Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.-रायपुर। भूपेश बघेल ने जूनियर डॉक्टरों के हित एक बड़ा निर्णय लिया है जिसमें उन्होंने ने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में बढ़ोत्तरी करने का बड़ा फैलसा लिया है। भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए है कि- साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी- पीजी प्रथम वर्ष – 53550 से 67500 प्रति माह पीजी द्वितीय वर्ष – 56700 से 71450 प्रति माह
पीसी तृतीय वर्ष – 59200 से 74600 प्रति माह एम. बी. बी. एस. – 12600 से 15900 प्रति माह
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों की प्राकृतिक शुद्धता की पूरे देश में बिखरेगी छटा यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब वनवासियों के सतत् विकास, आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन सरकारी संस्थान साथ आए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ, आईआईएम रायपुर और केंद्रीय भंडार ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर अब छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास और समृद्ध भविष्य के लिए यह तीनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी, इससे वनवासी ग्रामीण महिलाओं और वन संग्राहकों की मेहनत को अब देश भर में नई पहचान मिलेगी।
इस एमओयू का सबसे बड़ा लाभ वनवासी महिलाओं को मिलेगा, जो हर दिन कड़ी मेहनत, लगन और विश्वास से छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद बना रही हैं। इनके बनाए उत्पादों को राष्ट्र व्यापी बाजार सुलभता से उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ हर्बल्स भारत का पहला लघु वनोपज आधारित ब्रांड बनने की दिशा में तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश के जंगलों की प्राकृतिक शुद्धता अब पूरे देश में पहुंचेगी और राज्य की इन वनवासी महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी। वे स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगी।
आदिवासी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए आईआईएम रायपुर केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों को रिटेल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। केन्द्रीय भंडार को आईआईएम रायपुर की प्रशिक्षण विशेषज्ञता से लाभ होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ उनके प्रसंस्करण तथा विपणन आदि की सुगम व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
एमओयू पर हस्ताक्षर के अवसर पर सीजीएमएफपी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक श्री अनिल राय ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि तीन बड़ी सरकारी संस्थाएं ग्रामीण महिलाओं के बनाए उत्पाद छत्तीसगढ़ हर्बल्स की बिक्री के लिए सहयोग करेंगे। जिससे स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ. राम कुमार काकानी ने कहा कि आईआईएम रायपुर पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की आजीविका की समृद्धि में सहयोग करेगा। हमारे विशेषज्ञों की टीम केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों और राज्य लघु वनोपज संघ के साथ मिलकर निरंतर बेहतर काम करने के लिए संकल्पित है।
केंद्रीय भंडार के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने वीडियो के माध्यम से शुभकामनाएं संदेश में कहा कि हमारे और पूरे देश के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि अब छत्तीसगढ़ आदिवासी भाई-बहनों के बनाएं प्रोडक्ट देशभर के केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। आईआईएम रायपुर के विशेषज्ञ दिल्ली आकर केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद के प्रमोशन और बिक्री से हम उन लाखों वनवासियों को आर्थिक सशक्त करने के लिए सहयोग करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व मंत्री और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे किया नमन । इस अवसर पर सांसद दीपक बैज एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप में महेन्द्र कर्मा जी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक बेहद संवेदनशील, जागरूक और भावुक इंसान भी थे। कर्मा जी आदिवासियों के हक की हर लड़ाई में दमदारी से अपनी बात रखते थे, इसलिए वे बस्तर टाइगर के नाम से भी जाने जाते थे। उनके जैसे निःस्वार्थ व्यक्ति और अच्छे मित्र का साथ मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कर्मा जी ने जीवन के अंतिम क्षण तक आदिवासियों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। झीरम घाटी नक्सल हमले में उनकी शहादत छत्तीसगढ़ भुला नहीं पाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कर्मा की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य सरकार ने बस्तर विश्वविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया और उनके नाम पर प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मा जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पहुना में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा से सौजन्य मुलाकात की

panchayattantra24.-रायपुर। जहां चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ किया है उर्मिला ने। ज़िला मुख्यालय महासमुंद से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम झालखम्हरिया में रहने वाली 45 वर्षीय उर्मिला यादव की कहानी है, जिसने सरकारी योजना का लाभ लेकर डेयरी फार्म का व्यवसाय कर आर्थिक सफलता हासिल की। उर्मिला यादव 10वीं तक पढ़ी लिखी है। वह छोटे किसान परिवार से है। पहले उनका मूल काम कृषि कार्य था। इसके अलावा उन्होंने गांव में छोटी सायकल दुकान भी डाली। वह मेहनती तो थी ही घरेलू उपयोग के लिए एक-दो गाय भी पाल रख ली थी, इससे वह सामान्य गुजर बसर कर रही थी।
उमिर्ला की इच्छा परिवार की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने की थी। वो उम्मीद लगाये रहती थी कि कही से आर्थिक मदद मिल जाए तो वह गाय पालन को एक डेयरी व्यवसाय के रूप स्थापित करें। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह आर्थिक रूप से सक्षम हो। इस सपना को पूरा करने के लिए वह रास्ता भी ढूंढता है, लेकिन इस रास्ते में आर्थिक संकट रुकावट पैदा करता है। ऐसी स्थिति में शासकीय योजनाएं उसके जीवन में उम्मीदों की किरण बनकर आती है और उसका सपना पूरा करने का जरिया बन जाती है।
पशुपालन विभागीय योजनाओं और डेयरी उद्यमिता विकास योजना के बारे में जानकारी मिली। उर्मिला बिना देरी किए लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क किया। ऋण योजनान्तर्गत परीक्षण में पात्र पायी गयी। योजना के तहत उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से 12 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ, जिसमें सहायता के रूप में 6 लाख रूपये विभाग से अनुदान मिला। इस आर्थिक सहयोग से उन्नत नस्ल की 15 दुधारू गाय खरीदी, जिनके दुध उत्पादन से जो आय होती उससे वह ऋण की किस्त की नियमित अदायगी की। अतिरिक्त आमदनी बढ़ने से उन्होंने और गाय खरीद कर पशुधन की संख्या में ईजाफा किया।
आज उर्मिला के पास उन्नत नस्ल की 26 गाय है। पहले उनके पास मात्र दो गाय थी, जिनकी संख्या बढ़कर अब 48 हो गयी है। इससे प्रतिदिन डेढ़ क्विंटल दुध का उत्पादन हो रहा है। फलस्वरूप 6 से 7 हजार रूपये की प्रतिदिन आय होती है, जिसमे ंसे प्रतिदिन 5 हजार रूपये पशु प्रबंधन, रख-रखाव में खर्च हो जाता है। डेढ़ हजार रूपये की शुध्द बचत होती है। मार्केटिंग के लिए वह ओम डेयरी के नाम से मिल्क पार्लर चला रही है। इसके अलावा वह गोबर, वर्मी-कम्पोस्ट खाद से भी आर्थिक लाभ ले रही है। इस प्रकार आर्थिक लाभ होने से आत्मविश्वास के साथ ही उनका आत्मसम्मान भी बढ़ा है। उर्मिला के लिए शासकीय योजनाएं उसके जीवन में उम्मीदों की किरण बनकर आई और उसके जीवन का सपना साकार हुआ।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम तो कई जगहों में अति बारिश हो रही है। ऐसे में नदी- नाले सभी उफान पर आ गए हैं। बता दें कि चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद आज बारिश में कमी आई है। आज भी प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा जिले में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आज इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने के संभावना है।

panchayattantra24.-रायपुर। यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब वनवासियों के सतत् विकास, आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन सरकारी संस्थान साथ आए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ, आईआईएम रायपुर और केंद्रीय भंडार ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर अब छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास और समृद्ध भविष्य के लिए यह तीनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी, इससे वनवासी ग्रामीण महिलाओं और वन संग्राहकों की मेहनत को अब देश भर में नई पहचान मिलेगी।
इस एमओयू का सबसे बड़ा लाभ वनवासी महिलाओं को मिलेगा, जो हर दिन कड़ी मेहनत, लगन और विश्वास से छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद बना रही हैं। इनके बनाए उत्पादों को राष्ट्र व्यापी बाजार सुलभता से उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ हर्बल्स भारत का पहला लघु वनोपज आधारित ब्रांड बनने की दिशा में तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश के जंगलों की प्राकृतिक शुद्धता अब पूरे देश में पहुंचेगी और राज्य की इन वनवासी महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी। वे स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगी।
आदिवासी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए आईआईएम रायपुर केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों को रिटेल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। केन्द्रीय भंडार को आईआईएम रायपुर की प्रशिक्षण विशेषज्ञता से लाभ होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ उनके प्रसंस्करण तथा विपणन आदि की सुगम व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
एमओयू पर हस्ताक्षर के अवसर पर सीजीएमएफपी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक अनिल राय ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि तीन बड़ी सरकारी संस्थाएं ग्रामीण महिलाओं के बनाए उत्पाद छत्तीसगढ़ हर्बल्स की बिक्री के लिए सहयोग करेंगे। जिससे स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। आईआईएम रायपुर के निदेशक डॉ. राम कुमार काकानी ने कहा कि आईआईएम रायपुर पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की आजीविका की समृद्धि में सहयोग करेगा। हमारे विशेषज्ञों की टीम केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों और राज्य लघु वनोपज संघ के साथ मिलकर निरंतर बेहतर काम करने के लिए संकल्पित है।
केंद्रीय भंडार के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने वीडियो के माध्यम से शुभकामनाएं संदेश में कहा कि हमारे और पूरे देश के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि अब छत्तीसगढ़ आदिवासी भाई-बहनों के बनाएं प्रोडक्ट देशभर के केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। आईआईएम रायपुर के विशेषज्ञ दिल्ली आकर केंद्रीय भंडार के कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंगे। छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद के प्रमोशन और बिक्री से हम उन लाखों वनवासियों को आर्थिक सशक्त करने के लिए सहयोग करेंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी आपने साढ़े 4 सालों में लाखों लोगों को जीवन देने वाले लगभग 5,000 जूनियर डॉक्टरों के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें आश्वासन देते, वादा करते रहे, धोखा देते रहें। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने हर पल जूनियर डाक्टरों को आश्वासन देकर उनके साथ विश्वासघात किया है, जूनियर डॉक्टरों के साथ छल किया है। पिछली बार भी जूनियर डॉक्टर के हड़ताल तुड़वाने मंत्री व मुख्यमंत्री ने झूठा आश्वासन दिया था। आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई।
साढ़े 4 साल में इंटर्न डॉक्टर, सामान्य क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, अनुसूची एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, पीजी प्रथम वर्ष के छात्र, पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र, पीजी तृतीय वर्ष के छात्र, पोस्ट पीजी बॉन्डेड डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के मानदेय बढ़ाने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ डॉक्टरों के साथ वादाखिलाफी की है। श्री अग्रवाल ने आज आंदोलन स्थल पर जाकर जूनियर डॉक्टर से मुलाकात की उनके द्वारा चलाए जा रहे रहे ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया व उनके सभी मांगों के लिए अपनी व अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। साथ ही कहा कि चुनाव के बाद सरकार में आते ही जिस तरह पहले इन छात्रों के मांगों को पूरा किया गया था आगे भी उनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी।
publicuwatch24.-रायपुर। कोल लेवी घोटाला केस में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. राज्य सरकार ने 22 जुलाई को निलंबन आदेश जारी किया है. बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले का पर्दाफाश किया है. मामले में ईडी ने कई कारोबारियों और नौकरशाहों पर भी शिकंजा कसा है. ED ने मामले में आईएएस रानू साहू को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया कि कोयले से जुड़ी लेवी का सारा कारोबार कोरबा से संचालित हो रहा था, जब रानू साहू कोरबा कलेक्टर थीं।
इस दौरान मामले में आरोपियों से कमीशन में मिली राशि से आईएएस रानू साहू द्वारा खरीदी गई 5.52 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया है. रानू साहू साल 2010 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर हैं. बतौर कोरबा कलेक्टर उनका एक साल का कार्यकाल सबसे ज्यादा विवादित रहा. इस दौरान स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इसके बाद उनका ट्रांसफर रायगढ़ किया गया था. रानू साहू के घर पर ईडी की पहले छापेमारी रायगढ़ कलेक्टर रहते की गई थी. ईडी ने रानू साहू के रायपुर निवास पर दोबारा छापा 21 जुलाई को मारा था, जिसके बाद पूछताछ के लिए बुलाने के बाद गिरफ्तार किया था. उस दौरान वे मंत्रालय में पदस्थ थी।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात के लिए जयंती स्टेडियम, सेक्टर-6, भिलाई भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर, राज गीत के साथ मुख्यमंत्री ने युवाओं से भेंट–मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।