प्रदान नहीं किया जा सका। मेरा अनुरोध है कि उपरोक्त शेष आवासों के अतिरिक्त राज्य को आवास प्लस का भी लक्ष्य प्रदाय किये जायें। साथ में अवगत कराना चाहता हूँ कि छत्तीसगढ़ ने अपने सीमित संसाधनों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सराहनीय प्रदर्शन किया है। 2,62,677 स्वीकृत आवास के विरूद्ध 51 फीसदी आवास पूर्ण है एवं शेष प्रगतिरत् है। राज्य सरकार ने इन आवास में लगने वाले राज्यांश राशि रूपये 2,706,69 करोड़ के विरूद्ध 2.389.07 करोड अर्थात 88 प्रतिशत राशि उपलब्ध करा दी है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में भी राज्य का प्रदर्शन सराहनीय है, अतएव उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत पुनः आग्रह है कि विद्यमान स्थायी प्रतीक्षा सूची (में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ-साथ, आवास प्लस के 8,19,999 परिवार के लिये भी राज्य सरकार को लक्ष्य प्रदान किये जायें, ताकि योजना के उद्देश्य की पूर्ति हो सके।
panchayattantra24.- रायपुर। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अगस्त को पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निमंत्रण पर खड़गे मिनी माता की पुण्यतिथि पर जांजगीर-चांपा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान आयोजित आमसभा को कांग्रेस अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक आज कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं. इसकी कड़ी में आज दोनों वरिष्ठ नेता कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतिक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री से प्रदेश में आवास प्लस के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राही परिवारो के लिए भी लक्ष्य आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजनातर्गत कुल 18,75,585 हितग्राही भारत सरकार की सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना-2011 (SECC-2011 ) की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्रामीण में दर्ज है। उपरोक्त सूची से वर्ष 2016-2023 तक कुल 11,76,146 हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति पश्चात् योजना में लगभग 73.5 प्रतिशत (8,63,567) आवास निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। इस प्रकार स्थायी प्रतीक्षा सूची 6,99,439 लक्ष्य प्राप्ति हेतु शेष है। यह भी कि वर्ष 2021-22 हेतु आवंटित 7,81,999 आवास के लक्ष्य को भारत सरकार द्वारा वापस ले लिया गया। इस लक्ष्य को राज्य को पुनः आवंटित करने हेतु राज्य शासन के पत्र क्रमांक 5026 दिनांक 18.08.2022 के माध्यम से भारत सरकार को इन आवास को किश्तों में देने का अनुरोध किया गया है, किन्तु भारत सरकार की ओर से कृत कार्यवाही की जानकारी आज दिनांक तक अपेक्षित है। मात्र वर्ष 2022-23 में 79,000 आवास का ही लक्ष्य दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि मैं आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहूंगा कि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य आवास पूर्णता की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी रहा है। प्रारंभ से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु औसत वार्षिक व्यय अपने अनुमानित वार्षिक बजट की तुलना में राज्य का प्रदर्शन बेहतर परिलक्षित हुआ है। कृपया इस तथ्य से भी अवगत होवें कि राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2020-21 एवं 2022-23 में स्वीकृत 2,36,813 आवासों को पूर्ण करने के लिये वर्ष 2023-24 के बजट में राशि रूपये 3238.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें राशि रूपये 674.75 करोड़ का आवंटन जारी किया जा चुका है। हितग्राहियों को प्रथम किश्त राशि रूपये 285.33 करोड़, द्वितीय किश्त राशि रूपये 270.66 करोड़, तृतीय किश्त राशि रूपये 78.77 करोड़ एवं चतुर्थ किश्त राशि रुपये 19.20 करोड़ भी उनके खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है।
सीएम बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार से स्थायी प्रतीक्षा सूची के 6,99,439 आवास लक्ष्य प्राप्त न होने के कारण प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति जारी नहीं की जा सकी, फलस्वरूप आवास प्लस के 8,19,999 हितग्राहियों को भी स्वीकृति प्रदान नहीं किया जा सका। अतः मेरा अनुरोध है कि उपरोक्त शेष आवासों के अतिरिक्त राज्य को आवास प्लस का भी लक्ष्य प्रदाय किये जायें। साथ में अवगत कराना चाहता हूँ कि छत्तीसगढ़ अपने सीमित संसाधनों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में सराहनीय प्रदर्शन किया है 2,62,677 स्वीकृत आवास के विरूद्ध 51% आवास पूर्ण है एवं शेष प्रगतिरत् है। राज्य सरकार ने इन आवास में लगने वाले राज्यांश राशि रूपये 2,706,69 करोड़ के विरूद्ध 2.389.07 करोड अर्थात 88% राशि उपलब्ध करा दी है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में भी राज्य का प्रदर्शन सराहनीय है, अतएव उपरोक्त तथ्यों के दृष्टिगत पुनः आग्रह है कि विद्यमान स्थायी प्रतीक्षा सूची (Existing PWL) में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ-साथ, आवास प्लस के 8,19,999 परिवार के लिये भी राज्य सरकार को लक्ष्य प्रदान किये जायें, ताकि योजना के उद्देश्य की पूर्ति हो सके।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ(बहुविकल्पीय)परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची वस्तुनिष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में जिनमें इंटरव्यू के ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं। हमने व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है। 4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एसआई की भर्ती के नतीजे शीघ्र ही आ जाएंगे।
सीजीपीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर में खुलेगा हास्टल मुख्यमंत्री से एक छात्रा ने कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में प्रदेश के दूसरे जिलों से छात्र – छात्राएं सीजीपीएससी की तैयारी करने आते हैं। इनके लिए एक हॉस्टल हो जाएगा तो बहुत अच्छी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा सुझाव है। अगले सत्र से हॉस्टल की सुविधा हो जाएगी।
panchayattantra24.- रायपुर। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने प्रदेश में 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस पर अंगदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने परिपत्र जारी कर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (SHRC) के संचालक को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संचालक, चिकित्सा शिक्षा ने भी सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन को परिपत्र जारी कर इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए सभी राज्यों को 3 अगस्त को अंगदान महोत्सव के आयोजन के लिए निर्देशित किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने पत्र में राज्यों को बताया है कि भारत सरकार ने देश में अंग खरीदी और वितरण की एक कुशल और संगठित प्रणाली प्रदान करने और दाताओं की एक राष्ट्रीय रजिस्ट्री बनाए रखने के लिए एक शीर्ष संगठन राष्ट्रीय अंग और उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के साथ ही क्षेत्रीय और राज्य स्तर पर समान संगठनों की स्थापना की है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान ने भारत सरकार के पत्र का उल्लेख करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र को जारी परिपत्र में कहा है कि अंगदान और प्रत्यारोपण की सुविधा के लिए स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। एक अंगदाता आठ लोगों की जान बचा सकता है। अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता और इसके लिए उपलब्ध अंगदाताओं के बीच एक बड़ा अंतर मौजूद है।
अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 3 अगस्त को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के अधीनस्थ चिकित्सालयों में अंगदान महोत्सव का आयोजन करने को कहा है। मिशन ने इस दौरान अंगदान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रतिज्ञा समारोह जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनसामान्य के बीच अंग एवं उत्तक दान के बारे में जानकारी प्रसारित करने को कहा है।

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 3 दर्जन से ज्यादा दोपहिया चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राहुल वर्मा बीटेक डिग्रीधारी है और इंजीनियर की नौकरी भी कर चुका है। आरोपी ऑफलाईन रेपिडो में सवारियों को लाने ले-जाने का काम करता था। इसके लिए वह चोरी की गाड़ियों का उपयोग करता था। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 40 गाड़ियां जब्त की गई हैं। जप्त चोरी की गाड़ियों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
दरअसल दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये एसएसपी अग्रवाल ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राहुल वर्मा निवासी खरोरा बताया। टीम के सदस्यों द्वारा राहुल वर्मा से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के पूछताछ करने पर उसके द्वारा अलग-अलग थाना क्षत्रों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 15,00,000/- रूपये जप्त किया गया है।
आरोपी राहुल वर्मा से जप्त चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन में थाना आजाद चौक, 03 नग दोपहिया वाहन मे थाना सिविल लाईन, 02 नग दोपिहया वाहन में थाना खम्हारडीह, 03 नग दोहिपया वाहन में थाना कोतवाली, 02 नग दोपहिया वाहन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर तथा 01 नग दोपहिया वाहन में थाना देवेन्द्र नगर, सरस्वती नगर, पण्डरी एवं थाना जी.आर.पी रायपुर में धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है, तथा चोरी की शेष 24 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध पृथक से थाना कोतवाली में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी राहुल वर्मा शातिर दोपहिया वाहन चोर है जो वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर चोरी की पहली वाहन को उसी स्थान पर छोड़कर दूसरे स्थान में खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले जाता था। आरोपी बी.टेक की पढ़ाई किया है जो पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। आरोपी ऑफलाईन रेपिडो में चोरी किये गये दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले-जाने सहित स्वयं भी उपयोग करता था। गिरफ्तार आरोपी राहुल वर्मा पिता योगेश वर्मा उम्र 31 साल निवासी म.नं. 31/1 टीचर्स कॉलोनी थाना खरोरा रायपुर।